शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020

भाजपा को शहरी के बाद ग्रामीण मतदाताओं ने भी नकारा

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा ने धान का मुद्दे को भुनाने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें विफलता हाथ लगी. पहले भाजपा को शहरी मतदाताओं ने नकारा था, अब ग्रामीण जनता ने भी नकार दिया है। जनता ने राज्य सरकार के 1 साल के कामकाज पर मुहर लगाया है। बघेल ने कहा कि 22-23 जिलों में कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष बनेंगे। दिल्ली में हुई बैठक पर बघेल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने पहली बार किसी राज्य की बैठक ली है। यह हमारे लिए अच्छी बात है।  उनसे लगातार मार्गदर्शन मिलता है। दिल्ली के मूड के बारे में बघेल ने कहा कि दिल्ली में जैसा दिख रहा है वैसी स्थिति नहीं है। जनता का मूड बदलाव के पक्ष में हैं। कांग्रेस को दिल्ली में अच्छी सफलता मिलेगी। धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा बीते 2 दिनों से बारिश हो रही है। हालात पर नजर है। किसानों को धान बेचने में परेशानी ना हो इस बात का ध्यान रखा जाएगा। वहीं सीमेंट की कीमत को लेकर नेता प्रतिपक्ष कौशिक के बयान पर बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार ही आजकल सभी चीजों के रेट तय कर रही है। धरमलाल कौशिक सही कह रहे हैं केंद्र सरकार के संरक्षण से ही सीमेंट का रेट बढ़ रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...