मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020

बिना एनओसी के संचालित हो रही थी फैक्ट्री





नोएडा। सेक्टर-63 स्थित जिस फैक्ट्री में रविवार तड़के भीषण आग लगी थी। वह बिना फायर एनओसी के संचालित हो रही थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता लगा है कि उस इंक फैक्ट्री की एनओसी विभाग की तरफ से जारी नहीं थी। मालूम हो कि कोतवाली फेज 3 क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-63 स्थित इंक बनाने वाली एक फैक्ट्री में रविवार तड़के आग लग गई थी। आग से फैक्ट्री को काफी नुकसान हुआ था। हालांकि इस आग से कोई जनहानि नहीं हुई थी। दमकल की करीब एक दर्जन गाड़ियों की मदद से करीब ढाई घंटे में आग बुझाई गई थी। 

 

 



 



कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES