शनिवार, 23 नवंबर 2019

अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे : अखिलेश

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी अकेले ही मैदान में उतरेगी। किसी भी दल से समझौता न करने की बात कहते हुए चाचा शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में विलय के सवाल को यह कहकर ताल दिया कि बाद में बात करेंगे उन्होंने भाजपा पर भी सियासी तीर चलाये।


विधायक विजमा यादव की बेटी के विवाह समाहरोह में आये अखिलेश ने विजमा और उनकी बेटी को बधाई दी। इसके बाद मिडिया से मुखातिब हुए। कहा कि भाजपा की सरकारे लोगो को दरकार, एक-दूसरे में नफरत फैलाकर राजनीती करना चाहती हैं। भाजपा लोगतान्त्रिक और संवैधानिक संस्थाओ का राजनितिकरण कर रही हैं।  


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...