शनिवार, 2 नवंबर 2019

पहले टक्कर मारी, फिर अस्पताल में छोड़कर भाग गया आरोपी

नॉएडा। बाइक सवार युवक ने फेज-2 हौजरी काम्प्लेक्स के पास पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की गर्दन की हड्डी टूट गई। लोगो ने बाइक सवार को पकड़ लिया। अस्पताल में उपचार में लाखो का खर्चा आने की बात कही गई तो आरोपी फरार हो गे। 


कुलेसरा निवासी शमशाद कंपनी में नौकरी करता हैं। वह 21 अक्टूबर की शाम को ड्यूटी ख़त्म करके ऑफिस से पैदल घर जा रहा था। कुछ ही दुरी पर चलने के बाद पीछे से आरहे बाइक सवार ने शमशाद को टक्कर मार दी। हादसे में शमशाद की गर्दन की हड्डी टूट गई। इसी दौरान राहगीरों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। बाइक सवार ने शमशाद के पुरे उपचार का खर्चा वहां करने की बात कही। शमशाद को सेक्टर-110 के निली अस्पताल लेके गया। यहा डॉक्टरों ने जांच के बाद कहा की उपचार में लाखो रूपए का खर्चा आएगा। यह बात सुन कर आरोपी ने कहा की वह पैसो का इंतजाम करता हैं। इसके बाद अस्पताल से बहार आकर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित के मोसेरे भाई बब्लू शाह ने थाना फेज-2 निवासी दीपेश नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया।  


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...