शनिवार, 23 नवंबर 2019

नवनिर्माण मकान से गिरकर मौत

जेवर। गांव साबौता में बुधवार की शाम अधेड़ पडोसी के मकान के नवनिर्माण को देखने गया था। इसी दौरान छत पर चढ़ने के दौरान जमीं पर आ गिरा, जिससे वह गंगहिर रूप से घायल हो गया। जहा गुरुवार को मौत हो गई। 


गांव सबौता निवासी नन्द कुमार शर्मा 55 वर्ष बुधवार को पड़ोसी सुरेश के मकान पर हो रहे नवनिर्माण कार्य को देखने के लिए गए थे कि अँधेरा होने व लोहे का जल न होने से जमीं पर आ गिरे, जिससे नन्द कुमार शर्मा की शरीर के कई स्थानों से हड्डी टूट गई और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। 


27 तारीख को जुलुस निकालेंगे बिजली कर्मचारी

नोएडा। पावर कॉर्पोरेशन के बिजली अधिकारी व कर्मचारीयो का पीएफ घोटाले के विरोध में लगातार धरना-प्रदर्शन जारी हैं। 27 नवंबर को विशाल जुलुस निकाला जायेगा। अधिकारी व कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। 


अभी सेक्टर-16 मुख्य अभियंता के कार्यलय परिसर में राज्य विधुत परिषद् जूनियर इंजिनियर्स संगठन के बैनर तले अवर अभिंयताओ बुधवर से शनिवार तक कार्य बहिष्कार पर हैं, जबकि अधिकारी संगठन रोज दोपहर के तीन बजे बजे से शाम पांच बजे तक धरने में शामिल होकर घोटाले पर विरोध जता रहे हैं। कर्मचारियों का कहना हैं कि विभाग के कर्मचारी संगठन के कार्य बहिष्कार व धरने प्रदर्शन करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं कर रही हैं। 


बंद हो चुके नंबरों की सूचि दे कम्पनिया :ट्राई

नई दिल्ली। दूरसंचार नयामक पटड़ीकरण (ट्राई) ने गुरुवार को दूरसंचार कंपनियों से स्थाई तौर पर बंद हो चूक मोबाइल नंबरो की सूचि उपलब्ध करने के लिए कहा हैं। इसका मकसद इन नम्बरो का पहचान कर डेटाबेस बनाना हैं। 


दूसरी तिमाही में 4.7%रह सकती है वृद्धि दर

नई दिल्ली। आईसीआरए ने वित्त वर्ष 2020 के दूसरे तिमाही में भारत की वृद्धि दर घटकर 4.7 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया हैं। रेटिंग एजेंसी ने भारत की जीडीपी की वृद्धि दर में आगे और गिरावट का अनुमान लगाया हैं। 


दो भ्रष्ट पीसीएस अधिकारियो की सेवाएं समाप्त

लखनऊ। भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहीम जारी रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने दो पीसीएस अधिकारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया हैं। इनमे से एक अशोक कुमार शुक्ल हैं। जो अभी राजस्व परिषद में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के पद पर तैनात थे। शुक्ल को हरदोई में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनाती के दौरान ग्राम समाज की जमीं भूमिधरी के रूप में दर्ज करने और अमेठी में एसडीएस रहते हुए सरकार के खिलाफ फेसबुक पर प्रतिकूल टिप्पणी करने के मामले में बर्खास्त किया गया हैं। वही, दूसरे पीसीएस अफसर अशोक कुमार लाल हैं। जिन्हे 2015 में नोएडा में गेल इंडिया लिमिटेड में नोएडा प्रतिनियुक्ति पर तैनाती के दौरान सीबीआई ने 44 लाख रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। वह तब से निलंबित थे। दोनों अधिकारीयो के खिलाफ उप्र लोक सेवा आयोग की सहमति के बाद उन्हें बर्खास्त किया गया। 


'एसपीजी सुरक्षा हटाने का फैसला राजनीती से प्रेरित'

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी दर्द ने एसपीजी सुरक्षा हतय जाने को राजनीती से प्रेरित बताया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा। 


पार्टी महासचिव के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं ने जब प्रियंका से एसपीजी सुरक्षा हटाने से जुड़ा सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, यह तो राजनीती हैं, होती रहती है। हल ही में सरकार ने गाँधी परिवार और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली। आर्थिक मंडी से जोड़े सवाल पर प्रियंका ने कहा, बहुत ही बुरी स्थिति हैं। बहुत नंदी हैं। सरकार को कुछ करना चाहिए। बेरोजगारी, मंडी और कृषि संकट को लेकर रामलीला मैदान में रैली करने जा रही हैं। प्रियंका ने कांग्रेस महासचिव की बैठक में गुरुवार को रैली की तयारीयो की समीक्षा की। प्रियंका गाँधी ने विनिर्माण क्षेत्र में 35 लाख नौकरिया जाने से जुडी खबर को ट्वीट करते हुए कहा, देश में नौकरिया पैदा न होना विकास के पहिय के रुकने की निशानी हैं। भाजपा शासन में यह बीमारी महामारी का रूप ले चुकी हैं।  


28 स्कूल बसों की आरसी निलंबित

नोएडा। परिवहन विभाग ने 28 और स्कूल बसों का पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी)निलंबित कर दिया हैं। बसों की फिनेस नहीं होने के कारन यह कार्रवाई की गई हैं। आरसी छह माह के लिए निलंबित की गई हैं। 


28 स्कूल बसों की आरसी निलंबित

नोएडा। परिवहन विभाग ने 28 और स्कूल बसों का पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) निलंबित कर दिया हैं। बसों की फिटनेस नहीं होने के कारन यह कार्रवाई की गई हैं। आरसी छह माह के लिए निलंबित की गई हैं। 


अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे : अखिलेश

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी अकेले ही मैदान में उतरेगी। किसी भी दल से समझौता न करने की बात कहते हुए चाचा शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में विलय के सवाल को यह कहकर ताल दिया कि बाद में बात करेंगे उन्होंने भाजपा पर भी सियासी तीर चलाये।


विधायक विजमा यादव की बेटी के विवाह समाहरोह में आये अखिलेश ने विजमा और उनकी बेटी को बधाई दी। इसके बाद मिडिया से मुखातिब हुए। कहा कि भाजपा की सरकारे लोगो को दरकार, एक-दूसरे में नफरत फैलाकर राजनीती करना चाहती हैं। भाजपा लोगतान्त्रिक और संवैधानिक संस्थाओ का राजनितिकरण कर रही हैं।  


30 पिस्टल के साथ तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस स्पेसियल सेल ने यमुनापार की गीता कॉलोनी में अवैध हथियारो की एक बड़ी खेप के साथ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया और 50 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी अनीस उर्फ़ बॉबी फिरोजाबाद के रामगढ का रहने वाला हैं। 


कारोबारी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग

नई दिल्ली। वेलकम इलाके के न्यू जाफराबाद में मछली कारोबारी 36 वर्षीय यूनुस के घर पर मंगलवार रात बदमाशों ने तावड़तोड़ 12 राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान कारोबारी के घर के लोग बाल-बाल बचे। मौके पर पहुंची पुलिस को खोखे मिले है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच रही हैं। हमले का कारण पता नहीं चला हैं। 


डेंगू से मौत, 25 लाख का मुआवजा देने का आदेश

प्रयागराज। डेंगू से युवक की मौत होने पर इलाहबाद हाईकोर्ट ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रूपए मुआवजा देने का आदेश दिया हैं। कोर्ट ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को डेंगू की रोकथाम व बचाव के लिए जरुरी उपाय करने का निर्देश दिया हैं, जबकि राज्य सरकार को निर्देश दिया गया है कि वह प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी में डायलिसिस यूनिट के लिए पर्याप्त धन मुहैया कराया।


अधिवक्ता बीपी मिश्र की जनहित याचिका पर यह आदेश न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल व न्यायमूर्ति पियूष अग्रवाल की खंडपीठ ने दिया हैं। कोर्ट ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए स्थापित स्पेशल हॉस्पिटल को इलाज में दिक्कत न हो। अधिवक्ता बीपी मिश्रा के युवा पुत्र की 2016 में डेंगू से मौत हो गई थी। उन्होंने इलाज में लापरवाही बरतने की शिकायत करते हुए मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा था। इस पत्र को अदालत ने जनहित याचिका के तौर पर स्वीकार करते हुए सुनवाई शुरू की। कोर्ट का कहना था कि युवक की मौत डॉक्टरो द्वारा बीमारी का सही कारन पता न लगा पाने के चलते हुई हैं। डॉक्टर यह नहीं जान पाय की उसे डेंगू हैं। ऐसे में उसे ऐसी दवाई दी गई, जो के मरीज के लिए घातक होती हैं। 


दिल्ली पुलिस: फ़ोन न उठाने पर एएसआई ने मैनेजर को पीटा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के एक एएसआई ने एक रेस्ट्रोरेंट प्रबंधक को महज इसलिए थाने में मुर्गा बनाकर बेरहमी से पीटा क्योकि उसने उसका फोन नहीं उठाया था। एएसआई इतने पर भी नहीं माना और उसने पीड़ित को चारपाई से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। पीड़ित ने बाद में अपनी चोट दिखाते हुए उसका विडिओ बनाया और सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया। विडिओ संज्ञान में आने के बाद आरोपी एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। 


पाकिस्तान में ब्लास्ट मामले की जांच में जुटी पुलिस

पेशावर। पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान के एक कृषि क्षेत्र में विस्फोट हुआ है। इस ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने कहा कि विस्फोटक सामग्री, बन्नू जिले में जनिखेल पुलिस स्टेशन क्षेत्राधिकार के अंतर्गत ज़िन्दी अली खेल क्षेत्र में एक खेत में फेंका गया था। शुक्रवार रात को ये विस्फोट हुआ था। फिलहाल, मामला दर्ज कर लिया गया और जांच शुरू हो गई है। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।


शुक्रवार, 22 नवंबर 2019

अनुच्छेद 370 हटाना सही : अमेरिकी सांसद

वाशिंगटन। अमेरिकी सांसद पीट ओल्सन ने बुधवार को हाऊस ऑफ़ रेप्रेजेंटिव्स में कश्मीर से अनुच्छेद 370 का हटाना सही ठहराया। उन्होंने कहा कि भारत के कदम से कश्मीर में शांति लौटी हैं। वही अमेरिकी सांसद ओल्सन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की। 


उधर भारत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा ख़त्म करने के फैसले पर अमेरिका के पुरे राजनितिक समुदाय ने हमारे रुख को समझा। 


वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग

नई दिल्ली। शिवसेना के एक सांसद ने लोगसभा में बिरसा मुंडा, वीर सवारकर जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग की। शून्यकाल के दौरान शिवसेना के राजेंद्र गावित ने मांग करते हुए ज्यादा समय स्वतंत्रता आंदोलन पर केंद्रित रखा और अंत में सावरकर का उल्लेख किया। 


पार्किंग को लेकर मारपीट

नोएडा। सेक्टर-18 में होटल के सामने कार पार्किंग को लेकर बुधवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक कार मालिक, उसके पीएसओ और सुरक्षाकर्मियों ने मिलकर व्यवसायी व उसके भाई के साथ जमकर मारपीट कर दी। इससे व्यपारी और उसके बेटे को गंभीर चोटे आई है। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस में मुक़दमा दर्ज कराया। 


वकीलों ने एक एस पी का घेराव किया

ग्रेटर नोएडा। नोएडा के एक अधिवक्ता के खिलाफ मुक़दमा दर्ज होने पर गुरुवार को जिला न्यायलय के अधिवक्ताओ ने सूरजपुर स्थित पुलिस दफ्तर का घेराव किया। अधिवक्ताओ ने एसएसपी वैभव कृष्ण से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। एसएसपी ने अधिवक्ताओ को मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। 


अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश पर पकड़े गए पांच भारतीय

न्यूयॉर्क। अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने का प्रयास कर रहे पांच भारतीय को हिरासत में लिया गया हैं। इसी तरह के मामलों में अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया गया था। 


नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे

येरुशलम। इजरायल के अटॉनी जनरल ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर तीन अलग-अलग मामलों में रिश्वत लेने, धोखाधड़ी और विश्वासघात के लिए अभिरूपित किया हैं। वही चुनाव नहीं बन सकी, जिससे वहा एक साल में तीसरी बार चुनाव हो सकते हैं। 


87 लाख रूपए हड़पने का आरोप

मथुरा। थाना गोविंदनगर में नोएडा निवासी व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी करते हुए 87 लाख रूपए हड़पने का आरोप लगाया हैं। 


बुधवार को कमला नगर कॉलोनी, मसानी रोड निवासी ऋषभ जैन ने आरोप लगाया कि उसके सेक्टर-15 ए नोएडा निवासी पवन बंसल से 20 जुलाई-2016 में प्लॉट तय किया था। उसने उससे रूपए ले लिए गए। बाद मांगे तो कुछ रूपए वापस नहीं किए हैं। 


नाबालिक बहनो से सामूहिक दुष्कर्म

बरेली। दवा लेकर घर जा रही दो नाबालिक बहनो से पांच युवको ने गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया। आरोपितों ने घटना का वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने पांचो आरोपितों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया हैं। 


क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ में पढ़ने वाली ममेरी और फुफेरी बहने 17 नवंबर को दवा लेने दूसरे गांव गई थी। वापस आते वक्त गांव से कुछ पहले पांच युवको ने दोनों को गन्ने के खेत में खींच लिया और पाछो आरोपितों ने उनसे दुष्कर्म किया। दो युवक मोबाइल फोन से विडिओ भी बनाते रहे। दो दिन पहले भी युवको ने उन्हें बुलाया, लेकिन वे नहीं गई। इस पर आरोपितों ने दुष्कर्म का विडियो सोशल साइट्स कर दिया। 


इंडियन आइडल से हटे संगीतकार अनु मालिक

मुंबई। मीटू के आरोपो से घिरे संगीतकार अनु मालिक से सोनी चैनल पर प्रसारित हो रहे सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-11 से किनारा कर लिया हैं। उनकी जगह कौन, लेगा इसकी जानकारी अभी नै मिल पाई हैं। 


भव्य राम मंदिर बनेगा : शाह

लोहरदगा/लातेहार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि राम मंदिर पर उच्चतम न्यायलय के फैसले से अयोध्या में मंदिर बनाने का रास्ता साफ हो गया हैं। अब सरकार वहा गागंबूची राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। झारखण्ड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा संवैधानिक तरीके से यह विवाद सुलझाना चाहती थी। 


प्रज्ञा ठाकुर को सलाहकार समिति में शामिल न किया जाये

नई दिल्ली। मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी और भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में नामांकित करने पर विवाद छिड़ गया हैं। कांग्रेस ने इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए भाजपा की कड़ी आलोचना की है। हो भाजपा ने कांग्रेस की आपत्तियों को नासमझी करार दिया। 


कैंटर ने दो को कुचला

नोएडा। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में सेक्टर-50 मेट्रोस्टेशन के पास गुरुद्वारा सुबह कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साली की मौत हो गई।


सोनू फर्रुखाबाद से साली प्रिय के साथ आया था। दोनों गुरुवार सुबह बाइक से निकले थे। सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन के पास पीछे से तेज गति से आये कैंटर चालक ने उन्हें रौंद दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। 


गुप्त पहचान रखकर आरोप नहीं लगा सकते : कोर्ट

नई दिल्ली। चर्चित कलाकार सुबोध गुप्ता द्वारा दायर मानहानि याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि आरोप लगाने वाले व्यक्ति को अपनी पहचान गुप्त रखकर किसी पर आरोप लगाने की छूट नहीं दी जा सकती। न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडला की पीठ ने कहा कि पहचान गुप्त रखने वाले व्यक्ति को गुरिल्ला युद्ध की तरह आरोप लगाने की अनुमति नहीं मिल सकती। 


अमेरिका में विवेकानंद योग विश्वविद्यालय बनेगा

वाशिंगटन। योग प्रशिक्षण के साथ इस पर शोध के लिए अमेरिका के कैलिफोर्निया में जल्द ही एक योग विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। भारत में विवेकानन्द योग अनुसन्धान संस्थान के चर्चित योग गुरु एच आर नागेंद्र ने यहाँ इंडिया फॉर हुमेनिटी कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी। 


कार्टोसैट-3 का प्रक्षेपण 27 को

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को कहा कि उसके अर्थ इमेजिंग और मानचित्रण उपग्रह के साथ ही अमेरिका के 13 वाणिज्यक नैनो उपग्रहों का प्रक्षेपण 27 नवंबर के लिए पुर्ननिर्धरित किया गया हैं। अंतरिक्ष एजेंसी ने पहले प्रक्षेपण 25 नवंबर को सुबह 9.28 बजे निर्धारित किया था। 


कश्मीर में कुछ पावंदिया जरुरी : सरकार

नई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने गुरुवार को उच्चतम न्यायलय को बताया कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निष्प्रभावी होने के बाद पाबंदियों में ढील दी जा रही हैं।  कुछ पाबंदिया जायज है, लेकिन क्षेत्र में पूर्ण बंद संबंधी याचिकाय अप्रासंगिक है। न्यायमूर्ति एनवी रमन की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने यह दलील रखी। 


गुरुवार, 21 नवंबर 2019

पाताल का राजा

एक बार महाराज कृष्णदेव राय ने तेनालीराम से किसी विचित्र जगह पर घूमने की इच्छा प्रकट की| तेनालीराम बोले:-” महाराज! मैं आपको ऐसी जगह पर घुमा कर लाऊंगा, जहां आप आज तक कभी नहीं गए होंगे| आपने उस जगह के बारे में किसी से सुना भी नहीं होगा|”


कृष्णदेवराय, तेनालीराम की बातें सुनकर हैरान रह गए और उनकी उत्सुकता और बढ़ गई| उन्होंने तेनालीराम से ऐसी जगह तुरंत ही चलने का आग्रह किया| एक दिन शुभ मुहूर्त में राजा कृष्णदेव राय अपनी सेना सहित तेनालीराम के साथ चल दिए|


तेनालीराम इन सभी को लेकर जंगल के बीच में एक गुफा में प्रवेश कर गए| कृष्णदेव राय ने तेनालीराम से कहा:-” इस जंगल में से होकर गुजरे हैं, यहां पर हम अनेकों बार शिकार खेलने आए हैं|”


तेनालीराम ने उत्तर दिया:-” महाराज! आप इस जंगल में से हजारों बार निकले होंगे, परंतु इस राज्य में आप पहली बार ही आए हैं|”
कृष्णदेव राय ने हैरानी भरी नजरों से तेनालीराम को देखते हुए कहा:-” हमारे राज्य में यह दूसरा राज्य कहां से आ गया है?”


तेनालीराम ने कहा:- “महाराज! अभी पता चल जाएगा|” इतना कहकर तेनालीराम सब को थोड़ा आगे ले गए और एक जगह पर उन्होंने गुफा की दीवार को ठकठकाया| इससे दीवार एक और सरक गई| वहां से कितने ही सैनिक निकले जिन्होंने एक साधु को पकड़ रखा था| कृष्णदेवराय उस साधु को पहचान कर बोले:-” अरे! यह तो चमत्कारी बाबा है|”


तेनालीराम ने कहा:-” नहीं महाराज! यह तो इस पाताल नगरी के राजा हैं| यहां पर इन्होंने पाताल नगरी वसा रखी है| इनके पास कई हजार सैनिक हैं और बहुत बड़े खजाने के मालिक हैं|”


इतना कहकर तेनालीराम पाताल नरेश का खजाना, महाराज कृष्णदेव राय को दिखाने लगे| अब तेनालीराम, महाराज को सुरंग के एक बहुत बड़े कमरे में ले गए|


यहां पर बहुत सारे सैनिकों ने अन्य सैनिकों को कैद कर रखा था तथा चारों और हथियार ही हथियार बिखरे पड़े थे|


इतना दिखाकर तेनालीराम बोले:-” महाराज! यह कोई चमत्कारी बाबा नहीं है| यह वेश बदल कर पड़ोसी शत्रु देश के सैनिक हमारे राज्य में अशांति फैलाने और लूटमार करने के इरादे से यहां आए हैं| जब यह चमत्कारी बाबा बनकर हमारे दरबार में आया था तो मुझे तभी इस पर शक हो गया था| परंतु मेरे पास कोई ठोस सबूत नहीं था| मैं इसका पीछा करते हुए यहां तक आया तो यह बाबा इस सुरंग के अंदर घुसकर गायब हो गया| मैं समझ गया कि इस सुरंग में ही इसका अड्डा है|”


राजा कृष्णदेव राय ने अपने सैनिकों को सभी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया|


महाराज, तेनालीराम से कहने लगे:-” तुम वास्तव में ही काफी चतुर और बुद्धिमान हो| तुम विजयनगर के अनमोल रत्नों में से सबसे बड़े अनमोल रतन हो| आज हम तुम्हारी बुद्धि के हमेशा के लिए कायल हो गए|”


गुलाब का फूल

तेनालीराम की धर्मपत्नी को गुलाब बहुत पसंद थे| वह अपने पुत्र को भेजकर राजा के बगीचे से एक गुलाब का फूल मंगवाया करती थी| इस बात का पता तेनालीराम को नहीं था|


दरबार में तेनालीराम से ईर्ष्या करने वालों की कमी नहीं थी| उन्हें किसी प्रकार इस बात का पता चल गया था कि तेनालीराम की पत्नी चोरी-छुपे गुलाब का एक फूल प्रतिदिन अपने पुत्र से मंगवाती है, लेकिन तेनालीराम के विरुद्ध राजा से शिकायत करने की उनमें हिम्मत नहीं थी|


 

दरोगा ने दी डी एस पी को गोली मारने की धमकी

मुरादाबाद। पुलिस लाइन्स में कार से कार टकराने के बाद सीओ को गोली मारने की धमकी देना दरोगा को भारी पड़ गया। आईजी रतिम शर्मा ने आरोपित दरोगा सचिन दयाल को निलंबित कर दिया हैं। साथ ही बख़ार्स्तगी की कार्रवाई भी शुरू कर दी हैं मेरठ के मूल निवासी दरोगा सचिन दयाल का 19 नवंबर को विडिओ वायरल हुआ था। दरोगा पुलिस लाइन में तैनात हैं। विडिओ में दरोगा यह कहते हुए दिख रहे हैं कि वह सुबह ड्यूटी करते रामपुर कार से जा रहे थे। पुलिस लाइन स्थित एसआईएमटी आफिस के पास अचानक कार बंद हो गई। पीछे से आ रहे सीओ की कार से उसकी कार टकरा गई तो सीओ ने उसके साथ अभद्र व्यव्हार किया। वह सीओ के व्यवहार से बहुत आहत हैं। अब जिले में या सीओ रहेंगे या वह। वही सीओ के मामले की शिकायत प्रभारी एसएसपी से की। 


इसके जवाब में दरोगा का एक और डीविओ जारी हुआ। इसमें उसने एसपी देहात से शिकायत करने का जिक्र करते हुए सामने पड़ने पर सीओ सरकारी रिवाल्वर से  सीधे गोली मरने की धमकी दी हैं। साथ ही यह भी कहा कि मै किसी से नहीं डरता हूँ। मेरे घर में विधायक, मंत्री और सांसद भी हैं। आईजी रमित शर्मा ने मामले में एसपी देहात उदय शंकर सिंह से जांच कराइ। जांच में दरोगा को प्रथम दृष्टया दोषी मानकर निलंबित कर दिया। 


मोम का शहजादा

एक दिन बादशाह अकबर ने बीरबल से कहा:- 'बीरबल, तुम्हारे धर्म ग्रंथों में यह लिखा है कि अपने भक्तों की पुकार सुन कर श्री कृष्ण पैदल ही


दौड़ पड़ते थे| वह न तो नौकर को साथ लेते थे और ना ही सवारी पर जाते थे |इसकी वजह समझ में नहीं आती क्या उनके यहां नौकर नहीं थे|


बीरबल बोले:- 'जहांपनाह, इसका उत्तर आपको समय आने पर दिया जाएगा| कुछ दिन बीत जाने के बाद एक दिन बीरबल ने एक नौकर को


जो बादशाह के पोते को टहलाया करता था, एक मोम की बनी हुई चीज जिसकी शक्ल बादशाह के पोते से मिलती थी, नौकर को दी|


इसे नौकर को देखकर उसे अच्छी तरह समझा दिया कि जिस तरह रोज बादशाह के पोते को लेकर उनके सामने जाता है| ठीक उसी तरह आज


भी इस मूर्ति को लेकर जाना, लेकिन जल कुंड के पास फिसल जाने का बहाना करके गिर पड़ना और इस तरह से गिरना कि तू तो जमीन पर गिरे लेकिन यह मूर्ति पानी में गिर जाए|


यदि तुम इस काम में सफल हुए तो तुम्हें अच्छा इनाम दिया जाएगा| लालच के कारण नौकर ने ऐसा ही किया| जैसे ही वह नौकर जल कुंड के


पास पहुंचा, वैसे ही वह मूर्ति पानी में गिर गई और वह नौकर नीचे फिसल कर गिर गया| बादशाह यह सब देख कर तुरंत ही कुंड में कूद पड़े|



जब बादशाह कुंड से मोम को लेकर पानी से बाहर आए तो उनका भ्रम टूटा|


बीरबल उस समय वहीं पर मौजूद थे| उन्होंने कहा:- 'जहांपनाह, आपके पास इतने नौकर थे फिर भी आप अपने पोते को निकालने के लिए


अकेले ही कुंड में कूद पड़े'|


बीरबल ने फिर कहा कि क्या अभी भी आपकी आंखें नहीं खुली, हुजूर| जैसे आपको अपना पोता प्यारा था उसी तरह श्री कृष्ण को अपने भक्त


प्यारे थे| इसीलिए वह अपने भक्तों की पुकार सुनकर पैदल ही दौड़ पड़ते थे| बीरबल की यह बात सुनकर बादशाह की आंखें खुल गई|



नीम के फायदे

प्रातकाल होते ही लोग नीम की टहनी तोड़कर दातुन करते हैं| इससे दांत साफ तथा निरोग रहते हैं| इससे दातों में कीड़ा नहीं लगता है| नीम की प्रत्येक चीज काम में आती है नींद पर आने वाले फल को निंबोली कहते हैं| इनका रंग भी हरा होता है तथा खाने में कड़वी होती है| इन्हें खाने से पेट की बीमारियां फोड़े-फुंसियां ठीक हो जाती है|


1. नीम की पत्तियों कड़वी होती हैं शीत ऋतु के अंत में नीम की पत्तियां झड़ जाती है तथा छोटी छोटी नई पत्तियां निकलती है वह अधिक


कड़वी नहीं होती इन कोमल पत्तियों को खाने से आंखें नहीं दुखती|


2. नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर नहाने से दाद खाज फोड़े फुंसी आदि नहीं होते हैं|


3. नीम की पत्तियों को सुखाकर ऊनी कपड़ों और किताबों में रखने से उनमें कीड़े नहीं लगते हैं|


4. नीम की पत्तियां अनाज में भी रखी जाती है जिसे अनाज सुरक्षित रहता है|


5. नीम की सूखी पत्तियों को जलाकर उनका धुआं करने से मच्छर भाग जाते हैं|


6. नीम की पत्तियों को पीसकर घाव वाली जगह पर लगाने से घाव ठीक हो जाता है|


7. नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगाने से त्वचा संबंधी रोग दूर हो जाते हैं|


8. यदि कान में दर्द रहता है तो नीम का तेल बहुत ही अच्छी औषधि है|


9. नीम के पत्ते खाने से रक्त (blood) साफ़ रहता है|


10. मधुमेह के रोग में नीम का प्रयोग एक रामबाण इलाज है| मधुमेह के रोगियों को प्रतिदिन, सुबह के समय नीम की 4-5 कोमल पत्तियां जरूर खानी चाहिए|


महात्मा और खजूर

एक बार एक महात्मा बाजार से होकर गुजर रहा था| रास्ते में एक व्यक्ति खजूर बेच रहा था| उस महात्मा के मन में विचार आया कि खजूर लेनी चाहिए| उसने अपने मन को समझाया और वहां से चल दिए| किंतु महात्मा पूरी रात भर सो नहीं पाया|


वह विवश होकर जंगल में गया और जितना बड़ा लकड़ी का गट्ठर उठा सकता था, उसने उठाया| उस महात्मा ने अपने मन से कहा कि यदि तुझे खजूर खानी है, तो यह बोझ उठाना ही पड़ेगा| महात्मा,थोड़ी दूर ही चलता, फिर गिर जाता, फिर चलता और गिरता| उसमें एक गट्ठर उठाने की हिम्मत नहीं थी लेकिन उसने लकड़ी के भारी भारी दो गट्ठर उठा रखे थे|


दो ढाई मील की यात्रा पूरी करके वह शहर पहुंचा और उन लकड़ियों को बेचकर जो पैसे मिले उससे खजूर खरीदने के लिए जंगल में चल दिया| खजूर सामने देखकर महात्मा का मन बड़ा प्रसन्न हुआ|


महात्मा ने उन पैसों से खजूर खरीदें लेकिन महात्मा ने अपने मन से कहा कि आज तूने खजूर मांगी है, कल फिर कोई और इच्छा करेगी| कल अच्छे-अच्छे कपड़े और स्त्री मांगेगा अगर स्त्री आई तो बाल बच्चे भी होंगे| तब तो मैं पूरी तरह से तेरा गुलाम ही हो जाऊंगा|


सामने से एक मुसाफिर आ रहा था| महात्मा ने उस मुसाफिर को बुलाकर सारी खजूर उस आदमी को दे दी और खुद को मन का गुलाम बनने से बचा लिया|


संत गुरु रविदास का राजा को अमृत दान



राजा पीपा, एक धनी राजपूत था| एक बार उसके दिल में ज्ञान प्राप्त करने की इच्छा हुई| उसने वजीरों को इकट्ठा करके पूछा कि 'क्या कोई ऐसा महात्मा है जिससे मैं ज्ञान दान ले सकूं'? वजीरों ने कहा:-” महाराज! इस वक़्त तो जूते गांठने वाले संत गुरु रविदास जी (Guru Ravidas) है, जो आपके महल के पास थोड़ी दूरी पर ही रहते है|”


अब राजा मन में सोचने लगा कि क्या करूं? परमार्थ भी जरूरी है| अगर खुल्लम-खुल्ला जाता हूं तो लोग तरह-तरह की बातें करेंगे कि राजपूत राजा होकर एक निम्न जाति के व्यक्ति के घर में जाता है|


फिर राजा ने सोचा कि यदि संत गुरु रविदास (Guru Ravidas) उन्हें अकेले मिले तो मैं उनसे नाम ले लूं|एक दिन ऐसा मौका आया कि कोई त्यौहार था और सारी प्रजा गंगा स्नान के लिए गई हुई थी|इधर राजा अकेला था और संत गुरु रविदास (Guru Ravidas) जी का मोहल्ला भी सुना था| कोई अपने घर पर नहीं था| राजा छुपते छुपाते संत गुरु रविदास जी के घर गया और प्रार्थना की:-” गुरु महाराज! मुझे नाम दे दो|”


संत गुरु रविदास (Guru Ravidas) जी ने चमड़ा भिगोने वाले कुंड में से पानी का एक चुल्लू भर कर राजा की तरफ बढ़ाया और कहा:-” राजा! ले यह पी ले|” राजा ने हाथ आगे करके वह पानी ले तो लिया लेकिन चमड़े वाला पानी एक क्षत्रिय राजा कैसे पीता?


उन्होंने इधर उधर देखा और पानी बाहों के बीच में गिरा लिया| संत रविदास जी ने यह सब देख लिया परंतु जबान से कुछ नहीं कहा| राजा चुपचाप सिर झुका कर वहां से आ गए|


महल में जाकर उन्होंने धोबी को बुलाया और हुक्म दिया कि इसी वक्त इस कुर्ते को गंगा घाट पर धो कर लाओ| धोबी, कुर्ते को घर ले गया| उसने दाग उतारने की बहुत कोशिश की पर सब कोशिशें बेकार गई|


फिर उस धोबी ने अपनी लड़की से कहा:-इस कुर्ते पर जो दाग है उनको मुंह में लेकर चूस लो जिससे यह दाग निकल जाए और कुर्ता जल्दी साफ हो जाए| नहीं तो राजा नाराज हो जाएंगे| लड़की मासूम थी| वह दाग चूसकर थूकने की बजाए, अंदर निगल गई|


इसका परिणाम यह हुआ कि वह लड़की ज्ञान ध्यान की बातें करने लगी| धीरे-धीरे यह खबर शहर में फैल गई की धोबी की लड़की महात्मा है| आखिर राजा तक भी यह बात पहुंच गई| जब राजा को यह पता चला तो वह एक दिन धोबी के घर पहुंचे| लड़की राजा को देखकर हाथ जोड़कर खड़ी हो गई|


राजा ने कहा:-” देख बेटी! मैं तेरे पास भिखारी बनकर आया हूं| राजा बनकर नहीं आया हूं”|


लड़की ने कहा:-” मैं आपको राजा समझकर नहीं उठी, बल्कि मुझे जो कुछ मिला है वह आपकी बदौलत ही मिला है|”


राजा ने हैरान होकर पूछा कि मेरी बदौलत?


लड़की ने कहा:-” जी हां!”


राजा ने कहा:-” वह कैसे?”


तो लड़की बोली:-” मुझे जो कुछ मिला है आपके कुर्ते से मिला है| जो भी भेद था आपके कुर्ते में था|'


यह बात सुनकर राजा अपने आप को कोसने लगा और कहने लगा कि धिक्कार है मेरे राजपाट को, धिक्कार है मेरे क्षत्रिय होने को|


जब राजा को ठोकर लगी तो वह लोक लाज और ऊंच-नीच की परवाह न करता हुआ सीधा संत रविदास जी के पास पहुंचा और हाथ जोड़कर उनके पैरों में गिर गया:-” गुरुदेव! वह चरणामृत मुझे फिर से दे दो”|


संत रविदास जी ने कहा:-” अब नहीं| जब तू पहली बार आया था तो मैंने सोचा कि तू क्षत्रिय राजा होकर मेरे घर आया है| तो तुझे मैं वह चीज दूं जो कभी नष्ट न हो| वह कुंड का पानी नहीं था बल्कि वह अमृत था, ज्ञान का भंडार था| लेकिन तूने चमड़े का पानी समझकर उससे घृणा की और अपने कुर्ते पर गिरा लिया|” राजा ने क्षमा याचना की और अपनी गलती के लिए पश्चाताप किया|


संत रविदास जी ने राजा को सांत्वना देते हुए कहा:-” चिंता ना करो राजा! अब जो मैं तुम्हें नाम सुमिरन दूंगा, उसका प्रेम और विश्वास से अभ्यास करना| वह अनमोल खजाना तुम्हें अंदर से ही मिल जाएगा”|


राजा को समझ आ गई और उसने संत रविदास जी से नाम दान लिया और महात्मा बन गया| राजा पीपा के शब्द गुरु ग्रंथ साहिब में भी दर्ज है|



जैसे को तैसा

क बार तेनालीराम का कुत्ता बीमार पड़ गया और बीमारी के कारण एक दिन चल बसा| कुत्ते के मर जाने के बाद तेनालीराम स्वयं बीमार पड़ गया| उसे बहुत तेज बुखार ने घेर लिया|


एक पंडित जी उसके घर पर आकर बोले:-” तुम्हें अपने पाप का प्रायश्चित करना चाहिए|हो सकता है तुम्हारे पापों की वजह से तुम्हें इस रोग से छुटकारा ना मिले|” तेनालीराम ने पूछा:-” मुझे क्या करना होगा?”



पंडित जी ने उत्तर दिया:-” तुम्हारे लिए पूजा पाठ करना पड़ेगा तथा इसमें तुम्हें 100 स्वर्ण मुद्राएं खर्च करनी पड़ेगी|”


तेनालीराम बोला:-” लेकिन पंडित जी इतनी सारी स्वर्ण मुद्राएं मैं कहां से लाऊंगा?”


पंडित जी बोले:-” तुम्हारे पास जो घोड़ा है उसे बेच देना तथा उससे जो रकम तुम्हें मिलेगी वह मुझे दान में दे देना|”


तेनालीराम ने पंडित जी की बात स्वीकार कर ली| पंडित जी ने पूजा पाठ करके तेनालीराम को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की| कुछ ही दिनों में तेनालीराम वैध जी की दवाइयों से ठीक हो गया|


तेनालीराम पंडित जी को साथ लेकर बाजार में गया| उसने एक हाथ से घोड़े की लगाम पकड़ रखी थी और दूसरे हाथ से एक टोकरी|
बाजार में पहुंचकर तेनालीराम ने जोर से आवाज लगाई:-” यह घोड़ा बिकाऊ है| घोड़े का मूल्य एक आना है तथा इसके साथ एक टोकरी भी है, जिसका मूल्य 100 स्वर्ण मुद्राएं हैं| जो सज्जन लेना चाहे उसे घोड़ा एवं टोकरी दोनों ही लेनी पड़ेगी|”


एक व्यक्ति ने दोनों चीजें खरीद ली तथा तेनालीराम को एक आना एवं 100 स्वर्ण मुद्राएं देकर घोड़ा एवं टोकरी को खरीद लिया| तेनालीराम ने पंडित जी को एक आना दे दिया तथा 100 स्वर्ण मुद्राएं स्वयं रख ली|


पंडित जी ने कहा:-” तेनालीराम! तुम मेरे साथ अन्याय कर रहे हो| तुम मुझे 100 स्वर्ण मुद्राएं देने की बजाय 1 आना दे रहे हो|”


तेनालीराम बोला:-” पंडित जी! आपने ही कहा था कि जो तुम्हारे पास घोड़ा है, उसे बेच कर जो रकम मिलेगी वह मुझे दान में दे देना| घोड़े की कीमत एक आना थी और टोकरी की कीमत 100 स्वर्ण मुद्राएं|


 

लोक जनशक्ति पार्टी ने बनाया दर्शन को जिला अध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा। लोक जनशक्ति पार्टी ने दर्शन हरसाणा को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया हैं। यह मनोनयन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पांडेय ने किया हैं। 


साकीपुर के रहने वाले हरसाणा ने कहा कि वह पार्टी हाईकमान की उम्मीदों पर खड़ा उतरेगा। जल्द ही कार्यकारिणी का गठन होगा। 


चुनौतियों को देखने का नजरिया

एक बार एक महिला अपने कुछ दोस्तों के साथ होटल में खाना खाने गई| होटल कोई ज्यादा बड़ा नहीं था| यह है ढाबे जैसा था|सब लोग बैठ गए और खाना खाने लगे|



तभी कहीं से एक कॉकरोच उड़कर उस महिला के कंधे पर आकर बैठ गया बस फिर क्या था महिला चीखने चिल्लाने लगी|
उसे देखकर उसके दोस्त ही नहीं बल्कि होटल के और लोग भी चिल्लाने लगे|


महिला की चीख पुकार और उछल-कूद देखकर कॉकरोच ने फिर उड़ान भरी और इस बार दूसरी टेबल पर बैठी एक महिला के कान पर जाकर बैठ गया| पिछली बार की तरह इस बार भी महिला चीखने चिल्लाने लगी|


वहीं पीछे एक वेटर खड़ा था जो सब कुछ देख रहा था| जब तक वह कुछ समझता, कॉकरोच फिर से उड़कर वेटर की नाक पर जाकर बैठ गया| लेकिन वेटर नहीं चिल्लाया वह एकदम स्थिर होकर खड़ा हो गया और उसने कॉकरोच को भी स्थिर किया|फिर धीरे से उसने अपना हाथ उठाया और कॉकरोच को हाथ से पकड़ कर होटल के बाहर फेंक दिया|


अब सोचने वाली बात यह है कि केवल कॉकरोच कि किसी के ऊपर बैठ जाने से होटल में इतनी हलचल मच गई| लेकिन कॉकरोच तो वेटर के ऊपर भी बैठा था| लेकिन वह एक दम शांत था और समस्या का हल निकाला|


अगर वेटर भी घबरा जाता और चीखने चिल्लाने लगता तो वह भी स्थिति को काबू नहीं कर पाता और समस्या का समाधान नहीं ढूंढ पाता|
इस कहानी से यही सारांश निकलता है कि हमारी सफलता इसी बात पर निर्भर करती है कि हम चुनौतियों के प्रति कैसी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं|


रजनी को आइकन अमिताभ बच्चन को फाल्के पुरस्कार

पणजी। 50वे अंतराष्ट्रीय फिल्म समारोह शुभरंग बुधवार को गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर (दिवगंज) पर बनी फिल्म के साथ हुआ। 


समारोह में अभिनेता रजनीकांत को गोल्डन जुबली आइकन अवार्ड तो अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया। जबकि लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार फ़्रांस की अभिनेत्री इसाबेला हुपर्ट को दिया गया। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने समाहरोह का शुभारम्भ किया। 


डीडीसीए उपाध्यक्ष बंसल को पद से हटाया

नई दिल्ली। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट को राकेश बंसल को उपाध्यक्ष पद से हटा दिया। पता चला था कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले में आरोप पत्र दाखिल हुआ हैं। राकेश पर आरोप हैं कि उन्होंने एक कंपनी को 50 लाख रूपए का चेक जारी किया जो बाउंस हो गया और उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। 


कहने के बाद भी नहीं दिया राज्यपाल को हैलीकॉप्टर

मुर्शीबाद। बंगाल सरकार ने राजयपाल जगदीप धनखड़ को हेलीकॉप्टर नहीं दिया तो वह सड़क मार्ग से ही गए मुर्शिदाबाद के डोमकल के लिए रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान धनखड़ को बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थको ने काला झंडा दिखाकर विरोध जताया। पुलिस ने प्रदर्शनकरियो को नियंत्रित करने की कोशिश जरूर की, लेकिन नारेबाजी और प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा। राज्यपाल ने अपने दौर से पहले ही राज्य सरकार को सुचना दी थी और हेलीकॉप्टर माँगा था, लेकिन सरकार ने इससे साफ इंकार कर दिया। बुधबार को डोमकल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने सड़क मार्ग से जा रहे राजयपाल को तृणमूल कार्यकर्ताओ के भरी विरोध का सामना करना पड़ा। 


आतिशबाजी : दूल्हे सहित तीन पर ऍफ़ आई आर

नोएडा। प्रशासन से लगे प्रतिबन्ध के बावजूद शादी समाहरोह में आतिशबाजी करने पर दो दूल्हा समेत तीन लोगो पर एफआईआर दर्ज की गई हैं। दोनों दूल्हे सेज भाई हैं और तीसरा आरोपी उनका पिता हैं। इस दौरान तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम भी किया गया है। कोतावली फेस दो के एसआई मनीष कुमार के मुताबिक,मंगलवार रात वह गश्त कर रहे थे। होजरी कांप्लेक्स पहुंचने पर उन्हें जानकारी दी गई कि यहाँ स्थित मैरिज हॉल में शादी समाहरोह का आयोजन हो रहा है। याकूबपुर निवासी एक व्यक्ति के दो बेटियों की शादी है। गाजियाबाद के गिरधरपुर गांव निवासी जय सिंह के गिरधरपुर निवासी जय सिंह के बेटो आकाश व अंकित के साथ शादी हो रही है। बारात के दौरान जमकर पटाखे जलाये गए हैं। एसआई का कहना है कि सड़क पर पटाखे का कचरा मिला हैं। सिटी मजिस्ट्रीट शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि वायु प्रदुषण के मद्देनजर पटाखा जलाने पर प्रतिबन्ध है। सभी मैरिज होम्स व समुदायक केंद्र को नोटिस भेज कर प्रतिबन्ध से अवगत कराया गया हैं। मंगलवार को कोतवाली फेस दो क्षेत्र स्थित हौजरी कांप्लेक्स स्थित मैरिज हॉल में बारात चढ़त के दौरान प्रतिबंभ के बाद भी पटाखे जलाये गए। 


विडिओ वायरल की धमकी देकर दुष्कर्म

नई दिल्ली। भजनपूरा में अश्लील विडिओ सार्वजानिक करने की धमकी देकर फूफा ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी एक राजनितिक पार्टी से जुड़ा हैं। वह सीलमपुर विधानसभा पार्टी का आरडब्ल्यू को और्डिनेटर हैं।  परिवार सहित भजन पूरा में रहती हैं,जबकि आरोपी सीलमपुर में रहता हैं। आरोप है कि एक बार वह युवती को बहला-फुसलाकर पहाड़गंज के एक होटल में ले गया, जहा उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील विडिओ बनाई थी।  


बेटी से दुष्कर्म आरोप में गिरफ्तार

नई दिल्ली। मौर्या एन्क्लेव में नाबालिक बेटी से दुष्कर्म में पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 


घटना दो माह पहले की हैं। 14 साल की पीड़िता अपने माता-पिता के साथ पीतमपुरा की घिग्गियो में रहती है। वह स्थानीय स्कूल में कक्षा सात की छात्रा हैं। 14 सितम्बर को किशोरी की माँ अपने मायके गई हुई थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत होकर आरोपी ने अपनी बेटी से दुष्कर्म किया। 


नकली नोटों संग एक गिरफ्तार

खीरी। भारत-नेपाल के चन्दन चौकी सीमा पर एसएसबी व पुलिस की सयुक्त टीम ने एक युवक के पास से डेढ़ लाख रूपए के नकली नोट बरामद किए हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही हैं। युवक भारत सीमा में आकर नेपाल व नेपाल में जाकर भारतीय नकली नोटों के छपने के कार्य को अंजाम देता था। 


पटना में दलित सेना का राष्ट्रय सम्मलेन

पटना। भाजपा के स्थान दिवस को लेकर बुधवार को दलित सेना की विस्तारित कमेटी की बैठक लोजपा कार्यलय में हुई। बैठक संगठन के राष्ट्रय अध्यक्ष सांसद पशुपति कुमार के निर्देशक पर हुई। बैठक में 28 नवम्बर को बापू सभागार में पार्टी के स्थापना दिवस समाहरोह को ऐतिहासिक बनाने का फैसला किया गया।  


ओवैसी और लॉ बोर्ड अध्यक्ष पर तहरीर

रामपुर। अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ ने असदुद्दीन ओवैसी, मुस्लिम पर्स्नल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष और मौलाना आर्दश मदनी के खिलाफ वर्ग विशेष को बरगलाने का आरोप लगाते हुए मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। तहरीर में है कि उनके बयान से राष्ट्र की गरिमा को ठेस पहुंची हैं। 


कोटद्वार का नाम बदला जायेगा

कोटद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेद रावल ने बुड़गवार को घोषणा की कि कोटद्वार का नाम कण्वनगरी कोटद्वार किया जायेगा। मुख्यमंत्री कण्ववाश्रम स्थित वैदिक आश्रम गुरुकुल महाविद्यालय के पांच दिवसीय स्वर्ण जयंती समाहरोह के अवसर पर उन्होंने यह बात कही। मुख्यमंत्री रावत ने कहा की कोटद्वार का नाम कण्वनगरी कोटद्वार किया जायेगा। 


होमगॉर्ड घोटाला : पांच अधिकारी गिरफ्तार

नोएडा। फर्जी मस्टर रोल बनाकर होमगार्ड के वेतन के नाम पर हुई घोटाले में गौतमबुद्ध नगर के तत्कालीन जिला कमांडेट (होमगॉर्ड) रामनारायण चौरसिया,सहायक जिला कमांडेट व तीन प्लाटून कमांडरों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। चौरसिया अभी अलीगढ़ में मंडलीय कमांडेट हैं। वही, सहायक जिला कमांडेट सतीश चंद्र निवासी गाजियाबाद, प्लाटून कमांडर मोंटू कुमार निवासी मोदीनगर,शैलेन्द्र कुमार निवासी मेरठ और सत्यवीर यादव निवासी मुरादनगर को भी गिरफ्तार किया गया हैं। 


एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि कई वर्षो से हेराफेरी चल रही थी। इसमें उस दौरान कार्यरत जिला कमांडेट की सहमति थी। उसने निर्देश में ही होमगॉर्डों के फर्जी मास्टर रोल बनाय जाते थे और जिला कमांडेट से अनुमोदन कराकर भुगतान करा लिया जाता था। अब तक की जांच में करीब चार करोड़ की हेराफेरी प्रतीत हो रही हैं। जिला कमांडेट (होमगॉर्ड) कार्यलय से विभिन्न थानों के जनवरी 2017 से अब तक के अन्य स्थानों के मस्टररोल रोल व प्रपत्र कब्जे के लिए गए हैं। अभी जांच जारी हैं। 


अमित जानी को बनाया युवजन सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष

नोएडा। शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संगठन विस्तार की कवायद तेज कर दी हैं। पार्टी में युवा नेता अमित जानी को युवराज सभा का राष्ट्रिय अध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं। 


अमित जानी को शिवपाल यादव का पहले ही करीबी माना जाता रहा है। नोएडा के सेक्टर-15 के निवासी अमित जानी वर्तमान में उत्तर प्रदेश नवनिर्मिण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। लेकिन युवराज सभा का राष्ट्रिय अध्यक्ष बनने के बाद नवनिर्मित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से त्यागपत्र दे दिया हैं।


सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक, उप प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज किया गया

गोरखपुर। बांसगांव क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर बढऩी निवासी एक महिला के 10 लाख रुपये हड़पने के आरोप में बुधवार को सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक, उप प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज किया गया।


जानकारी के अनुसार ग्राम गोपालपुर बढऩी की कुमुद रानी पत्नी बशिष्ठ मुनि सिंह ने दो दिन पहले एसएसपी को आवेदन दिया कि पीएम ईजीपी योजना अंतर्गत सेंट्रल बैंक आफ इण्डिया से 28 अगस्त को 25 लाख का लोन स्वीकृत कराया। लोन स्वीकृति के बाद पत्रावली बैंक की गोपालपुर बढऩी शाखा पर पहुंची।


सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक एलबी झा का कहना है कि बांसगांव क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर बढऩी निवासी कुमुद रानी और उनके पति बशिष्ठ मुनि सिंह ने लोन ले लिया है। लोन लेने के बाद दंपती ने हमारे बैंक के शाखा प्रबंधक मिलाप चंद के खिलाफ 10 लाख रुपये हड़पने का निराधार आरोप लगाकर केस दर्ज कराया। कुमुद रानी की तहरीर में शाखा प्रबंधक मिलाप चंद पर लगाए गए आरोपों की जांच शुरू करा दी है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर शाखा प्रबंधक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई आरोप असत्य मिलने पर दंपती के खिलाफ विधिक कार्रवाई कराई जाएगी।


बुधवार, 20 नवंबर 2019

एकबार फिर प्रियंका गांधी की फजीयत


लखनऊ। मौका मिलते ही मौजूदा सरकार को कोसने वाली कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी ने एक बार फिर से अपनी फजीयत करवा ली। कांग्रेस की इंदिरा कहे जाने वाली यह नेता कोई भी मुद्दा हो या भाजपा सरकार के खिलाफ बिना किसी ठोस तथ्य के कह खड़ी हो जाती है, जिसके कारण ये कई बार अपने साथ-साथ कांग्रेस की भी फजीयत करवा लेती है। 


हाल ही में :सरकार के खिलाफ प्रदेश की घटना पर तीखे तीर छोड़ रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की एक मामले ने किरकिरी करा दी। उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी में बवाल के दौरान जमींन पर पड़े युवक का विडिओ देख कर उन्होंने सरकार पर लानते बरसा दी। मगर दूसरे विडिओ में वही कथित मरणासन्न किसान पुलिस से बचकर भागता नजर आया ट्वीट डिलीट करना पड़ा। 


ट्रांसगंगा सिटी की जमीं पर ऊपर राज्य औधोगिक विकास प्राधिकरण की टीम कब्ज़ा लेने पहुंची तो वहा किसानो ने बवाल कर दिया। जबाव में पुलिस ने भी लाठीचर्ज कर दिया। रविवार को हुए उस वाक्य पर सियासत भी गर्मा गई और प्रियंका एक विडिओ को सरकार पर हमले का आधार बना लिया। इस विडिओ में युवक जमींन पर पड़ा हुआ था और पुलिस आंदोलनकारियों को खदेड़ रही थी। प्रियंका ने ट्वीट किया -'ऊपर के मुख्यमंत्री अभी गोरखपुर में किसानो पर बड़ी-बड़ी बाते कर रहे हैं। उनकी पुलिस का हाल देखिये। उन्नाव में किसान लाठिया खाकर अधमरा पड़ा है। उसको और मारा जा रहा है। शर्म से आँखे झुक जानि चाहिए। जो आपके लिए अन्न उगाते है, उनके साथ ऐसी निर्दयता ?


मगर कुछ देर बाद ही दूसरा विडिओ भी वायरल हो गया। उसमे दिख रहा हैं कि युवक पुलिस की लाठियों से बचने के लिए जमीं पर पड़ा था और मौका मिलने पर ही उठकर दौड़ लगा दी। भाजपा नेताओ ने इस विडिओ को वायरल कर सोशल मिडिया पर प्रियंका के ट्वीट पर टिपणी शुरू कर दी। यह देख थोड़ी देर में ही कांग्रेस महासचिव को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा। 


जनसँख्या नियंत्रण कानून मेरी अंतिम राजनैतिक इच्छा : गिरिराज सिंह

भाजपा के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागु होना उनकी अंतिम राजनितिक इच्छा है। यह कानून लागु होते ही वे राजनीती को अलविदा कह देंगे। इसके आलावा उन्होंने कहा की बिहार और बंगाल में भी एनआरसी की जरुरत हैं। गिरिराज सिंह एक कार्यक्रम में शामिल पूर्णिया और कटिहार आये थे। 


पत्र करो से बातचीत में पूर्णिया में उन्होंने कहा की पुरे देश में ही राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी)लागु करने की जरुरत है। उन्होंने देश में जनसँख्या नियंत्रण कानून लागु करने की भी वकालत की। कहा, पड़ोसी देश चीन जनसँख्या नियंत्रण कानून के कारण ही विकास की ऊँची दर प्राप्त कर सका हैं। भारत में जनसँख्या विस्तार के आकड़े विस्फोट हैं। सयुक्त राष्ट्र संघ ने भी चेतावनी दी हैं कि 2050 तक जनसंख्या इतनी बढ़ जाएगी कि अन्न-जल संकट और अन्य परेशानियो से लोगो को जूझना पड़ेगा अयोध्या में राम मंदिर पर एआईएमआईएम प्रमुख असदूद्दीन ओवैसी द्वारा दिए गए बयां पर गिरिराज सिंह ने कहा कि वे का माहौल खराब करना चाहते हैं। 


इनामी बदमाश बोला-इनकाउंटर नहीं गिरफ्तार कर लो

सहारनपुर- योगी सरकार में इनामी बदमाश खुद थानों पर पहुंच कर गिरफ़्तारी दे रहे हैं। रामपुर मनिहारान ठाणे में भी शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पंहुचा बदमाश पुलिसकर्मियो के पेअर पकड़कर बोलै, साहब ! मै मरना नहीं चाहता। फरारी काटूंगा तो मारा जाऊंगा। मै जिन्दा रहना चाहता हु। मुझे गिरफ्तार कर जेल भेज दो इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।


युवक परिवार के साथ थाने पंहुचा और कार्यवाहक थाना प्रभारी सुरेश कुमार व एसएसआई के सामने गिरफ़्तारी देने के लिए गिड़गिड़ने लगा। उसने बताया की वह रामपुर मनिहाराण थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का सुन्दर हु और गैंगस्टर एक्ट में गिरफ़्तारी देने आया हु। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि गैंगस्टर के आरोपित सुन्दर पर पांच मुक़दमे दर्ज है। पुलिस तीन दिन से लगातार उसके घर पर दबिश दे रही थी। सुन्दर को जेल भेजा जायेगा।  


पुलिस ने फिर से कोर्ट परिसर की सुरक्षा का जिम्मा संभाला

नई दिल्ली तिस हजारी विवाद के बाद दिल्ली की अदालतों में चल रही हड़ताल के ख़त्म होने के बाद शनिवार से अदालतों में काम सुचारु रूप से होने लगा है। पुलिस कोर्ट परिसर में पहुंची, साथ ही अदालत की सुरक्षा का जिम्मा भी संभाल लिया। वही वकील भी अपने काम पर लौट आये हैं। एहतियात के तौर पर तिस हजारी कोर्ट के बाहर भी सीरक्षा के बंदोबस्त किये गए हैं।  


चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

नोएडा। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शनिवार को सलारपुर भट्टा कॉलोनी से तीन शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियो से 1100 किलो अलुमिनियम की जंगल सहित पिकअप गाड़ी बरामद की है। 


पैरवी करने पर परिजनों को धमकी

ग्रेटर नोएडा। सुरक्षा गॉर्ड की अपहरण के बाद गोली मरकर हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियो ने परिजनों को पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। वही, पुलिस घटना के पांच दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।  


आवासीय परिसरों में व्यापारिक कार्य करने पर नोटिस

नोएडा। आवासीय सेक्टरों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियो को बंद कराने के प्राधिकरण के नोटिक के विरोध में उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल खुलकर आ गया हैं। व्यापार मंडल ने सेक्टर-63 के एच ब्लॉक में मंगलवार को बैठक आयोजित करके प्राधिकरण के नोटिस का विरोध करने का निर्णय लिया। 


जिलाध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा जारी किये जा रहे नोटिसो से व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जब व्यावसायिक गतिविधिया प्रारम्भ हो रही थी, तब प्राधिकरण नींद में सोया हुआ था। 


एमजी मोटर ने चार्जिंग स्टेशन शुरू किया

नई दिल्ली। वाहन कंपनी एमजी मोटर इंडिया ने गुरुग्राम स्थित शोरूम में मंगलवार को अपने पहले वहां चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत की। कंपनी ने कहा कि बहुत जल्द दिल्ली और नोएडा में भी इससकी शुरुआत करेगी। 


होमगॉर्ड घोटाले से जुडी फाइले जलादी

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित होमगॉर्ड कमांडेट कार्यलय में सोमवार की रात संदिग्ध हालत में आग लग गई। इसमें घोटाले से संबंधित अहम फाइले जल गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की जांच के आदेश दिए है। एसएसपी वैभव कृष्ण के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि साजिश के तहत साबुत मिटने के लिए आग लगाई है।  


13 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण

गाजियाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को 13 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया। कुछ उपनिरक्षको को पुलिस लाइन से हटाकर चौकी पर तैनात किया गया। दरोगा को चौकी से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। 


एसआई भुवनचंद्र शर्मा को पुलिस लाइन से वैशाली पुलिस चौकी से हटाकर शालीमार गार्डन चौकी से हटाकर शालीमार गार्डन चौकी प्रभारी,एसआई शशिपाल भारद्वाज को चौकी प्रभारी क्रॉसिंग से हटाकर चौकी प्रभारी डीएलएफ, एसआई वंश नारायण राय को थाना खोड़ा से हटाकर चौकी प्रभारी नेहरू गॉर्डन भेजा गया।  


मामूली कहासुनी में चाकू मारा

नई दिल्ली। भजनपूरा इलाके में शराब पिने के दौरान हुई कहासुनी में एक शख्स पर उसके ही पडोसी ने चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गया। उधर, किसी ने फोन कर घटना की जानकारी घायल वरुण जोशी के भाई को दी, जिसने उसे जीटीवी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


50 करोड़ रूपए की 14 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी

नई दिल्ली। स्पेशल सेल ने अन्तराष्ट्रीय गिरोह के दो तस्कर को 50 करोड़ की 14 किलोग्राम हेरोइन के साथ रविवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करो में यूपी के वाराणसी निकासी निवासी संजीत कुमार सिंह और यूपी के गाजीपुर निवासी प्रदीप कुमार यादव शामिल है। हेरोइन नेपाल,बांलादेश और म्यांमार से होकर भारत लाई जाती थी। 


स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापर, छापा

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापर का खेल चल रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियो ने सोमवार को छापा मारा तो खलबली मच गई। चार स्पा सेंटरो में छापा मरकर 19 युवतिया और छह युवक दबोचे है। इनमे से सोमवार को सीओ सदर विकास जैसवाल ने इन पर छापे के लिए तीन टाइम बनाई। टीमों ने शाम पांच बजे रेबल आयुर्वेदिक लेडीज पार्लर,रिलेक्स आयुर्वेदिक बॉडी स्पा के साथ-साथ फ्रीडम आयुर्वेदिक बॉडी स्पा के दो सेंटर पर एक साथ छपा मारा। पुलिस को स्पा सेंटर में आपत्तिजनक सामान मिला। पुलिस चारो स्पा सेंटर से 19 युवतियों और छह युवको को गिरफ्तार कर ले आई। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि ताजगंज ठाणे में सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुक़दमा लिखा गया है। पुलिस द्वारा पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई 19 युवतियों में से एक ताजनगरी निवासी अफरोज फ्रीडम स्पा सेंटर की संचालन सचिन और रिलेक्स स्पा सेंटर सञ्चालन वीरेंद्र प्रताप सिंह फरार है। इन्हे मुकदमे में नामजद करके पुलिस तलाश में लगी है। 


मंत्री जय प्रताप सिंह को किया सम्मानित

नोएडा। सेक्टर-50 में आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को फोनरवा व आरडब्ल्यूए पदाधिकारीयो ने स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह को फूलमाला और शॉल पहना कर सम्मानित किया। इसके साथ ही फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री की समस्याओ से अवगत करवाया। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा शीघ्र ही समस्याओ का निराकरण करने के लिए आश्वस्त किया गया कार्यक्रम में प्रवीण भारद्वाज, विमल शर्मा,राजेंद्र शर्मा,रविकांत मिश्रा,अमरनाथ धवन,त्रिलोक शर्मा,संजीव मादरा आदि मौजूद रहे।  


दौड़ लगाने वाले दरोगा को निलंबित किया गया

इटावा। इटावा में शुक्रवार बीहड़ में किये गए तबादले से नाराज होकर 50 किलोमीटर दौड़ लगाने वाले दरोगा को एसएसपी संतोष कमर मोश्र ने निलंबित कर दिया। शनिवार रत हुई यह कार्रवाई अनुशासन हीनता पर की गई है। 


घर का ताला तोड़कर 90 हजार रूपये चोरी हुए

दनकौर। समसपुर गांव में शनिवार रात एक घर का ताला तोड़कर चोरो ने 90 हजार रूपये चुरा लिया। पीड़ित संदीप नागर ने बताया कि शनिवार की  माँ घर में सोई हुई थी। उसी दौरान चोर पास के ही दूसरे कमरे का टाला तोड़कर उसके अंदर संदूक में रखे करीब 90 हजार रुपये को चुरा कर ले गया। पुलिस का कहता है कि मामले में जांच की जा रही है। 


रोडरेज में दो पक्ष भिड़े

परसौल गांव के नजदीक रविवार को रोडरेज में दो पक्षों में जमकर लात-घुसे चले। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगो को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि परसौल निवासी नरेंद्र व जगपाल ट्रैक्टर लेकर गांव से दनकौर को आ रहे थे।  


आरक्षण के खिलाफ संघर्ष समिति का गठन

दादरी। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रविवार को दादरी क्षेत्र के चिटहेरा गांव के पास एक निजी कालेज में बैठक का आयोजक किया गया। बैठक का आयोजक किया गया कि सवर्ण समाज के साथ मिलकर ब्राह्मण समाज संघर्ष समिति का गठन करेगा। 


1309 बिजली कनेक्शन काटे

नोएडा। बिजली विभाग ने रविवार को 1309 उपभोक्ताओ पर विभाग का सवा दो करोड़ रूपये का बिल बकाया हैं,जबकि अभियान के दौरान 677 उपभोक्ताओ ने पौने दो करोड़ रूपये का बिल भी जमा करदिया।


वही सबसे कम 39 बकायेदारों के खिलाफ ग्रेनो अधिशासी अभियंता के क्षेत्र में और सबसे ज्यादा अधिशासी अभियंता तृतीय के क्षेत्र में 666 बकायदारों के खिलाफ करवाई हुई।  


मंगलवार, 19 नवंबर 2019

शिवाजी महाराज सबके: शिवसेना

मुंबई। शिवसेना ने भाजपा पर निशाना साधते हुए रविवार को छत्रपति शिवाजी 'किसी एक जाती या दल तक सिमित नहीं है, बल्कि वह महाराष्ट्र के 11 करोड़ लोगो के हैं। शिवसेना संसद संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना में शिवाजी पर केंद्रित चुनाव प्रचार मुहीम के लिए भाजपा को आड़े हाथ लिया। 


मंत्री का फोन रिकॉर्ड करने वाले पुलिस अधिकारी पर कार्यवाही

लखनऊ। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)स्वाति सिंह की फ़ोन पर बात को पुलिस अधिकारी द्वारा टेप कर उसे वायरल किये जाने के खिलाफ जनप्रतिनिधियों में नाराजगी के स्वर उभरने लगे है। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य मंत्री को पत्र भेजकर पुलिस अधिकारी को निलंबित करने की मांग की हैं। 


आगरा का नाम बदलने की तैयारी

आगरा। मुलायम, फ़ैजाबाद और इलाबाद के बाद अब आगरा का नाम बदले जाने की तैयारी हो रही है। प्रशासन ने इस मामले में डॉक्टर भीमराव अम्बेटकर विश्वविद्यालय से इस संदर्भ में भेजे गए प्रस्ताव पर साक्ष्य मांगे है। पूछा है कि आगरा का नाम अग्रवन क्यों न किया जाये ? साक्ष्यों पर इतिहास विभाग मंथन के रहा है। 


सेल को दूसरी तिमाही में 342. 84 करोड़ रूपए का घाटा

नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (सेल) को चालू वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही के दौरान 342.84 करोड़ रूपए घटा हुआ हैं। हालांकि सेल ने वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही का सर्वाधिक हॉट मेटल और क्रूड स्टील का उत्पादन दर्ज किया है।


सेल के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही घरेलु और वैश्विक दोनों से जुड़ अनेक कारको से प्रभावित रही।  


ओएनजीसी को 6263 करोड़ रूपए का शुद्ध मुनाफा

नई दिल्ली। ओएनजीसी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 6263 करोड़ रूपए का शुद्ध लाभ हुआ है। यह पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितम्बर की दूसरी तिमाही की तुलना में 24.2 फीसदी काम रहा हैं। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी को 24,493 करोड़ रूपए का राजस्व हासिल हुआ है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में ओएनजीसी ने 5.842 एमएमटी कच्चे तेल का उत्पादन किया है। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी 6.265 बीसीएम प्राकृतिक गैस का उत्पादन करने में भी सफलता हासिल कि हैं। 


दूसरी तिमाही में एनएचपीसी शुद्ध लाभ

नई दिल्ली। एनएचपीसी ने वर्तमान वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में 1339.46 करोड़ रूपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया है जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 1218.51 करोड़ रूपए की तुलना में 9.93 फीसदी हैं। 


छमाही के लिए कर पश्चात लाभ 1956.60 करोड़ रूपए प्राप्त किया गया।  पिछले वित्त वर्ष की सामान अवधि में कर पश्चात लाभ 1956.08 करोड़ रूपए था। चालू वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही के लिए बिक्री 2605.43 करोड़ रूपए रही। 


दो बकायेदार के खिलाफ आरसी जारी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को कमर्शियल श्रेणी के दो बकाएदारो के खिलाफ आरसी रिकवरी सेर्टिफिकेट जारी की है। दोनों पर प्राधिकरण का कुल 26.05 करोड़ रूपए बकाया है। प्राधिकरण के सीईओ ने सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियो को सुचना प्रोधोगिक व संस्थागत श्रेणी के बकाएदार  आवंटियों के खिलाफ आरसी व आवंटन निरस्तीकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आम्रपाली बिल्डर मामले में 37 सौ करोड़ रूपए का झटका लगने के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बकाएदार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा हैं। 


पाक में डेंगू से 49 हजार से ज्यादा बीमार

इस्लामाबाद। पाकिस्तान डेंगू की चपेट में है। देश में अब तक 49 हजार से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके है। इनमे 79 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। अकेले राजधानी इस्लामाबाद में 13 हजार से ज्यादा डेंगू के मामले सामने आये हैं। 


जाती प्रमाणपत्र फर्जी तो नौकरी जाएगी

प्रयागराज। इलाहबाद हाई कोर्ट ने एक आदेश में कहा समक्ष अधिकारी यदि जाती प्रमाण पत्र को फर्जी घोषित कर देती है तो उसके अधारा पर प्राप्त नियुक्ति शून्य हो जाएगी। इसके लिए विभाजित जांच याचिका को ख़ारिज करते हुए दिया गया। 


नोएडा मेट्रो के यात्रियों के लिए केवाईसी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई

नॉएडा। नोएडा मेट्रो रेल निगम (Noida Metro Rail Corporation) के स्मार्ट कार्ड के लिए उपभोक्ताओं अब स्टेशनों पर केवाईसी के लिए लाइन नहीं लगानी होगी। केवाईसी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। इसके अलावा वेबसाइट में कई और सुधार व सरकारी कार्यालय लिंक किए गए हैं। जिससे एक वेबसाइट पर जाकर कई जानकारी ली जा सकेंगी। इसके अलावा एनएमआरसी की फ्यूचर प्लानिंग, स्टेशन पार्किंग, साइकिल राइ¨डग, स्टेशनों के बीच का किराया, बसों की टाइमिंग व बस स्टाप को शामिल किया गया है।


एनएमआरसी ने अपनी सुविधाओं में इजाफा किया है। इसके तहत अब घर बैठे ही स्मार्ट कार्ड के लिए केवाईसी कराई जा सकेगी। पहले सवारियों को इसके लिए स्टेशनों पर लाइन में लगना पड़ता था। लाइन में खड़े होकर अपना आधार नंबर व अन्य गोपनीय नंबर बताने में लोगों को डर रहता था। इसी को देखते हुए केवाईसी के लिए एनएमआरसी ने इसे एसबीआई के साथ सीधे लिंक कर दिया है।


प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए किसानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है

वायु प्रदूषण पर देश की शीर्ष कोर्ट के साथ एनजीटी और शासन-प्रशासन की सख्ती के बावजूद पराली जलाने की घटनाओं में कमी नहीं आ रही हैैं। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए पराली जलाने के आरोपित किसानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदेश भर में सोमवार को किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 178 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, जबकि 189 के नोटिस देकर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। हरदोई में प्राविधिक सहायक के साथ चार लेखपाल, मथुरा में दो तथा बुलंदशहर में एक लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। पीलीभीत में दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया। इसके अलावा दर्जनों किसानों, भवन निर्माण करने वालों और फैक्ट्री संचालक पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।


हत्यारोपित साथियों संग मीट खा रहे थे सिपाही

गोरखपुर। हरदोई जेल से देवरिया पेशी पर आया बदमाश कामेश्वर सिंह सोमवार की दोपहर में स्टेशन रोड के होटल में प्रेमिका के साथ पकड़ा गया। पेशी पर लेकर आए सिपाही बगल के कमरे में बदमाश के दोस्तों संग मीट खा रहे थे। सभी को हिरासत में लेकर कैंट पुलिस ने पूछताछ की। देर शाम सिपाहियों के साथ बदमाश को हरदोई भेज दिया गया।


प्रतिबंधित पशु काटने के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़

नोएडा। प्रतिबंधित पशु काटने के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़ में फायरिग कर फरार होने वाले दो तस्करों को तीसरे दिन भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने इनके बाटला हाउस एरिया वाले ठिकानों पर छापेमारी की है, लेकिन कुछ जानकारी नही मिल सकी है। अमरोहा स्थित इनके ठिकानों पर पुलिस टीम दबिश देने की तैयारी में है। क्षेत्राधिकारी प्रथम श्वेताभ पांडेय ने बताया कि मौके से फरार होने वाले दोनों तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। बाटला हाउस एरिया में छापेमारी हुई है लेकिन आरोपित पकड़े नहीं जा सके हैं। मालूम हो कि 14 नवंबर को तड़के करीब पौने चार बजे बॉटेनिकल गार्डन के पास कब्रिस्तान के पीछे खाली पड़े प्लॉट पर प्रतिबंधित पशु काट रहे तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर तस्करों ने फायरिग कर दी। पुलिस की तरफ से हुई जवाबी फायरिग में दो तस्करों के पैर में गोली लगी है व वह पकड़े गए, जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नाजिम अहमद निवासी गली नंबर पांच बाटला हाउस जामिया नगर दिल्ली व फरमान निवासी उझारी अमरोहा के रूप में हुई। इनके पास से दो तमंचा, चार जिदा कारतूस, दो खोखा कारतूस के अलावा ऑटो, पशु काटने के उपकरण बरामद हुआ था। मौके से एक मृत कटा हुआ प्रतिबंधित पशु पड़ा मिला था। इस दौरान मौके से मूलरूप से अमरोहा निवासी नौशाद व कमील फरार हो गए थे। पशु तस्करी में शामिल चारों आरोपित बाटला हाउस दिल्ली में रहते हैं। पकड़े गए तस्कर फरमान पर पहले भी अमरोहा में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज है। इसके बाद से ही पुलिस फरार दोनों आरोपितों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।


फीस वृद्धि के विरोध में चलता रहेगा आंदोलन

नई दिल्ली। फीस वृद्धि मुद्दे के विरोध में जेएनयू के छात्र-छात्राएं मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी दिल्ली की सड़कों पर उतर सकते हैं। सोमवार देर रात छात्र वापस जेएनयू लौट आए थे, लेकिन मंगलवार फिर उनका विचार सडकों पर उतरने का है और फिर संसद जाने का है। ऐसे में मंगलवार को एक बार फिर दिल्ली की सड़कें जाम हो सकती हैं। कहा जा रहा है कि प्रदर्शन आगे भी जारी रह सकता है। इसकी रणनीति छात्र मंगलवार को तय करेंगे।


नोएडा में संचालित 606 प्लेटफार्म होंगे निरस्त

नोएडा। शहर में संचालित 606 प्लेटफार्म के निरस्तीकरण की कार्रवाई प्राधिकरण ने भी शुरू कर दी है। प्राधिकरण का सभी प्लेटफार्म पर 124 करोड़ रुपये का बकाया है, जिसे आवंटियों ने जमा नहीं कराया है। ऐसे में वसूली की कार्रवाई के लिए प्लेटफार्म का भौतिक परीक्षण कराया जा चुका है।


छोटे दुकानदार कारोबार कर सकें, इसलिए नोएडा प्राधिकरण ने प्लेटफार्म योजना निकाली थी। ड्रा के जरिये आवंटन किया गया था।आवंटियों ने आवंटन राशि जमा की इसके बाद किस्तें व किराया जमा नहीं किया। ऐसे में इन पर 124 करोड़ रुपये का बकाया हो गया। प्राधिकरण ने बकायेदार आवंटियों को नोटिस जारी कर बकाया जमा करने के निर्देश दिए, लेकिन फिर भी राशि जमा नहीं हुई। ऐसे में प्राधिकरण को हाल ही में 100 प्लेटफार्म का आवंटन निरस्त भी करना पड़ा, लेकिन अब प्राधिकरण ने जब मामले की जांच कराई तो पता चला कि 606 प्लेटफार्म का आवंटन किया गया है, लेकिन सभी पर बकाया है। भौतिक परीक्षण के बाद 90 फीसद प्लेटफार्म अलाटमेंट के बाद खाली पड़े है। प्राधिकरण ने सभी प्लेटफार्म का आवंटन निरस्त करने और बकाया वसूलने के लिए आवंटियों को आरसी जारी करने का निर्णय लिया है।


सोमवार, 18 नवंबर 2019

तेज हवाएं ताजनगरी के लिए राहत लेकर आईं

आगरा। तेज हवाएं ताजनगरी के लिए राहत लेकर आईं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 73 दर्ज किया गया। सीपीसीबी की गाइडलाइन के अनुसार यह संतोषजनक स्थिति है। दीपावली के दिन (27 अक्टूबर) से भी वायु गुणवत्ता रविवार को बेहतर रही।


ताजनगरी में दीपावली के बाद वायु प्रदूषण बढ़ गया था। अधिकांश दिनों में यह खराब स्थिति में ही रहा। शनिवार रात से तेज हवाएं चलने से रविवार को आगरा में वायु गुणवत्ता अच्छी रही। हवा के साथ धूल कण बहकर आगे चले गए। सुबह से धूप निकली और आसमान साफ रहा। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को एक्यूआइ संतोषजनक स्थिति में 73 दर्ज किया गया। यहां अति सूक्ष्म कण (पीएम2.5) की मात्रा बढ़ी हुई रही। सीपीसीबी की गाइडलाइन के अनुसार एक्यूआइ 0-50 तक रहने पर वायु गुणवत्ता अच्छी और 51-100 तक रहने पर संतोषजनक रहता है। यह दीपावली के दिन से भी बेहतर स्थिति है। दीपावली के दिन एक्यूआइ 100 दर्ज किया गया था।


बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसे में दस की मौत

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में डूंगरगढ़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 20-25 लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचा दिया गया है, पुलिस बस व ट्रक को हाइवे से हटाने का काम करवा रही है जिससे यातायात के लिए मार्ग बाधित न हो।


शनिवार, 16 नवंबर 2019

खुले में निर्माण सामग्री रखने वालो पर जुर्माना

नोएडा। प्राधिकरण ने बिधवार को अलग-अलग कंपनियों-लोगो पर खुले में निर्माण सामग्री रखने पर 4 लाख 80 हजार रूपए का जुर्माना लगाया। सभी वर्क सर्कल की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र निर्माण कार्य करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की।


खुले में निर्माण सामग्री मिलने पर टीमों ने निर्माण कार्य करा रही कंपनी व्यक्तिगत लोगो पर 4 लाख 80 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है। इस बारे में नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक के के अग्रवाल ने बताया कि ईपीसीए के आदेश के तहत सभी तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगी हुई है। सेक्टर-65,57 और 2 के छह स्थानों पर प्रदुषण बोर्ड ने डेढ़ लाख का जुर्माना ठोका है।


इन स्थान पर निर्माण सामग्री खुले में राखी थी। पांच लोगो पर 20-20 हजार और एक व्यक्ति पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया। सात दिनों के अंदर जुर्माना देना होगा।  वही,अभियान के दौरान प्लॉट नंबर 16 और प्लॉट नंबर-32 इकोटेक 6 में निर्माण कार्य होता हुआ पाया गया। दोनों पर 25-25 हजार का जुर्माना  लगाया गया।  


चिदंबरम की हिरासत 27 नवम्बर तक बढ़ी

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर आईएनएक्स मिडिया धन शोधन मामले में बुधवार को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को मिडिया कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तिहाड़ जेल से अदालत पेश किया गया। जहा से अदालत ने चिदंबरम की न्यायिक हिरासत अवधि 27 नवम्बर तक बढ़ा दी है।


राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायधीश अजय कुमार कुहर की अदालत ने यह आदेश पारित किया। जिला अदालतो में वकीलो की हड़ताल के कारण वरिष्ठ कांग्रेस नेता को विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अदालत में पेश किया गया। ईडी ने चिदंबरम को 21 अगस्त को भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया था।  


जुआ खेल रहे सात लोग गिरफ्तार

नोएडा। पुलिस ने मंगलवार को सेक्टर-73 सर्फाबाद गांव से सात लोगो को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों से 56 हजार रूपए बरामद किये है। आरोपिओ की पहचान सुभाष, रामविलास,सत्यवीर, मनीष, सुन्दर, सुनील और शिशुपाल के रूप में हुई है। 


19 बाल श्रमिक कराये मुक्त

नोएडा। थाना फेस-3 पुलिस,एएचटीयू, लेबर इंफोमर्स, मशीन मुक्ति फाउंडेशन और चाइल्ड लेबर रेस्क्यू टीम मामूरा क्षेत्र में बुधवार को सयुक्त अभियान चलाकर 19 बाल श्रमिक को मुक्त कराया। इनकी उम्र 14-18 वर्ष के बिच की है। टीम ने बच्चो के मेडिकल जांच करने के बाद बाल कल्याण समिति में भेज दिया। 


दो लोग गिरफ्तार फैक्टरी सील

ग्रेटर नोएडा। प्रशासन की टीम ने बुधबार को इकोटेक सेक्टर के प्लॉट नंबर 27 पर फैक्टरी में अवैध निर्माण होता पाया गया। निर्माण कार्य की एनओसी प्रदुषण विभाग से प्राप्त नहीं की गई थी। टीम ने फैक्टरी को सील कर दिया है। यहाँ से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं। 


उपजिलाधिकारी सदर प्रसून द्धिवेदी ने बताया कि यह अभियान उनके क्षेत्र में आगे भी जारी रहेगा। यदि कही पर वायु प्रदुषण करने के संबंध में किसी प्रकार का निर्माण पाया जायेगा तो इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। 


इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान 24 घंटे पुलिस रिमांड पर

गाजियाबाद। 70 लाख रूपए के गबन के आरोप लिंक रोड की तत्कालीन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान को पुलिस रिमांड मंजूर कर ली गई हैं। अब उन्हें शनिवार को मेडिकल की औपचारिकता के बाद गाजियाबाद लाया जा सकता हैं। 52 दिनों की जद्दोजहद के बाद गाजियाबाद पुलिस को रिमांड मिली हैं। 


मामले की जांच कर रहे डिप्टी एसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट ने 24 घंटे की पीसीआर मंजूर कर ली हैं। शनिवार को लक्ष्मी की मेडिकल जांच के बाद उसे गाजियाबाद लाया जायेगा। जहा पूछताछ कर उससे गबन की गई रकम बरामद करने की कोशिश की जाएगी। डिप्टी एसपी ने बताया कि उन्होंने पहले लक्ष्मी चौहान को ही पीसीआर पर लेने की अर्जी कोर्ट में डाली थी। 


लक्ष्मी के बाद दो अन्य आरोपियों सिपाही धीरज भारद्वाज और बच्चू सिंह के जेल में बयान दर्ज किया जायेंगे। इसके बाद जरुरी हुआ तो उन्हें भी पूछताछ के लिए पीसीआर पर लाया जायेगा। इस मामले के चार आरोपी फरार हैं। 


35 हजार पुराने वाहनों के पंजीयन होंगे निरस्त

नोएडा। परिवहन विभाग की ओर से इस महीने के अंत तक 35 हजार के करीब पुराने डीजल व पेट्रोल के वाहनों का पंजीयन निरस्त किया जायेगा। अब तक करीब 10,542 वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। परिवहन विभाग को जिले के करीब 50 हजार वाहनों का पंजीयन निरस्त करना है। 


तीन मोबाइल लुटेरे पुलिस ने पकड़े

 ग्रेटर नोएडा। पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल लुटेरे वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट गए चार मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया हैं। पकड़े गए लुटेरे के खिलाफ कोतवाली में पांच मुकदमा दर्ज हैं। 


एसपी देहात ने बताया कि सूरजपुर पुलिस की टीम ने बताया कि सूरजपुर पुलिस की टीम ने शुक्रवार की सुबह दुर्गा गोल चक्कर के पास तीन शातिर लुटेरो को गिरफ्तार किया हौं। उनकी पहचान साहिल उर्फ़ बेबे निवासी सिकंदराबाद बुलंदशहर व शाहनवाज निवासी अजनारा जिला मेरठ के रूप में हुई हैं। 


एयरपोर्ट पर तीन किलो सोना पकड़ा

नई दिल्ली। आइजीआइ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने तस्करी के सोने के साथ छह भारतीय तस्करो को धर-दबोचा है। सभी दुबई से टर्मिनल 3 पर आये थे और उनके पास से तीन किलो सोना बरामद हुआ हैं। जिसकी कीमत 1 करोड़ 14 लाख 46 हजार रूपए आंकी गई हैं। 


कोर्ट से आरोपित को गिरफ्तार करने में दारोगा की पिटाई

चंदौली। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रीट की अदालत में शुक्रवार दोपहर आत्मसमर्पण करने पहुंचे आरोपित को कोर्ट रूम से गिरफ्तार करने के प्रयास से नाराज अधिवक्ताओं ने दारोगा की जानकर पिटाई कर दी। सीजेएम ने एसपी से बात कर दारोगा के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। 


उपराज्यपाल के दो सलाहकार नियुक्त

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के सलाहकार के तौर पर सेवानिवृत आईपीएस फारुख खान को नियुक्त किया हैं। दोनों अधिकारी जम्मू कश्मीर राज्य के पूर्व राज्यपाल मलिक के सलाहकार भी रहे हैं। 


गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...