मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020

607 बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटे

नोएडा। बिजली कनेक्शन लगने के बाद से बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली निगम की कार्यवाही शुरू है। जिले में ऐसे 39 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। जिन पर विभाग का करीब 90 करोड़ रूपये बकाया है। सोमवार को इस के कनेक्शन काटने की कार्यवाही हुई। 607 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। इन उपभोक्ताओं पर निगम का 1.18 करोड रुपए बकाया है। अभियान के दौरान 207 उपभोक्ताओं ने मौके पर 24.14 लाख रुपए जमा कराएं। अब तक करीब 7500 के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। वही दो हजार तीन सौ के करीब बकायेदारों ने 3.40 करोड़ रुपए जमा कराएं है। बकौल अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य,  नोएडा जोन में करीब 50 टीम बकायेदारों पर कार्यवाही कर रही है। प्रतिदिन की कार्यवाही की रिपोर्ट मेरठ स्थित पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्यालय भेजी जा रही हैं। अभियान जारी रहेगा। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES