हापुड़। कोरोना को देखते हुए शासन द्वारा गढ़ गंगा कार्तिक मेले पर रोक लगाने के बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं को रोकने के लिए लॉकडाउन के जैसे सख्ती बढ़ा दी है। गढ़ क्षेत्र की सीमाओं को सील किया जा रहा है। 30 दिसंबर के लिए अगर क्षेत्र में गंगा की ओर जाने वाले रास्तों पर बेरिकेडिंग कर दी गई है। रास्तों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करते हुए चौकशी बढ़ा दी गई है। गढ़ गंगा खादर क्षेत्र में लगने वाला कार्तिक मेले पर कोरोना संक्रमण के चलते रोक लगा दी गई है। मेले में दुकानदारों समेत झूला सर्कस वालों के साथ ही कुछ श्रद्धालुओं का आगमन दिवाली के बाद शुरू हो जाता था। देव स्थानों एकादशी के दिन से मेले में रौनक बढ़नी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार मेला स्थगित होने के चलते जिला प्रशासन श्रद्धालुओं के आगमन और पड़ाव डालने से रोकने की तैयारी कर चुका है। डीएम आदित्य सिंह और एसीपी संजीव सुमन के निर्देश पर गढ़ क्षेत्र में गंगा की ओर जाने वाले रास्तों की बंद कर दिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें