मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पेट्रोल पंप से एक लाख रुपए लूटकर भाग रहे अपराधियों ने लोगों ने पकड़ लिया और दोनों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना केरमा-कुढ़नी मार्ग पर रामपुर चौक के पास की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ में जुटी है।
वारदात के संबंध बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने जानकी सेवा केंद्र के पास स्थित पेट्रोल पंप से पिस्टल के दम पर एक लाख रुपए लूट लिए। अपराधियों को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने करीब एक किलोमीटर तक उनका पीछा किया। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठा अपराधी फायरिंग भी कर रहा था। केशोपुर गांव के पास ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें