शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020

गुजरात: बेटी से दुष्कर्म किया, गर्भ ठहरने पर भतीजे को फंसाया

पहले चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, आपबीती पिता को बताई तो वह भी बना वहशी


जामनगर. नवंबर-2019 में जामनगर में नाबालिग बहन से चचेरे भाई के दुष्कर्म से गर्भ ठहरने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पीड़िता का गर्भ उसके चचेरे भाई का नहीं अपितु उसके पिता का है। गर्भस्थ शिशु और पीड़िता के पिता के डीएनए भी मैच हो गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह परिवार जामनगर के सीमावर्ती क्षेत्र में रहता है।


नवंबर में मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की थी। आरोपी का डीएनए टेस्ट करवाया। डीएनए टेस्ट फेल होने पर पुलिस की मुश्किल बढ़ गई। इस पर पुलिस ने पीड़िता को विश्वास में लेकर पूछताछ की। पीड़िता ने बताया कि- उसके साथ चचेरा भाई दुष्कर्म करता है। ये आपबीती जब मैंने पिता को बताई तो वह भी ऐसा करने लगा। 


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...