बुधवार, 18 नवंबर 2020

राजस्थान में अब मीणाओं ने मांगा आरक्षण

जयपुर। राजस्थान में जातिगत आरक्षण का मुद्दा अशोक गहलोत सरकार के गले की फांस बना हुआ है। पिछले दिनों गुर्जर समाज ने इसी मुद्दे को लेकर 11 दिन तक दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रैक पर कब्जा जमाए रखा था। काफी मशक्कत के बाद सरकार ने गुर्जरों के साथ समझौता किया था। अब मीणा समाज में जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण मांगा है। मीणा समाज का तर्क है कि अनुसूचित जनजाति (एसटी) की जनसंख्या में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन सरकारी नौकरियों में आरक्षण पुराने आंकड़ों के आधार पर ही दिया जा रहा है, जो गलत है। और उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा की अगुवाई में मीणा समाज के कई लोगों ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की है। उधर, धौलपुर व भरतपुर के जाटों ने आरक्षण की मांग को लेकर बुधवार को समाज की महापंचायत बुलाई है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES