नोएडा। फेस-2 कोतवाली क्षेत्र बाइक सवार बदमाश महिला प्रधानाचार्य से चैन लूट ले गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। संगीत बनर्जी सेक्टर-92 स्थित ओमेक्स फॉरेस्ट सोसायटी में रहती है। वह एक निजी स्कूल में प्रधानाचार्य है। शुक्रवार दोपहर सोसाइटी के मार्केट में खरीदारी के लिए गई थी। एक स्टोर के बाहर से सामान खरीद रही थी। इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाश उनकी चैन लूट ले गए। उन्होंने जोर शोर मचाया लेकिन बदमाश फरार हो गए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें