चीन के वुहान से शुरू हुआ घातक कोरोना वायरस दुनिया के लगभग 31 देशों में फैल चुका हैं। कोरोना वायरस से अकेले चीन में ही अबतक 636 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, जापान में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जापान के सरकारी प्रसारक एनएचके के मुताबिक 41 और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। यह सभी लोग डायमंड प्रिंसेस क्रूज जहाज पर सवार थे।
इससे पहले क्रूज पर सवार अन्य 20 लोगों में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। जापान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 20 से बढ़कर 61 हो गई है। डायमंड प्रिंसेस क्रूज जहाज पर कुल 3 हजार 700 लोग सवार थे। सभी लोगों को 14 दिन तक क्रूज पर ही निगरानी में रका गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें