दिल्ली की चुनाव जंग में उतरे 672 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला जनता शनिवार को करेगी और यही वजह है कि देशभर की निगाहें दिल्ली के वोटरों पर है। उम्मीद है कि दिल्ली के वोटर रिकार्ड वोटिंग कर नया इतिहास रचेंगे। अभी तक दिल्ली में सबसे ज्यादा 67 फीसदी मतदान 2015 के चुनाव में हुआ था। इस बार के दिल्ली चुनाव पर पूरे देश की नजर है। शनिवार सुबह 8 से शाम 6 बजे तक दिल्ली के 13750 केंद्रों पर मतदान शुरू हो चुका है। दिल्ली के 1,47,86,382 मतदाता वोट करेंगे। इनमें 81,05,236 पुरुष, 66,80,277 महिलाएं और 869 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के 147 मतदाता भी अपनी सरकार चुनेंगे। 80 या उससे अधिक आयु के 2,04,830 मतदाता हैं।
शनिवार, 8 फ़रवरी 2020
स्कूटी की डिक्की से पकड़ी 282 ग्राम चरस
बनीखेत(चंबा)। विशेष अन्वेषण इकाई चंबा के पुलिस दल ने चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर उग्राहल के पास एक स्कूटी की डिगी से 282 ग्राम चरस बरामद की। स्कूटी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पुलिस थाना डलहौजी में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशेष अन्वेषण इकाई चंबा के पुलिस दल ने एनएच पर उग्राहल के पास शुक्रवार को नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले छोटे बड़े वाहनों की पूरी जांच की जा रही थी। उसी दौरान बाथरी की तरफ से पंजाब के नंबर वाली एक स्कूटी आई। जिसे सूरज कुमार पुत्र भीम सिह निवासी भर्री डाकघर पुनघारी तहसील धारकला चला रहा था। जिसे नाके पर खड़ी पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान स्कूटी की डिगी में 282 ग्राम चरस बरामद हुई।
शाहीन बाग के बूथों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़
पिछले करीब डेढ़ महीने से शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ धरने पर बैठे लोगों के बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिला। पूरी ओखला विधानसभा सीट और खासकर शाहीन बाग इलाके में शनिवार सुबह से ही मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचने लगे।
सतर्कता बरतते हुए चुनाव आयोग ने यहां की पांच सीटों को संवेदनशील घोषित किया हुआ है, लेकिन इसके बावजूद यहां के मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए इतनी भीड़ एक मजबूत लोकतंत्र का चेहरा दर्शा रही है। इन इलाकों में मतदाताओं की इतनी ज्यादा भीड़ है कि शाहीन पब्लिक स्कूल में खड़े मतदाताओं की करीब आधी किलोमीटर लंबी कतार लग गई।
सुरक्षा के बीच निकाली गई दलित की बरात
राजस्थान में बूंदी जिले के संगवदा गांव में एक दलित दूल्हे की बरात कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई। बरात की सुरक्षा के लिए चार थानों के पुलिसकर्मी और डीएसपी मौजूद थे। क्षेत्र के नायब तहसीलदार और पटवारी भी इस बरात में मौजूद रहे। दूल्हे के परिवार का आरोप था कि गांव में उच्च वर्ग के लोग बहुसंख्यक हैं जो गांव में दलितों की बारात निकालने पर परेशानी उत्पन्न करते हैं। वहीं गांव के गुर्जर और प्रजापत लोगों ने इसे गांव का नाम बदनाम करने की साजिश बताया।
दूल्हा परशुराम मेघवाल जावरा गांव में सरकारी शिक्षक है। उसे आशंका थी गांव वाले उसकी बारात का विरोध करेंगे। आशंका के चलते उसने कलेक्टर और एसपी को शिकायत की थी। दलित समाज का आरोप है कि उनके दूल्हों को घोड़ी पर बैठ कर बारात निकालने से गांव में रोका जाता है। इसलिए उन्हें पुलिस की मदद लेनी पड़ती है।गांव में करीब 160 गुर्जर प्रजापत और मेघवाल परिवार रहते हैं। इनमें गुर्जर समाज के 55, प्रजापत समाज के 35 घर हैं जबकि 70 परिवार दलित मेघवाल समाज के हैं।
ट्रैक्टर नहर में गिरने से तीन महिलाओं की मौत
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में बुधवार को एक टैक्टर के नहर में गिर जाने से तीन महिलाओं की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पल्लू थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह यह हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया।
बाइक खरीदारों को मुफ्त हेलमेट देने का दिया निर्देश
राजस्थान सरकार ने वाहन निर्माताओं को राज्य में दोपहिया खरीदारों को मुफ्त में हेलमेट देने का निर्देश दिया है। राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, प्रत्येक दोपहिया वाहन की खरीद पर खरीदारों को पहली अप्रैल से एक हेलमेट मुफ्त दिया जाएगा। राज्य सरकार ने निर्माता कंपनियों के लिए इसे अनिवार्य कर दिया है।
नीतीश और सुशील मोदी पर तेज प्रताप ने की आपत्तिजनक टिप्पणी
लालू प्रसाद के बड़े बेटे और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेज प्रताप द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद राज्य की राजनीति गर्मा गई है।
तेज प्रताप मसौढ़ी में बुधवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के विरोधी में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार की अगुवाई वाले जदयू और भाजपा की आलोचना कर विवादों में घिर गए। तेज प्रताप ने नीतीश कुमार और सुशील मोदी से अपने नाम से कुमार हटाकर 'कुमारी' लगाने को कहा था।
गलत खून चढ़ाने से बिगड़ी युवक की हालत
सिविल अस्पताल फगवाड़ा के ब्लड बैंक में एक नौजवान को अलग ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाने और दो मरीजों को संक्रमित खून चढ़ाने संबंधी लापरवाही पर गंभीर नोटिस लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने इस घटना की विस्तृत जांच करवाने और राज्य के सभी ब्लड बैंकों का तुरंत निरीक्षण करने के आदेश जारी किए हैं।
यह आदेश फगवाड़ा में दो मरीजों को एचसीवी और एचबीएसएजी से संक्रमित खून की दो इकाइयां चढ़ाए जाने संबंधी मीडिया रिपोर्टों को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, इस घटना के बाद फगवाड़ा के ब्लड बैंक को बंद कर दिया गया है और संबंधित बीटीओ डॉ. हरदीप सिंह सेठी को निलंबित कर दिया गया है और एलटी रवि पॉल की सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बनेंगे चार नए कारागार
प्रदेशभर में आठ नई जेल बनाई जानी हैं, जिनका काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में जेलों की क्षमता 60 हजार बंदियों की है, लेकिन इनमें एक लाख 5 हजार बंदी बंद हैं।
मीडिया से वार्ता के दौरान डीजी कारागार ने बताया कि शामली, मुजफ्फरनगर, हापुड़ और सहारनपुर में नई जेल बनाई जाएंगी। शामली में जमीन देखी जा रही है, जबकि मुजफ्फरनगर, हापुड़ और सहारनपुर में जेल के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है।
इनके अलावा संतकबीरनगर, श्रावस्ती, हाथरस और इटावा में नई जेल बनाने का काम चल रहा है। सभी जेल बनने के बाद अगले तीन साल में 14500 बंदियों को यहां शिफ्ट किया जाएगा। बरेली की जेल को सेंट्रल जेल बनाने के लिए केबिनेट ने प्रस्ताव पास कर दिया। उसे सेंट्रल जेल घोषित कर दिया गया है।
राम मंदिर ट्रस्ट के लिए शुरू हुई ओबीसी चेहरे की खोज
राम मंदिर निर्माण के लिए गठित राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में ओबीसी को भागीदारी देने के लिए मंथन का दौर शुरू हो गया है। मंथन की शुरुआत तब हुई जब मंदिर आंदोलन के अग्रणी चेहरों में शुमार कल्याण सिंह और उमा भारती ने ट्रस्ट में ओबीसी की भागीदारी न होने पर सवाल उठाए। इस समय ट्रस्ट में दो जगह खाली हैं। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही इन खाली पदों में से एक पद ओबीसी वर्ग को देगी।
दरअसल वर्तमान में ट्रस्ट में जिन नौ लोगों को शामिल किया गया है उनमें से 8 ब्राह्मण और एक दलित वर्ग के हैं। ट्रस्ट में ओबीसी को भागीदारी नहीं मिलने पर राम मंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने और अन्य पिछड़ा जाति वर्ग से आने वाले दो कद्दावर नेताओं कल्याण सिंह और उमा भारती ने सवाल उठाए। उमा का तो साफ कहना था कि मंदिर आंदोलन का नेतृत्व कल्याण सिंह, विनय कटियार और उन्होंने खुद किया था जो कि ओबीसी से हैं।
लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल करने की तैयारी
सरकार के इस आदेश के पीछे सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला है। जिसमें कहा गया है कि लड़कियों को वैवाहिक दुष्कर्म से बचाने के लिए बाल विवाह को पूरी तरह से अवैध घोषित कर देना चाहिए। पर सुप्रीम कोर्ट ने भी विवाह की आयु पर फैसला लेने का निर्णय सरकार पर छोड़ दिया था।
इसके अलावा यूनिसेफ के आंकड़ों के मुताबिक भारत मे 27 फीसदी लड़कियों की शादी 18 साल तक कि आयु में और 7 फीसदी की 15 साल तक कि उम्र में हो रही है। जिसका सीधा असर कम उम्र में मां बनने और मां की प्रसव के दौरान मौत पर पड़ रहा है।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक विवाह आयु में बढ़ोतरी से उनके बच्चे पैदा करने की आयु के सालों में भी इजाफा हो जाएगा। इससे सरकार को मातृ मृत्यु दर में भी कमी करने में मदद मिलेगी। अभी 2017 के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर यह आंकड़ा प्रति एक लाख पर 122 है। जबकि बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे राज्य में यह 188 प्रति एक लाख पर है।
सीएए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज
मुंबई के नागपाडा में दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ पिछले दो सप्ताह से चल रहे विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन कर रहीं 300 महिला प्रदर्शनकारियों और आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के सहायक आयुक्त ने शुक्रवार शाम को नागपाडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों ने मोरलैंड रोड पर एक मंच बनाया है और सड़क पर कुर्सियां रखी हुई हैं जिससे इलाके में यातायात बाधित हो गया है। इसके कारण नगर निकाय मोरलैंड रोड पर निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है।
वायरस से मौत के आंकड़ों को यूं रख रहे कम
ताइवान न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि वुहान में करॉना वायरस से पीड़ित लोगों का इलाज नहीं हो पा रहा है और वे अस्पतालों के बाहर ही मर रहे हैं। इसके अलावा टेस्ट किट की भारी कमी है जिससे कई मामले पकड़ में नहीं आ रहे हैं और लोगों की मौत हो रही है। यह भी कहा जा रहा है कि किसी के मरने पर डॉक्टरों को निर्देश है कि वे करॉना की बजाय किसी और बीमारी से मौत की वजह लोगों को बताएं ताकि मौत का आंकड़ा कम बना रहे।
चीन में करॉना वायरस से 24 हजार मौतें? टेनसेंट का डेटा लीक
महामारी का रूप लेते जा रहे करॉना वायरस को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। करॉना वायरस के गढ़ चीन की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी टेनसेंट के अनजाने में लीक किए गए डेटा ने इस बीमारी की भयावहता को उजागर कर दिया है। टेनसेंट के मुताबिक करॉना वायरस से देश में अब तक 24 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। उधर, चीन सरकार ने दावा किया है कि इस वायरस से अब तक केवल 563 लोगों की मौत हुई है। हालांकि दुनियाभर में विवाद बढ़ने के बाद टेनसेंट ने अपने आंकड़े को बदल दिया लेकिन अनजाने में हुए इस खुलासे के बाद अब ऐसी अटकलें तेज हो गई हैं कि चीन कम्युनिस्ट पार्टी करॉना वायरस की गंभीरता को विश्वभर से छिपा रही है। ताइवान के समाचार पत्र ताइवान न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक कई देशों में कारोबार करने वाली चीनी कंपनी टेनसेंट ने शनिवार को बताया कि करॉना वायरस से 154,023 लोग प्रभावित हैं और 24,589 लोगों की मौत हो गई है। टेनसेंट का यह आंकड़ा चीन के आधिकारिक आंकड़े से करीब 80 गुना ज्यादा था। हालांकि बाद में उसने अपने आंकड़े को बदल लिया और कहा कि 14,446 लोग ही इस बीमारी से पीड़ित हैं और कुल 304 लोगों की मौत हुई है।
कश्मीर और सीएए पर मलयेशिया ने की थी भारत की आलोचना
पाम ऑइल के आयात पर प्रतिबंध के भारत के फैसले को मलयेशियाई पीएम महातिर मोहम्मद को जवाब के तौर पर देखा गया जिन्होंने भारत के नए नागरिकता कानून की यह कहते हुए आलोचना की थी कि यह मुस्लिमों से भेदभाव करता है। इसके अलावा कश्मीर मुद्दे पर भी महातिर ने पाकिस्तान की बोली में बोलते दिखे हैं। पिछले साल संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए महातिर ने भारत पर आरोप लगाया था कि उसने कश्मीर पर कब्जा किया हुआ है।
पाम ऑइल के आयात पर प्रतिबंध के बाद झुका मलयेशिया
कश्मीर और संशोधित नागरिकता कानून (CAA) पर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे मलयेशिया की अकड़ अब ढीली होने लगी है। पिछले महीने भारत ने मलयेशिया से रिफाइंड पाम ऑइल के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसके बाद मलयेशिया के सुर बदलने लगे हैं। मलयेशियाई प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के उत्तराधिकारी अनवर इब्राहिम ने गुरुवार को न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से कहा कि भारत को सुर में बदलाव पर ध्यान देना चाहिए। खाद्य तेलों के दुनिया के सबसे बड़े खरीदार भारत ने पिछले महीने मलयेशिया से पाम ऑइल के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था और अनौपचारिक तौर पर ट्रेडर्स से कहा था कि वे मलयेशिया से खरीदारी बंद कर दें। मलयेशिया इंडोनेशिया के बाद खाद्य तेलों का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है।
आप की ओर लौटेगा या कांग्रेस में रहेगा मुसलमान?
दिल्ली में आप के उदय से पहले अधिकतर मुस्लिम वोटर कांग्रेस को ही वोट करते थे। साल 2013 के चुनाव भी मुस्लिम वोटरों का रुझान कांग्रेस में रहा लेकिन 2015 के विधानसभा चुनाव में वह आप की ओर मुड़ गया। वैसे यह ऐसा चुनाव था, जिसमें पूरी दिल्ली ने ही आप को वोट दिया। पिछले साल लोकसभा के चुनाव में मुस्लिम वोटर एक बार फिर से कांग्रेस की ओर लौट गया। इसके चलते ही लोकसभा की सात लोकसभा सीटों में से पांच पर कांग्रेस दूसरे नंबर पर आई और आप ओवरऑल तीसरे नंबर पर खिसक आई। इस चुनाव में कांग्रेस जिन दो लोकसभा सीटों पर दो नंबर पर रही, वह साउथ दिल्ली व नॉर्थ वेस्ट सीट है। इन सीटों पर मुस्लिम आबादी अन्य सीटों की अपेक्षा कम है।
माना गया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मुस्लिमों का नौ प्रतिशत वोट पड़ा। इस चुनाव में आप व कांग्रेस ने पांच-पांच मुस्लिम वोटर उतारे हैं। वैसे मुस्लिम बहुल इलाकों में इस बार आप व कांग्रेस दोनों का दबदबा नजर आ रहा है। लेकिन अगर इस चुनाव में मुस्लिम वोटर लोकसभा चुनाव की तरह कांग्रेस को पड़ गए तो नतीजे बेहद चौंकाने वाले हो सकते हैं। वैसे इस चुनाव में मुस्लिम वोटरों का रूझान आप की ओर दिख रहा है।
इस बार मुस्लिम वोटरों देगा चौंकाने वाले परिणाम?
दिल्ली में मुस्लिम आबादी मोटे तौर 16 से 18 प्रतिशत मानी जाती है लेकिन मुस्लिम वोटरों का मत प्रतिशत कुल वोटरों का 12 फीसदी है। वैसे दिल्ली की नौ विधानसभ सीटें ऐसी हैं, जहां मुस्लिम वोट 20 प्रतिशत से अधिक हैं। इनमें चांदनी चौक में 20, मटिया महल 48, बल्लीमारान 38, सीलमपुर 50, ओखला 43, किराड़ी 30, सीमापुरी 25, बाबरपुर 35 व मुस्तफाबाद में मुस्लिम वोटरों की संख्या 36 प्रतिशत है। इन्हीं वोटरों के चलते ओखला, सीलमपुर, मटिया महल, बल्लीमारान में मुस्लिम प्रत्याशी ही जीतते आए हैं, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हुए हों। लेकिन अब समीकरण बदलने लगे हैं। उसका कारण यह है कि मुस्लिम वोटर कभी किसी पार्टी या प्रत्याशी को एकमुश्त वोट देते हैं या वह किन्हीं कारणों से बंट भी जाते हैं।
शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020
राजनीतिक मजबूरियों के कारण हो रहा NPR का विरोध: मोदी
लोकसभा में विपक्ष पर हमला बोलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम राज्यसभा में भी विपक्षी दलों पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि जनगणना और एनपीआर, सामान्य प्रशासनिक गतिविधियां हैं जो देश में पहले भी होती आयी हैं लेकिन राजनीतिक मजबूरियों के कारण आज इसका विरोध किया जा रहा है। जनगणना में हर बार सवालों में फेरबदल होता है, यह प्रशासिनक प्रक्रिया है और इस बारे में अफवाह न फैलाई जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण 130 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करता है। पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग इतनी जल्दी पुराने कारनामे नहीं भूलते हैं।
केरल में थाईलैंड की महिला से दुष्कर्म
आरोपी मोहम्मद इंसाफ और अंसारुद्दीन गिरफ्तार
केरल के कोच्चि में थाईलैंड की 46 वर्षीय नागरिक से दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उत्तरी केरल के एक जिले के रहने वाले आरोपियों को महिला की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद इंसाफ और उसका मित्र अंसारुद्दीन मलप्पुरम जिले के कोंडोटी के रहने वाले हैं। महिला ने मलप्पुरम जिले के एक स्कूल में अपने बच्चे का पंजीकरण कराया था, जिसके बाद वह पिछले सात महीने से इंसाफ की फेसबुक पर मित्र थी।
शरजील इमाम को छह दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
दिल्ली की एक अदालत ने राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किये गए शरजील इमाम को छह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शरजील के वकील ने यह जानकारी दी। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के शोधकर्ता शरजील के वकील ने बताया कि उसे आज शाम कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट पुरुषोत्तम पाठक के आवास पर पेश किया गया।
इमाम के अलीगढ़ और यहां जामिया मिल्लिया इस्लामिया में कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के लिये 28 जनवरी को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया था। उसे अगले दिन दिल्ली लाया गया। अदालत ने इससे पहले उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। इधर कथित रूप से देश विरोधी भड़काऊ बयान देने वाले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र शरजील इमाम के कोर ग्रुप के 11 साथियों को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए तलब किया है।
अफसर रिश्वत ले और बॉस को पता ना हो: बीजेपी
सीबीआई ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) गोपाल कृष्ण माधव को सीबीआई ने दो लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। इसके बाद से बीजेपी और आप नेताओं के बीच जंग तेज हो गई है। बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्वीट करके कहा है कि जीएसटी के केस में 2 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने गिरफ्तार किया। 10 लाख की कुल रक़म तय हुई थी। ऐसे व्यापारियों का शोषण कर रही थी AAP की सरकार। केजरीवाल ने चुपी साधी!
एक और ट्वीट में अमित मालवीय ने कहा है कि डिप्टी सीएम के ऑफिस में कोई भी ओएसडी अपने राजनीतिक बॉस की जानकारी के बिना रिश्वत स्वीकार नहीं कर सकता। केजरीवाल और सिसोदिया पर पहले भी भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं।
कश्मीर फिजिकली हमारे साथ हैं, मगर भावनात्मक तौर पर नहीं: अधीर रंजन
पब्लिक सेफ्टी एक्ट यानी जन सुरक्षा कानून के तहत नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता महबूबा मुफ्ती पर मामला दर्ज किए जाने को लेकर सियासत गरमा गई है। दोनों नेताओं पर दर्ज मामले को लेकर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बाद अब अधीर रंजन चौधरी ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला है और उनकी मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कश्मीर फिजिकली (भौगोलिक तौर पर) हमारे साथ हैं, मगर भावनात्मक तौर पर नहीं।
यात्रियों से भरी बस बांका में पलटी, 22 लोग घायल
बांका से देवघर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। बस मधुबनी से देवघर जा रही थी। इस दुर्घटना में बस पर सवार करीब 22 लोग जख्मी हो गए। इनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सभी घायल मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना अंतर्गत बिरौली गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिरौली गांव निवासी मिंटू कामत अपने बेटे का मुंडन कराने के लिए मधुबनी से बस रिजर्व कर देवघर जे रहे थे। मंटू कामत अपने परिजनों के साथ गांव के करीब 40 लोगों को बस से लेकर देवघर जा रहे थे
राम मंदिर ट्रस्ट: आपस में भिड़े कांग्रेसी
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों की जाति को लेकर कांग्रेस नेताओं में आपस में ही सिर-फुटौव्वल शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी से कांग्रेस में गए उदित राज ने ट्वीट करके कहा कि भारत में दलितों की आबादी ब्राह्मणों से तीन गुना ज्यादा है फिर राम मंदिर ट्रस्ट को ब्राह्मणों के भरोसे कैसे छोड़ा जाए। इसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी और जतिन प्रसाद ने अपनी पार्टी के नेता उदित राज के खिलाफ ट्विटर पर मोर्चा संभाल लिया।
बिजलीकर्मियों की 11 फरवरी को प्रस्तावित हड़ताल एस्मा के तहत अवैध घोषित
बिहार सरकार की सख्ती, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि 11 फरवरी को बिजलीकर्मियों की हड़ताल को अवैध घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही इस पर एस्मा (एसेंशियल सविर्स मैंटेनेंस एक्ट) लगा दिया गया है।
बिजली कंपनी के निजीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं है। ऐसे में अगर कोई इसे बिना वजह खुद से मुद्दा बनाकर 24 घंटे बिजली बाधित करने की सोच रहा है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी किसी कार्रवाई में लिप्त कर्मी पर सख्त कार्रवाई होगी। सेवा भी समाप्त की जा सकती है। विदित हो कि 11 फरवरी को सुबह छह बजे से अगले 24 घंटे के लिए बिजली कर्मियों ने हड़ताल घोषित है।
'शिकारा' के खिलाफ याचिका ख़ारिज
जम्मू एवं कश्मीर हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी' के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी। हाईकोर्ट का यह फैसला केंद्र एवं राज्य सरकार के इस आश्वासन के बाद आया है कि रिलीज से कानून-व्यवस्था की कोई स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।
यौन सहित 78 बीमारियों के इलाज झूठा दावा, तो होगी जेल
अगर कोई मधुमेह, बालों का समय से पहले झड़ना, यौन नपुंसकता और शीघ्रपतन समेत 78 प्रकार की बीमारियों का टीवी, अखबार या किसी वेबसाइट के माध्यम से इलाज का झूठा दावा करने या चमत्कार के जरिये मर्ज को दूर भगाने का दावा करना मुश्किल हो जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम,1954 में संशोधन करने जा रहा है। इस संशोधन के जरिये कानून का दायरा प्रिंट मीडिया से बढ़ाकर इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया तक बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा एलोपैथिक के अलावा होम्योपैथ,आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध दवाओं को भी कानून के दायरे में लाया जा रहा है।
शिवसेना ने की केजरीवाल सरकार की तारीफ
दिल्ली विधानसभा चुनावों से एक दिन पहले शिवसेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार के पिछले पांच वर्षों में किए गए 'आदर्श' कार्यों के लिए शुक्रवार को उनकी जमकर तारीफ की। साथ ही पार्टी ने कहा कि केंद्र को अन्य राज्यों में विकास के लिए 'दिल्ली मॉडल' को अपनाना चाहिए। शिवसेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिल्ली में वादे पूरे करने के लिए केजरीवाल को बधाई देनी चाहिए लेकिन यह कहने की बजाए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री चुनाव जीतने की कोशिश में 'हिंदू बनाम मुस्लिम' का मुद्दा उठा रहे हैं।
बिहार: कटिहार में कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला
कटिहार. सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ जनसभा कर वापस लौट रहे जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। शहीद चौक के पास छात्र नेताओं ने कन्हैया की गाड़ी पर जूते-चप्पल फेंके। मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने किसी तरह कन्हैया काफिले को बाहर निकाला। हालांकि, हमले में कोई घायल नहीं हुआ।
हरियाणा: दिनदहाड़े पीएनबी से 15 लाख रुपए की लूट
भिवानी. भिवानी जिले के चांग गांव में गुरुवार सुबह 11.25 बजे 5 नकाबपोश बदमाश पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से करीब 15 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। बाइक पर सवार होकर आए आरोपियों ने पिस्टल के दम पर लूट को अंजाम दिया और गार्ड पर भी फायर किया। हालांकि गार्ड बच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी की जांच की। बैंक कर्मियों द्वारा कैश की गिनती के बाद लूट की सही रकम की जानकारी मिल पाएगी।
6 युवकों ने टोला प्लाजा स्टाफ को पीटा, फायरिंग की
भिंड. नेशनल हाईवे-92 पर बरेठा के पास स्थित टोल प्लाजा पर गुरुवार-शुक्रवार की रात 6 बदमाशों ने फ्री में कार निकालने से रोके जाने पर टोल स्टाफ के साथ मारपीट की। एक बदमाश ने रायफल से फायर भी किया। यह गोली टोल प्लाजा के स्टाफ को न लगकर खुद के साथी को लगी। इसके बाद घायल साथी को लेकर बदमाश फरार हो गए। वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ग्वालियर जिले के महाराजपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मारपीट और हवाई फायरिंग का केस दर्ज कर लिया है।
विधायक रघुवंशी ने फेसबुक पर लिखा- यह पहल स्वागत योग्य है
कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने फेसबुक अकाउंट पर कार्ड के साथ पोस्ट डाली है। जिसमें विधायक ने लिखा है कि हमारे कोलारस क्षेत्र के युवा एमपी रघुवंशी देहरदा जिनकी शादी 16 फरवरी 23020 की है, उन्होंने अपने शादी के निमंत्रण कार्य पर वी सपोर्ट सीएए एवं एनआरसी लिखकर अपने एक अलग अंदाज में मोदीजी का समर्थन किया है। चुनिंदा राजनीतिक दलाें को भी आम जनता को भ्रामक प्रचार कर ना भड़काने की नसीहत दी है। यह पहल बहुत ही स्वागत योग्य है।
शादी के आमंत्रण भेजे, संदेश लिखा- 'वी सपोर्ट एनआरसी-सीएए'
शिवपुरी. कोलारस तहसील के देहरदा सड़क गांव में एक परिवार में 14 फरवरी को होने जा रही शादी के लिए रिश्तेदार और परिचितों को अनोखे निमंत्रण कार्ड बांटे जा रहे हैं। कार्ड में सीएए और एनआरसी को लेकर संदेश दिया है। ऐसे 400 कार्ड छपवाकर लोगों को बांटे जा रहे हैं। दूल्हे के परिजन का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश हित में सार्थक कदम उठाया है। लेकिन, देश में कुछ संकीर्ण मानसिकता के लोग सीएए और एनआरसी का विरोध कर माहाैल खराब करने पर तुले हैं।
पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह का निधन
भिण्ड. पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद का 75 वर्ष की आयु में बुधवार देर रात निधन हो गया। वे 1990 में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार में स्वास्थ मंत्री रहे। उन्होंने ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। गुरुवार दोपहर बाद मौ के पास स्थित उनके गृह ग्राम किटी में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बिना निमंत्रण के खाना खाने पहुंचे, गोलिया चलाई
ग्वालियर. ग्वालियर से करीब 25 किलोमीटर दूर हस्तिनापुर के विलारा गांव में मंगलवार रात एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भतीजे का लगुन-फलदान समारोह चल रहा था। इसी बीच गांव के ही तीन युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्या करने वाले तीनों युवक आपस में रिश्तेदार हैं। तीनों आरोपी बिना निमंत्रण के खाना खाने पहुंचे थे। इस दौरान किसी ने उन्हें टोक दिया। इस पर वे खाना खाने के बाद बाहर गए और 20 मिनट बाद लौटते ही उन्होंने समारोह में लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली दूल्हे के चाचा ऊदल पुत्र जसवंत सिंह कुशवाह (30) के सीने में जा लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी कार में सवार होकर भाग गए। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। हत्यारों के नाम हरेंद्र राणा, बाली राणा और गुड्डू राणा हैं। हरेंद्र राणा बाली का चचेरा भाई है, जबकि गुड्डू भी रिश्तेदार है। पुलिस अभी हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
हरियाणा में बेची गई 15 वर्षीय किशोरी चार माह की गर्भवती
ग्वालियर। मानव तस्करी गैंग ने जिस 15 वर्षीय किशोरी को हरियाणा में बेचा था, वह करीब चार माह की गर्भवती निकली है। किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद यह पुष्टि हुई। पीड़िता की मां ने कोर्ट में गर्भपात के लिए गुहार लगाई है। इस मामले में 10 फरवरी को सुनवाई होगी।
शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी से ही भिड़ा पुलिसकर्मी
भदोही. जिले के कोतवाली इलाके में भूमि विवाद को लेकर आए फरियादी की समस्या सुनने के बजाए एक पुलिसकर्मी उसके साथ ही भिड़ गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल साइट पर वायरल होते ही प्रभारी पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने आनन-फानन उसे निलंबित करते हुए पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया है। एसपी ने कहा है कि कोतवाली में आए पीड़ितों के साथ मृदु व्यवहार करें। इस तरह की शिकायत मिलेगी तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
आजमगढ़ में मुस्लिम धर्मगुरु समेत 19 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
आजमगढ़. जिले के बिलरियागंज में बुधवार को सीएए व एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे व पथराव के मामले में पुलिस ने मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना ताहिर मदनी व एक महिला समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, फरार उलेमा कौंसिल के नेता नुरूल होदा, ओसामा और मिर्जा शाह पर 25-25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया है। पुलिस का दावा है कि, सीएए के विरोध प्रदर्शन के जरिए जिले में दंगा भड़काने की साजिश रची गई थी।
महंत नृत्य गोपाल दास पर टिप्पणी का ऑडियो हुआ था वायरल
परमहंसदास का पिछले दिनों एक ऑडियो वायरल हुआ था, इसमें महंत नृत्य गोपाल दास पर अभद्र टिप्पणी की जा रही थीं। ऑडियो वायरल होने के बाद महंत नृत्य गोपाल दास के समर्थकों ने जमकर बवाल किया और उनके विरुद्ध एफआइआर भी दर्ज हुई थी। टिप्पणी के बाद परमहंसदास को तपस्वी छावनी से निष्कासित कर दिया गया था। महंत सर्वेश्वर दास ने कहा कि अगर उनके आचरण में सुधार आएगा तो उन्हें वापस ले लिया जाएगा।
मोहन भागवत को राम मंदिर ट्रस्ट का संरक्षक बनाने की मांग
चंदौली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण के लिए रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बनाने का ऐलान कर दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को ट्रस्ट का संरक्षक और परमाध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर अयोध्या की तपस्वी छावनी से निष्कासित महंत परमहंस दास अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने अन्न व जल सब त्याग दिया है। परमहंस दास यूपी के चंदौली में बुधवार से ही अनशन शुरू किया है।
दुकानदार ने काम करने वाली महिला के साथ किया दुष्कर्म
नोएडा. गौतमबुद्ध नगर के नोएडा शहर में एक महिला ने अपने मालिक के खिलाफ तमंचे के बल पर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने शनिवार सुबह थाना सेक्टर 39 में इसकी शिकायत की है। आरोपी फरार है।
लोकसभा की हार नहीं पचा पा रहे सिसोदिया: स्मृति
स्मृति ने कहा- दिल्ली में आप नेता मनीष सिसोदिया ने अपना समर्थन शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को दिया है। मैं पूछना चाहूंगी ऐसे राजनेताओं से, जो शाहीन बाग की आड़ में राजनीति कर रहे हैं और देश विरोधी नारे दे रहे हैं, क्या उनकी राजनीति का स्तर इतना गिर गया है कि लोकसभा में अपनी हार को न पचाने के एवज में वो इन मंचों से देश को बांटने की बात कर रहे हैं। जिन्ना वाली आजादी की बात कर रहे हैं। हमारे यहां कई समुदाय और समाज के लोग ऐसे हैं, जिनकी कब्र खोदने की बात कर हे हैं। मैं तो इतना ही कहूंगी कि आज देश देख रहा है कि किस तरह की गतिविधियां शाहीन बाग की आड़ में राजनेता कर रहे हैं।
शाहीन बाग के मंच से गांधीजी तक को कोसा जा रहा है
अमेठी. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचीं। यहां उन्होंने कहा- शाहीन बाग की आड़ में राजनीति की जा रही है। शाहीन बाग के मंच से महात्मा गांधी तक को कोसा जा रहा है। आठ महीने में यह स्मृति का अमेठी में 6वां दौरा है। इस दौरान उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी को 6 करोड़ की 20 परियोजनाओं की सौगात दी।
19 दिनों से घंटाघर पर प्रदर्शन जारी, तीन गिरफ्तार
लखनऊ के घंटाघर परिसर में 19 दिनों से सीएए के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। यहां प्रदर्शन करने वाले तीन लोगों को ठाकुरगंज पुलिस ने सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ 25 जनवरी को केस दर्ज किया गया था। इसके अलावा रविवार शाम सीएए के विरोध में बीबीगंज में प्रदर्शन करने पर फहीम उर्फ छोटू को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि एसआई जितेंद्र की तहरीर पर फहीम उर्फ छोटू के साथ 16 अन्य प्रदर्शनकारी महिलाओं पर केस दर्ज किया गया है। फोटो व वीडियो से पहचान की जा रही है, जल्द अन्य को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
अजीज कुरैशी समेत 8 पर केस दर्ज
लखनऊ. लखनऊ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी समेत 8 नामजद और 40 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया। उन पर रविवार शाम नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ बिना अनुमति कैंडल मार्च निकालने का आरोप है। अजीज ने रविवार शाम सीएए व एनआरसी के विरोध में कैंडल मार्च निकाला था। घंटाघर व बीबीगंज में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने पर पुलिस ने सोमवार देर शाम 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
13 जिलों से पीएफआई के 108 सदस्य गिरफ्तार
लखनऊ. नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 19 और 20 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में हिंसा हुई थी। इस दौरान 21 लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में बीते 4 दिनों में पुलिस ने 108 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्य हैं। कार्यवाहक डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने कहा- पीएफआई पश्चिमी यूपी में सक्रिय है। जांच के दौरान सीएए प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के लिए पीएफआई की भूमिका पाई गई।
ट्रस्ट ऐलान के बाद अयोध्या के लोगों में सुकून
ट्रस्ट ऐलान के बाद अयोध्या के चौक-चौराह और चाय की दुकानों पर जरूर 'आज के मुद्दे' के तौर पर ट्रस्ट पर चर्चा हो रही थी। मंदिर निर्माण की तिथि को लेकर उत्सुकता बढ़ी है। चाय की दुकान पर बातचीत के दौरान अयोध्या के लोगों ने कहा कि मंदिर बनना सुकून की बात है। अब उनका शहर किसी राजनीति की धुरी न होकर पर्यटन व अध्यात्म का केंद्र बनेगा। हालांकि, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, मणिराम छावनी के इर्द-गिर्द एहतियात के तौर पर मंदिरों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है।
अब धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगी रामनगरी
अयोध्या. धर्म, आस्था व राजनीति की धुरी अयोध्या में बनने वाले राममंदिर के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने 'श्रीराम जन्मभूमि तीथ क्षेत्र' ट्रस्ट का ऐलान कर दिया। इसके बाद जहां देशभर से बयानबाजी और प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई। वहीं, अयोध्या आम दिनों की तरह शांत है। सरयू किनारे घाटों पर श्रद्धालु रामनाम के जयकारे के साथ आस्था की डुबकी लगाते नजर आए। हनुमानगढ़ी के साथ रामलला के दर्शन के लिए लोग पहुंचे।
सेंट्रल जेल में सिपाही 500 रुपए लेकर बात करवाता था
वडोदरा. सेंट्रल जेल में सिम कार्ड पहुंचाने वाले जेल सिपाही को वडोदरा क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट कर लिया है। जेल सिपाही 500 रुपए कैदी की पत्नी के पास से सिम कार्ड लेकर बात कराता था। इसके पहले वह एसआरपी ग्रुप में काम करता था।
कुबेरजी ग्रुप पर आयकर का छापा, 1 करोड़ रुपए नकद जब्त
सूरत. कुबेरजी बिल्डर ग्रुप के यहां गुरुवार सुबह सात बजे आयकर विभाग ने छापा मारा। वडोदरा, अहमदाबाद और सूरत से आईटी के करीब 150 कर्मचारियों की एक बड़ी टीम छापेमारी में शामिल रही। कुबेरजी ग्रुप के नरेश अग्रवाल, शंकर उत्तम चंदानी, मुकेश सावलिया, चंद्रेश पटेल, धीरज कंगनानी, नटवर हरलालकर, राजेन्द्र खेतान, जे पी अग्रवाल, राजेश पोद्दार, विनोद गोस्वामी, जयंती पटेल और भीमसेन मेहता के निवास, ऑफिस और प्रोजेक्ट स्थल समेत 30 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापे पड़े।
गुजरात: बेटी से दुष्कर्म किया, गर्भ ठहरने पर भतीजे को फंसाया
पहले चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, आपबीती पिता को बताई तो वह भी बना वहशी
जामनगर. नवंबर-2019 में जामनगर में नाबालिग बहन से चचेरे भाई के दुष्कर्म से गर्भ ठहरने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पीड़िता का गर्भ उसके चचेरे भाई का नहीं अपितु उसके पिता का है। गर्भस्थ शिशु और पीड़िता के पिता के डीएनए भी मैच हो गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह परिवार जामनगर के सीमावर्ती क्षेत्र में रहता है।
नवंबर में मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की थी। आरोपी का डीएनए टेस्ट करवाया। डीएनए टेस्ट फेल होने पर पुलिस की मुश्किल बढ़ गई। इस पर पुलिस ने पीड़िता को विश्वास में लेकर पूछताछ की। पीड़िता ने बताया कि- उसके साथ चचेरा भाई दुष्कर्म करता है। ये आपबीती जब मैंने पिता को बताई तो वह भी ऐसा करने लगा।
बांग्लादेशी निकलो वरना मनसे स्टाइल से निकाले जाओगे
पुणे. एक ओर जहां मुंबई सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में नागरिकता बिल संशोधन (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीं राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने अवैध बांग्लादेशियों को देश छोड़ने के लिए चेतावनी दी है। पार्टी की ओर से पुणे सहित राज्य के कई शहरों में पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें लिखा है, 'बांग्लादेशी निकलो वरना मनसे स्टाइल से निकाले जाओगे'।
पुणे के कुछ इलाकों में मनसे की ओर से चौराहों पर लगाए गए इन पोस्टरों में लिखा है कि "भारत मेरा देश है, मेरा मेरे देश पर प्रेम हे। घूसखोरी करने वाले मेरे बंधु नहीं और ना हीं वो भारतीय हैं। उन्हें इस देश से निकाल देना चाहिए।' पोस्टर में राज ठाकरे और उनके बेटे अमित ठाकरे की तस्वीरें भी लगी हैं। अभी कुछ ही दिनों पहले राज ठाकरे ने सीएए के मुद्दे पर मोदी सरकार को सपोर्ट करने का ऐलान किया था।
लूट कर भाग रहे दो बदमाशों को भीड़ ने पीटा
मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पेट्रोल पंप से एक लाख रुपए लूटकर भाग रहे अपराधियों ने लोगों ने पकड़ लिया और दोनों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना केरमा-कुढ़नी मार्ग पर रामपुर चौक के पास की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ में जुटी है।
वारदात के संबंध बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने जानकी सेवा केंद्र के पास स्थित पेट्रोल पंप से पिस्टल के दम पर एक लाख रुपए लूट लिए। अपराधियों को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने करीब एक किलोमीटर तक उनका पीछा किया। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठा अपराधी फायरिंग भी कर रहा था। केशोपुर गांव के पास ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की।
पंच पर तलवारों से हमला
कपूरथला. कपूरथला जिले के गांव फजलाबाद के पंच को नशा बेचने वालों ने इतना पीटा कि उसकी आंखों की रोशनी ही चली गई। वारदात 29 जनवरी की है। यह गुंडागर्दी पूरा गांव देख रहा था, लेकिन किसी की भी हिम्मत नहीं पड़ी कि हमलावरों को रोका जाए। वहीं, हमलावरों के आगे बेटी हाथ जोड़ती रही, लेकिन सरेआम आरोपी पीटते रहे। बाद में पंच नरिंदर सिंह और उसके बेटे को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। 6 दिन बाद घर आए नरिंदर ने भास्कर को आपबीती बताई। पुलिस ने 7 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
कुछ लिखा मिला तो होगा 500 रु. का चालान
गवर्नमेंट हो या फिर प्राइवेट, उस पर कोई स्टिकर नहीं लगा होना चाहिए। न ही उस पर किसी डिपार्टमेंट का नाम या पोस्ट लिखी हो। जैसे चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, सेक्रेटरी, प्रेसिडेंट या इसी तरह का कोई पद नहीं लिख सकते हैं। सांसद की तरफ से उनकी गाड़ी में पद लिखने को लेकर छूट प्रशासन से मांगी गई थी, लेकिन अब प्रशासन की तरफ से जारी किए गए निर्देशों में साफ तौर पर कहा गया है कि किसी भी गाड़ी पर कोई पद नहीं लिख सकते हैं।
गाड़ियों पर नाम या स्टिकर लगाने पर होगा चालान: हाईकोर्ट
चंडीगढ़. अगर गाड़ी पर अपने काम या फिर पद के बारे में लिखा है तो इसे फौरन हटा लें। क्योंकि ट्रैफिक पुलिस इसको लेकर अब चालान कर सकती है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बाद अब चंडीगढ़ प्रशासन ने गाड़ियों पर स्टिकर वगैरह लगाने को लेकर पाबंदी लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
एडवाइजर मनोज परिदा की मंजूरी के बाद वीरवार को चंडीगढ़ प्रशासन के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की तरफ से ये निर्देश दिए गए। इसमें हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस और संबंधित सभी डिपार्टमेंट्स को भी लेटर भेज दिए गए हैं। ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू किए गए हैं। अब अगर कोई इन निर्देशों का उल्लंघन करता है तो उसका 500 रुपए का चालान काटा जाएगा। हालांकि अभी तक ये कन्फ्यूजन है कि किस तरह के नाम लिखने पर पाबंदी है और किस तरह की चीजें गाड़ी पर लिख सकते हैं।
कांग्रेस झूठ व धोखे का दूसरा नाम: सांसद हनुमान बेनीवाल
जयपुर. विद्युत विनियामक आयोग ने गुरुवार काे बिजली की नई दरें घोषित कीं। हालांकि, इन्हें लागू 1 फरवरी से ही माना जाएगा। मोटे तौर पर अगले माह मिलने वाले बिल 15 से 25% की बढ़ोतरी के साथ मिलेंगे। जिस पर लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में फ़्री बिजली देने का वादा करने वाली कांग्रेस ने राजस्थान में बिजली की दरें 11 फ़ीसदी बढ़ा कर साबित कर दिया की कांग्रेस झूठ-धोखे का दूसरा नाम है।
हनुमान बेनीवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस ने मान लिया है की दिल्ली में उसे बिना मतदान के बाहर माना जाए इसीलिए वोटिंग की परवाह नहीं की। साथ ही, बेनीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना में जनता से करोड़ो चंदा लिया गया,अफसरो ने मौज उड़ा ली और जिम्मेदार चुप रहे। गांवो के लोगों से अफसरो ने टांका निर्माण में उनसे उनके अंश के पैसे लेकर आज तक टांके नही बनाए।
भाजपा को शहरी के बाद ग्रामीण मतदाताओं ने भी नकारा
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा ने धान का मुद्दे को भुनाने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें विफलता हाथ लगी. पहले भाजपा को शहरी मतदाताओं ने नकारा था, अब ग्रामीण जनता ने भी नकार दिया है। जनता ने राज्य सरकार के 1 साल के कामकाज पर मुहर लगाया है। बघेल ने कहा कि 22-23 जिलों में कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष बनेंगे। दिल्ली में हुई बैठक पर बघेल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने पहली बार किसी राज्य की बैठक ली है। यह हमारे लिए अच्छी बात है। उनसे लगातार मार्गदर्शन मिलता है। दिल्ली के मूड के बारे में बघेल ने कहा कि दिल्ली में जैसा दिख रहा है वैसी स्थिति नहीं है। जनता का मूड बदलाव के पक्ष में हैं। कांग्रेस को दिल्ली में अच्छी सफलता मिलेगी। धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा बीते 2 दिनों से बारिश हो रही है। हालात पर नजर है। किसानों को धान बेचने में परेशानी ना हो इस बात का ध्यान रखा जाएगा। वहीं सीमेंट की कीमत को लेकर नेता प्रतिपक्ष कौशिक के बयान पर बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार ही आजकल सभी चीजों के रेट तय कर रही है। धरमलाल कौशिक सही कह रहे हैं केंद्र सरकार के संरक्षण से ही सीमेंट का रेट बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के बड़े नेताओं की बैठक ली
रायपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भूपेश सरकार के एक साल के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि घोषणापत्र में किए गए वादों को एक-एक कर पूरा करने में सरकार सफल हो रही है। राहुल ने वरिष्ठ नेताआें से कहा कि सबको साथ लेकर आैर सबको विश्वास में लेकर ही कोई निर्णय लें। राहुल ने प्रदेश संगठन का जल्द से जल्द विस्तार करने के निर्देश भी दिए। नई दिल्ली में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत प्रदेश के बड़े नेताओं की बैठक ली।
राहुल डंडे मारने वाले बयान पर माफी मांगे: भाजपा
नई दिल्ली. लोकसभा में शुक्रवार को बजट सत्र शुरू होने के कुछ देर बाद हंगामे की भेंट चढ़ गया। सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। दरअसल, लोकसभा में राहुल गांधी ने वायनाड को लेकर सवाल पूछा था। इसके बाद जवाब देने के लिए खड़े हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा- इससे पहले कि राहुल गांधी के प्रश्न का उत्तर दिया जाए, उन्हें बिना शर्त सदन में माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, "पूरे सदन को एक स्वर में प्रधानमंत्री के खिलाफ उनकी भाषा की निंदा करनी चाहिए।"
इस बात को लेकर भाजपा और कांग्रेस के सदस्य आपस में भिड़ गए। बता दें कि संसद में 1 फरवरी से बजट सत्र शुरू हुआ है। पहले सत्र का समापन 11 फरवरी को होगा। इसके बाद अगला सत्र 2 मार्च से शुरू होगा जो कि 3 अप्रैल तक चलेगा।
संजय सिंह दोषी तो जेल में डाल दो: केजरीवाल
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआइ) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अब तक की जांच में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। शाहीन बाग धरने की फंडिंग को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बड़े नेताओं की भूमिका शक के दायरे में आने के बाद जांच की आंच उन तक पहुंच गई है।
पीएफआइ के पदाधिकारियों से पूछताछ में उनके दोनों पार्टियों के बड़े नेताओं से संबंध उजागर हुए हैं। आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले आई इस जानकारी से राजनीतिक हलचल मच सकती है। उल्लेखनीय है ईडी पीएफआइ और भीम आर्मी से रिश्तों की भी पड़ताल कर रहा है।
'डंडे' पढ़ने वाले हैं, 'सूर्य नमस्कार' कर पीठ मजबूत करूंगा: मोदी
हास्य कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान एक सभी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डंडे मारने की बात कही थी। पीएम मोदी ने आज राहुल को इसका जवाब संसद में दिया। राहुल गांधी ने कहा था- ये जो नरेंद्र मोदी भाषण दे रहे हैं, 6 महीने बाद ये घर से बाहर नहीं निकल पाएंगे। हिंदुस्तान के युवा इनको ऐसा डंडा मारेंगे, इनको समझा देंगे कि हिंदुस्तान के युवा को रोजगार दिए बिना ये देश आगे नहीं बढ़ सकता। राहुल गांधी ने ये बात हौज रानी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही थी।
फ़िल्म के फाइनेंसर के यहां छापा, 77 करोड़ नगद बरामद
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री एक प्रमुख फाइनेंसर के विभिन्न ठिकानों पर छापा मारकर मारकर 77 करोड़ का अनएकाउंटेड कैश जब्त किया है। विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके पूरे मामले की जानकारी दी है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि इनकम टैक्स विभाग ने यह कार्रवाई 5 फरवरी को की थी।
सीबीडीटी की आधिरकारिक प्रवक्ता सुरभि अहलूवालिया की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि 5 फरवरी को विभाग ने तमिल फ़िल्म इंडस्ट्री के चार प्रमुख खिलाड़ियों के यहां छापेमारी की, जिनमें एक निर्माता, एक बड़ा एक्टर, डिस्ट्रिब्यूटर और एक फाइनेंसर शामिल हैं। इन सभी को जोडऩे वाली कड़ी हाल में बेहद कामयाब रही एक फ़िल्म है, जिसने 300 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था। विभाग की टीमों ने इन सभी के 38 ठिकानों पर छापेमारी की, जो चेन्नई और मदुरई में मौजूद थे। इस छापेमारी में विभाग को विभिन्न गुप्त ठिकानों से लगभग 77 करोड़ रुपये की नगद मिले, जिनका कोई हिसाब-किताब नहीं था।
पाकिस्तान: क्रिकेट कोच बनाने के लिए करती है मोल-भाव: शोएब अख्तर
भारत के खिलाफ अंडर 19 विश्व कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम को मिली 10 विकेट की हार पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को बुरी लगी है। उन्होंने इस हार को अपरिपक्व करार देते हुआ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पूर्व क्रिकेटर्स से मदद लेने की सलाह दी है। अख्तर ने कहा युवा टीम को बेहतर बनाने के लिए मोहम्मद यूसुफ और यूनिस खान जैसे पूर्व क्रिकेटर्स से मदद ली जा सकती है।
पिछली बार भारतीय टीम ने राहुल द्रविड़ की कोचिंग में अंडर 19 विश्व कप का खिताब जीता था। अख्तर ने इस बारे में कहा, "अगर आप टीम को बेहतर बनाना चाहते हैं तो युवाओं के खेल को निखारना होगा। आपको उनके उपर पैसे खर्च करने होंगे। भारत के मिडिल ऑर्डर के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज राहुल द्रविड़ अंडर 19 टीम को कोचिंग दे चुके हैं।"
बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 5600 करोड़ रुपये आवंटित
केंद्र सरकार ने बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 5600 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। वर्ष 2020-21 के लिए आवंटित इस फंड के साथ महाराष्ट्र सरकार को भी अपना हिस्सा देना है। नेशनल हाईस्पीड रेल कारपोरेशन के सूत्रों ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद के बीच 500 कि लोमीटर लंबी इस परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2022 तक पूरा कराना चाहते हैं। उस वर्ष देश अपनी आजादी की 75वीं जयंती मना रहा होगा। इस परियोजना के लिए महाराष्ट्र और गुजरात को 5000 करोड़ का योगदान करना है।
चीन ने मुस्लिमों पर लगाए कई प्रतिबंध
अमेरिका में तुर्की के मौलवी फयूतुल्ला गुलेन के समर्थक सैकड़ों ‘हारमनी’ स्कूलों की आड़ में ‘इस्लामिक-एजेंडे’ का प्रचार कर रहे हैं और अमेरिकी सरकार से करोड़ों डॉलर की सहायता भी ले रहे हैं। चीन ने बुर्का और हिजाब पहनने, लाउडस्पीकर और अरबीलिपि के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है और अनेक मस्जिदों की मीनारों को तोड़ दिया है। बेल्जियम में एक-चौथाई जनसंख्या मुस्लिम हो गई है जिसके 2050 तक 50 फीसद होने की उम्मीद है। उसे समझ में नहीं आ रहा कि वह क्या करे? अभी से वहां शरीया कानून की मांग जोर पकड़ रही है।
अनेक शहरों में एक साथ चलने वाले धरनों के लिए कहां से हो रही फंडिंग
दिल्ली में शाहीन बाग इलाके में डेढ़ महीने से चल रहा सीएए, एनपीआर और एनआरसी विरोधी धरना भारतीय लोकतंत्र में विरोध का नया मॉडल दर्शाता है। यह कोई साधारण लोकतांत्रिक धरना नहीं, वरन नाकाबंदी है। जो लोग शाहीन बाग धरने के पीछे हैं वे संवैधानिक प्रतीकों राष्ट्रीय झंडे, राष्ट्रगान और मौलिक अधिकारों को हथियार बनाकर भारतीय संविधान, कानून और संप्रभुता को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। वे भारत के ‘टुकड़े’ करने और असम को भारत से काटने का दिवास्वप्न देखने वालों के साथ भी खड़े हैं।
अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद बौखलाया पाकिस्तान
कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान भारत में आतंकियों की गतिविधियों को बढ़ाने की कोशिश में लगा हुआ है मगर उसे मौका नहीं मिल रहा है। इसी बीच अब भारत ने सीमा पर टैंक गाइडेड मिसाइलें भी तैनात कर दी है जिससे ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लग सके। भारतीय सुरक्षा बलों ने बुधवार को तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गोली मार दी, ये तीनों आतंकी जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे।
सीमा पर तैनात की जा रही एंटी-टैंक मिसाइले
नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान से लगी सीमा पर आतंकवादियों की घुसपैठ को रोकने और अन्य गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए स्पाइक एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM) तैनात करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा अन्य हथियार भी सीमा पर तैनात किए जा रहे हैं जिससे आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके और आतंकी गतिविधियों को नाकाम किया जा सके।
इन मिसाइलों और हथियारों की संख्या सीमा पर बढ़ाए जाने के बाद सीमा पर मजबूती बढ़ सकेगी। भारत के सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने गुरुवार को खुलासा किया कि देश ने नियंत्रण रेखा (नियंत्रण रेखा) के किनारे सिग सोएर असॉल्ट राइफल्स और स्पाइक एंटी-टैंक मिसाइलों जैसे हथियारों और सैनिकों को तैनात करके सुरक्षा बढ़ा दी है। हम आपको बताते हैं कि सीमा पर तैनात की जा रही इन मिसाइलों को क्या-क्या खासियतें हैं।
545 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रो पर रहेगी कड़ी नजर
दिल्ली में कुल 2689 मतदान केंद्र और 21 मतगणना केंद्र हैं। वहां बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की गई है। पुलिस सहित अर्ध सैनिक बल के जवानों को उन स्थानों पर लगाया गया है। कुल मतदान केंद्रों में से 545 केंद्र को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
मतदान और मतगणना केंद्रों पर होगी बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। इस दौरान कोई किसी भी प्रकार की गड़बड़ी ना फैला सके इसके लिए तमाम सुरक्षात्मक उपाए किए गए हैं। मतदान, मतगणना परिसर सहित इवीएम मशीन की आवाजाही के दौरान सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के 40,000 जवानों को तैनात किया गया है। वहीं, 19 हजार होमगार्ड और करीब 19 हजार अर्धसैनिक बल के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। वे मतदान केंद्रों की सुरक्षा के साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस की सहायता करेंगे।
दिल्ली पुलिस ने कसी कमर, 78 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती
विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है। इसके लि 78 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जा रही है। मतदान और मतगणना केंद्रों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसमें 545 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अधिकारियों की कड़ी नजर रहेगी। दिल्ली से लगे बार्डर पर भी हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। यही नहीं यमुना नदी पर भी नाव पर सुरक्षाकर्मी गश्त कर रहे हैं।
कोरोना वायरस: जापान में 41 नए मामलों से हड़कंप
चीन के वुहान से शुरू हुआ घातक कोरोना वायरस दुनिया के लगभग 31 देशों में फैल चुका हैं। कोरोना वायरस से अकेले चीन में ही अबतक 636 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, जापान में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जापान के सरकारी प्रसारक एनएचके के मुताबिक 41 और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। यह सभी लोग डायमंड प्रिंसेस क्रूज जहाज पर सवार थे।
इससे पहले क्रूज पर सवार अन्य 20 लोगों में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। जापान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 20 से बढ़कर 61 हो गई है। डायमंड प्रिंसेस क्रूज जहाज पर कुल 3 हजार 700 लोग सवार थे। सभी लोगों को 14 दिन तक क्रूज पर ही निगरानी में रका गया है।
इंटरनेट से ज्यादा देश की सुरक्षा अहम : रविशंकर प्रसाद
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राज्यसभा में कहा कि इंटरनेट के मौलिक अधिकार होने की जो गलत धारणा है उसे ठीक करने की जरूरत है। देश की सुरक्षा भी उतना ही महत्वूर्ण है। केंद्रीय संचार और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि इंटरनेट के जरिये विचारों का संचार अभिव्यक्ति की आजादी के मौलिक अधिकार का हिस्सा है।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट तौर पर कहा कि किसी भी वकील ने यह दलील नहीं दी कि इंटरनेट का अधिकार मौलिक अधिकार है। इसतरह की गलत धारणा को ठीक करने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपके विचारों के संचार के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल भी अभिव्यक्ति की आजादी के मौलिक अधिकार का हिस्सा है।'
ग्रेटर नोएडा में अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी
बादलपुर कोतवाली पुलिस ने धूम मानिकपुर गांव के पास चल रही अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से हथियार बनाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। फैक्ट्री संचालित करने वाला मास्टरमाइंड समेत दो लोग मौके से फरार होने में कामयाब रहे। मौके से पुलिस ने 12 बोर की तीन देशी बंदूक, एक पोना देशी बंदूक, एक देशी रिवाल्वर समेत 14 तमंचे व हथियार बनाने के औजार मौके से बरामद किए है।
शशिकला की 1600 करोड़ की संपत्ति बेनामी संपत्ति एक्ट में जब्त
आयकर विभाग सूत्रों के अनुसार, एआईडीएमके नेता शशिकला की 1,600 करोड़ रुपये की संपत्ति बेनामी संपत्ति कानून के तहत जब्त कर ली गई है। कहा जाता है कि नोटबंदी के दौरान पुराने नोटों के जरिए काल्पनिक नामों से करीब 1500 करोड़ रुपये की संपत्ति जुटाई गई थी।
कर चोरी में कई फिल्मी हस्तियों के ठिकानों पर छापे
तमिलनाडु में कर चोरी के संदेह में आयकर विभाग ने कई फिल्मी हस्तियों के ठिकानों पर छापे मारे। आयकर सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि करीब 300 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का संदेह है। आयकर विभाग मशहूर अभिनेता विजय के निवेश और मेहनताने की जांच कर रहा है।
विभाग ने हालांकि जांच के दायरे में आए किसी अन्य का नाम तो नहीं लिया, लेकिन बताया कि राज्य के 38 ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। बताया जाता है कि हाल की एक फिल्म ‘बिगिल’ ने 300 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसकी जानकारी छिपाई गई। कर चोरी में सभी फिल्मी हस्तियों (फिल्म प्रोड्यूसर, अभिनेता, वितरक और फाइनांसर) के तार इस मामले में आपस में जुड़े हैं।
- बीएसएनएल और एमटीएनएल बंद नहीं होंगे
केंद्रीय संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने राज्यसभा में स्पष्ट किया कि हमारी सरकार बीएसएनएल और एमटीएनएल को स्ट्रेटजिक एसेट्स मानती है। दोनों संस्था दिक्कत में थे, लेकिन हम इन्हें रिवाइव करेंगे। सरकार इनमें हजारों करोड़ रुपए लगा रही है और इन्हें ठीक करेंगे। इसलिए दुविधा नहीं होनी चाहिए कि बीएसएनएल-एमटीएनएल बंद होंगे।
प्रश्नकाल में शिवसेना सांसद संजय राउत ने सदन में कहा पब्लिक सेक्टर की दोनों कंपनियां बुरे दौर से गुजर रही हैं। कंपनी बंद हो सकती है या फिर सरकार बंद करना चाहती है। इन दोनों कंपनियों की असली प्रॉपर्टी इनके मोबाइल टावर और नेटवर्क हैं। सरकार ने टावर किराए पर देना शुरू कर दिया है और इसके लिए अलग कंपनी बनाई गई थी, इस कंपनी की स्थिति क्या है।
मंत्री को गैरहाजिर मिलीं बीडीओ
अमेठी। एक दिवसीए दौरे पर बृहस्पतिवार को अमेठी आए जिले के प्रभारी मंत्री अचानक बीडीओ कार्यालय जगदीशपुर पहुंच गये। वह सीधे बीडीओ के कक्ष पहुंचे तो वह नदारद मिलीं। अकाउंटेंट से जानकारी चाही तो उसने डीएम की बैठक में जाने की सूचना दी।
मंत्री ने डीएम से पूछा तो उन्होंने बीडीओ की कोई मीटिंग नहीं बुलाने की बात कही। ब्लॉक के निरीक्षण में मिली खामियों तथा बीडीओ के नदारद रहने व कर्मचारी द्वारा गलत सूचना देने से नाराज मंत्री ने डीएम को कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए मौजूद कर्मियों को जमकर फटकार लगाई।
कन्नौज: एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
कन्नौज के उमर्दा स्थित निचली गंग नहर में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। नहर की सकरी पटरी से गुजर रही सिपाही की कार बाइक सवार को रास्ता देने के प्रयास में अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में सिपाही की पत्नी, दो बच्चे, बहन और भांजे की मौत हो गई। सिपाही, मां, बहन और भांजी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। सिपाही का पांच माह का भांजा लापता है।
उसकी तलाश के लिए नहर में जाल बंधवाया गया है। एसपी ने एटा से एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल)की टीम बुलवाई है। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर डटे रहे। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस से झड़प भी हुई। काफी समझाने के सवा पांच घंटे बाद शव उठ सके।
खतना सेहत पर भारी पड़ रहा है : डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक ‘फीमेल जेनिटल म्यूटिलेशन’ या जननांगों का खतना (एफजीएम) के चलते महिलाओं और बच्चियों की सेहत पर गंभीर खतरा पैदा होता है, और इससे सेहत पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के इलाज के लिए दुनिया भर में हर साल 1.4 अरब अमेरिकी डॉलर का बोझ पड़ता है।
एक अनुमान के मुताबिक हर साल 20 करोड़ से अधिक महिलाओं और बच्चियों को सांस्कृतिक और गैर-चिकित्सकीय कारणों से खतने का सामना करना पड़ता है।
आमतौर पर ऐसा जन्म से 15 वर्ष के बीच किया जाता है और इसका उनके स्वास्थ्य पर गहरा असर होता है, जिसमें संक्रमण, रक्तस्राव या सदमा शामिल है। इससे ऐसी असाध्य बीमारी हो सकती है, जिसका बोझ जिंदगी भर उठाना पड़ता है।
संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने गुरुवार को मनाए गए ‘जननांगों का खतना के प्रति पूर्ण असहिष्णुता दिवस’ के अवसर पर जारी आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में हर साल एफजीएम से सेहत पर होने वाले दुष्प्रभावों के इलाज की कुल लागत 1.4 अरब डॉलर होती है।
जल्दी हो सकता है राम मंदिर का शिलान्यास
अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का कार्य रामनवमी यानी दो अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। शिलान्यास के कार्यक्रम के दौरान खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का संदेश देश-दुनिया को देने के लिए कई विदेशी मेहमानों को भी निमंत्रण दिए जाने पर विचार विमर्श हो रहा है।
मंदिर निर्माण की प्रक्रिया के दौरान राम लला को कुछ समय के लिए हटाया जा सकता है। अखिल भारतीय संत समिति के महासचिव स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि संभवत: गर्भगृह निर्माण के दौरान ऐसी स्थिति आ सकती है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का हिंदुओं के लिए ईसाईयों के वेटिकन सिटी और मुसलमानों के मक्का की तरह ही महत्व है। ऐसे में भव्य मंदिर का निर्माण होगा।
शाहीन बाग में अफवाहों का बाजार गर्म
शाहीन बाग में पिछले 54 दिन से चल रहे धरना-प्रदर्शन के बीच अब अफवाहों का बाजार भी गर्म हो गया है। अधिकतर लोग आशंका जता रहे हैं कि चुनाव के बाद शायद सरकार उनके प्रदर्शन को जबरन हटवा देगी। इसी वजह से कुछ लोग रोड खाली कर सर्विस लेन या कालिंदी कुंज की पार्किंग में जाने की बात कर रहे हैं। लेकिन महिलाएं और प्रदर्शनकारियों की बड़ी तादाद इसके लिए तैयार नहीं है। उनका कहना है कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह बिना सीएए को वापस लिए यहां से नहीं हटने वाले हैं।
जज की पत्नी व बेटे की हत्या मामले में गनमैन महिपाल दोषी करार
अदालत ने वर्ष 2018 के बहुचर्चित जज की पत्नी व बेटे की हत्या मामले में आरोपी गनमैन महिपाल को दोषी ठहराया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि सभी साक्ष्य व चश्मदीद गवाहों के बयानों से आरोपी का अपराध बिना शक साबित हुआ है। दोषी को क्या सजा दी जाए इस मुद्दे पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधीर परमार ने अपने फैसले में कहा कि यह मामला सरासर विश्वास और रिश्तों को तार-तार करने वाला है। दोषी की जिम्मेदारी मृतकों की सुरक्षा करना था लेकिन उसने कर्तव्य को दरकिनार कर उनकी हत्या कर दी।
अदालत ने कहा कि इस मामले में हत्या के बाद दोषी गनमैन महिपाल ने जघन्य हत्याकांड की जानकारी फोन कर जज कृष्णकांत व अपने सह गनमैन विनय को दी, यह साक्ष्य भी अपराध साबित करने में अहम हैं।
अदालत ने दिनदहाड़े हुए हत्याकांड में घटनास्थल से मिली सीसीटीवी फुटेज को भी अहम साक्ष्य माना। फुटेज से स्पष्ट है कि दोषी ने जज कृष्णकांत की पत्नी ऋतु व बेटे ध्रुव को गोली मारकर घसीटते हुए कार में डालने का प्रयास किया। अपने इस प्रयास में असफल रहने पर वह कार लेकर फरार हो गया था।
कोरोनावायरस से 564 नहीं 24,000 की हुई मौत?
तो क्या कोरोनावायरस पर एक बार फिर चीन सच छिपा रहा है? दो दर्जन से ज्यादा देशों में फैल चुके इस घातक वायरस को लेकर चीन ने दावा किया है कि अब तक 564 लोगों की मौत हुई है। मगर कई देशों में काम करने वाली चीनी कंपनी टेनसेंट का दावा है कि मरने वालों की असली संख्या 24,589 तक पहुंच चुकी है।
कंपनी ने अनजाने में यह डाटा अपनी वेबसाइट पर डाल दिया। मगर पूरी दुनिया में आग की तरह फैलने के बाद इस डाटा को हटा लिया गया। मगर इस कथित खुलासे से इस कयास को बल मिला है कि चीनी सरकार मरने वालों की संख्या को छिपा रही है।
अस्पताल के कॉरिडोर में लोगों के शव बिखरे पड़े
सोशल मीडिया में कुछ दिनों पहले एक वीडियो जारी हुआ था। जिसमें दावा किया गया कि वह वुहान के एक अस्पताल का है और उसके कॉरिडोर में लोगों के शव बिखरे पड़े हुए हैं। उन्हें कोई पूछने वाला नहीं है। हालत यह है कि 10 दिनों से लगातार काम कर रहे एक युवा डॉक्टर की हॉर्ट अटैक से मौत हो गई है।
ऑनलाइन न्यूज पोर्टल का दावा, 24 हजार से ज्यादा मरे
चीन में कोरोनावायरस से होने वाली मौतों को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। कई देशों में काम करने वाली चीनी कंपनी टेनसेंट ने कुछ दिन पहले कथित तौर पर एक डाटा जारी किया जिसके अनुसार कोरोनावायरस के कारण चीन में 24,589 लोगों की मौत हो चुकी है। इस खबर के पूरी दुनिया में आग की तरह फैलने के बाद अचानक से कंपनी की साइट से यह डाटा भी लिया गया। लेकिन अंजाने में हुए इस कथित खुलासे से इस कयास को बल मिला है कि चीनी सरकार मरने वालों की संख्या को घटा कर पेश कर रही है।
कोरोनावायरस : चीन में करीब 636 की मौत
चीन में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस से गुरुवार को और 73 लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 636 पर पहुंच गई। साथ ही कोरोना वायरस से पुष्ट मामलों की संख्या करीब 31,000 हो गई।
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुबेई प्रांत और उसकी प्रांतीय राजधानी वुहान में बृहस्पतिवार को 69 लोगों की मौत हो गई जबकि जिलिन, हेनन, ग्वांगडोंग और हैनान प्रांतों में एक-एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है।
आयोग ने बताया कि बृहस्पतिवार को 73 लोगों की मौत हो गई जबकि 3,143 लोगों के संक्रमण की चपेट में आने के नये मामले दर्ज किए गए। कोरोना वायरस की चपेट में आए मामलों की कुल संख्या 31,161 पर पहुंच गई है।
उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के ओएसडी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
सीबीआई ने दो लाख रुपये के कथित रिश्वत मामले में दिल्ली सरकार के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है, जिन्हें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) बताया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि गोपाल कृष्ण माधव नामक अधिकारी को जीएसटी संबंधित मामले में कथित रूप से दो लाख रुपये रिश्वत लेते देर रात को गिरफ्तार किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि माधव को पूछताछ के लिए तत्काल सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया। सूत्रों ने कहा कि इस मामले में सिसोदिया की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है। वह 2015 से सिसोदिया के कार्यालय में तैनात हैं। यह गिरफ्तारी दिल्ली विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले की गई है।
गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020
बुधवार, 5 फ़रवरी 2020
पुलिस सत्यापन के चलते नहीं अटकेगा पासपोर्ट
पासपोर्ट जांच के लिए अगले माह से नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। अब पासपोर्ट आवेदकों की जांच करने वाले पुलिस अधिकारियों के हाथ में टैबलेट होगा। जांच के दौरान पुलिस अधिकारी आवेदक की फोटो और अन्य दस्तावेज की फोटो खीचकर तुरंत अपलोड करेंगे। इससे लोगों के पासपोर्ट पुलिस जांच की फेर में नहीं अटकेंगे। इसके लिए जिले के पुलिस अधिकारियों को ट्रेनिंग दे दी गई है। शासन की ओर से प्राप्त टैबलेट को थाने पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है।
अभी तक पासपोर्ट आवेदक की पुलिस जांच फॉर्म जमा होने के साथ ही एसएसपी कार्यालय कंप्यूटर के जरिए भेजी जाती है। यहां से इसकी हार्डकॉपी निकालकर संबंधित थाने को भेजी जाती है। यहां से यह कागज चौकी प्रभारी व उसके बाद जिन क्षेत्र में आवदेक रहते हैं उसके बीट कांस्टेबल के पास जाती है। बीट कांस्टेबल आवेदक के घर पहुंचकर तहकीकात करता है। आवेदक का फोटो व दस्तावेज लेकर वापस उसी प्रक्रिया के तहत यह एसएसपी कार्यालय पहुंच जाती है। यहां से इस रिपोर्ट को स्कैन करने के बाद पासपोर्ट विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाता है। इस प्रक्रिया में काफी समय लगता है।
डेयरी संचालन के लिए बनेंगे नए नियम-कायदे
दिल्ली सहित देशभर में पर्यावरण हितों की अनदेखी कर चल रही डेयरियां न सिर्फ हवा और पानी बल्कि मिट्टी को भी प्रदूषित कर रही हैं। डेयरियों से पर्यवारण, नदियों और आबोहवा को हो रहे नुकसान पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने कड़ा रुख अपनाते हुए इसके संचालन के लिए नए नियम-कायदे बनाने का आदेश दिया है।
पुलिस कमिश्नर को निर्देश, शाहीन बाग की बैरिकेडिंग की जाए
दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि बाहरी और संदिग्ध लोगों को शाहीन बाग में प्रदर्शन वाली जगह तक पहुंचने से पहले ही रोका जाए। बैजल का यह आदेश ऐसे वक्त में आया है, जबकि प्रदर्शन स्थल मंच से महज 50 मीटर की दूरी पर शनिवार (1 फरवरी) को गोलीबारी की घटना हुई है।
इतना ही नहीं, उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस चीफ को यह भी साफ तौर पर निर्देश दिया कि वे शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल के पास कानून-व्यवस्था को काबू में रखने के लिए अन्य जरूरी कदम उठाएं।
शाहीन बाग क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा हवा में दो गोलियां चलाने के बाद यह यह फैसला लिया गया। जैसे-जैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ रही है ताकि राष्ट्रीय राजधानी में कोई अप्रिय घटना न हो। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन स्थल पर नजर रखने के लिए पुलिस स्थानीय लोगों की भी सहायता लेगी। प्रदर्शन स्थल पर तफरी कर रहे लोगों पर भी पुलिस नजर रख रही है
क्राइम ब्रांच करेगी शरजील इमाम के 11 साथियों से पूछताछ
कथित रूप से देश विरोधी भड़काऊ बयान देने वाले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र शरजील इमाम के कोर ग्रुप के 11 साथियों को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए तलब किया है।
इन्हें क्राइम ब्रांच ने बुधवार को पूछताछ के लिए चाणक्यपुरी स्थित कार्यालय में बुलाया है। इसके पहले रविवार को पुलिस ने उसके चार करीबी साथियों से पूछताछ की थी। वहीं, मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच शरजील के कोर ग्रुप के 11 लोगों के मोबाइल की जांच कर रही है। आर्थिक मदद व फंडिंग की जांच करने के लिए पुलिस ने शरजील व उसके सहयोगियों के चार अकाउंट खंगाल रही है।
बिना जुर्माना भरे भागे तो घर पहुंचेगा चालान
ओवरलोडेड वाहन हो या ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालक। अब पकड़े जाने पर ऑनस्पॉट जुर्माना भरना होगा। बिना जुर्माना भरे अगर वाहन लेकर भागे तो भी बच नहीं पायेंगे। चालान अब घर पहुंचेगा। परिवहन विभाग के पदाधिकारियों को हैंड हेल्ड डिवाइस और पॉस मशीन उपलब्ध कराये जाएंगे। इसी महीने इस डिवाइस से जांच शुरू हो जायेगी।
हैंड हेल्ड डिवाइस से जांच के दौरान परिवहन पदाधिकरी वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर जैसे ही मशीन में डालेंगे उस वाहन का पूरा डिटेल उसपर आ जायेगा। अगर वाहन का टैक्स बकाया होगा या अन्य दस्तावेज की कमी होगी तो वह भी पता चल जायेगा। इससे ऑनस्पॉट जुर्माना तय करने में आसानी होगी। उसी मशीन से मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माने की राशि को लेकर चालान निकालकर वाहन चालक या मालिक को उपलब्ध करा दिया जायेगा। ऑनस्पॉट जुर्माना नहीं भरने वाले वाहन के मालिक के घर पर चालान भेजकर जुर्माना भरने को कहा जायेगा।
गंग नहर में गिरी कार, 5 लोगों की मौत
त्तर प्रदेश के कन्नौज में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गोद भराई की रस्म में ठठिया से छिबरामऊ जा रहे एक परिवार की कार इंदरगढ़ के पास निचली गंग नहर में गिर गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।
बताया जा रहा है कि इस कार में नौ लो सवार थे। सभी कार सवार लोग गोद भराई की रस्म में ठठिया से छिबरामऊ जा रहे थे। तभी कन्नौज स्थित इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के चटराआपुर गांव के पास कार गंग नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की डूबने से मौत हो गई जबकि तीन को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
शाहीन बाग में बुर्का पहनकर घुसी यूट्यूबर
दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के बीच बुर्का पहनी एक महिला को भीड़ द्वारा घेरे जाने के बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर उसे निकाला। दरअसल बुधवार को प्रदर्शनकारियों को महिला पर संदेह हुआ क्योंकि किसी ने उसके कपड़ों में कैमरा लगा देख लिया था। साथ ही वह बहुत सारे सवाल कर रही थी।
सिंतबर तक तैयार हो जाएगा जनसंख्या रजिस्टर: केंद्र सरकार
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि इसी साल अप्रैल से सितंबर के बीच राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर यानी एनपीआर को तैयार और अपडेट कर लिया जाएगा। असम को छोड़कर पूरे देश में घरों की गिनती कर उसे सूचिबद्ध किया जाएगा।
उन्होंने एनपीआर तैयार करने के दौरान आधार नंबर की जानकारी पूछने पर भी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि यह लोगों की स्वेच्छा पर निर्भर करेगा।
गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग
गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...