शनिवार, 23 नवंबर 2019

दो भ्रष्ट पीसीएस अधिकारियो की सेवाएं समाप्त

लखनऊ। भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहीम जारी रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने दो पीसीएस अधिकारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया हैं। इनमे से एक अशोक कुमार शुक्ल हैं। जो अभी राजस्व परिषद में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के पद पर तैनात थे। शुक्ल को हरदोई में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनाती के दौरान ग्राम समाज की जमीं भूमिधरी के रूप में दर्ज करने और अमेठी में एसडीएस रहते हुए सरकार के खिलाफ फेसबुक पर प्रतिकूल टिप्पणी करने के मामले में बर्खास्त किया गया हैं। वही, दूसरे पीसीएस अफसर अशोक कुमार लाल हैं। जिन्हे 2015 में नोएडा में गेल इंडिया लिमिटेड में नोएडा प्रतिनियुक्ति पर तैनाती के दौरान सीबीआई ने 44 लाख रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। वह तब से निलंबित थे। दोनों अधिकारीयो के खिलाफ उप्र लोक सेवा आयोग की सहमति के बाद उन्हें बर्खास्त किया गया। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES