नई दिल्ली। आयकर विभाग की टीम ने उत्तर भारत के सभी पशु आहार बनाने वाली कंपनी के कई ठिकानों पर छापा मारकर 52 लाख रुपए कीमत के सोने व हीरे के गहने जब किए हैं। साथी 121 करोड़ रुपए के कालेधन का भी पता लगाया। सीबीडीटी ने शुक्रवार को बताया कि आयकर विभाग की टीम ने 18 नवंबर को कानपुर गोरखपुर नोएडा व लुधियाना में 16 ठिकानों पर छापे मारे। छापे में 1.30 करोड़ रुपए की नगदी के स्रोत का भी सत्यापन हो रहा है। आयकर अधिकारियों ने सात लॉकर भी सील किए हैं। पशु आहार निर्माता कंपनी पर आरोप है कि उसने हवाला के जरिए दिल्ली के कई मुखौटा कंपनियों से 100 करोड रुपए से अधिक का गैर प्रमाणित असुरक्षित कर्ज दिया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें