शनिवार, 21 नवंबर 2020

पुलिस पर हमला, इंस्पेक्टर समेत तीन घायल

शाहजहांपुर। घर में उत्पात मचा रहे ग्रामीण ने पुलिस पर हमला कर दिया। जिसमें इंस्पेक्टर दरोगा व सिपाही घायल हो गए। एक सिपाही की राइफल तोड़ दी। पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। नवदिया बंकी गांव निवासी रमनदीप कौर ने शाम करीब 5:30 बजे डायल 112 पर फोन किया। कहां की पति पलविंदर उर्फ़ काला सिंह पिटाई कर रहा है। जानकारी पर पुलिस गांव पहुंची। बलविंदर सिंह से बात शुरू की गई थी। इतने में उसने पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी। थाने में सूचना की तो वहां से एक और पुलिस रेस्पॉन व्हीकल मौके पर पहुंचा। इसके बाद जैसे ही पुलिसकर्मी पलविंदर को पकड़ने के लिए बड़े उसने घर में रखा बेलचा उठाकर हमला कर दिया। जिससे सिपाही अमित कुमार गंभीर घायल हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर चंद्रपाल फोर्स के साथ पहुंचे तो आरोपित ने उन पर भी हमलावर हो गया। इंस्पेक्टर व दरोगा रमेश कुमार को भी चोटें आई। उसमें सिपाही ललित की राइफल तोड़ दी गई। घायल दरोगा व सिपाही को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।  

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES