शनिवार, 14 नवंबर 2020

बिहार में विधायक दल के नेता पद को लेकर भिड़े कांग्रेसी

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव में बड़ी पराजय के बाद से लगातार अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेस में अब सिर फुटौव्वल भी शुरू हो गया है। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे की मौजूदगी में 2 विधायकों के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। नौबत मारपीट तक की आ गई। बाद में कुछ नेताओं ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू होने के पहले सदाकत आश्रम के गलियारे में हंगामा शुरू हो गया। विक्रम से चुनाव जीतने वाले सिद्धार्थ के समर्थकों ने महाराजगंज से विजई रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय शंकर दुबे पर कांग्रेस की जमीन चोरी से बेचने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि ऐसे व्यक्ति को पार्टी विधायक दल का नेता कैसे बनाया जा सकता है। इसके बाद वहां मारपीट की नौबत आ गई। कोई झुकने को तैयार नहीं था। बड़ी मुश्किलों से दोनों पक्षों को शांत कराया जा सका।


अजीत शर्मा बनाए गए कांग्रेस विधायक दल के नेता : विधायक दल की बैठक में भागलपुर से तीन बार विधायक रहे अजित शर्मा को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। बैठक के बाद दक्षिण बिहार के प्रभारी विरेंद्र राठौर ने बताया कि विधायकों व आलाकमान की सहमति के बाद अजीत शर्मा विधायक दल के नेता बनाए गए हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...