नोएडा। भंगेल निवासी महिला ने पति, सास, ससुर, ननद और तेवर समेत आठ लोगों पर दहेज और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बसंत कुमार की बेटी ज्योति की शादी दिसंबर 2017 में अलीपुर दिल्ली निवासी किशन के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन बाद ही ससुरालियों ने दहेज के लिए मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। बाद में शारीरिक उत्पीड़न भी शुरू कर दिया। पुलिस और अदालत में शिकायत की तो दोनों पक्षों का समझाया हो गया। नवंबर 2019 में वापस उन्हें ससुराल भेज दिया गया। 3 जनवरी 2020 को ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर हाथ तोड़ दिया। उसके बाद उसके पीठ में भी गंभीर चोट आई। पड़ोसियों ने मायके वालों को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति किशन, ससुर राजाराम, सास कमला देवी, ननद पुष्पा, तारावती, देवर रघुवीर और चचिया ससुर वीरपाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें