लखनऊ। बहुचर्चित रिवर फ़्रंट घोटाले में सीबीआई ने शुक्रवार को सिंचाई विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता रूप सिंह यादव को गाजियाबाद और लिपिक राजकुमार यादव को लखनऊ से गिरफ्तार किया सीबीआई ने दोनों को लखनऊ की एक अदालत में पेश किया।कोर्ट ने दोनों को 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर सौंप दिया। सीबीआई लखनऊ में 1,513 करोड रुपए की रिवर फ़्रंट योजना में करोड़ों की हेराफेरी की शिकायत की जांच कर रही है। जल्द कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती है। सीबीआई से पहले प्रदेश सरकार ने घोटाले की जांच के लिए हाई कोर्ट के पूर्व जज आलोक सिंह की अध्यक्षता में न्यायिक समिति बनाई थी। समिति की जांच में भी आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद रूप सिंह यादव समय सिंचाई विभाग के कई अभियंताओं और ठेकेदारों के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?
Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें