मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020

सेक्टर 18 से उठाई 32 कारें व 17 बाइक





नोएडा। प्राधिकरण ने सोमवार को 18 मार्केट में सरफेस पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 32 कारे व 17 बाइक क्रेन  से उठा ली। प्राधिकरण की टीम ने इन वाहनों को सेक्टर-18 के मल्टी लेवल कार पार्किंग तक पहुंचाया। साथ ही वाहन चालकों पर जुर्माना भी लगाया। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी। सेक्टर 18 मार्केट में आने के लिए डीएलएफ मॉल और रेडिसन होटल की ओर से आने वाला गेट-8 बंद कर दिया गया है। हालांकि प्राधिकरण का कहना है कि उनके द्वारा रास्ता बंद नहीं किया गया है। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने भी रास्ता बंद करने से मना कर दिया है। 

 

 



 



लाइनमैन पर हमले का आरोप

नोएडा। बरोला गांव में एक लाइनमैन पर हमले का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से आगरा के रहने वाले आवेश कुमार बरौला गांव में रहते हैं। वे सेक्टर-47 स्थित बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन है। बीते 20 अक्टूबर की शाम करीब 8:30 बजे सुबह बरोला में फोन पर बात कर रहे थे कि अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। 


607 बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटे

नोएडा। बिजली कनेक्शन लगने के बाद से बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली निगम की कार्यवाही शुरू है। जिले में ऐसे 39 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। जिन पर विभाग का करीब 90 करोड़ रूपये बकाया है। सोमवार को इस के कनेक्शन काटने की कार्यवाही हुई। 607 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। इन उपभोक्ताओं पर निगम का 1.18 करोड रुपए बकाया है। अभियान के दौरान 207 उपभोक्ताओं ने मौके पर 24.14 लाख रुपए जमा कराएं। अब तक करीब 7500 के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। वही दो हजार तीन सौ के करीब बकायेदारों ने 3.40 करोड़ रुपए जमा कराएं है। बकौल अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य,  नोएडा जोन में करीब 50 टीम बकायेदारों पर कार्यवाही कर रही है। प्रतिदिन की कार्यवाही की रिपोर्ट मेरठ स्थित पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्यालय भेजी जा रही हैं। अभियान जारी रहेगा। 


बिना एनओसी के संचालित हो रही थी फैक्ट्री





नोएडा। सेक्टर-63 स्थित जिस फैक्ट्री में रविवार तड़के भीषण आग लगी थी। वह बिना फायर एनओसी के संचालित हो रही थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता लगा है कि उस इंक फैक्ट्री की एनओसी विभाग की तरफ से जारी नहीं थी। मालूम हो कि कोतवाली फेज 3 क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-63 स्थित इंक बनाने वाली एक फैक्ट्री में रविवार तड़के आग लग गई थी। आग से फैक्ट्री को काफी नुकसान हुआ था। हालांकि इस आग से कोई जनहानि नहीं हुई थी। दमकल की करीब एक दर्जन गाड़ियों की मदद से करीब ढाई घंटे में आग बुझाई गई थी। 

 

 



 



बरात घरों की बुकिंग के लिए हो ऑनलाइन सुविधा





नोएडा। सेक्टर-27 स्थित अट्टा गांव की आरडब्ल्यूए ने शहर में बरात घरों की बुकिंग को लेकर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ को पत्र लिखा है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजेश अवाना ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा शहर के सेक्टरों व गांव में बने सभी बरात घरों की बुकिंग को सरल बनाने के लिए वेबसाइट के जरिए सुविधा शुरू की जानी चाहिए। ताकि वेबसाइट से बरात घरों की बुकिंग हो सके। इससे शहर के लोग आसानी से घर या ऑफिस से ही बुकिंग कर सकेंगे। साथ ही इस सुविधा से नोएडा प्राधिकरण के राजस्व में भारी इजाफा होगा। 

 

 



 



सोमवार, 26 अक्टूबर 2020

निराशा या दुख

बहुत समय तक प्रयत्न करने पर भी श्री गोपालचंद्र घोष को भावसमाधि न होती थी; जबकि अनेक व्यक्तियों को हो रही थी।  एक दिन उन्होंने अपनी यह निराशा श्री रामकृष्ण परमहंस के सम्मुख प्रकट की। श्री रामकृष्ण परमहंस ने कहा- "तू बड़ा कम बुद्धि का है। इसमें निराशा या दुख की क्या बात है? क्या तू समझता है कि भावसमाधि होने से सब कुछ हो जाता है। क्या यही सबसे बड़ी चीज है? सच्चा त्याग भाव और परमात्मा में पूरी आस्था उससे भी बड़ी चीज है। भावसमाधि न सही उच्च भावों का विकास करो उस नरेंद्र (स्वामी विवेकानंद) को देखो न, भावसमाधि की चिंता किए बिना ही अपने त्याग, विश्वास, निष्ठा और आस्था के कारण कितना तेजवान और उन्नत मन वाला तरुण है।" श्री गोपालचंद्र जी की समझ में यह तथ्य आया कि आस्था में स्थित होना भी समाधि रुप ही है। देश साधना क्रम में उत्साहपूर्वक बढ़ गए। 



योग

योग का सच्चा अर्थ अपने मूल स्वरूप में स्थित हो जाना है। जो अपने व्यक्तित्व में केंद्रित हो जाता है।


स्वस्थ उचित हो जाता है। सुख-दुख से रास्ते से मान अपमान से परे व पार हो जाता है। उसके लिए जीवन योग में आनंद में शांति में हो जाता है। ज्यादातर मनुष्य सतह पर स्वस्थ होने का दिखावा भर करते हैं। जो अपने व्यक्तित्व में समग्रता के साथ केंद्रित हो जाता है उसके लिए जीवन उत्सव बन जाता है। व्यक्तित्व मालिक बन जाता है। मनुष्य यदि अपने भीतर बटा हुआ है तो उसके लिए एक समृद्ध सोच को एक स्वस्थ चिंतन को प्रस्तुत कर पाना संभव नहीं है इसलिए लोग बाहर के भटका वह को छोड़कर अंदर की स्थिरता को प्राथमिकता देता है।



चित्त की शुद्धि मन का ठहरा व्यक्तित्व की समग्रता वा जीवन का संतुलन ही योग की सच्ची परिभाषाएं उचित विवेचना है। इस सत्य की झलक दिखाती संत तिरुवल्लुवर की एक कथा है। एक व्यक्तित्व उनके पास अत्यंत व्यथित मन स्थिति के साथ पहुंचा वह बोला भगवान मुझे मन की शांति दे। भारत का ऐसा कोई मठ,, आश्रम, मंदिर नहीं जहां में न गया हूं। ऐसा कोई संत नहीं जिसके चरणों में मैंने माथा टेका हो। पर मुझे शांति ना मिल सकी। संत तिरुवल्लुवर ने उत्तर में पास रखा एक सिक्का उठाया उसे अपनी मुट्ठी में डाल लिया और फिर उससे पूछा क्या तुम इस सिक्के को बाहर बाग में ढूंढ कर ला सकते हो। आश्चर्य मिश्रित वर्ग में वह व्यक्ति बोला भगवान जो आपके हाथ के भीतर अरे मुझे बाहर कैसे मिलेगा। संत तिरुवल्लुवर भोले पुत्र तब तुम शांति भी बाहर क्यों ढूंढ रहे हो मन स्थिर करो मन स्थिर हो जाएगा तो यही शांति तुम्हारे भीतर मिल जाएगी मन का ठहराव व्यक्तित्व का संतुलन ही योग है मायावती मानवीय व्यक्तित्व का चरमोत्कर्ष भी है। 


dushera greetings


रविवार, 25 अक्टूबर 2020

DTP OPERATORS/ DESIGNERS

DARPAN GROUP REQUIRES:


1.  DTP OPERATORS (5 NOS) FOR ITS NOIDA OFFICE. HINDI TYPING MUST. COREL, PM, PHOTOSHOP.


2. COMPUTER DESIGNERS (2 NOS.) MUST HAVE ALEAST 2-3 YRS OF EXPERIENCE. 


CONTACT:


MANAGER (HR)


9910928346 


RECEPTIONIST

NOIDA DARPAN PUBLICATION IMMEDIATE REQUIRES: RECEPTIONIST (FEMALE) FOR ITS NOIDA OFFICE. CANDIDATE MUST BE ATLEAST 10+2, GOOD ENGLISH AND GOOD COMPUTERS KNOWLEDGE.


CANDIDATE MAY WALK IN WITH THEIR RESUME AT:


A-6, 2ND FLOOR, SECTOR-10, NOIDA-201301 OR CALL AT : 7456845166


advt


advt


advt


advt


advt


advt


advt


advt


शनिवार, 24 अक्टूबर 2020

कंगना राणावत पर एक और अपराधी शिकायत दर्ज

मुंबई। अभिनेत्री कंगना राणावत के खिलाफ एक और अपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है। मुंबई के वकील अली का सिर्फ देशमुख ने अंधेरी कोर्ट में दर्ज कराई गई। शिकायत में कंगना पर न्यायपालिका के अपमान का आरोप लगाया है। वकील का कहना है कि कंगना ने जो ट्वीट किया है। वह न्यायपालिका के खिलाफ दुर्भाग्यपूर्ण वह अपमानजनक है। वकील ने अपनी शिकायत में कंगना के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मामले पर 10 नवंबर को सुनवाई होगी। कोर्ट के आदेश पर बांद्रा पुलिस ने कंगना के खिलाफ दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने वालों देशद्रोह में एफ आई आर दर्ज की थी। इसके बाद कंगना की तरफ से इस मामले में किए गए ट्वीट को लेकर अब शिकायत की गई है। 


वीजा पर ट्रंप के आदेश से हुआ 100 अरब डालर का नुकसान





वाशिंगटन। शीर्ष अमेरिकी थिंक टैंक ने दावा किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कुशल विदेशी पेशेवरों के प्रवेश को रोकने वाले कार्यकारी आदेश से अमेरिकी कंपनियों को करीब $100 का नुकसान हुआ है। ट्रंप ने 22 जून को एक कार्यकारी आदेश से नए एच -1बी और एल -1 विजा जारी करने पर इस साल 31 दिसंबर तक रोक लगाई है। एच-1बी वीजा भारतीय आईटी पेशेवरों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसके जरिए सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता वाले विदेशी कामगारों को अमेरिकी कंपनी में नियुक्त करने की अनुमति दी जाती है। 

 

 



 



हाथरस : छापे में 4.20 करोड रुपए का अवैध गांजा बरामद

सादाबाद (हाथरस)। पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कोतवाली सादाबाद पुलिस और एसओजी की टीम हाथरस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए समय करीब 4:00 बजे हाथरस रोड पर भार्गव कॉलोनी के सामने एक प्लॉट पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से करीब 4.20 करोड़ रूपये कीमत के 840 किलो अवैध गांजे के अलावा एक ट्रक, एक होंडा अमेज कार और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर भाग निकले। 


चीनी से शहद बनाने वाली फैक्ट्री सील

शाहजहांपुर। निगोही रोड पर एक कारखाने में चीनी से नकली शहद बनाई जा रही थी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की टीम ने सर्विलांस से गोपनीय जानकारी जुटाने के बाद शुक्रवार को नकली शहद बनाने वाले कारखाने में छापा मारा वहां भारी मात्रा में गोल्डन ब्रांड नाम का नकली शहद, मयूरी ब्रांड की टॉफी और मुस्कान ब्रांड की नमकीन पकड़ी गई। जो घटिया किस्म की बताई जाती है। टीम ने शहद, नमकीन और टॉफियों का सैंपल लेने के बाद कारखाना सील कर दिया। 


बिना टेंडर बांट दिए 22 लाख के काम

झांसी। योगी सरकार पारदर्शिता के लिए जहां ई टेंडरिंग पर लगातार जोर दे रही वही, सिंचाई विभाग, सकरार प्रखंड ने बिना टेंडर कराएगी। 22 लाख का काम गुपचुप तरीके से चाहतों में बांट दिया। अब नहर शुरू होने से पहले मामला सामने आ गया। टेंडर कराए बिना काम करने की शिकायत शासन तक पहुंच गई है। यह नहर 25 अक्टूबर से शुरू होनी है। इसी तरह एक मामले में बेतवा प्रखंड ने तत्कालीन एसडीएम समेत तीन कर्मचारी बृहस्पतिवार को ही निलंबित किए गए हैं। 


बांकेबिहारी मंदिर खोलने के आदेश का पालन हो : कोर्ट

मथुरा। वृंदावन की श्री बांकेबिहारी मंदिर को खोलने की 15 अक्टूबर के आदेश को सिविल जज जूनियर डिविजन में शुक्रवार को बहाल कर दिया। मंदिर खोलने की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पूर्व आदेश के अनुसार मंदिर खोलने का निर्देश दिया। जज ने कहा मंदिर खोलने का आदेश 15 अक्टूबर को दिया गया था। आदेश आज भी प्रभावी है इसलिए दोबारा आदेश देने का औचित्य नहीं है। कोर्ट ने कहा पूर्व के आदेश का पालन करना सुनिश्चित किया जाए। 


अमेरिका में अवैध ढंग से रह रहे 11 भारतीय छात्र गिरफ्तार

वाशिंगटन। अमेरिका में अवैध ढंग से रहने के आरोप में 15 विदेशी छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 11 भारतीय हैं। आव्रजन एवं सीमा शुल्क अधिकारियों ने इन छात्रों को बोस्टन, वॉशिंगटन, ह्यूस्टन अमेरिका के दूसरे शहरों से गिरफ्तार किया है। इन छात्रों को ऑप्टिकल इल्यूजन अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस अभियान के तहत उन गैर आवश्यक छात्रों को गिरफ्तार किया जाता है। जो ऑप्टिकल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग कार्यक्रम के जरिए अमेरिका में बने रहते हैं। पकड़े गए छात्र अमेरिका में ऐसी कंपनियों में काम करने का दावा कर रहे थे जो कंपनी वास्तव में है ही नहीं। 


अमेरिका में रेमडेसिविर से इलाज को मंजूरी

वाशिंगटन। कोरोना के इलाज में इस्तेमाल हो रही दवा रेमडेसिविर पर डब्ल्यूएचओ की रोक के बाद अमेरिका को इसके इस्तेमाल को मंजूरी मिल गई है। एफडीए ने दवा का कोरोना के प्रति मरीजों के इलाज में इस्तेमाल की को मंजूरी दे दी है। इससे स्पष्ट है कि रेमडेसिविर के असर और सुरक्षा पर अमेरिकी सरकार को पूरा भरोसा है। w.h.o. ने 30 देशों के 11 हज़ार मरीजों पर अध्ययन के बाद कहा था कि यह दवा मौत को रोकने में कारगर और असरदार नहीं है.


विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 555.12 अरब डॉलर

मुंबई। आरबीआई ने शुक्रवार को बताया कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.61 अरब डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 555.12 अरब डॉलर पहुंच गया है आरबीआई के अनुसार 16 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। एक बार फिर सबसे बड़ी बढ़ोतरी डॉलर यूरो पाउंड जैसी विदेशी मुद्रा के भंडार में आई है। जो 3.5 अरब डॉलर बढ़ गया। सोने का भंडार भी 8.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 36.68 अरब डॉलर पहुंच गया है। 


सेक्टर-62 : रजत विहार में पेड़ काटने पर विरोध






 नोएडा। सेक्टर-62 स्पीकर रजत विहार बी ब्लॉक में शुक्रवार को कुछ लोगों ने हरे पेड़ काटने का आरोप लगाया। वहीं वन विभाग का कहना है कि प्राधिकरण ने सूखे पेड़ों को काटने की अनुमति मांगी थी। उनको ही काटा गया है। निवासी अश्वनी कुमार ने बताया कि आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुखदेव शर्मा ने प्राधिकरण से 27 पेड़ों को काटने की अनुमति मांगी थी। इस पर वन विभाग ने 15 पेड़ो को ही काटने की अनुमति दी। पेड़ों को चिन्हित करने का प्रतिक्रिया वन विभाग के अधिकारियों का था। लेकिन उन्होंने निवासियों से ही पेड़ चिन्हित कराकर काट दिए। इसमें कुछ हरे पेड़ भी थे। अश्वनी ने बताया इस दौरान पुलिस बुलानी पड़ी वहीं सुखदेव ने बताया कि 2 महीने पहले एक पेड़ गिर गया था। इससे बड़ा हादसा हो सकता था। इसलिए सूखे पेड़ों को काटने की अनुमति मांगी थी। 

 

 



 



 




 



OFFICE SPACE FOR RENT


शिक्षिका पर अश्लील टिप्पणी, केस दर्ज

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाली एक शिक्षिका पर अश्लील टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली सेक्टर-39 के एक गांव में रहने वाली अध्यापिका ने आरोप लगाया  है। कि कई महीने से एक युवक पीछा कर रहा है। यह वह अश्लील टिप्पणी भी करता रहता है। 2 दिन पहले भी वह स्कूल से लौट रही थी। तभी आरोपी ने उसे रोक लिया और अश्लील टिप्पणी और हरकतें करने लगा। आरोपी की पहचान की जा रही है। 


SECTOR-27: 3 ROOM SET FOR RENT

FOR RENT


3 ROOM SET IN SECTOR-27, 2ND FLOOR, KITCHEN, 2 BATHS, VARANDA FOR 16000/- PM ONLY.


CONTACT:


9910928346


COMPLETION PLOT FOR SALE

FOR SALE


COMPLETION PLOT, SECTOR-112, 450 SQ MTRS., 9X 12 MTRS CORNER PLOT.


INTERESTED PARTIES MAY CONTACT:


9910928346


TO LET OFFICE SPACE

TO LET


OFFICE SPACE, 3RD FLOOR, 3500 SQFTS., 6 CABINS, 70 SEATS, RECEPTION, 2 TOILETS, FLOORING, FALL CEILING (FULLY FURNISHED), DND ROAD, SECTOR-10, NOIDA-201301


CONTACT:


9910928346


शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020

ढाई अक्षर 

ढाई अक्षर का वक्र,
और ढाई अक्षर का तुण्ड।
ढाई अक्षर की रिद्धि,
और ढाई अक्षर की सिद्धि।
ढाई अक्षर का शम्भु,
और ढाई अक्षर की सत्ती।



ढाई अक्षर के ब्रह्मा
और ढाई अक्षर की सृष्टि।
ढाई अक्षर के विष्णु
और ढाई अक्षर की लक्ष्मी।
ढाई अक्षर के कृष्ण
और ढाई अक्षर की कान्ता।(राधा रानी का दूसरा नाम)


ढाई अक्षर की दुर्गा
और ढाई अक्षर की शक्ति।
ढाई अक्षर की श्रद्धा
और ढाई अक्षर की भक्ति।
ढाई अक्षर का त्याग
और ढाई अक्षर का ध्यान।


ढाई अक्षर की तुष्टि
और ढाई अक्षर की इच्छा।
ढाई अक्षर का धर्म
और ढाई अक्षर का कर्म।
ढाई अक्षर का भाग्य
और ढाई अक्षर की व्यथा।


ढाई अक्षर का ग्रन्थ,
और ढाई अक्षर का सन्त।
ढाई अक्षर का शब्द
और ढाई अक्षर का अर्थ।
ढाई अक्षर का सत्य
और ढाई अक्षर की मिथ्या।



ढाई अक्षर की श्रुति
और ढाई अक्षर की ध्वनि।
ढाई अक्षर की अग्नि
और ढाई अक्षर का कुण्ड।
ढाई अक्षर का मन्त्र
और ढाई अक्षर का यन्त्र।


ढाई अक्षर की श्वांस
और ढाई अक्षर के प्राण।
ढाई अक्षर का जन्म
ढाई अक्षर की मृत्यु।
ढाई अक्षर की अस्थि
और ढाई अक्षर की अर्थी।


ढाई अक्षर का प्यार
और ढाई अक्षर का युद्ध।
ढाई अक्षर का मित्र
और ढाई अक्षर का शत्रु।
ढाई अक्षर का प्रेम
और ढाई अक्षर की घृणा।


जन्म से लेकर मृत्यु तक
हम बंधे हैं ढाई अक्षर में।
हैं ढाई अक्षर ही वक़्त में,
और ढाई अक्षर ही अन्त में।
 समझ न पाया कोई भी
है रहस्य क्या ढाई अक्षर में।


ADVT


भारत और ताइवान के बीच हो सकती है ट्रेड पर बातचीत

भारत चीन के बीच चल रही तनातनी में एक नया मोड़ आया है। खबर है कि चीन के दुश्मन ताइवान के साथ भारत ट्रेड पर बात करनेवाला है। इससे चीन को अब एक साथ दो देशों से दुश्मनी लेनी पड़ रही है। हालात यह है कि ताइवान और चीन के बीच दुश्मनी अब तक के सबसे खराब दौर में पहुंच गई है।


ताइवान और चीन के बीच युद्ध का खतरा


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ताइवान और चीन के बीच युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। सूत्रों के मुताबिक भारत और ताइवान के बीच जल्द ही ट्रेड वार्ता होने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो यह चीन के लिए बड़ा झटका साबित होगा। इससे यह साफ हो जाएगा कि भारत अब चीन की वन चाइना पॉलिसी को नहीं मानता है।


रिलायंस जियो ने अमेरिका में किया ट्रायल

रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अमेरिका में 5G का परीक्षण किया है। रिलायंस जियो के प्रेसिडेंट मैथ्यू ओमान ने क्वालकॉम इवेंट में कहा कि क्वालकॉम और रिलायंस की सब्सिडियरी कंपनी रेडिसिस के साथ मिलकर हम 5G टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं, ताकि भारत में इसे जल्द लॉन्च किया जा सके। 5G की सेवा फिलहाल वैश्विक स्तर पर करीबन 70 देशों में चालू है।


सोने की कीमतें 59 रुपए बढ़कर 50,825 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंची

शुक्रवार को वायदा बाजार में सोने की मांग में बढ़त के चलते सटोरियों ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली, जिसके चलते सोने का भाव 59 रुपए बढ़कर 50,825 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दूसरी तरफ, वायदा कारोबार में चांदी भी मजबूत मांग के चलते 56 रुपए बढ़कर 62,671 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।


नैफेड ने सस्ती प्याज की बिक्री शुरू की

कोऑपरेटिव सोसायटी नैफेड के सचिव का कहना है कि प्याज की कीमतों पर काबू पाने के लिए होलसेल मार्केट में बफर स्टॉक से आपूर्ति बिक्री शुरू कर दी गई है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में केंद्रीय भंडार और मदर डेयरी के सफल आउटलेट के जरिए रिटेल में सस्ती प्याज की बिक्री शुरू हो गई है। सरकार अब तक बफर स्टॉक से 30 हजार टन प्याज बाजार में उतार चुकी है। 2019-20 की रबी फसल के दौरान सरकार ने 1 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक तैयार किया था।


25 टन प्याज का भंडारण कर सकते हैं होलसेल कारोबारी

उपभोक्ता मामलों की सचिव लीना नंदन ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इन नियमों के तहत रिटेल कारोबारी 2 टन तक प्याज का स्टॉक रख सकता है। वहीं, होलसेल कारोबारी को 25 टन प्याज का स्टॉक रखने की इजाजत होगी। उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट करके यह जानकारी दी है।


प्याज की कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने लगाई स्टॉक लिमिट

देश के कई शहरों में प्याज की खुदरा कीमत 90 रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई हैं। लगातार बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए केंद्र ने स्टॉक लिमिट लागू कर दी है। यह स्टॉक लिमिट होलसेल और रिटेल दोनों प्रकार के कारोबारियों पर 31 दिसंबर तक लागू रहेगी।


टेस्टिंग का आंकड़ा 10 करोड़ के पार

देश में टेस्टिंग का आंकड़ा 10 करोड़ 1 लाख 13 हजार 85 पर पहुंच गया। यानी इतने लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक गुरुवार को 14 लाख 42 हजार 722 लोगों के सैंपल टेस्ट किए गए।


अब तक 77.63 लाख केस

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 77 लाख 63 हजार 67 पहुंच गया है। इनमें से 69 लाख 47 हजार 844 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 6 लाख 94 हजार 783 एक्टिव केस हैं। इस बीच कर्नाटक सरकार ने 17 नवंबर से कॉलेज (इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, डिग्री) खोलने का फैसला किया है। स्टूडेंट्स अपनी सुविधा से ऑफलाइन, ऑनलाइन या मिक्स लर्निंग सेशन चुन सकेंगे। एक बैच में कितने स्टूडेंट्स होंगे, यह रजिस्ट्रेशन के आधार पर तय किया जाएगा। कॉलेजेज में कोरोना गाइडलाइंस फॉलो करवाने के टास्क फोर्स तैनात की जाएंगी।


ADVT


ADVT


TO LET


advt


advt


advt


advt


गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020

एक्सप्रेसवे पर MRP से ज्यादा रेट पर सामान बेचा जा रहा है : तरुण भरद्वाज

नोएडा।  कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तरुण भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि नोएडा से लखनऊ तक दोनो एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह विश्राम करने और खाने पीने की जगह बनाई गई है वहां MRP से ज्यादा रेट पर सामान बेचकर यात्रिओ को लूटा जा रहा है।



तरुण भरद्वाज ने इस सम्बंद में योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि यह सारा खेल खुलेआम हो रहा जो जो कि धोखाधड़ी व कालाबाजारी है।  उन्होंने कहा की भाजपा सरकार यात्रिओ को लूटवा रही है जिससे लोग परेशान  भी है और नाराज भी।


उन्होंने कहा कि इन जगहों का उद्घाटन भी भाजपा सरकार के मंत्री आदरणीय सतीश महाना द्वारा किया गया है जिन पर उनके नाम का शिलालेख भी लगा हुआ है, अफसोस इन सभी जगहों पर सिगरेट, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक व अन्य खाने पीने का समान MRP से डेढ़ गुना ज्यादा कीमत पर बेचा जा रहा है, जोकि इन दोनों एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों से खुली लूट है क्योंकि एमआरपी से ज्यादा रेट पर समान बेचना अपराध है, धोखाधड़ी व कालाबाजारी की श्रेणी में आता है। और यह लूट सरकारी संरक्षण में की जा रही है और इसका हिस्सा किसी बड़े अधिकारी व नेता को मिल रहा है। आम जनता व यात्रियों को साजिशन लूटा जा रहा है जो बिल्कुल भी उचित नहीं है, तथा सभी जगह MRP पर ही चीजें उपलब्ध कराना सरकार का दायित्व है। ऐसा ना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। खुद मुख्यमंत्री को देखना चाहिए कि लोगो की परिस्थिति का फायदा न उठाया जाये और इस प्रकार की धांधली को रोका जाये। 


आईटीबीपी पूर्वी कमान का जिम्मा अमृत मोहन प्रसाद को

नई दिल्ली। भारत तिब्बत सीमा पुलिस आईटीबीपी ने हाल ही में गुवाहाटी मैं बनाई गई नई पूर्वी कमान के लिए पहले अधिकारी की नियुक्ति की है। यह कमान इलाके में सीमा पर बटालियन की तैनाती का काम देखती है। आईटीबीपी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक मुख्यालय में तैनात अतिरिक्त महानिदेशक अमृत मोहन प्रसाद का तबादला कर उन्हें पूर्वी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक के तौर पर तैनात किया गया है। 


बिहार में आयकर छापे में 2.4 करोड़ की नकदी व सोना जब्त 






नई दिल्ली। बिहार में जारी चुनावी प्रतिक्रिया के बीच 2 सरकारी ठेकेदारों को सिल्क कारोबारी के ठिकानों पर आयकर के छापे में 2.4 करोड़ की नकदी व सोना जब्त किया गया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष पर बोर्ड के अधिकारी ने कहा, छापे सोमवार को ठेकेदारों के पूर्णिया, कटिहार और सहरसा स्थित ठिकानों और भागलपुर के सिल्क कारोबारी के यहां मारे गए छापे में बेहिसाब नकदी, सावधि जमा व सोना चांदी बरामद हुआ है।  

 

 



 



 













 





आजम की याचिका खारिज

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जौहर विश्वविद्यालय द्वारा किसानों की जमीन का बैनामा कराने के मामले में मौलाना मोहम्म्द अली जौहर ट्रस्ट के अध्यक्ष मो. आजम खां की याचिका करने से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी है। याचिका में राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के निर्णय को चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने कहा है। कि राजस्व परिषद के निर्णय में कोई वैधानिकता नहीं है।  इसलिए हस्तक्षेप करने का कोई आधार नहीं है याचिका पर न्यायमूर्ति अनिल कुमार मिश्र ने सुनवाई की। 


पीस पार्टी अध्यक्ष अयूब की जमानत अर्जी मंजूर

लखनऊ। राजद्रोह और दो वर्गों में वैमनस्यता फैलाने के मामले में जेल में बंद पीस पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक डॉ.मोहम्मद अयूब की जमानत अर्जी अदालत ने मंजूर कर ली है। एमपी एमएलए के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार राय ने 50-50 हजार की दो जमानत और मुचलका दाखिल करने पर आरोपी को जेल से रिहा करने का आदेश दिया है। 


भाजपा सरकार की न तो नीतियां सही और न नियत :अखिलेश

लखनऊ। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की न तो नीतियां सही है और न ही नियत नतीजतन प्रदेश के विकास का पहिया थम गया है। समाजवादी सरकार के कामों में हेराफेरी करके वह अपना चेहरा बचाती आ रही है। अगर उसने कहा कि लखनऊ में कैंसर इंस्टिट्यूट का शिलान्यास 2013 में समाजवादी सरकार ने किया था 


आयुक्त से जांच अधिकारी बदलने की मांग

नोएडा। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गांव में 1 माह पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में गोली चलने से 4 बच्चों के घायल होने के मामले मैं मुख्य आरोपी के खिलाफ कार्यवाही न होने से पीड़ित परिजनों में नाराजगी है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। बुधवार को परिजन पुलिस आयुक्त से मिले परिजनों ने जांच अधिकारी बदलने व आरोपी का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है। 


135 नए कोरोना संक्रमित, सक्रीय केस घटकर 1090

नोएडा। जिले में सक्रीय संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से घट रही है। 20 दिन पहले जहां सक्रिय केसों का ग्राफ 2000 पार कर गया था। वहीं, अब यह 1090 हो गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सक्रिय केस कम होना संक्रमण कम होने की दृष्टि से अच्छा संकेत है। वही, बुधवार को 135 में कोरोना संक्रमित मिले जबकि 151 लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे। अब जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 16,308 हो गया है। जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि कोरोना से घबराने की नहीं बल्कि सुरक्षित और सजग रहने की जरूरत है। जनपद में हालात कुछ नियंत्रण में आए हैं। सक्रिय केस घटे हैं। और कोविड-19 अस्पतालों का दबाव कम हुआ है। श्रमिकों की संख्या कम होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में बंद पड़ी योजनाओं को दोबारा से चालू करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके अलावा मृत्यु दर में भी कमी आ रही है। अब तक 15,153 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 93 फीसदी हो गया है। मृतकों की कुल संख्या 65 है। 


टेंपो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

नोएडा। सेक्टर 55 में टेंपो की टक्कर से एक साइकिल सवार व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मूल रूप से मऊ निवासी राजेश खोड़ा गाजियाबाद में रहते थे। 18 अक्टूबर को वह साइकिल से सेक्टर 58 से घर लौट रहे थे। रेडिसन होटल के पास एक टेंपो की टक्कर से उन्हें काफी चोट लग गई थी। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। 


बिना अनुमति दाढ़ी रखने पर दरोगा निलंबित

बागपत। विभाग की अनुमति के बगैर दाढ़ी रखने पर एसपी ने दरोगा इंतसार अली को निलंबित कर दिया है। तीन बार हिदायत देने के बाद भी दरोगा दाढ़ी नहीं कटवा रहे थे। इंसार अली रमाला थाने में तैनात है। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि दरोगा इंतसार अली विभाग की अनुमति के बिना चेहरे पर दाढ़ी रख रहे थे। तीन बार उन्हें दाढ़ी कटवाने की हिदायत वह स्वंय दे चुके थे। दरअसल पुलिस ने किसी भी धर्म के व्यक्ति को यदि दाढ़ी रखनी होती है। तो विभाग से अनुमति लेनी पड़ती है। उधर दरोगा इंतसार अली का कहना है। कि 1 साल में वह तीन बार एसपी व आईजी कार्यालय में दाढ़ी रखने को अनुमति मांग चुके हैं। उनका पत्र लंबित पड़ा है। मंगलवार को एसपी ने कहा कि हिदायत के बाद भी दाढ़ी नहीं कटवाई है। क्यों न तुम्हारे खिलाफ कार्यवाही कर दी जाए। 


यमुना प्राधिकरण में मिले दस कोरोना संक्रमित

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण कार्यालय में कोरोना वायरस का शिकंजा एक बार फिर कस गया है। प्राधिकरण के 10 कर्मचारी एवं अधिकारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके मद्देनजर प्राधिकरण कार्यालय को बृहस्पतिवार को बंद रखने का फैसला किया गया है। कार्यालय को सैनिटाइजर किया जाएगा। सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की कोरोना की जांच भी कराई गई है। एहतियात के लिए बृहस्पतिवार को कार्यालय बंद रखने का फैसला किया गया है। 


अट्टा गांव में किया दौरा





नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक विजय रावल ने बुधवार को अट्टा गांव में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए दौरा किया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजेश अवाना ने उन्हें गांव की नालियों व रास्तों में अटी गंदगी समेत कई अन्य समस्याओं से अवगत कराया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने बताया कि गांव में नियमित रूप से सफाई नहीं की जा रही है।  मंदिर रोड पर झाड़ू न लगने से जगह-जगह गंदगी जमा है। इस दौरान गंदगी फैलाने वाले कई लोगों पर जुर्माना भी लगाया है।  वहीं परियोजना अभियंता ने कर्मचारियों को नियमित सफाई करने के आदेश दिए। दौरे में परियोजना अधिकारी के साथ मनोज चौधरी, वेद राम चौधरी, बबलू चौधरी, सागर अवाना, रमेश अवाना, देवेंद्र अवाना आदि मौजूद रहे।  

 

 



 



सरकारी कर्मचारी कानून तोड़ने में सबसे आगे


नोएडा।  सेक्टर -18 हीरा स्वीट्स के सामने कड़ी गाड़ी पर भारत सरकार लिखा हुआ है और साथ में भी बोर्ड पर लिखा है कि यहाँ पार्किंग या गाड़ी खड़ी करने पर रूपए 1000 का जुरमाना है।  देखा गया है की कानून तोड़ने का काम सबसे ज्यादा सरकारी कर्मचारी ही करते है। सबसे ज्यादा सुविधाओं का दुरूपयोग भी इन्ही का काम है।  जनता की गाढ़ी कमाई पर पलने वाले इन कर्मचारीओ पर पुलिस भी कर्यवाही नहीं करती,,,, चोर चोर मोसेरे भाई। 


ADVT


फ्लैट के लिये झुग्गी वालों की सूची चस्पा

नोएडा। सेक्टर 6 के स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में दूसरे चरण के तहत सेक्टर 4 और 5 में रह रहे झुग्गी वालों को फ्लैट देने के लिए लोगों की सूची दीवार पर चस्पा कर दी गई है। इसको लेकर प्राधिकरण ने आपत्ति मांगी है। प्राधिकरण के मुताबिक करीब 90 झुग्गी वालों को सेक्टर 122 में फ्लैट दिए जा चुके हैं। धीरे-धीरे सभी आवेदकों को फ्लैट दिए जाने हैं। ऐसे में अब दूसरे चरण के तहत आवेदकों की सूची तैयार कर चस्पा की गई है। यदि इस सूची को लेकर किसी को आपत्ति है। तो वह 15 दिन के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। अन्यथा इसके बाद पात्र आवेदकों के बीच ड्रॉ की प्रक्रिया कराई जाएगी। ड्रॉ की प्रक्रिया परी होने पर उनको 1 महीने के अंदर कब्जा देना शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि सर्वे में सामने आए सभी पात्र लोगों को सेक्टर 122 में फ्लैट दिए जाने हैं। 


NAVRATRI SUBHKAMNAY


ADVT


ADVT


TO LET- OFFICE SPACE


advt


प्रदूषण फैलाने पर दो लाख रुपए का जुर्माना

नोएडा। प्रदूषण फैलाने पर बुधवार को नोएडा प्राधिकरण ने अलग-अलग लोगों व कंपनी पर रूपए 2 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। जन स्वास्थ्य विभाग ने सफाई संविदाकार मैसर्स आरआर फैसिलिटी तथा मेजर राजेश इंटरप्राइजेज पर रूपए 100000 का जुर्माना लगाया। इसके अलावा 74 टैंकर के जरिए 105 किलोमीटर लंबाई में सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया। 


बुधवार, 21 अक्टूबर 2020

चांद बूढ़ा हो गया

चांद बूढ़ा हो गया है


अब नहीं लुभाता किसी को


चांद को देर तक तकना, बातें करना


गुजरे समय की बात हो गई है।


 


इमारतें  आसमान से बातें करती हैं


हाल-चाल पूछ लेती हैं चांद का


वह जो चांद के कसीदे पढ़ते थे


उन की रातें फानूस को घूरते कटती है। 


 


नई नस्ल का लगाव नहीं अब चांद से


उनके सपने भी हाईटेक हो गए हैं


घर के बुजुर्गों जैसा हो गया है चांद


राह पर चुपचाप सा रहता है।


 


समय चिपक गया है जैसे


झुर्रियां बनकर उस के चेहरे पर


उदास आंखों से ताकत है जमीन पर


शायद कभी कोई बच्चा


चंदा मामा कहकर आवाज लगा दे।  


ग्रीन सिगनल





खामोश थी निगाहें उन की मैं समझ ना सका। 

ये प्यार है या फरेब निगाहों से तीर मारे थे हजारों दिल में इस तरह चुभ कर रह गए सभी के सभी निकाल ना सका कोई उन को। 

प्यार की घंटी बज चुकी थी जब हम चौराहे पर मिले थे ग्रीन सिगनल मिलते ही साथ साथ चल पड़े थे समाज ने रेड सिगनल दे कर दो दिलों की धड़कनों को रोक दिया था।

मुद्दतो के बाद ऐसे मिले जैसे हम अनजान थे। उसके दिल में राज किया था मैंने क्यों ना मैं दो कदम आगे बढ़कर उस को रोकूं क्यों ना मैं बहते हुए आंसुओं को पोंछू जोरजबरदस्ती का अंजाम देखा हम ने चुपके से समाज से दूर होकर एक आशियाना बनाया जहां सुकून मिल सके। 

लेकिन वह भी ज्यादा दिन ठहर ना सका आंधीतूफान में सब खाक हो गया उन सुर्खियों की ढेर में फिर भी भावनाएं ढूंढती रहती हैं उस ग्रीन सिगनल को। 

 

 



 



मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020

देश के कुछ हिस्सों में कम्युनिटी ट्रांसमिशन- डॉ. हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को सोशल मीडिया पर ''संडे संवाद'' कार्यक्रम में एक सवाल का जवाब देते हुए स्वीकार किया कि देश के कुछ हिस्सों में कोरोनावायरस कम्युनिटी ट्रांसमिशन के फेज में पहुंच चुका है। यह कुछ राज्यों के गिने-चुने जिलों तक ही सीमित है। इसमें पश्चिम बंगाल भी शामिल है।


इससे पहले, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था, ''मैं सभी से त्योहारों के मौसम में संक्रमण से बचाव के लिए जारी प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह करती हूं। राज्य में वायरस के कम्युनिटी ट्रांसमिशन के उदाहरण देखे गए हैं। ऐसे में सभी को और अधिक सतर्क होने की जरूरत है।'' इसी को लेकर यूजर ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से कम्युनिटी ट्रांसमिशन का सवाल पूछा था।


टॉप 5 संक्रमित देशों के मुकाबले भारत में रिकवरी तेज

देश में एक तरफ जहां कोरोना के एक्टिव केस की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है, वहीं दूसरी तरफ रिकवरी रेट में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। भारत अब दुनिया के सबसे संक्रमित 5 देशों में रिकवरी के मामले में टॉप पर पहुंच गया है। यहां रिकवरी रेट 88.82% हो गया है। मतलब देश में अब हर 100 मरीजों में 88 लोग ठीक हो रहे हैं।


इस मामले में ब्राजील दूसरे और रूस तीसरे नंबर पर है। ब्राजील का रिकवरी रेट 88.72% है, जबकि रूस में 76.50% लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के मामले में टॉप पर चल रहे अमेरिका का रिकवरी रेट 65.11% है। सबसे कम रिकवरी रेट स्पेन का 15.30% है।


FATF की 6 अहम शर्तें पूरा करने में पाक नाकाम

पाकिस्तान फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की 6 अहम शर्तें पूरा करने में नाकाम रहा है। ऐसे में एफएटीएफ उसके खिलाफ एक्शन ले सकती है। संस्था की ओर से पाकिस्तान को छह जरूरी नोट सौंपे गए थे, जिनमें भारत के दो वांटेड आतंकी मसूद अजहर और हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बातें शामिल थीं।


अधिकारियों के मुताबिक, आधिकारिक सूची से 4,000 से ज्यादा आतंकवादियों के नाम अचानक गायब होने से भी पाकिस्तान के ग्रे लिस्ट में ही बने रहने की संभावना बढ़ गई है। एफएटीएफ की 21 से 23 अक्टूबर को वर्चुअल मीटिंग होगी, जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग के खिलाफ लड़ाई में ग्लोबल कमिटमेंट और मानकों को पूरा करने में पाकिस्तान के रवैये को लेकर समीक्षा की जाएगी। इसके बाद उसके ग्रे लिस्ट में बनाए रखने या हटाने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।


कोरोनावायरस की वजह से नागरिकता कानून में देरी हुई, इसे जल्द ही लागू किया जाएगा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि कोरोना महामारी की वजह से नागरिकता संशोधन कानून (CAA ) में देरी हुई। उन्होंने कहा कि इसे जल्द ही लागू किया जाएगा। नड्डा उत्तर बंगाल के सोशल ग्रुप से बातचीत कर रहे थे।


नड्डा ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार पश्चिम बंगाल में बांटो और राज करो की नीति पर चल रही है। यहां की सरकार ममता की पार्टी का मकसद पूरा करने के लिए काम कर रही है। जबकि, दूसरी ओर भाजपा सरकार सभी के विकास के लिए काम कर रही है।


ADVT


भारतीय सेना के बेड़े में शामिल है ब्रह्मोस

इसे भारत के डीआरडीओ ने रूस के एनपीओ मैशिनोस्ट्रोनिया (एनपीओएम) के साथ मिलकर तैयार किया है। ब्रह्मोस उन चुनिंदा सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में शामिल हैं जो भारतीय वायुसेना और नौसेना के बेड़े में शामिल है। नए संस्करण का प्रपुल्शन सिस्टम, एयरफ्रेम, पावर सप्लाई समेत कई अहम उपकरण देश में ही विकसित किए गए हैं। यह मुख्य तौर पर पनडुब्बियों, जहाजों और नौकाओं को निशाना बनाने में मददगार साबित होगी।


ब्रह्मोस को जमीन, जहाज और फाइटर जेट से दागा जा सकता

यह मिसाइल ध्वनि की रफ्तार से तीन गुना तेजी से वार कर सकती है। इसकी रफ्तार करीब 3457 किमी प्रति घंटे है। यह 400 किमी की रेंज तक निशाना लगा सकती है। सुपरसोनिक क्रूज ब्रह्मोस मिसाइल को जमीन, जहाज और फाइटर जेट से दागा जा सकता है। मिसाइल के पहले एक्सटेंडेड वर्जन का परीक्षण 11 मार्च 2017 को किया गया था। ब्रह्मोस का नाम दो नदियों के नाम से लिया गया है, इसमें भारत की ब्रह्मपुत्र नदी का ‘ब्रह्म’ और रूस की मोस्क्वा नदी से ‘मोस’ लिया गया है।


एंटी टैंक मिसाइल SANT का टेस्ट सफल

भारत ने सोमवार को ओडिशा तट से एंटी टैंक मिसाइल (SANT) का टेस्ट किया, जो सफल रहा। इसे डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) ने एयर फोर्स के लिए विकसित किया है। मिसाइल लॉन्च के बाद लॉक-ऑन और और लॉन्च से पहले लॉक-ऑन क्षमताओं से लैस है।


एक दिन पहले रविवार को इंडियन एयरफोर्स ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के सफल टेस्टिंग पर डीआरडीओ को शुभकामनाएं दी थीं। डीआरडीओ ने बताया था कि रविवार सुबह चेन्नई में इसे नेवी के स्टील्थ डेस्ट्रॉयर जहाज (इसे दुश्मन का रडार नहीं पकड़ सकता) INS चेन्नई से फायर किया गया। इसने इस टेस्ट फायर में अरब महासागर में एक टारगेट पर सटीक निशाना लगाया।


ADVT


24 घंटे में राज्य में 490 नए कोरोना के मरीज मिले, 769 ठीक

राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित नए मरीजों की संख्या 500 कम रही। राज्य भर में 490 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। इसमें रांची से 152, बोकारो से 77, देवघर से 20, धनबाद से 31, दुमका से 6, पूर्वी सिंहभूम से 52, गढ़वा से 10, गिरिडीह से 4, गोड्डा से 6, गुमला से 12, हजारीबाग से 15, जामताड़ा से 4, खूंटी से 8, कोडरमा से 7, लातेहार से 8, लोहरदगा से 5, पलामू से 4, रामगढ़ से 29, साहेबगंज से 8, सरायकेला से 21, सिमडेगा से 1 और पश्चिमी सिंहभूम से 10 मरीज शामिल हैं।


नए मरीजों के मिलने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 96,842 हो गई है। अब राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 6220 है। 89,780 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 3 मरीजों की मौत हुई, जिसमें बोकारो-देवघर और जमशेदपुर से एक-एक मरीज की मौत हुई। राज्य में अब तक 873 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं रिकवरी रेट बढ़कर 92.70 प्रतिशत पहुंच गया है।


झारखंड :राज्य में 12 जिलों में एक्टिव मरीजों की संख्या 100 से नीचे पहुंची

राज्य में कोरोना संक्रमितों के रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है। राज्य के 24 जिलों में से 12 जिले ऐसे हैं जहां एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 100 से नीचे पहुंच गई है। राजधानी रांची और जमशेदपुर में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या अभी भी 1000 से ऊपर है जबकि अन्य 10 जिलों में कोरोना के एक्टिव मरीज 500 से नीचे हैं जिनका इलाज जारी है।


45 हजार 490 मरीज मिले; करीब 70 हजार ठीक हुए

कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट आ रही है। सोमवार को सिर्फ 45 हजार 490 नए केस आए। 69 हजार 800 मरीज ठीक हो गए। इससे 24 हजार एक्टिव केस कम हो गए। अब 7.47 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। 17 सितंबर को यह आंकड़ा 10.17 लाख तक पहुंच गया था। नए केस में यह तीन महीने की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे कम केस 39 हजार 170 केस 20 जुलाई को आए थे।


देश में अब तक 75.96 लाख केस आ चुके हैं, 67.30 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 1.15 लाख मरीजों की इस बीमारी ने जान ले ली है। सोमवार को 589 लोगों की मौत हुई।


ADVT


370 रद्द करने के फैसले को चुनौती देने साथ आए कश्मीर के दिग्गज नेता

नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) समेत जम्मू-कश्मीर की सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने 15 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के घर पर बैठक की। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 370 को रीस्टोर करने और जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश से फिर पहले की तरह राज्य बनाने की मांग करने वाले गुपकार डिक्लेरेशन के लिए अपना कमिटमेंट दोहराया। यह मीटिंग ऐसे वक्त हुई जब कुछ ही घंटों पहले पीडीपी चीफ महबूबा की 14 महीने बाद नजरबंदी से रिहाई हुई थी। इस लिहाज से यह काफी महत्वपूर्ण थी। लेकिन मीटिंग से जो बड़ा मुद्दा निकलकर आया, वह यह था कि इस ग्रुप का नाम बदलकर अब पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन हो गया है।


पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार की मीटिंग के बाद कहा कि हम संविधान के दायरे में अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। हम चाहते हैं कि भारत सरकार राज्य के लोगों को 5 अगस्त 2019 के पहले के अधिकार फिर से दें। हमें यह भी लगता है कि इस राज्य के राजनीतिक मुद्दों का हल जल्द से जल्द निकाला जाएं और ऐसा सिर्फ जम्मू-कश्मीर की समस्या से जुड़े सभी लोगों के बीच शांति के साथ बातचीत से ही हो सकता है।


ADVT


कमलनाथ बोले- अपमानजनक शब्द नहीं कहा

कमलनाथ के बयान पर विवाद बढ़ा तो उन्होंने सफाई दी कि आइटम अपमानजनक शब्द नहीं है। विधायक का नाम नहीं याद आ रहा था, इसलिए ऐसा बोल दिया। इस पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं कहा। अपनी बात कह चुका हूं। मैंने राहुल गांधी से अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। मुझे माफी मांगने की जरूरत नहीं है। भाजपा मुद्दों को भटकाकर चुनाव को दूसरी ओर ले जाना चाहती है, लेकिन जनता सब जानती है।


माफी न मांगना कमलनाथ की निर्लज्जता की पराकाष्ठा: शिवराज

मध्यप्रदेश की मंत्री इमरती देवी पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की टिप्पणी के मुद्दे को भाजपा छोड़ने के मूड में नहीं है। ऐसे में अब नाथ पर हमले तेज कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथजी की निर्लज्जता की पराकाष्ठा है। बहन इमरती देवी के आंसू पूरे देश ने देखे हैं इसलिए वे किंतु-परंतु करने पर विवश हुए हैं, लेकिन यह माफी नहीं, उससे भी बड़ा पाप है। यह कमलनाथजी का अहंकार है। वे अपने से श्रेष्ठ किसी को नहीं मानते हैं। आखिर वे सीधे-सीधे माफी क्यों नहीं मांगते हैं? इधर, राहुल गांधी के नाराजगी वाले बयान के बाद भी कमलनाथ अपनी बात पर कायम हैं।


मदरसों को मिलने वाली सरकारी मदद बंद होनी चाहिए- ठाकुर

उषा ठाकुर ने कहा- असम ने मदरसे बंद करके दिखा दिया है कि राष्ट्रवाद में बाधा डालने वाली चीजें राष्ट्रहित में बंद होनी चाहिए। मदरसों को मिलने वाली सरकारी मदद बंद होनी चाहिए। अगर कोई निजी तौर पर अपने धार्मिक संस्कार किसी को देना चाहता है तो संविधान उसे इसकी इजाजत देता है।


संस्कृति मंत्री बोलीं- सारे आतंकवादी मदरसों में पले

मध्य प्रदेश में लगातार तीसरे दिन नेताओं की विवादित बयानबाजी जारी है। सिलसिला रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के "आइटम' वाले बयान से शुरू हुआ। सोमवार को शिवराज के मंत्री ने विपक्षी नेता की पत्नी को 'रखैल' बताया। अब प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने शिक्षा के संबंध में पूछे गए सवाल पर विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा- सारे आतंकवादी मदरसों में पले-बढ़े और जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद की फैक्ट्री बना डाला।


पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा- सभी बच्चों को समान शिक्षा दी जानी चाहिए। धर्म आधारित शिक्षा कट्टरता फैला रही है। नफरत फैला रही है। ऐसे मदरसे जो हमें राष्ट्रवाद और समाज की मुख्यधारा से नहीं जोड़ सकते, हमें उन्हें ही सही शिक्षा से जोड़ना चाहिए और समाज को सबकी प्रगति के लिए आगे लेकर जाना चाहिए।


ADVT


ADVT


ADVT


मुझे दुख है
















    
 



गुनगुन अपने घर के आंगन में अपनी हम उम्र सहेलियों के साथ खेल रही थी कि अचानक उसके घर के सामने एक चमचमाती कार आकर रुकी। गुनगुन खेल छोड़ कर उस कार को हसरत भरी निगाहों से देखने लगी। यह कार उसके पड़ोसियों की थी। गुनगुन दौड़ते हुए यह खबर मम्मी को बताने के लिए घर के अंदर भागी और मम्मी से पूछने लगी, "मम्मी हम कार कब खरीदेंगे ? हमारे पड़ोसियों के पास तो पहले से ही 2 कारें हैं। मेरे पापा कार क्यों नहीं खरीदते ?"

 

मां ने उसे समझाया, "बेटा, हम लोग कुछ ही दिनों में जरूर कार खरीदेंगे।" यह सुनकर गुनगुन खुश हो गई। चंद दिनों में ही कुछ ऐसा हुआ कि गुनगुन के पापा को दफ्तर से बहुत लंबे अरसे से रुकी हुई एक मोटी रकम का बकाया चैक मिल गया। पतिपत्नी ने सलाह करके अपनी बेटी के ख्वाब को पूरा करने की कोशिश में कुछ रकम बैंक से कर्ज ली और कुछ दिनों बाद बेटी की मनपसंद लाल रंग की चमचमाती कार घर ले आए।

 

गुनगुन कार की चाबी ले कर खेलतेखेलते कार के पास चली गई। कुछ देर बाद जब उसके पापा बाहर आए तो उन्होंने देखा कि गुनगुन नई नवेली दुल्हन की तरह खूबसूरत कार के ऊपर कुछ टेढ़ीसीधी लाइनें खींचकर उसे खुरच रही थी। यह सब देखते ही वे आगबबूला हो गए। उन्होंने आव देखा ताव, गुनगुन पर थप्पड़ो की बरसात कर दी। गुनगुन रोतेबिलखते हुए घर के एक कोने में जाकर सो गई। कार की खुशी तो क्या मनानी थी, सभी बुझे मन से बिना कुछ खाएपिए ही सो गए।

 

अगले दिन सुबह जब गुनगुन के पापा दफ्तर जाने लगे, तो उन्होंने गुनगुन द्वारा कार के ऊपर खींची गई उन टेढ़ी सीधी लाइनों को ध्यान से देखा तो उनकी आंखों से अश्रुधारा बह निकली। वे अपनेआप को कोसने लगे कि मैंने कल बिना सोचे समझे अपनी बच्ची की इतनी पिटाई क्यों कि ? यह सब देख गुनगुन की मम्मी बाहर आई और पति से परेशानी का कारण जानना चाहा, तो उन्होंने कार की तरफ इशारा कर दिया, जहां गुनगुन ने चाबी से रगड़ कर लिखा था, 'पापा, आई लव यू.' मौका चाहे कोई भी हो, हमारे प्यारे मासूम बच्चे भी अपने मन की भावना व्यक्त करना चाहते हैं लेकिन नासमझी के कारण कई बार उनका तरीका थोड़ा गलत हो जाता है। किसी बच्चे को उसकी गलती पर कोई प्रतिक्रिया या साजा देने से पहले हमें एक बार जरूर सोचना चाहिए कि आखिर उनके मन में क्या है। 





 

 



 



 




 



लौटते कदम

जीवन में सुनहरे पल कब बीत जाते हैं। पता ही नहीं चलता हैं। वक़्त तो वही याद रहता है जो बोझिल हो जाता है। वही काटे नहीं कटता, उस के पंख जो नहीं होते हैं। दर्द पंखो को काट देता है। शादी के बाद पति का प्यार, बेटे की पढाई, घर की जिम्मेदारियो के बीच कब वैवाहिक जीवन के 35 साल गुजर गए, पता ही नहीं चला। आँख तो तब खुली जब अचानक पति की मृत्यु हो गई। मेरा जीवन, जो उन के आस पास घूमता था, अब अपनी ही छाया से बात करता है। पति कहते थे, 'सविता, तुम ने अपना पूरा वक़्त घर को दे दिया, तुम्हारा अपना कुछ भी नहीं है। कल यदि अकेली हो गई तो किया करोगी ? कैसे काटोगी वो खाली वक़्त ?' मैंने हंसते हुए कहा था, 'में तो सुहागिन ही मरूंगी। आपको रहना होगा मेरे बगैर। आप सोच लीजिए कि कैसे रहेंगे अकेले ?' किसे पता था कि उन की बात सच हो जाएगी। बेटा सौरभ, बहू रिया और पोते अवि के साथ जी ही लूंगी, यही सोचती थी। जिंदगी ऐसे रंग बदलेगी, इस का अंदाजा नहीं था। बहू के साथ घर का काम करती तो वह या तो अंगरेजी गाने सुनती या कान में लीड लगा कर बाते करती रहती। मेरे साथ, मुझ से बात करने का तो जैसे समय ही ख़त्म हो गया था। कभी में नहीं कहती, 'रिया, चल आज थोड़ा घूम आए। कुछ बाजार से सामान भी लेना है और छुट्टी का दिन भी है।' उस ने मेरे साथ बाहर न जाने की जैसे ठान ही ली थी। वह कहती, माँ एक ही दिन तो मिलता है, बहुत सारे काम हैं। फिर साम को बॉस के घर या कहीं और जाना हैं। बेटे के पास बैठती तो ऐसा लगता जैसे बात करने को कुछ बचा ही नहीं है। एक बार उस से कहा भी था, 'सौरभ, बहुत खाली पन लगता है। बेटा मेरा मन नहीं लगता है,' केहतेकहते आँखों में आंसू भी आ गए पर उन सब से अनजान वह बोला, "अभी पापा को गए 6 महीने ही तो हुए है न माँ, धीरेधीरे आदत पड़ जाएगी। तुम घर के आस पास के पार्क में क्यों नहीं जाती। थोड़ा बाहर जाओगी, तो नए दोस्त बनेंगे, तुम को अच्छा भी लगेगा। " 


गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...