कपूरथला. कपूरथला जिले के गांव फजलाबाद के पंच को नशा बेचने वालों ने इतना पीटा कि उसकी आंखों की रोशनी ही चली गई। वारदात 29 जनवरी की है। यह गुंडागर्दी पूरा गांव देख रहा था, लेकिन किसी की भी हिम्मत नहीं पड़ी कि हमलावरों को रोका जाए। वहीं, हमलावरों के आगे बेटी हाथ जोड़ती रही, लेकिन सरेआम आरोपी पीटते रहे। बाद में पंच नरिंदर सिंह और उसके बेटे को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। 6 दिन बाद घर आए नरिंदर ने भास्कर को आपबीती बताई। पुलिस ने 7 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें