शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020

नैफेड ने सस्ती प्याज की बिक्री शुरू की

कोऑपरेटिव सोसायटी नैफेड के सचिव का कहना है कि प्याज की कीमतों पर काबू पाने के लिए होलसेल मार्केट में बफर स्टॉक से आपूर्ति बिक्री शुरू कर दी गई है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में केंद्रीय भंडार और मदर डेयरी के सफल आउटलेट के जरिए रिटेल में सस्ती प्याज की बिक्री शुरू हो गई है। सरकार अब तक बफर स्टॉक से 30 हजार टन प्याज बाजार में उतार चुकी है। 2019-20 की रबी फसल के दौरान सरकार ने 1 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक तैयार किया था।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES