बुधवार, 18 नवंबर 2020

मनमोहन बने पीएम, क्योंकि राहुल के लिए खतरा नहीं थे

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा का किताब में दावा

वाशिंगटन। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दावा किया कि मनमोहन सिंह को इसलिए पीएम बनाया गया था, क्योंकि वह राहुल गांधी के लिए खतरा नहीं थे। ओबामा ने अपनी किताब 'ए प्रॉमिसड जो लैंड' में लिखा, सोनिया गांधी ने चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद खुद पीएम बनने से इंकार कर दिया और यह पद मनमोहन सिंह को सौंप दिया। सोनिया ने मनमोहन को खूब सोच समझकर इसलिए चुना क्योंकि बिना राष्ट्रीय राजनीतिक आधार वाले एक बुजुर्ग सिख के रूप में मनमोहन उनके बेटे राहुल के लिए खतरा नहीं थे। सोनिया कांग्रेस की कमान राहुल को सौंपने के लिए भी तैयार कर रही थी। ओबामा की किताब का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। इसमें उन्होंने लिखा है भारत की राजनीतिक अभी जाति धर्म व परिवारवाद के इर्द-गिर्द घूम रही है। ऐसे में डॉक्टर मनमोहन सिंह को पीएम बनना इससे इतर देश की प्रगति की दिशा में किया गया प्रयास था। 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES