नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक विजय रावल ने बुधवार को अट्टा गांव में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए दौरा किया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजेश अवाना ने उन्हें गांव की नालियों व रास्तों में अटी गंदगी समेत कई अन्य समस्याओं से अवगत कराया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने बताया कि गांव में नियमित रूप से सफाई नहीं की जा रही है। मंदिर रोड पर झाड़ू न लगने से जगह-जगह गंदगी जमा है। इस दौरान गंदगी फैलाने वाले कई लोगों पर जुर्माना भी लगाया है। वहीं परियोजना अभियंता ने कर्मचारियों को नियमित सफाई करने के आदेश दिए। दौरे में परियोजना अधिकारी के साथ मनोज चौधरी, वेद राम चौधरी, बबलू चौधरी, सागर अवाना, रमेश अवाना, देवेंद्र अवाना आदि मौजूद रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें