लखनऊ. लखनऊ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी समेत 8 नामजद और 40 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया। उन पर रविवार शाम नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ बिना अनुमति कैंडल मार्च निकालने का आरोप है। अजीज ने रविवार शाम सीएए व एनआरसी के विरोध में कैंडल मार्च निकाला था। घंटाघर व बीबीगंज में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने पर पुलिस ने सोमवार देर शाम 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें