मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020

टॉप 5 संक्रमित देशों के मुकाबले भारत में रिकवरी तेज

देश में एक तरफ जहां कोरोना के एक्टिव केस की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है, वहीं दूसरी तरफ रिकवरी रेट में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। भारत अब दुनिया के सबसे संक्रमित 5 देशों में रिकवरी के मामले में टॉप पर पहुंच गया है। यहां रिकवरी रेट 88.82% हो गया है। मतलब देश में अब हर 100 मरीजों में 88 लोग ठीक हो रहे हैं।


इस मामले में ब्राजील दूसरे और रूस तीसरे नंबर पर है। ब्राजील का रिकवरी रेट 88.72% है, जबकि रूस में 76.50% लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के मामले में टॉप पर चल रहे अमेरिका का रिकवरी रेट 65.11% है। सबसे कम रिकवरी रेट स्पेन का 15.30% है।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...