ट्रस्ट ऐलान के बाद अयोध्या के चौक-चौराह और चाय की दुकानों पर जरूर 'आज के मुद्दे' के तौर पर ट्रस्ट पर चर्चा हो रही थी। मंदिर निर्माण की तिथि को लेकर उत्सुकता बढ़ी है। चाय की दुकान पर बातचीत के दौरान अयोध्या के लोगों ने कहा कि मंदिर बनना सुकून की बात है। अब उनका शहर किसी राजनीति की धुरी न होकर पर्यटन व अध्यात्म का केंद्र बनेगा। हालांकि, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, मणिराम छावनी के इर्द-गिर्द एहतियात के तौर पर मंदिरों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें