मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020

देश के कुछ हिस्सों में कम्युनिटी ट्रांसमिशन- डॉ. हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को सोशल मीडिया पर ''संडे संवाद'' कार्यक्रम में एक सवाल का जवाब देते हुए स्वीकार किया कि देश के कुछ हिस्सों में कोरोनावायरस कम्युनिटी ट्रांसमिशन के फेज में पहुंच चुका है। यह कुछ राज्यों के गिने-चुने जिलों तक ही सीमित है। इसमें पश्चिम बंगाल भी शामिल है।


इससे पहले, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था, ''मैं सभी से त्योहारों के मौसम में संक्रमण से बचाव के लिए जारी प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह करती हूं। राज्य में वायरस के कम्युनिटी ट्रांसमिशन के उदाहरण देखे गए हैं। ऐसे में सभी को और अधिक सतर्क होने की जरूरत है।'' इसी को लेकर यूजर ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से कम्युनिटी ट्रांसमिशन का सवाल पूछा था।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES