सोमवार, 26 अक्टूबर 2020

निराशा या दुख

बहुत समय तक प्रयत्न करने पर भी श्री गोपालचंद्र घोष को भावसमाधि न होती थी; जबकि अनेक व्यक्तियों को हो रही थी।  एक दिन उन्होंने अपनी यह निराशा श्री रामकृष्ण परमहंस के सम्मुख प्रकट की। श्री रामकृष्ण परमहंस ने कहा- "तू बड़ा कम बुद्धि का है। इसमें निराशा या दुख की क्या बात है? क्या तू समझता है कि भावसमाधि होने से सब कुछ हो जाता है। क्या यही सबसे बड़ी चीज है? सच्चा त्याग भाव और परमात्मा में पूरी आस्था उससे भी बड़ी चीज है। भावसमाधि न सही उच्च भावों का विकास करो उस नरेंद्र (स्वामी विवेकानंद) को देखो न, भावसमाधि की चिंता किए बिना ही अपने त्याग, विश्वास, निष्ठा और आस्था के कारण कितना तेजवान और उन्नत मन वाला तरुण है।" श्री गोपालचंद्र जी की समझ में यह तथ्य आया कि आस्था में स्थित होना भी समाधि रुप ही है। देश साधना क्रम में उत्साहपूर्वक बढ़ गए। 



कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...