भारत में मंगलवार को ओडिशा के चांदीपुर के लांचिंग कांप्लेक्स थ्री से क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल (क्यूआर एसएएम या क्यू आर सैम) का सफल परीक्षण किया। मिसाइल का परीक्षण ट्रक आधारित लांच यूनिट से किया गया। इसे एक ट्रक पर भी लगाया जा सकता है। यह इलेक्ट्रॉनिक काउंटर सिस्टम से लैस है। यह एयरक्राफ्ट रडार के जैमर के खिलाफ भी जाकर मार कर सकता है। इसमें ठोस ईंधन का इस्तेमाल किया जाता है। इस मिसाइल का 1 सप्ताह के भीतर यह दूसरा सफल परीक्षण था। बताया गया कि इसकी मारक क्षमता 30 किलोमीटर से ज्यादा है। पहला परीक्षण 4 जून, 2017 को हुआ था। उल्लेखनीय है कि भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए तीनों सेनाओं, यानी जल, थल व वायु सेना को पूरी तरह से ताकतवर बनाने की कवायद में जुटा हुआ है। भारत क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों का भी परीक्षण कर रहा है। भारत को इसमें सफलता भी मिल रही है। इसमें पहले जितने परीक्षण पूरे साल में हुआ करते थे, उससे ज्यादा परीक्षण गत 2 से 3 माह के भीतर हो चुके हैं। मिसाइलों की टेक्नोलॉजी के मामले में भी भारत और दूसरों पर निर्भर नहीं रहा। स्वदेशी तकनीक के इस्तेमाल से मिसाइलों का परीक्षण हो रहा है। मंगलवार को परीक्षण के मौके पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) व अंतरिम परीक्षण परिषद (आरटीआर) के वरिष्ठ वैज्ञानिकों और अधिकारियों का दल मौजूदा था। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में भारत और कई मिसाइलों का परीक्षण कर सकता है। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें