रविवार, 15 नवंबर 2020

महिला दरोगा सिपाही पर हत्या का मुकदमा, निलंबित

उन्नाव। रेलवे ट्रैक किनारे पत्रकार सूरज पांडे का शव मिलने के मामले में महिला दरोगा एक सिपाही और अन्याय के खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया है। मोहल्ला एबी नगर निवासी पत्रकार सूरज पांडे का शव बृहस्पतिवार दोपहर रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला था। दिवंगत पत्रकार की मां की तहरीर में कहा गया कि महिला दरोगा की उसके बेटे से मित्रता थी। बीते कुछ दिनों से दोनों में किसी बात को लेकर अनबन थी। इसके चलते ही उसने सिपाही की मदद से बेटे की हत्या करा दी। बृहस्पतिवार देर रात सदर कोतवाली में विहार थाने की महिला दरोगा सुनीता चौरसिया व महिला थाना प्रभारी के चालक सिपाही अमर सिंह पर हत्या व इसकी साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि दोनों को निलंबित कर दिया गया। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...