गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020

बिना अनुमति दाढ़ी रखने पर दरोगा निलंबित

बागपत। विभाग की अनुमति के बगैर दाढ़ी रखने पर एसपी ने दरोगा इंतसार अली को निलंबित कर दिया है। तीन बार हिदायत देने के बाद भी दरोगा दाढ़ी नहीं कटवा रहे थे। इंसार अली रमाला थाने में तैनात है। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि दरोगा इंतसार अली विभाग की अनुमति के बिना चेहरे पर दाढ़ी रख रहे थे। तीन बार उन्हें दाढ़ी कटवाने की हिदायत वह स्वंय दे चुके थे। दरअसल पुलिस ने किसी भी धर्म के व्यक्ति को यदि दाढ़ी रखनी होती है। तो विभाग से अनुमति लेनी पड़ती है। उधर दरोगा इंतसार अली का कहना है। कि 1 साल में वह तीन बार एसपी व आईजी कार्यालय में दाढ़ी रखने को अनुमति मांग चुके हैं। उनका पत्र लंबित पड़ा है। मंगलवार को एसपी ने कहा कि हिदायत के बाद भी दाढ़ी नहीं कटवाई है। क्यों न तुम्हारे खिलाफ कार्यवाही कर दी जाए। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes