रविवार, 22 नवंबर 2020

श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ सीटू ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

नोएडा, मजदूरों पर बढ़ते दमन शोषण व उत्पीड़न के खिलाफ मैसर्स- मानिताऊ इक्यूपमेन्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, प्लॉट नंबर- 22 उद्योग विहार ग्रेटर नोएडा के कर्मचारियों के लंबित मांग पत्र पर सम्मानजनक समझौता करवाने और गैरकानूनी तरीके से सेवा समाप्त किए गए यूनियन नेताओं की पुनः बहाली की मांग पर मानिताऊ इम्पलाईज यूनियन व सीटू जिला कमेटी गौतम बुध नगर के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारियों ने कंपनी गेट से जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर जोरदार तरीके से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रमुख सचिव (श्रम) को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जिस पर एडीएम महोदय ने पक्षों को बुलवाकर वार्ता करा कर शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।



साथ ही प्रदर्शन के दौरान दिल्ली जन नाट्य मंच के कलाकारों ने 26 नवंबर 2020 को होने वाली संयुक्त श्रमिक हड़ताल के समर्थन में नुक्कड़ नाटक करते हुए मजदूरों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया। प्रदर्शन का नेतृत्व व संबोधन सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, रामसागर, विनोद कुमार, मुकेश राघव, रामस्वारथ, विजय कुमार, जितेंद्र आदि ने किया।

श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम

 श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम

🚩जय सत्य सनातन🚩

🌥️ 🚩युगाब्द-५१२२

🌥️ 🚩विक्रम संवत-२०७७

⛅ 🚩तिथि - अष्टमी रात्रि 10:51 तक तत्पश्चात नवमी

⛅ दिनांक 22 नवम्बर 2020

⛅ दिन - रविवार

 सप्तर्षि संवत-५०९६,विक्रम संवत - 2077 शक संवत - 1942

⛅ अयन - दक्षिणायन

⛅ ऋतु - हेमंत

⛅ मास - कार्तिक

⛅ पक्ष - शुक्ल 

⛅ नक्षत्र - धनिष्ठा सुबह 11:10 तक तत्पश्चात शतभिषा

⛅ योग - व्याघात 23 नवम्बर प्रातः 05:52 तक तत्पश्चात हर्षण

⛅ राहुकाल - शाम 04:33 से शाम 05:56 तक

⛅ सूर्योदय - 06:54 

⛅ सूर्यास्त - 17:54 

⛅ दिशाशूल - पश्चिम दिशा में

⛅ व्रत पर्व विवरण - गोपाष्टमी

 💥 विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)


🌷 अक्षय फल देनेवाली अक्षय नवमी 🌷

 कार्तिक शुक्ल नवमी (23 नवम्बर 2020) सोमवार को ‘अक्षय नवमी’ तथा ‘आँवला नवमी’ कहते हैं | अक्षय नवमी को जप, दान, तर्पण, स्नानादि का अक्षय फल होता है | इस दिन आँवले के वृक्ष के पूजन का विशेष महत्व  है | पूजन में कर्पूर या घी के दीपक से आँवले के वृक्ष की आरती करनी चाहिए तथा निम्न मंत्र बोलते हुये इस वृक्ष की प्रदक्षिणा करने का भी विधान है :

🌷 यानि कानि च पापानि जन्मान्तरकृतानि च |

तानि सर्वाणि नश्यन्तु प्रदक्षिणपदे पदे ||

🍏 इसके बाद आँवले के वृक्ष के नीचे पवित्र ब्राम्हणों व सच्चे साधक-भक्तों को भोजन कराके फिर स्वयं भी करना चाहिए | घर में आंवलें का वृक्ष न हो तो गमले में आँवले का पौधा लगा के अथवा किसी पवित्र, धार्मिक स्थान, आश्रम आदि में भी वृक्ष के नीचे पूजन कर सकते है | कई आश्रमों में आँवले के वृक्ष लगे हुये हैं | इस पुण्यस्थलों में जाकर भी आप भजन-पूजन का मंगलकारी लाभ ले सकते हैं |


🌷 आँवला (अक्षय) नवमी है फलदायी 🌷

 भारतीय सनातन पद्धति में पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए महिलाओं द्वारा आँवला नवमी की पूजा को महत्वपूर्ण माना गया है। कहा जाता है कि यह पूजा व्यक्ति के समस्त पापों को दूर कर पुण्य फलदायी होती है। जिसके चलते कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को महिलाएं आँवले के पेड़ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपनी समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करती हैं।

🍏 आँवला नवमी को अक्षय नवमी के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन द्वापर युग का प्रारंभ हुआ था। कहा जाता है कि आंवला भगवान विष्णु का पसंदीदा फल है। आंवले के वृक्ष में समस्त देवी-देवताओं का निवास होता है। इसलिए इसकी पूजा करने का विशेष महत्व होता है।

🌷 व्रत की पूजा का विधान 🌷

👉🏻 नवमी के दिन महिलाएं सुबह से ही स्नान ध्यान कर आँवला के वृक्ष के नीचे पूर्व दिशा में मुंह करके बैठती हैं।

👉🏻 इसके बाद वृक्ष की जड़ों को दूध से सींच कर उसके तने पर कच्चे सूत का धागा लपेटा जाता है।

👉🏻 तत्पश्चात रोली, चावल, धूप दीप से वृक्ष की पूजा की जाती है।

👉🏻 महिलाएं आँवले के वृक्ष की १०८ परिक्रमाएं करके ही भोजन करती हैं।

🍏 आँवला नवमी की कथा 🍏

वहीं पुत्र रत्न प्राप्ति के लिए आँवला पूजा के महत्व के विषय में प्रचलित कथा के अनुसार एक युग में किसी वैश्य की पत्नी को पुत्र रत्न की प्राप्ति नहीं हो रही थी। अपनी पड़ोसन के कहे अनुसार उसने एक बच्चे की बलि भैरव देव को दे दी। इसका फल उसे उल्टा मिला। महिला कुष्ट की रोगी हो गई।

🍏 इसका वह पश्चाताप करने लगे और रोग मुक्त होने के लिए गंगा की शरण में गई। तब गंगा ने उसे कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आँवला के वृक्ष की पूजा कर आँवले के सेवन करने की सलाह दी थी।

🍏 जिस पर महिला ने गंगा के बताए अनुसार इस तिथि को आँवला की पूजा कर आँवला ग्रहण किया था, और वह रोगमुक्त हो गई थी। इस व्रत व पूजन के प्रभाव से कुछ दिनों बाद उसे दिव्य शरीर व पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई, तभी से हिंदुओं में इस व्रत को करने का प्रचलन बढ़ा। तब से लेकर आज तक यह परंपरा चली आ रही है।

advt


 

शनिवार, 21 नवंबर 2020

TO-LET

 AVAILABLE FOR RENT SINGLE ROOM 

WITH ATTACHED TOILET, KITCHENTTE,FURNESHED,

POWER BACKUP, SECOND FLOOR IN SECTOR-36,NOIDA

CONTACT:9873425472

TO-LET

 FOR RENT 3BR,3BATH RANOVATED, 

GF/FF,SECTOR-37 ONE ROOM SET 

WITH KITCHEN , GF, SECTOR-29 

CONTACT: 9891078672,9899156382

TO-LET

 SPACIOUS TWO-ROOM SET, WITH BATH, DRESSER,

KITCHEN, COMPLEATE WOODWORK, LARGE TERRACE,

FIRST FLOOR, SECTOR-36, CORNER HOUSE.

FAMILY ONLY. CONTACT:9818695165

TO-LET

 SET-39, NEAR METRO STATION, TWO BEDROOMS

 ONE BATHROOM DD AND KITCHEN SECOND FLOOR WITH

TERRACE, WORKING MEN OR COUPLE PREFERRED.

CONTACT: 8383066343,9810556847,0120-4351550....H

TO-LET

 FOR RENT KOTHI DUPLEX: 5BR,

4BATH, SQ, STILT PARKING IN 

SECTOR-26, 18 MT ROAD. 

CONTACT: 9891078672,9899156372

TO-LET

FOR RENT 3BR,3BATH RENOVATED, 

GF/FF, SECTOR-37 ONE ROOM SET WITH 

KITCHEN ,GF ,SECTOR-29 

CONTACT : 9891078672,9899156382

TO-LET

FOR RENT RAM VIHAR APPT. 2BR,STUDY /3BR,SQ
POWER BACK UP CAR PARKING,3F, SECTOR-30
ONLY FAMILY. 9891078672,9899156382

फर्जी जीएसटी बिल धोखाधड़ी मामले में तीन सीए गिरफ्तार

देशव्यापी अभियान के आठवें दिन 5 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) फर्जी बिल धोखाधड़ी मामले में तीन चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) गिरफ्तार किए गए हैं।

 जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने इन आरोपियों के पेशे से उत्तर आचरण को देखते हुए कार्यवाही के लिए भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्था को पत्र लिखा है। फर्जी जीएसटी बिल के खिलाफ छेड़े गए देशव्यापी अभियान में अब तक कुल 41 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। आठवें दिन शुक्रवार को जीएसटी बिल धोखाधड़ी करने वाले पांच और लोग गिरफ्तार किए गए। जिसमें 3 सीए भी है। गिरफ्तार सीए में से एक लुधियाना और दो हैदराबाद से है। यह है पीवीवी सत्यनारायण, अंकुर गर्ग और बोंड़लापटी श्रीनिवास राव।  


पशु आहार बनाने वाली कंपनी के ठिकानों पर छापे, 121 करोड़ के कालेधन का पता लगा

नई दिल्ली। आयकर विभाग की टीम ने उत्तर भारत के सभी पशु आहार बनाने वाली कंपनी के कई ठिकानों पर छापा मारकर 52 लाख रुपए कीमत के सोने व हीरे के गहने जब किए हैं। साथी 121 करोड़ रुपए के कालेधन का भी पता लगाया। सीबीडीटी ने शुक्रवार को बताया कि आयकर विभाग की टीम ने 18 नवंबर को कानपुर गोरखपुर नोएडा व लुधियाना में 16 ठिकानों पर छापे मारे। छापे में 1.30 करोड़ रुपए की नगदी के स्रोत का भी सत्यापन हो रहा है। आयकर अधिकारियों ने सात लॉकर भी सील किए हैं। पशु आहार निर्माता कंपनी पर आरोप है कि उसने हवाला के जरिए दिल्ली के कई मुखौटा कंपनियों से 100 करोड रुपए से अधिक का गैर प्रमाणित असुरक्षित कर्ज दिया था।  

यूपी में जबरन धर्मांतरण से शादी पर बनेगा कानून

 गृह विभाग ने विधि विभाग को भेजा प्रस्ताव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में छल कपट, प्रलोभन व विभाग के लिए जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए सख्त कानून बनेगा। इस संबंध में राज्य विधि आयोग के प्रस्ताव को गृह विभाग ने न्याय व विधि विभाग को भेज दिया है। नए कानून में गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज होगा और दोषी पाए जाने पर 5 साल तक की सख्त सजा होगी। कानपुर बागपत मेरठ समेत यूपी के कई शहरों में लगातार हो रहे, ऐसे धर्म उत्तरण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग से रिपोर्ट तलब की थी। विधि आयोग के प्रस्ताव की समीक्षा के बाद गृह विभाग ने प्रस्तावित कानून का मसौदा न्याय व विधि विभाग को भेजा। मसौदे की रिव्यु के बाद उसे कैबिनेट में रखा जाएगा। विधि आयोग ने सरकार किसको बीते साल मसौदा सौंप दिया था।  

कार्तिक मेला : गढ़मुक्तेश्वर मैं सख्ती, सीमाएं हुई शील

हापुड़। कोरोना को देखते हुए शासन द्वारा गढ़ गंगा कार्तिक मेले पर रोक लगाने के बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं को रोकने के लिए लॉकडाउन के जैसे सख्ती बढ़ा दी है। गढ़ क्षेत्र की सीमाओं को सील किया जा रहा है। 30 दिसंबर के लिए अगर क्षेत्र में गंगा की ओर जाने वाले रास्तों पर बेरिकेडिंग कर दी गई है। रास्तों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करते हुए चौकशी बढ़ा दी गई है। गढ़ गंगा खादर क्षेत्र में लगने वाला कार्तिक मेले पर कोरोना संक्रमण के चलते रोक लगा दी गई है। मेले में दुकानदारों समेत झूला सर्कस वालों के साथ ही कुछ श्रद्धालुओं का आगमन दिवाली के बाद शुरू हो जाता था। देव स्थानों एकादशी के दिन से मेले में रौनक बढ़नी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार मेला स्थगित होने के चलते जिला प्रशासन श्रद्धालुओं के आगमन और पड़ाव डालने से रोकने की तैयारी कर चुका है। डीएम आदित्य सिंह और एसीपी संजीव सुमन के निर्देश पर गढ़ क्षेत्र में गंगा की ओर जाने वाले रास्तों की बंद कर दिया गया है। 


सड़क हादसे में 14 बारातियों की मौत

मृतकों में एक ही परिवार क्र छह लोग,पिता पुत्र भी हुए शिका

प्रतापगढ़। मानिकपुर थाना के देशराज का नारा गांव के पास गुरुवार आधी रात में भीषण हादसा हो गया। खड़े ट्रक में बोलोरो घुस जाने से 14 बारातियो की मौत हो गई। सभी लोग वैवाहिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे के कारण शादी के रसम तो जैसे तैसे निभाई गई, लेकिन शुक्रवार की सुबह बिना दुल्हन की बारात लौटी। कूडा कोतवाली के चौसा जिरगापुर गांव निवासी संतराम के बेटे सुनील कुमार की बारात गुरुवार को नवाबगंज थाने के शेख मोहम्मद पुर गांव के झूरीराम यादव के यहां गई थी। जयमाला के बाद 14 बाराती रात 11:45 बोलेरो से घर लौट रहे थे। इसमें बच्चे भी थे देशराज इनारा गांव के पास लखनऊ प्रयागराज हाईवे के किनारे खड़े ट्रक से बोलेरो पीछे से टकरा गई। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना की पुलिस टीम ने पांच शवों को बाहर निकाला इसके बाद जेसीबी मांग कर ड्रिंक में फंसी बोलेरो को बाहर करने के बाद में और लोगों के शव बाहर निकाले। हादसे में जिरगापुर निवासी राम मनोहर यादव के बेटे गौरव कुमार (10), भाई नान भैया दिनेश यादव (55), दिनेश के बेटे अमन यादव व पवन यादव (40), भांजे अंश (9) पुत्र कमलेश यादव निवासी बाबा को पुरवा थाना हथिगवा की मौत हो गई। इस तरह से एक ही परिवार के 6 सदस्य काल के गाल मैं समा गए। हादसे में जिरगापुर निवासी राम समुझ यादव (40), रामसमुझ के बेटे सचिन यादव (12) की भी जान चली गई। इनके अलावा बबलू यादव (22), दयाराम यादव (40), हिमांशु विश्वकर्मा(10), मिथलेश यादव (17), अभिमन्यु यादव(30) व मानिकपुर के बडेरा नन्कू का पुरवा निवासी बोलेरो चालक पारसनाथ (40)ने भी दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर मृत्युको के स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे। एसीपी अनुराग आर्य ने बताया कि हाईवे के किनारे खड़े ट्रक में बिलोरो के घुसने से चालक सहित 14 लोगों की मौत हो गई। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक चालक फरार है।  



पुलिस पर हमला, इंस्पेक्टर समेत तीन घायल

शाहजहांपुर। घर में उत्पात मचा रहे ग्रामीण ने पुलिस पर हमला कर दिया। जिसमें इंस्पेक्टर दरोगा व सिपाही घायल हो गए। एक सिपाही की राइफल तोड़ दी। पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। नवदिया बंकी गांव निवासी रमनदीप कौर ने शाम करीब 5:30 बजे डायल 112 पर फोन किया। कहां की पति पलविंदर उर्फ़ काला सिंह पिटाई कर रहा है। जानकारी पर पुलिस गांव पहुंची। बलविंदर सिंह से बात शुरू की गई थी। इतने में उसने पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी। थाने में सूचना की तो वहां से एक और पुलिस रेस्पॉन व्हीकल मौके पर पहुंचा। इसके बाद जैसे ही पुलिसकर्मी पलविंदर को पकड़ने के लिए बड़े उसने घर में रखा बेलचा उठाकर हमला कर दिया। जिससे सिपाही अमित कुमार गंभीर घायल हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर चंद्रपाल फोर्स के साथ पहुंचे तो आरोपित ने उन पर भी हमलावर हो गया। इंस्पेक्टर व दरोगा रमेश कुमार को भी चोटें आई। उसमें सिपाही ललित की राइफल तोड़ दी गई। घायल दरोगा व सिपाही को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।  

टैक्स बचाने के मामले में ट्रंप के खिलाफ शुरू हुई जाँच

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद छोड़ने से पहले उनकी परेशानियां अभी से शुरु हो गई है। डाउनलोड ट्रंप और उनकी कंपनी पर टैक्स अदायगी मैं गड़बड़ी के आरोप में दो समन जारी किए गए हैं। इनमें से एक अपराधी मामलों की जांच मेनहटन अटॉर्नी साइरस आर वांस के द्वारा की जा रही है। दूसरे सिविल मामले में न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल लोटिया जेम्स ने समन भेजा है। 

ट्रंप और उनकी कंपनी पर ये मामले इनकम टैक्स से संबंधित हैं। मामलों की जांच के लिए पिछले 20 सालों के उनकी इनकम टैक्स रिटर्न की रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने 2010 से 2018 के बीच अपनी टैक्स दिए जाने वाली आमदनी को कम करने के लिए 26 मिलियन डॉलर (करीब 192 करोड़ रूपये) परामर्श शुल्क के रूप में दिखा दिए हैं। समन भेजने की प्रक्रिया पिछले सप्ताह ही की गई है। इनमें से एक मामला टैक्स बचाने के लिए उनकी पुत्री इवांका ट्रंप को सात लाख 47 हज़ार डालर (करीब 5:30 करोड़ रुपए) परामर्श शुल्क देने का है। इबाका कंपनी की एग्जीक्यूटिव थी, उसके बाद भी उन्हें यह परामर्श शुल्क दिया गया। 

माना जा रहा है कि इस मामले में इवांका ट्रंप के लिए कोई परेशानी नहीं आने वाली है, क्योंकि उन्हें इस परामर्श शुल्क को अपनी रिटर्न में दिखा रखा है। इस पर सवाल ट्रंप की कंपनी पर उठ सकते हैं। इवांका ने गुरुवार को ट्वीट किया मामला पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। इस मामले में ऐसा कुछ भी नहीं है। जो गलत किया गया हो ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के वकील की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली ज्ञात हो कि हाल ही में हुए चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और उनकी कंपनी पर इनकम टैक्स बहुत ही कम दिए जाने का मुद्दा प्रमुख रूप से उठा था। डेमोक्रेटिक नेताओं ने उन पर गलत जानकारी देने और टैक्स की चोरी करने के आरोप लगाए थे। 


मेक्सिको बना एक लाख मौतों वाला चौथा देश

वाशिंगटन। दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अब तक 5.73 करोड़ से ज्यादा लोग इसके शिकार हो चुके हैं जबकि 13.68 लाख से अधिक जान गवा चुके हैं। इस बीच, मेक्सिको ऐसा देश बन गया है जहां कोविड-19 से होने वाली मौतों का आंकड़ा एक लाख पार कर चुका है। मेक्सिको मे कोरोना महामारी पर जानकारी देने वाले जोस लुइस एलोमिया जेग्रा ने बताया कि देश में कुछ ऐसे लोग हैं, जो बल्कि मास्क नहीं पहन रहे हैं। जबकि अन्य इतने भयभीत है कि कोरोना से होने वाली हानि से बचना चाह रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 576 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पिछले दिन 4.472 नए मामले सामने आए हैं। 


सौ वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म के दोषी को उम्र कैद

मेरठ। न्यायालय विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट कोर्ट मोहम्मद गुल उल मदान ने सौ वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म करने के दोषी को रुपए 25 हज़ार रुपए अर्थदंड और उम्र कैद की सजा सुनाई है। सरकारी अधिवक्ता निशांत गर्ग ने बताया कि वृद्धा के पोते ने थाना जानी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 अक्टूबर, 2017 से को उसकी दादी घर में सो रही थी। तभी गांव निवासी युवक पहुंचा और उनके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने आरोपित को दबोच लिया। इस घटना के बाद दादी की मौत हो गई थी। 

हाईवे पर चेकिंग करती बेटियों ने रोका तो सपा नेता ने किया हंगामा, रिपोर्ट

रामपुर। थानेदार बनी बेटियों ने 4 घंटे में लोगों को कानून की ताकत दिखा दी। वाहन चेकिंग के दौरान नेतागिरी दिखाने वालों को भी नहीं   बादशाह बरेली जिले के रहने वाले सपा के पूर्व प्रदेश सचिव और उनके ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा तक दर्ज करवा दिया। अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस पर सुख शुक्रवार को बेटियों को थाने की कुर्सी सौंप दी गई। सिविल लाइंस कोतवाली के प्रभारी बनी इकरा दोपहर बाद वाहन चेकिंग की इस दौरान पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम की पोस्ट के साथ वहां मौजूद रहे वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी वाहनों को रोक रहे थे। थाना प्रभारी और दरोगा बनी बेटियां यातायात नियमों से उल्लंघन में वाहनों चालकों के चालान काट रही थी। इसी दौरान बरेली की ओर से आ रहा एक लग्जरी गाड़ी को पुलिस ने रोका। उसमें बैठे शख्स और चालक ने मास्क नहीं लगा रखा था। पुलिसकर्मियों ने उन्हें उतार लिया। बेटी ने मास्क न लगाने पर टोका तो उन्होंने खुद को सपा नेता बताते हुए चेकिंग को विरोध किया। सीओ सिटी विद्या किशोर के समझाने पर भी हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने भी समझाने की कोशिश की तो उनसे भी उलझ गए। 

एसीपी ने पूछा - क्यों कार्रवाई करें :

सपा नेता जब एसीपी से भी उलझ गए तो उन्होंने बेटियों से बात की पूछा कि इस तरह के मामले में क्या होना चाहिए। बेटियों ने पहले तो मास्क ना लगाने पर नेता और उनकी चालक पर जुर्माने की कार्रवाई की और मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा इस पर पुलिस अधीक्षक ने सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि गाड़ी से बरेली के थाना के अंतर्गत लाल फाटक रोड स्थित ग्राम कादर पुर निवासी शिवचरण कश्यप थे। जो खुद को सपा का प्रदेश सचिव बता रहे थे। सपा नेता और उनके चालक बरेली के थाना भमोरा के ग्राम राजू पूरा निवासी अमित कुमार के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने नीचे ढांचा का उल्लंघन करने  महामारी अधिनियम आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

अनुसूचित जाति की दो सहेलियों के साथ दुष्कर्म

 हाथरस। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात अनुसूचित जाति की दो नाबालिग किशोरियों के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया। रात भर दोनों सहेली गायब रही स्वजन तलाशते रहे। सुबह 8:00 बजे घर पहुंचने पर दोनों ने आपबीती बताई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी विनीत जयसवाल ने बताया कि दोनों किशोरियों के स्वजन ने ठाकुर समाज के दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पूछताछ में दोनों किशोरियों ने बताया कि रात को गांव के ही धर्मेंद्र ने फोन करके उसे हनुमान मंदिर के पास बुलाया था। वह सहेली के साथ वहां गई तो धर्मेंद्र के साथ उसका दोस्त अर्जुन भी मौजूद था। दोनों ने पास के एक फ्लैट में ले जाकर दुष्कर्म किया। एसपी ने बताया कि लड़की की धर्मेंद्र के साथ पहले से ही बातचीत थी। सीडीआर मैं दोनों ओर से कई बार कॉल करने की बात सामने आई है। लड़की ने भी बताया कि धर्मेंद्र ने उसे फोन कर बुलाया था। तब वह सहेली के साथ गई थी। किशोरी का फोन रात भर ऑन रहा था। इसकी लोकेशन भी मंदिर के पास ही मिली है। दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।  

प्रधानाचार्य से लूटी चैन

नोएडा। फेस-2 कोतवाली क्षेत्र बाइक सवार बदमाश महिला प्रधानाचार्य से चैन लूट ले गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। संगीत बनर्जी सेक्टर-92 स्थित ओमेक्स फॉरेस्ट सोसायटी में रहती है। वह एक निजी स्कूल में प्रधानाचार्य है। शुक्रवार दोपहर सोसाइटी के मार्केट में खरीदारी के लिए गई थी। एक स्टोर के बाहर से सामान खरीद रही थी। इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाश उनकी चैन लूट ले गए। उन्होंने जोर शोर मचाया लेकिन बदमाश फरार हो गए। 


नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

नोएडा। सेक्टर -39 कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने युवक पर उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली पुलिस का कहना है, कि सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति का आरोप है। कि 17 नवंबर की उनकी 15 वर्षीय पुत्री ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली। 

कार का शीशा तोड़कर की चोरी

नोएडा। सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र में एक कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे बैग से कीमती सामान चोरी करने का मामला सामने आया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस जांच कर रही है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक सेक्टर-99 में रहने वाले राम भरोसे प्रसाद बीते दिन सेक्टर-45 स्थित एसीडीएस सोसाइटी के मार्केट में खरीदारी करने के लिए गए थे। कार को मार्केट के बाहर खड़ा किया था। इसी दौरान चोर कार का शीशा तोड़कर कीमती सामान चोरी कर ले गए। वापस लौटने पर उन्हे चोरी की जानकारी हुई। 

कार का शीशा तोड़कर सामान चोरी

नोएडा। सेक्टर-45 में खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरों ने सामान चुरा लिया। इस मामले की शिकायत कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस से की गई है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-99 निवासी राम भरोसे प्रसाद 2 दिन पहले सेक्टर-45 स्थित एससीडीएस सोसाइटी की मार्केट में खरीदारी के लिए गए थे। कार को मार्केट के बाहर खड़ा किया था। इस दौरान चोर कार का शीशा तोड़कर कीमती सामान चोरी कर ले गए। 

रिवर फ्रंट घोटाले में पूर्व मुख्य अभियंता सहित दो गिरफ्तार

लखनऊ। बहुचर्चित रिवर फ़्रंट घोटाले में सीबीआई ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता रूप सिंह यादव को गाजियाबाद और लिपिक राजकुमार यादव को लखनऊ से गिरफ्तार किया सीबीआई ने दोनों को लखनऊ की एक अदालत में पेश किया।कोर्ट ने दोनों को 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर सौंप दिया। सीबीआई लखनऊ में 1,513 करोड रुपए की रिवर फ़्रंट योजना में करोड़ों की हेराफेरी की शिकायत की जांच कर रही है। जल्द कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती है। सीबीआई से पहले प्रदेश सरकार ने घोटाले की जांच के लिए हाई कोर्ट के पूर्व जज आलोक सिंह की अध्यक्षता में न्यायिक समिति बनाई थी। समिति की जांच में भी आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद रूप सिंह यादव समय सिंचाई विभाग के कई अभियंताओं और ठेकेदारों के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। 

स्मृतियों ने साथ न छोड़ा

स्मृतियों ने साथ न छोड़ा
मनबसियों ने साथ न छोड़ा 

धुंधले हुए चित्र बचपन के
कौन सुनाएं परीकथाएं
ऐसी नींद नहीं आती अब
जिनमें फिर वह सपने आए

पर सपनों में जो आती थी
उन परियों ने साथ न छोड़ा

जीवन की आपाधापी में
जाने कितने साथी छूटे
जग में मनभावन उपवन के 
छूटे कितने ही गुलबूटे 

जिन की गंध बसी थी मन में 
उन कलियों ने साथ न छोड़ा

यायावर हम निपट अकेले 
रह पाए किस घर के हो के 
चौखट ऐसी कोई नहीं थी
कर मनुहार हमें जो रोके 

पर हम साथ जहां चलते थे 
उन गलियों न साथ न छोड़ा 

62000 करोड रुपए दे सुब्रत रॉय नहीं तो हिरासत में लिया जाए

सेबी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया आवेदन

नई दिल्ली। बाजार नियामक सेबी ने सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दायर कर सहारा ग्रुप की दो कंपनियों से 62,602.90 करोड रुपए के भुगतान का निर्देश देने की मांग की है। सेबी ने कहा अगर कंपनियां शीर्ष अदालत के पूर्व के आदेश के मुताबिक भुगतान करने में असफल रही है। तो सुब्रत राय को हिरासत में लिया जाना चाहिए। सुब्रत राय और उनकी दो कंपनियां रियासत मिलने के बावजूद निवेशकों की राशि ब्याज के साथ जमा कराने के सुप्रीम कोर्ट के 8 साल के पहले के आदेशों का उल्लंघन कर रही है। रकम न जमा करने से उन पर दिनों दिन देनदारी बढ़ती जा रही है। कोर्ट में निलंबित मामले में हस्तक्षेप के लिए 18 नवंबर को दायर आवेदन में सेबी ने कहा जाए पैरोल पर है, और जीवन का आनंद ले रहे हैं। 

फुरसत मिलते ही

 फुरसत मिलते ही

 पुरानी किताब के मुड़े पन्ने

 क्यों खोलने लगता है दिल

 फुरसत मिलते ही

 जो गुजर गया, वो गुजर गया 

यादों के नश्तर

 क्यों घूमने लगता है दिल

 फुर्सत मिलते ही

 चूड़ियों सा चहके, फूलों सा खिले

 रोकने लगता है

 क्यों नहीं देखता है दिल 

फुरसत मिलते ही

 जिस ने हाथ में हाथ दिया नहीं

 आज उसी से लगा के

 जाने क्यों बैठा है दिल. 

गुरुवार, 19 नवंबर 2020

स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

 महानगर कांग्रेस कमेटी, नोएडा द्वारा महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन के नेतृत्व में सेक्टर-12 स्थित प्रदर्शनी पारक में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सभी वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा देश के लिए दिए उनके बलिदान को याद किया गया। अध्यक्ष शाहबुद्दीन ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने जीवन का बलिदान देश को जोड़ने के लिए कर दिया था। इंदिरा गांधी ही थी जिन्होंने पाकिस्तान को दो टुकड़ों में विभाजित कर भारत की सीमाओं को मजबूत किया। 

वक्ताओं में एआईसीसी दिनेश अवाना, एआईसीसी राजकुमार भारती, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौतम अवाना, उपाध्यक्ष ललित अवाना, महासचिव रिजवान चौधरी, महासचिव एडवोकेट संदीप सिंह सिसोदिया, मोहम्मद अली, ब्लॉक अध्यक्ष उदयवीर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद खान, गुलाब, अशरफ, राकेश रावत, नितिन सिंह, मदन शर्मा, अंकित पांडे, अमित कुमार, मनवीर अवाना, आशीष, सलमान, राधा कुमारी, जानवी शर्मा, राधिका पटेल, निकिता, अशरफ, इब्राहिम, मोहम्मद,लाल अनवर एवं डॉ सीमा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बुधवार, 18 नवंबर 2020

पति समेत आठ ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस

नोएडा। भंगेल निवासी महिला ने पति, सास, ससुर, ननद और तेवर समेत आठ लोगों पर दहेज और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बसंत कुमार की बेटी ज्योति की शादी दिसंबर 2017 में अलीपुर दिल्ली निवासी किशन के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन बाद ही ससुरालियों ने दहेज के लिए मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। बाद में शारीरिक उत्पीड़न भी शुरू कर दिया। पुलिस और अदालत में शिकायत की तो दोनों पक्षों का समझाया हो गया। नवंबर 2019 में वापस उन्हें ससुराल भेज दिया गया। 3 जनवरी 2020 को ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर हाथ तोड़ दिया। उसके बाद उसके पीठ में भी गंभीर चोट आई। पड़ोसियों ने मायके वालों को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति किशन, ससुर राजाराम, सास कमला देवी, ननद पुष्पा, तारावती, देवर रघुवीर और चचिया ससुर वीरपाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।  

चलती कार में लगी आग

दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के अजनारा गोल चक्कर के पास मंगलवार शाम चलती हुई फॉर्च्यूनर कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि थोड़ी देर में ही पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। दिल्ली निवासी प्रदीप पिता के साथ यीडा  सिटी स्थित अपने प्लॉट पर घूमने आए थे। आग के चलते दोनों गाड़ी से उतर गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। 

 

कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी

नोएडा। सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास के बाहर खड़ी इको स्पोर्ट्स कार का शीशा तोड़कर चोरों ने लैपटॉप समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिया। घटना के समय पीड़ित पिता का अंतिम संस्कार कर रहा था। पीड़ित ने सोमवार को सेक्टर-39 थाने आकर शिकायत दी है। सेक्टर-75 स्थित अपेक्स एथेना निवासी बाईके अग्रवाल के पिता का 10 दिन पहले देहांत हो गया था। परिवार के साथ अंतिम संस्कार के लिए अंतिम निवास पहुंचे थे। अपने कार उन्होंने बाहर लगा दी थी। 1 घंटे बाद लौटने पर देखा तो कार का शीशा टूटा हुआ था और अंदर से कीमती सामान व लैपटॉप गायब था। 


बुजुर्ग मां को पीटा, गिरफ्तार

रबूपुरा। रौनीजा गांव में सोमवार को बुजुर्ग महिला के साथ बेटे ने मारपीट कर दी। मां ने बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर बेटे को गिरफ्तार कर लिया। रौनीजा निवासी गजेंद्र का पुत्र अमित दादी रामवती (70) के पास रहकर उनकी देखभाल करता है। दादी के पास पोते के रहने के बाद गजेंद्र और पत्नी को पसंद नहीं है। ऐसे में आए दिन पिता और पुत्र में इसको लेकर विवाद होता रहता है। जबकि पिता बेटे को अपने पास रखना चाहता है। सोमवार को भी पिता-पुत्र में विवाद हो गया रामवती ने जब विरोध किया तो गजेंद्र ने उसके साथ मारपीट कर दी। 



सड़क पार कर रहे दो लोगों को वाहनों ने रौंदा, दोनों की मौत

नोएडा। फेज 3 कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर सड़क पार कर रहे दो लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहनों की तलाश शुरू कर दी है। फेस थ्री कोतवाली जीतेंद्र दीक्षित ने बताया कि मंगलवार सुबह छिजारसी निवासी गुरिंदर सिंह(45) गांव में ही सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान एक वाहन गुरिंदर को रौंदते हुए चला गया। लोगों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी राजीव कुमार (35) नोएडा आए थे। और वह छिजारसी गांव के हिंडन पुस्ते के पास सड़क पार कर रहे थे। वहीं पर वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि वाहनों की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रही है। 

शराब कांड : लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे हटाए गए

जिला आबकारी अधिकारी को भी हटाया निरीक्षक निलंबित 

लखनऊ। जहरीली शराब कांड में सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार देर रात तक लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे को हटा दिया है। एटीएस के एडीजी डीके ठाकुर की लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। ठाकुर ने तत्काल कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सुजीत पांडे को सीतापुर स्थित एटीसी का एबीटी बताया गया है। लंबे अरसे तक सीबीआई इतने में प्रतिनियुक्ति पर रहने के बाद वापस लौट कर प्रतीक्षारत चल रहे 1947 बैच के आईपीएस जीके गोस्वामी को एटीएस का नया आईजी बनाया गया है। जब की प्रतीक्षा में चल रहे 1995 बैच के आईपीएस राजकुमार को पुलिस मुख्यालय में एडीजी कार्मिक के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं लखनऊ के आबकारी निरीक्षक आलोक पांडे को कार्यरत कर्तव्य में लापरवाही बरतने में निलंबित कर दिया गया है। वहीं लखनऊ व फिरोजाबाद के जिला आबकारी अधिकारियों सुदर्शन सिंह व राम स्वार्थ चौधरी को हटाकर मुख्यालय से संबंध किया गया है। 

किशोरी का अपहर्ता गिरफ्तार दनकौर

दनकौर। कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पुलिस ने बताया कि करीब 2 माह पहले गुलावठी निवासी गौरव उर्फ़ हरेंद्र किशोरी को फुसलाकर अपने साथ ले गया था। किशोरी के सज्जन की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित को खेरली नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। 

भारत में होगा रूसी टीके का परीक्षण

नई दिल्ली। कोरोनावायरस से निजात दिलाने के लिए भारत में एक के बाद एक कई कंपनियों के टीके पर परीक्षण चल रहे हैं। इसी क्रम में भारत सरकार ने रूस के टीके को भी परीक्षण की अनुमति दे दी है। मंगलवार को डॉक्टर रेडी फार्मा कंपनी को परीक्षण की मंजूरी मिली नीति आयोग के सदस्य डॉ बीके पाल ने बताया अगले सप्ताह से देश भर में रूस के टीका सपूतनिक 5 को परीक्षण शुरू हो जाएगा। हालांकि, देश में दूसरे और तीसरे चरण का परीक्षण एक साथ करना होगा। उसी के साथ ही देश में अब पांच अलग-अलग तरह के कॉस्मेटिक का परीक्षण चल रहे हैं। सबसे आगे सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया है। जोकि आईसीएमआर के साथ तीसरे चरण में परीक्षण को लगभग पूरा कर चुका है। दूसरे नंबर पर भारत बायोटेक का टीका है। जिसका एक दिन पहले ही तीसरा परीक्षण शुरू हुआ है। जाडन कैडिला के दो परीक्षण खत्म हो चुके हैं। वहीं बायोलॉजिकल ई कंपनी के टीका का परीक्षण भी दूसरे चरण में है। सरकार को उम्मीद है कि इन 5 में से ही आने वाले दिनों में कुछ टीका देश को समर्पित किए जा सकते हैं। इनमें ज्यादातर टीके भारत में ही निर्मित होंगे वही ब्रिक्स सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी कहा कि स्पुतनिक पाइप का उत्पादन भारत को चीन में होगा। 


पूर्व केंद्रीय मंत्री जयसिंहराव न भाजपा से दिया इस्तीफा

औरंगाबाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता जयसिंहराव गायकवाड़ पाटिल ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पाटिल ने अपना त्यागपत्र महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील को भेज दिया है। इस्तीफा देने के बाद पाटिल ने कहा मेरी इच्छा भाजपा के लिए काम करने की थी। लेकिन पार्टी मुझे मौका नहीं दे रही थी। जिसके चलते मैंने यह कदम उठाया इस पर भाजपा ने कोई टिप्पणी नहीं की। 

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 28 जज स्थाई बने

नई दिल्ली। इलाहाबाद हाईकोर्ट के 28 अतिरिक्त जजों को मंगलवार को स्थाई जज बना दिया गया है। भेजो और मुकदमों की संख्या के मामले में देश के सबसे बड़े हाईकोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट में जजों की कुल क्षमता 160 है, जबकि मौजूदा वक्त में सिर्फ 100 जज की कार्यरत हैं। 

मनमोहन बने पीएम, क्योंकि राहुल के लिए खतरा नहीं थे

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा का किताब में दावा

वाशिंगटन। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दावा किया कि मनमोहन सिंह को इसलिए पीएम बनाया गया था, क्योंकि वह राहुल गांधी के लिए खतरा नहीं थे। ओबामा ने अपनी किताब 'ए प्रॉमिसड जो लैंड' में लिखा, सोनिया गांधी ने चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद खुद पीएम बनने से इंकार कर दिया और यह पद मनमोहन सिंह को सौंप दिया। सोनिया ने मनमोहन को खूब सोच समझकर इसलिए चुना क्योंकि बिना राष्ट्रीय राजनीतिक आधार वाले एक बुजुर्ग सिख के रूप में मनमोहन उनके बेटे राहुल के लिए खतरा नहीं थे। सोनिया कांग्रेस की कमान राहुल को सौंपने के लिए भी तैयार कर रही थी। ओबामा की किताब का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। इसमें उन्होंने लिखा है भारत की राजनीतिक अभी जाति धर्म व परिवारवाद के इर्द-गिर्द घूम रही है। ऐसे में डॉक्टर मनमोहन सिंह को पीएम बनना इससे इतर देश की प्रगति की दिशा में किया गया प्रयास था। 

 

दिल्ली में छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के अवसर पर 20 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्लीवासियों के लिए छठ पूजा महापर्व बेहद महत्वपूर्ण है। 

प्रो अच्युता सामंता बने वालीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष

नई दिल्ली। कंधमाल संसदीय क्षेत्र के सांसद और केआईआईटी (भुवनेश्वर, ओड़िशा) के संपादक प्रो अच्युता समानता को वालीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (वीएसआई) के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने गए। वह बीएफआई के इस सर्वोच्च पद पर चुने जाने वाले ओडिसा के पहले व्यक्ति हैं। प्रो सामंता के अतिरिक्त पंजाब के राजकुमार को कार्यकारी उपाध्यक्ष, जबकि नौ अन्य को वीएसआई का उपाध्यक्ष चुना गया है। राजस्थान के अनिल चौधरी महासचिव के रूप में निर्विरोध चुने गए हैं। निर्वाचित निकाय का कार्यकाल 2020 और 2024 तक है। प्रो सामंता ने कहा कि वह महासंघ को नई बुलंदियों तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। ऑडिसा वालीबॉल एसोसिएशन ने इस उपलब्धि के लिए प्रो सामंता को बधाई दी। 


महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल भगोड़ा घोषित

प्रयागराज। क्रेशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत और भ्रष्टाचार के मामले में महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। इस मामले में निलंबित किए गए एसपी महोबा मणिलाल थानाध्यक्ष कबरई देवेंद्र शुक्ला व  सिपाही अरूण यादव फरार चल रही है। गिरफ्तारी को पुलिस व एसओजी की तीन टीमे लगी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निलंबित आईपीएस मणिलाल पाटीदार अपना घर छोड़कर फरार चल रहे हैं। जालौन के रहने वाले पूर्व थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला और इटावा निवासी शिपाई अरुण यादव की फरारी काट रहे हैं। पूर्व एसपी की गिरफ्तारी के लिए कई बार पुलिस टीम राजस्थान में दबिश दे चुकी है। प्रकरण की विवेचना कर रहे प्रयागराज के एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने तीनों पर शिकंजा कसने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की अदालत ने आईपीसी की धारा 82 के तहत पूर्व एसपी को भगोड़ा घोषित किया है। अगर अब वह कोर्ट के सामने पेश नहीं होते हैं अथवा उनकी गिरफ्तारी नहीं होती है तो कुर्की की कार्यवाही होगी। इनाम घोषित कराया जाएगा। 

 

अजय कटारा की पत्नी पर हमला और अपहरण का प्रयास

साहिबाबाद। बहुचर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड के गवाह अजय कटारा की पत्नी मधु कटारा पर 13 नवंबर की रात साहिबाबाद के लाजपत नगर में न केवल जानलेवा हमला हुआ, बल्कि उन्हें अगवा करने का प्रयास भी किया गया। बाहुबली नेता रहे डीपी यादव के करीबी गैंगस्टर पिता-पुत्र सहित तीन नामजद व दो अज्ञात पर साहिबाबाद थाने में केस दर्ज किया गया है। हालांकि, जांच अधिकारी उप निरीक्षक व केंद्र मंत्री ने मंगलवार देर रात बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण में मधु कटारा के चेहरे पर हाथ में ढाई तरफ रगड़ से चोट पाई गई है। परिस्थिति चैनल ने साथियों के आधार पर प्रथम दृष्टया दुर्घटना में चोट लगना माना जा रहा है। 

राजस्थान में अब मीणाओं ने मांगा आरक्षण

जयपुर। राजस्थान में जातिगत आरक्षण का मुद्दा अशोक गहलोत सरकार के गले की फांस बना हुआ है। पिछले दिनों गुर्जर समाज ने इसी मुद्दे को लेकर 11 दिन तक दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रैक पर कब्जा जमाए रखा था। काफी मशक्कत के बाद सरकार ने गुर्जरों के साथ समझौता किया था। अब मीणा समाज में जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण मांगा है। मीणा समाज का तर्क है कि अनुसूचित जनजाति (एसटी) की जनसंख्या में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन सरकारी नौकरियों में आरक्षण पुराने आंकड़ों के आधार पर ही दिया जा रहा है, जो गलत है। और उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा की अगुवाई में मीणा समाज के कई लोगों ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की है। उधर, धौलपुर व भरतपुर के जाटों ने आरक्षण की मांग को लेकर बुधवार को समाज की महापंचायत बुलाई है। 


मप्र में लोहे की छड़ों से भरा ट्रक नदी में गिरा 6 की मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश में बैतूल जिले के ग्राम तेंदुआ के पास तवा नदी के पुल से लोहे की छड़ों (सरिया) से भरा ट्रक नीचे गिर गया। सोमवार रात हुए इस हादसे में ट्रक ड्राइवर सहित छह लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना करीब 12 घंटे बाद मंगलवार सुबह 9:00 बजे पुलिस को मिली। पुलिस को मौके पर तीन शव के नीचे दबे नजर आए, परंतु जब क्रेन की मदद से उन को हटाया गया तब उसमें दबे हुए तीन अन्य लोगों के शव भी क्षत-विक्षत हालत में पाए गए। मरने वाले सभी बैतूल जिले के ही रहने वाले थे। चोपना थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी ने बताया कि सोमवार की रात ट्रक (एमपी 48 एच 3159) में हीरापुर से लोहे की छड़े भरकर ग्राम मसोदा (मुलताई) निवासी ड्राइवर मनोहर साहू शाहपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान तवा नदी के पुल पर ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया मंगलवार सुबह 6 लोगों के शव बाहर निकाले गए।  

ADVT

 


क्यूआरसैम मिसाइल का परीक्षण किया

भारत में मंगलवार को ओडिशा के चांदीपुर के लांचिंग कांप्लेक्स थ्री से क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल (क्यूआर एसएएम या क्यू आर सैम) का सफल परीक्षण किया। मिसाइल का परीक्षण ट्रक आधारित लांच यूनिट से किया गया। इसे एक ट्रक पर भी लगाया जा सकता है। यह इलेक्ट्रॉनिक काउंटर सिस्टम से लैस है। यह एयरक्राफ्ट रडार के जैमर के खिलाफ भी जाकर मार कर सकता है। इसमें ठोस ईंधन का इस्तेमाल किया जाता है। इस मिसाइल का 1 सप्ताह के भीतर यह दूसरा सफल परीक्षण था। बताया गया कि इसकी मारक क्षमता 30 किलोमीटर से ज्यादा है। पहला परीक्षण 4 जून, 2017 को हुआ था। उल्लेखनीय है कि भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए तीनों सेनाओं, यानी जल, थल व वायु सेना को पूरी तरह से ताकतवर बनाने की कवायद में जुटा हुआ है। भारत क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों का भी परीक्षण कर रहा है। भारत को इसमें सफलता भी मिल रही है। इसमें पहले जितने परीक्षण पूरे साल में हुआ करते थे, उससे ज्यादा परीक्षण गत 2 से 3 माह के भीतर हो चुके हैं। मिसाइलों की टेक्नोलॉजी के मामले में भी भारत और दूसरों पर निर्भर नहीं रहा। स्वदेशी तकनीक के इस्तेमाल से मिसाइलों का परीक्षण हो रहा है। मंगलवार को परीक्षण के मौके पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) व अंतरिम परीक्षण परिषद (आरटीआर) के वरिष्ठ वैज्ञानिकों और अधिकारियों का दल मौजूदा था। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में भारत और कई मिसाइलों का परीक्षण कर सकता है। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 


मंगलवार, 17 नवंबर 2020

राशनिंग व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए माकपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय खाद आपूर्ति अधिकारी को दिया ज्ञापन

 नोएडा, राशनिंग व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं/ समस्याओं को समाप्त कर और राशनिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने आदि मुद्दों को लेकर मंगलवार 17 नवंबर 2020 को माकपा जिला सचिव मदन प्रसाद व सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नोएडा कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल   ने क्षेत्रीय खाद आपूर्ति अधिकारी श्री सुशील तिवारी जी से मुलाकात कर उन्हें जिलाधिकारी व जिला खादय  आपूर्ति अधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया। दिए गए ज्ञापन में रेखांकित किया गया है कि राशनिंग व्यवस्था में सुधार हेतु कई बार मांग करने के बाद भी क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति कार्यालय में अनियमिताएं लगातार बनी हुई है तथा बिना किसी जांच पड़ताल और कारण बताऐं गरीब पात्र लोगों के राशन कार्ड बड़े पैमाने पर निरस्त किये जा रहे है और उन्हे राशन नहीं दिया जा रहा है और राशन कार्ड यूनिट भी कम कर दी जा रही है तथा गरीब पात्र लोगों द्वारा बार-बार फार्म भरकर देने के बाद भी राशन कार्ड नहीं बनाये जा रहे है। राशन विभाग की उदासीनता के कारण राशन डीलर भी सही तरीके से राशन का वितरण नहीं कर रहे है तथा मिट्टी तेल का वितरण तो काफी दिनों से पूरी तरह बन्द है। साथ ही राशन की दुकानें भी बस्तियों से दूर है जैसे झुग्गी बस्ती सैक्टर-8,9 व 10 नोएडा के राशन कार्ड धारकों की दुकान सैक्टर-27, 11, 26, 19 व 12 नोएडा में है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि राशन वितरण प्राणली में व्याप्त अनियमिताओं को समाप्त करा कर सही तरीके से राशन का वितरण सुनिश्चित कराने व जिन पात्र लोगों के गलत तरीके से राशन कार्ड निरस्त कर दिये गये है, उन्हें बहाल कर राशन दिया जाये तथा जिन गरीब पात्र लोगों के राशन कार्ड नहीं बने है उनके कार्ड बनाने के लिये गांव /कालोनी एवं झुग्गी बस्तियों में कैम्प लगाकर राशन कार्ड बनाये जाये और राशन की दुकाने बस्ती के बीचो-बीच खुलवायी जाये साथ ही राशन की दुकानें नियमित रूप से खुलवायी जाये साथ ही गाली-गलौच बदतमीजी करने व काला बाजारी करने वाले राशन डीलरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये। साथ ही ज्ञापन में चेतावनी भी दी गई है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सीपीआईएम पार्टी जन अभियान चलाकर बड़ा आंदोलन करेगी।

प्रतिनिधिमंडल में माकपा नेता रविंद्र भारती, आशा यादव, चंदा बेगम, मदन प्रसाद, गंगेश्वर दत्त शर्मा, पारस गुप्ता, भीखू प्रसाद, गामा, विजय गुप्ता, हरकिशन आदि शामिल रहे।

सोमवार, 16 नवंबर 2020

धमकी दे ब्लैकमेल कर रही युवती

नोएडा। सोशल नेटवर्किंग साइड पर एक युवक को युवती से चैट करना महंगा पड़ गया। युवती अब अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही है और उससे 10 हज़ार रूपये मांग रही है। कोतवाली सेक्टर-39 की एक सोसायटी निवासी युवक की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज क्र ली है। पुलिस के मुताबिक, युवक  कुछ महीने पहले युवती से दोस्ती हुई थी। दोनों एक दूसरे से चैट करने लगे। इस दौरान युवती से अश्लील वीडियो अपने पास सेव कर लिया। कुछ दिनों के बाद युवती इसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी। युवती स्क्रीनशॉर्ट भेज कर धमका रही थी।  


DHANTERAS WISHES


SPACE FOR RENT IN SECTOR-10, NOIDA


OFFICE SPACE FOR RENT IN NOIDA SECTOR-10


advt


advt


advt


bhaiduj wishes


प. बंगाल में ओवैसी की एंट्री से लगेगी ममता के वोट में सेंध






कोलकाता। असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के पश्चिम बंगाल चुनाव में कूदने का ऐलान ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के लिए चुनौती हो सकता है। बिहार में ओवैसी की पार्टी को 5 सीटें मिलने के बाद बंगाल में भी अगले साल होने वाले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ममता ने दावा किया है कि ओवैसी का असर सिर्फ हिंदी और उर्दू भाषी मुस्लिमों पर है। बंगाल में के मुस्लिमों को लुभाना उनके बस की बात नहीं। 

 

 



 



 









बिहार में कांग्रेस की बैठक में हाथापाई

पटना। बिहार में विधायक दल का नेता चुनने के लिए बैठे कांग्रेसियों के बीच न सिर्फ गाली-गलौच हुई, बल्कि नौबत हाथापाई तक जा पहुंच गई। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में शुक्रवार को विक्रम से विधायक चुने गए सिद्धार्थ सौरभ के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। ये सौरभ को विधायक दल का नेता चुने जाने की मांग कर रहे थे। सौरव समर्थकों ने महाराजा गंज के विधायक विजय शंकर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामा कुछ देर में मारपीट में तब्दील हो गया। 


अमेरिका में 1 दिन में रिकॉर्ड 1.61 लाख मामले






वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शुक्रवार को 5.32 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या भी तेरा लाख से ज्यादा हो गई इस बीच अमेरिका में बृहस्पतिवार को अब तक के सबसे ज्यादा 1,61,541 मामले सामने आए। यह पहली बार है जब देश में 1.50 लाख से ज्यादा मामले दर्ज हुए, जबकि 4 नवंबर से रोजाना एक लाख से ज्यादा केस दर्ज हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड 67. 096 लोगों को अस्पतालों में भी भर्ती होना पड़ा। 

 

 



 



 









रविवार, 15 नवंबर 2020

बधाईयों के पोस्टर बैनरो से शहर हुआ बदरंग






प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब डेढ़ वर्ष बाद होने है, लेकिन कांग्रेस नेताओं की तैयारी शुरू हो गई है। जनता से मिलना-जुलना बढ़ गया है। एक दूसरे की पार्टी पर सवाल उठाने भी तेज हो गए हैं। टिकट पाने के लिए अपनी-अपनी दावेदारी भी पेश करने लगे हैं। दीवारों को रंग कर पार्टी और खुद का प्रचर और शहर को गन्दा क्र रहे है। कुछ खुद को भावी विधायक बताने लगे हैं। पोस्टर और होर्डिंग से भी शुभकामनाओं के संदेश जगह-जगह चस्पा कर रहे हैं। इस बीच शहर की खूबसूरती का ख्याल किसी के भी मन में नहीं आ रहा है।

कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, बसपा हो या सत्ताधारी पार्टी भाजपा हर किसी के नेता बस अपना नाम चमकाने में लगे हुए हैं। एक तरफ से स्वच्छता के मामले में शहर को देश का नंबर वन शहर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। तो किसी और बधाईयों के जरिए शहर को गंदा किया जा रहा है। 

 

 



 



 





 




CCHAT PUJA


अब भाजपा को कैसे बुरा भला कहें ?

नोएडा में एक बसपाई ऐसे भी हैं, जो भाजपा को हिंदू धर्म का प्रतीक मानकर हर किसी के सामने भाजपा को जी भरकर कोसते नजर आते थे, और अब जब से भाजपा ने उत्तर प्रदेश में बसपा को जमीन दिखाई तब से हर किसी के सामने भाजपा को कोसना और मुसलमानों को हीरो बनाना इनका परम दायित्व बन गया था। बसपा प्रमुख के भाई जी के खसम-खास बने इस व्यक्ति ने बसपा कार्यकाल में जमकर मलाई काटी, और सड़क छाप क्लर्क से 500 करोड रुपए के मालिक बन बैठे, और अब जब बसपा खुद भाजपा की तारीफ करते नजर आ रही है, इन जनाब का बोलते नहीं बन रहा है, सब समय का चक्कर है कि अब किस मुंह से भाजपा की तारीफ करें? 


विदेश में नौकरी के नाम पर 45 हज़ार ठगे

नोएडा। सेक्टर 30 में रहने वाले एक युवक को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 45 हज़ार ठग लिए गए। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस में शिकायत की है। पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता अमन राय का कहना है कि कुछ दिनों पहले उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को बेंगलुरु की नामी कंसल्टेंसी कंपनी का कर्मचारी बताते हुए सिंगापुर में नौकरी दिलाने की बात कही।


उसके बाद उसी ने पीड़ित से उनका बायोडाटा, पासपोर्ट ऑनलाइन मंगा लिए। युवती ने उन्हें काम के प्रति घंटे के हिसाब से वेतन मिलने की बात कही। पीड़ित ने आरोपित के बताए खाते में रुपए ट्रांसफर कर दिए। लेकिन रुपए देने के बाद जालसाज ने उन्हें मेल कर बताया कि आप अगर आप इस फर्जी कंसल्टेंसी कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं तो करा ले आपका आभारी हूं। इसके बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई। 


 


श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम

श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम,


🚩जय सत्य सनातन🚩


🌥️ 🚩युगाब्द-५१२२
🌥️ सप्तर्षि संवत-५०९६, ⛅  🚩विक्रम संवत-२०७७
⛅ 🚩तिथि - अमावस्या सुबह 10:36 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
⛅ दिनांक 15 नवम्बर 2020
⛅ दिन - रविवार
⛅ शक संवत - 1942
⛅ अयन - दक्षिणायन
⛅ ऋतु - हेमंत
⛅ मास - कार्तिक
⛅ पक्ष - कृष्ण 
⛅ नक्षत्र - विशाखा शाम 05:16 तक तत्पश्चात अनुराधा
⛅ योग - शोभन रात्रि 11:07 तक तत्पश्चात अतिगण्ड
⛅ राहुकाल - शाम 04:34 से शाम 05:57 तक
⛅ सूर्योदय - 06:50 
⛅ सूर्यास्त - 17:55 
⛅ दिशाशूल - पश्चिम दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण - गौक्रीड़ा, गोवर्धन पूजा, अन्नकूत, बलि-पूजा
 💥 विशेष - अमावस्या के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)


🌷 अन्नकूट दिवस / गोवर्धन-पूजा 🌷
 कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को अन्नकूट दिवस कह्ते हैं । धर्मसिन्धु आदि शास्त्रों के अनुसार गोवर्धन-पूजा के दिन गायों को सजाकर, उनकी पूजा करके उन्हें भोज्य पदार्थ आदि अर्पित करने का विधान है। इस दिन गौओ को सजाकर उनकी पूजा करके यह मंत्र करना चाहिये, गौ-पूजन का मंत्र –
🌷 लक्ष्मीर्या लोकपालानां धेनुरूपेण संस्थिता ।
घृतं वहति यज्ञार्थ मम पापं त्यपोहतु ॥
🐄 (धेनु रूप में स्थित जो लोकपालों की साक्षात लक्ष्मी है तथा जो यज्ञ के लिए घी देती है , वह गौ माता मेरे पापों का नाश करे । रात्रि को गरीबों को यथा सम्भव अन्न दान करना चाहिये ।


🌷 कैसे करें नूतन वर्ष का स्वागत - पुण्यमय दर्शन व बलि प्रतिपदा 
➡ बलि प्रतिपदा (वर्ष के प्रथम दिन)
🌿 पहले के जमाने में गाँवों में दीपावली के दिनों में वर्ष के प्रथम दिन नीम और अशोक वृक्ष के पत्तों के तोरण (बंदनवार) बाँधते थे, जिससे कि वहाँ से लोग गुजरें तो वर्ष भर प्रसन्न रहें, निरोग रहें । अशोक और नीम के पत्तों में रोगप्रतिकारक शक्ति होती है । उस तोरण के नीचे से गुजरकर जाने से वर्ष भर रोगप्रतिकारक शक्ति बनी रहती है । वर्ष के प्रथम दिन आप भी अपने घरों में तोरण बाँधो तो अच्छा है ।
🌷 नूतन वर्ष पर पुण्यमय दर्शन
🎇 दीपावली का दिन वर्ष का आखिरी दिन है और बाद का दिन वर्ष का प्रथम दिन है, विक्रम सम्वत् के आरम्भ का दिन है (गुजराती पंचांग अनुसार) । उस दिन जो प्रसन्न रहता है, वर्ष भर उसका प्रसन्नता से जाता है ।
 'महाभारत' भगवान व्यास जी कहते हैं-
यो यादृशेन भावेन तिष्ठत्यस्यां युधिष्ठिर।
हर्षदैन्यादिरूपेण तस्य वर्षं प्रयाति वै।।
 'हे युधिष्ठिर ! आज नूतन वर्ष के प्रथम दिन जो मनुष्य हर्ष में रहता है, उसका पूरा वर्ष हर्ष में जाता है और जो शोक में रहता है, उसका पूरा वर्ष शोक में व्यतीत होता है।'
🎇 दीपावली के दिन, नूतन वर्ष के दिन मंगलमय चीजों का दर्शन करना भी शुभ माना गया है, पुण्य-प्रदायक माना गया है। जैसेः
➡ उत्तम ब्राह्मण, तीर्थ, वैष्णव, देव-प्रतिमा, सूर्यदेव, सती स्त्री, संन्यासी, यति, ब्रह्मचारी, गौ, अग्नि, गुरु, गजराज, सिंह, श्वेत अश्व, शुक, कोकिल, खंजरीट (खंजन), हंस, मोर, नीलकंठ, शंख पक्षी, बछड़े सहित गाय, पीपल वृक्ष, पति-पुत्रावली नारी, तीर्थयात्री, दीपक, सुवर्ण, मणि, मोती, हीरा, माणिक्य, तुलसी, श्वेत पुष्प, फ़ल, श्वेत धान्य, घी, दही, शहद, भरा हुआ घड़ा, लावा, दर्पण, जल, श्वेत पुष्पों की माला, गोरोचन, कपूर, चाँदी, तालाब, फूलों से भरी हुई वाटिका, शुक्ल पक्ष का चन्द्रमा, चंदन, कस्तूरी, कुम कुम, पताका, अक्षयवट (प्रयाग तथा गया स्थित वटवृक्ष) देववृक्ष (गूगल), देवालय, देवसंबंधी जलाशय, देवता के आश्रित भक्त, देववट, सुगंधित वायु शंख, दुंदुभि, सीपी, मूँगा, स्फटिक मणि, कुश की जड़, गंगाजी मिट्टी, कुश, ताँबा, पुराण की पुस्तक, शुद्ध और बीजमंत्रसहित भगवान विष्णु का यंत्र, चिकनी दूब, रत्न, तपस्वी, सिद्ध मंत्र, समुद्र, कृष्णसार (काला) मृग, यज्ञ, महान उत्सव, गोमूत्र, गोबर, गोदुग्ध, गोधूलि, गौशाला, गोखुर, पकी हुई फसल से भरा खेत, सुंदर (सदाचारी) पद्मिनी, सुंदर वेष, वस्त्र एवं दिव्य आभूषणों से विभूषित सौभाग्यवती स्त्री, क्षेमकरी, गंध, दूर्वा, चावल औऱ अक्षत (अखंड चावल), सिद्धान्न (पकाया हुआ अन्न) और उत्तम अन्न – इन सबके दर्शन से पुण्य लाभ होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्णजन्म खंड, अध्यायः 76 एवं 78)
🌷 कैसे करें नूतन वर्ष का स्वागत 
 नूतन वर्ष के दिन सुबह जगते ही बिस्तर पर बैठे-बैठे चिंतन करना कि ‘आनंदस्वरूप परमात्मा मेरा आत्मा है । प्रभु मेरे सुहृद हैं, सखा हैं, परम हितैषी हैं, ॐ ॐ आनंद ॐ... ॐ ॐ माधुर्य ॐ...। वर्ष शुरू हुआ और देखते-देखते आयुष्य का एक साल बीत जायेगा फिर दीपावली आयेगी । आयुष्य क्षीण हो रहा है । आयुष्य क्षीण हो जाय उसके पहले मेरा अज्ञान क्षीण हो जाय । हे ज्ञानदाता प्रभु ! मेरा दुःख नष्ट हो जाय, मेरी चिंताएँ चूर हो जायें । हे चैतन्यस्वरूप प्रभु ! संसार की आसक्ति से दुःख, चिंता और अज्ञान बढ़ता है और तेरी प्रीति से सुख, शांति और माधुर्य का निखार होता है । प्रभु ! तुम कैसे हो तुम्हीं जानो, हम जैसे-तैसे हैं तुम्हारे हैं देव ! ॐ ॐ ॐ...
 फिर बिस्तर पर तनिक शांत बैठे रहकर अपनी दोनों हथेलियों को देखना -
🌷 कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती ।
करमूले तु गोविंदः प्रभाते करदर्शनम् ।।
 अपने मुँह पर हाथ घुमा लेना । फिर दायाँ नथुना चलता हो तो दायाँ पैर और बायाँ चलता हो तो बायाँ पैर धरती पर पहले रखना ।
🚩 इस दिन विचारना कि "जिन विचारों और कर्मों को करने से हम मनुष्यता की महानता से नीचे आते हैं उनमें कितना समय बरबाद हुआ ? अब नहीं करेंगे अथवा कम समय देंगे और जिनसे मनुष्य-जीवन का फायदा होता है - सत्संग है, भगवन्नाम सुमिरन है, सुख और दुःख में समता है, साक्षीभाव है... इनमें हम ज्यादा समय देंगे, आत्मज्योति में जियेंगे । रोज सुबह नींद में से उठकर ५ मिनट शिवनेत्र पर ॐकार या ज्योति अथवा भगवान की भावना करेंगे...।"


 


ALLAHABAD बैंक: सेक्टर-31 महीनो से ख़राब है मशीन

नोएडा।  नोएडा सेक्टर-31 स्थित ALLAHABAD बैंक में पासबुक अपडेट करनेवाली मशीन कई महीनो से ख़राब पड़ी है जिससे लोगो को खासी असुविधा हो रही है। कई बाद देखा गया है कि बैंक के कर्मचारी काम निपटाने में घंटो लगा देते है जिससे ग्राहक अपने अपने खाता बंद करने लगे है।  बैंक में कई दर्जन खाते इसी लापरवाही के कारण बंद भी हो चुके है।  बैंक में लगी कई मशीन भी अक्सर ख़राब रहती है।  बैंक ने करोड़ो रूपए बर्बाद करके महंगी मशीन तो खरीद ली लेकिन इनका न तो रखरखाव हो रहा और न ही ग्राहकों को कोई फायदा। 



भाजपा ने राधा मोहन सिंह को बनाया उप्र का प्रभारी

नई दिल्ली। भाजपा ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूती देने के लिए विभिन्न प्रदेशों में प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। आबादी के लिहाज से सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश के प्रभारी की कमान राधा मोहन सिंह को सौंपी गई है। उनकी सहायता के लिए तीन शहर प्रभारी भी होंगे। इसी तरह मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भी दो-दो प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए भाजपा के महासचिव और कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने एक बयान में बताया कि पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संगठन को और धार देने के लिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। 


महिला दरोगा सिपाही पर हत्या का मुकदमा, निलंबित

उन्नाव। रेलवे ट्रैक किनारे पत्रकार सूरज पांडे का शव मिलने के मामले में महिला दरोगा एक सिपाही और अन्याय के खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया है। मोहल्ला एबी नगर निवासी पत्रकार सूरज पांडे का शव बृहस्पतिवार दोपहर रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला था। दिवंगत पत्रकार की मां की तहरीर में कहा गया कि महिला दरोगा की उसके बेटे से मित्रता थी। बीते कुछ दिनों से दोनों में किसी बात को लेकर अनबन थी। इसके चलते ही उसने सिपाही की मदद से बेटे की हत्या करा दी। बृहस्पतिवार देर रात सदर कोतवाली में विहार थाने की महिला दरोगा सुनीता चौरसिया व महिला थाना प्रभारी के चालक सिपाही अमर सिंह पर हत्या व इसकी साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि दोनों को निलंबित कर दिया गया। 


कांग्रेस नेता अहमद पटेल मेदांता में भर्ती

गुरुग्राम। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व राज्यसभा सदस्य अहमद पटेल शुक्रवार शाम मेदांता अस्पताल में भर्ती हो गए। उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही है। वह आईसीयू में है। पहले कोरोना संक्रमण की आशंका थी, लेकिन जांच में रिपोर्ट नेगेटिव आई डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। 


cchatpuja wishes


ratan education


chhatpuja advt.


advt


शनिवार, 14 नवंबर 2020

advt- rahul gandhi


 

बिहार में विधायक दल के नेता पद को लेकर भिड़े कांग्रेसी

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव में बड़ी पराजय के बाद से लगातार अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेस में अब सिर फुटौव्वल भी शुरू हो गया है। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे की मौजूदगी में 2 विधायकों के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। नौबत मारपीट तक की आ गई। बाद में कुछ नेताओं ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू होने के पहले सदाकत आश्रम के गलियारे में हंगामा शुरू हो गया। विक्रम से चुनाव जीतने वाले सिद्धार्थ के समर्थकों ने महाराजगंज से विजई रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय शंकर दुबे पर कांग्रेस की जमीन चोरी से बेचने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि ऐसे व्यक्ति को पार्टी विधायक दल का नेता कैसे बनाया जा सकता है। इसके बाद वहां मारपीट की नौबत आ गई। कोई झुकने को तैयार नहीं था। बड़ी मुश्किलों से दोनों पक्षों को शांत कराया जा सका।


अजीत शर्मा बनाए गए कांग्रेस विधायक दल के नेता : विधायक दल की बैठक में भागलपुर से तीन बार विधायक रहे अजित शर्मा को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। बैठक के बाद दक्षिण बिहार के प्रभारी विरेंद्र राठौर ने बताया कि विधायकों व आलाकमान की सहमति के बाद अजीत शर्मा विधायक दल के नेता बनाए गए हैं। 


भाजपा से निलंबित हुए लखीराम जोशी : उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री लखीराम जोशी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जोशी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के प्रश्नों पर अंगुली उठाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। भाजपा के प्रांतीय नेतृत्व में इसे अनुशासनहीनता मानते हुए जोशी को पार्टी से निलंबित कर दिया है। 


शुक्रवार, 13 नवंबर 2020

कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन से हारा महागठबंधन : अनवर






पटना। कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के कमजोर प्रदर्शन की वजह से महागठबंधन के हाथ से जीत फिसल गई। अनवर ने कहा, ओवैसी की पार्टी एमआईएम का बिहार से प्रवेश शुभ संकेत नहीं है। तारिक अनवर ने कहा, हम हार की सुरक्षा करेंगे, बाद उसके नतीजे हाईकमान को भेजे जाएंगे। कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने भी राजद के प्रदर्शन की सराहना की। 

 

 



 



 









NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES