शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020

19 दिनों से घंटाघर पर प्रदर्शन जारी, तीन गिरफ्तार

लखनऊ के घंटाघर परिसर में 19 दिनों से सीएए के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। यहां प्रदर्शन करने वाले तीन लोगों को ठाकुरगंज पुलिस ने सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ 25 जनवरी को केस दर्ज किया गया था। इसके अलावा रविवार शाम सीएए के विरोध में बीबीगंज में प्रदर्शन करने पर फहीम उर्फ छोटू को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि एसआई जितेंद्र की तहरीर पर फहीम उर्फ छोटू के साथ 16 अन्य प्रदर्शनकारी महिलाओं पर केस दर्ज किया गया है। फोटो व वीडियो से पहचान की जा रही है, जल्द अन्य को भी गिरफ्तार किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...