नोएडा। सेक्टर 30 में रहने वाले एक युवक को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 45 हज़ार ठग लिए गए। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस में शिकायत की है। पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता अमन राय का कहना है कि कुछ दिनों पहले उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को बेंगलुरु की नामी कंसल्टेंसी कंपनी का कर्मचारी बताते हुए सिंगापुर में नौकरी दिलाने की बात कही।
उसके बाद उसी ने पीड़ित से उनका बायोडाटा, पासपोर्ट ऑनलाइन मंगा लिए। युवती ने उन्हें काम के प्रति घंटे के हिसाब से वेतन मिलने की बात कही। पीड़ित ने आरोपित के बताए खाते में रुपए ट्रांसफर कर दिए। लेकिन रुपए देने के बाद जालसाज ने उन्हें मेल कर बताया कि आप अगर आप इस फर्जी कंसल्टेंसी कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं तो करा ले आपका आभारी हूं। इसके बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें