गुरुवार, 20 मई 2021

अधिकारियों ने निगरानी समिति ने सदस्यों के साथ की बैठक

ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिला आगमन के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने गांवों का रुख करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को उप जिलाधिकारी प्रसून द्विवेदी ने निगरानी समिति के सदस्यों के साथ ऑनलाइन बैठक की। उन्होंने कहा कि इस दौर में निगरानी समितियों की अहम भूमिका है। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार सदर अरविंद सिंह ने गुलिस्तानपुर व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने सीदीपुर गांव का दौरा कर निगरानी समितियों संग बैठक की।

राजस्थान में ब्लैक फंगस महामारी घोषित

जयपुर। हरियाणा के बाद राजस्थान सरकार ने भी ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया है। हरियाणा की ही तर्ज पर राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने ब्लैक फंगस को नोटिफाई किया है। इससे अब इस बीमारी का इलाज प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। गौरतलब है कि गत शनिवार को हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सूबे में ब्लैक फंगस को अधिसूचित रोग घोषित किया था। राजस्थान में इस बीमारी की चपेट में 400 से अधिक लोग आ चुके हैं। इसमें से दो की मौत भी हो गई है। सबसे ज्यादा जोधपुर, जयपुर, अजमेर व उदयपुर जिलों में इसके मरीज मिले हैं। इस बीमारी को प्रदेश की स्वास्थ्य बीमा चिरंजीवी योजना में शामिल किया गया है।

डा. रमन सिंह और संबित पात्रा के खिलाफ रायपुर में केस दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइन पुलिस थाने में एफआइआर दर्ज की गई है। टूल किट मामले में एनएसयूआइ के प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा ने मंगलवार को शिकायत की थी । पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों नेताओं के अलावा अन्य के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है। एनएसयूआइ के प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा और युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी के नेतृत्व में सिविल लाइन थाने में शिकायत लेकर पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एआइसीसी, अनुसंधान विभाग के लेटरहेड को जाली बनाने और उस पर झूठी और मनगढंत सामग्री इंटरनेट मीडिया पर साझा करने का आरोप लगाया।

अजित जोगी की पत्नी रेणु जोगी मेदांता में भर्ती

गुरुग्राम। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजित जोगी की पत्नी व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक डा. रेणु जोगी को बुधवार देर शाम मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को अजित जोगी के बेटे अमित जोगी ने अपनी मां की बीमारी संबंधित ट्वीट कर यह जानकारी थी कि उनकी मां को बड़ी आंत का कैंसर है।

कोरोना से स्वामी चेतना नंद सरस्वती का निधन

भुवनेश्वर। कोरोना के कारण 87 वर्षीय स्वामी चेतनानंद सरस्वती का मंगलवार को निधन हो गया। वह अपने समय के विशिष्ट कृषि विज्ञानियों में से एक थे। पिछले कई सालों से भरतपुर इलाके में श्रीश्री निगमानंद आश्रम की स्थापना कर संन्यास जीवन गुजार रहे थे। गंजाम जिले के दिगपहंडी में जन्मे डा.चक्रपाणि मिश्र ने अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से पीएचडी की थी  कोरोना पाजिटिव होने पर कीम्स अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। 

डीएपी खाद पर अब 1200 रुपये सब्सिडी

अब तक की सर्वाधिक 140 % वृद्धि 

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने डाई अमोनियम फास्फेट ( डीएपी ) खाद पर सब्सिडी में अब तक की सर्वाधिक 140 फीसदी वृद्धि करते हुए 500 रुपये प्रति बोरी से बढ़ाकर 1200 रुपये कर दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने उच्चस्तरीय बैठक में हुए इस फैसले के बाद ट्वीट किया, डीएपी की बोरी 2400 के बजाय किसानों को 1200 रुपये में ही मिलेगी। पीएम ने कहा, सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और प्रयास करेगी कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मूल्य वृद्धि का दुष्प्रभाव किसानों को न भुगतना पड़े। डीएपी में इस्तेमाल होने वाले फॉस्फोरिक एसिड व अमोनिया की अंतरराष्ट्रीय कीमतें 60-70 फीसदी बढ़ गई हैं। इससे डीएपी की वास्तविक कीमत अब 2400 रुपये है, जिसे खाद कंपनियां 500 रुपये की सब्सिडी घटाकर 1900 में बेचती हैं। केंद्र सरकार हर साल रासायनिक खादों की सब्सिडी पर करीब 80,000 करोड़ रुपये खर्च करती है। सब्सिडी बढ़ने से 14,775 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च होंगे। 

भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा की कोरोना से मौत

 जयपुर। भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा ( 56 ) का कोरोना से निधन हो गया। मीणा राजस्थान के धारियावाड विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। सीएम अशोक गहलोत, विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पुनिया ने निधन पर शोक जताया। 

कारोबारी त्रुटि सुधार के लिए वापस ले सकेंगे जीएसटी रिफंड आवेदन

नई दिल्ली। सरकार ने कारोबारी के लिए जीएसटी रिफंड का प्रावधान आसान बना दिया है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ( सीबीआईसी ) ने बुधवार को कहा कि कारोबारी अब त्रुटि सुधार के लिए जीएसटी रिफंड का आवेदन वापस ले सकेंगे। सीबीआईसी के अनुसार, मौजूदा नियमों में रिफंड के आवेदन में अगर कोई त्रुटि होती है और विभाग की ओर से वापस कर दिया जाता है, तो दोबारा भेजे गए आवेदन पर नए सिरे से विचार किया जाता है। इस प्रक्रिया में 2 साल का समय लग सकता है। बोर्ड ने कारोबारियों को इस संकट से छुटकारा दिलाते हुए दो साल की अवधि समाप्त कर दी और आवेदन में त्रुटि पर उसे वापस लेने की सुविधा दे दी। 

ब्लैक फंगस की दवा उपलब्ध कराएगी सरकार

लखनऊ। प्रदेश में ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा एम्फोटेरीसीन - बी मरीजों को प्रदेश सरकार उपलब्ध कराएगी। सरकारी अस्पतालों को महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य व मेडिकल कॉलेजों को महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा के माध्यम से दवा दी जाएगी। जबकि खुले बाजार में इसके न मिलने पर तीमारदारों को रेडक्रॉस के माध्यम से दवा उपलब्ध कराई जाएगी। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद चिकित्सा स्वास्थ्य ने बताया कि दवा की सीमित उपलब्धता के कारण इसे लखनऊ, वाराणसी, मेरठ व आगरा मंडल में ही उपलब्ध कराया गया है। 

रॉयल एनफील्ड ने वापस मंगाए 2.37 लाख दोपहिया वाहन

नई दिल्ली। रॉयल एनफील्ड ने इग्नीशन कॉयल में खराबी की वजह से 2,36,966 दोपहिया वाहनों को वापस मंगा लिया है। कंपनी ने बुधवार को बताया कि क्लासिक, बुलेट और मेट्योर मॉडलों में यह खराबी आई, जिसे दूर करने के लिए वाहनों को वापस मंगाया गया है। कॉयल में खराबी से मिसफायरिंग और वाहन की क्षमता पर असर पड़ रहा था, जिससे शॉर्ट सर्किट का भी जोखिम था। वापस मंगाई गई गाड़ियों में अप्रैल, 2021 तक बिके वाहन शामिल हैं।

फास्टैग से जुड़ा ई - वे बिल, रुकेगी कर चोरी

नई दिल्ली। जीएसटी चोरी पर लगाम कसने और कर अधिकारियों के पास 10 वाणिज्यिक वाहनों का रियल टाइम डाटा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने ई - वे बिल को फास्टैग से जोड़ दिया है।

बी .1.617.2 पर कारगर है एस्ट्राजेनेका टीका : ब्रिटेन

लंदन। ब्रिटेन कोरोना वायरस के स्ट्रेन बी .1.617.2 को लेकर चिंतित था कि कहीं वायरस का ये रूप 21 जून से लॉकडाउन पूर्ण रूप से खत्म करने में काई अड़चन न पैदा कर दे। लेकिन बुधवार को प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने संसद में बताया कि एस्ट्राजेनेका का टिका बी .1.617.2 रूप समेत सभी  वेरिएंट के खिलाफ कारगर है। इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन के महामारी विशेषज्ञ प्रो. नील फर्गुसन के मुताबिक, वायरस का ये रूप है। प्रो. फर्गुसन ने कहा, यात्रा करने वाले या बहुत संकरी जगहों में रहने वाले बड़े परिवारों में बी .1.617.2 मिला है। ब्रिटेन में लगाया जा रहा एस्ट्रेजेनेका का टीका भारत में कोविशील्ड के नाम से दिया जा रहा है।

राकांपा की केरल इकाई के अध्यक्ष बने पीसी चाको

कोच्चि। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( राकांपा ) की केरल इकाई का प्रमुख पीसी चाको को बनाया गया, वह मार्च में कांग्रेस से राकांपा में शामिल हुए थे। चाको ने कहा, राकांपा प्रमुख शरद पवार ने मुझे पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। चाको ने पार्टी के वरिष्ठ नेता टी पी पीताम्बरम मास्टर की जगह ली है। 

पीएम केयर्स फंड का विवरण सार्वजनिक करने के लिए याचिका

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर पीएम केयर्स फंड की वर्तमान स्थिति व कोविड -19 राहत व अन्य परियोजनाओं के लिए इसके जरिये होने वाले आवंटन की जानकारी मांगी गई है। सामाजिक कार्यकर्ता साकेत गोखले ने यह याचिका कोविड -19 प्रबंधन मामले में दाखिल की है। इसमें कहा गया है, यह फंड गैर सरकारी हितधारक है व कोरोना से जारी लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। ऐसे में फंड के जरिये जरूरी वस्तुओं के वितरण व आपूर्ति से संबंधित जानकारी मिल सकती है। 

26/11 ऑपरेशन के अगुवा रहे पूर्व एनएसजी प्रमुख का निधन

नई दिल्ली। एनएसजी के पूर्व महानिदेशक व मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले के खिलाफ अभियान का नेतृत्व करने वाले जेके दत्त ( 72 ) का बुधवार को कोरोना से निधन हो गया। सेवानिवृत्त आईपीएस अफसर को 14 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

बंगाल में होना था कांग्रेस व टीएमसी में गठबंधन : मोइली

बंगलूरू। कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली ने कहा, पश्चिम बंगाल में हुए चुनावों में कांग्रेस और तृणमूल में गठबंधन होना चाहिए थ। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को कमजोर नेता बताते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मोइली ने राज्य में कांग्रेस के सफाए के लिए गठबंधन को जिम्मेदार ठहराया, जहां उनकी पार्टी ने वाम दलों और इंडियन सेकुलर फ्रंट के साथ गठजोड़ किया था। उन्होंने कहा, ममता तृणमूल बनाने से पहले कांग्रेस में थीं और ' हमारी अपनी ' हैं। भले ही उन्होंने हमारे विधायकों को अपनी ओर खींच लिया हो पर पार्टी उनके साथ बेहतर गठजोड़ कर सकती थी।

 

सोमवार, 17 मई 2021

kids mail


 

Office Space in Noida


 

Congress Party


 

Office Space in Noida


 

noida darpan


 

kids mail


 

FNI


 

noida darpan


 

drk consulting


 

Adi Shankaracharya


 

Farmhouse Parties


 

Farmhouse Parties

 


श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम

🚩जय सत्य सनातन🚩

🌥️ 🚩युगाब्द-५१२३ 

🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत--५०९७--🚩विक्रम संवत-२०७८

⛅ 🚩तिथि - पंचमी सुबह 11:34 तक तत्पश्चात षष्ठी

⛅ दिनांक 17 मई 2021

⛅ दिन - सोमवार

⛅ शक संवत - 1943

⛅ अयन - उत्तरायण

⛅ ऋतु - ग्रीष्म 

⛅ मास - वैशाख

⛅ पक्ष - शुक्ल 

⛅ नक्षत्र - पुनर्वसु रात्रि 01:22 तक तत्पश्चात पुष्य

⛅ योग - गण्ड 18 मई रात्रि 02:50 तक तत्पश्चात वृद्धि

⛅ राहुकाल - सुबह 07:39 से सुबह 09:18 तक

⛅ सूर्योदय - 06:01 

⛅ सूर्यास्त - 19:09 

⛅ दिशाशूल - पूर्व दिशा में

⛅ व्रत पर्व विवरण - 

 💥 विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)     


🌷 पापनाशिनी, पुण्यप्रदायिनी गंगा 🌷

➡ 18 मई 2021 मंगलवार  को श्री गंगा सप्तमी (गंगा जयंती) है ।

🚩 जैसे मंत्रों में ॐकार, स्त्रियों में गौरीदेवी, तत्त्वों में गुरुतत्त्व और विद्याओं में आत्मविद्या उत्तम है, उसी प्रकार सम्पूर्ण तीर्थों में गंगातीर्थ विशेष माना गया है। गंगाजी की वंदना करते हुए कहा गया हैः

🌷 संसारविषनाशिन्यै जीवनायै नमोऽस्तु ते।

तापत्रितयसंहन्त्र्यै प्राणेश्यै ते नमो नमः।।

🚩 'देवी गंगे ! आप संसाररूपी विष का नाश करने वाली हैं । आप जीवनरूपा है। आप आधिभौतिक, आधिदैविक और आध्यात्मिक तीनों प्रकार के तापों का संहार करने वाली तथा प्राणों की स्वामिनी हैं । आपको बार-बार नमस्कार है।'(स्कंद पुराण, काशी खं.पू. 27.160)

🚩 जिस दिन गंगा जी की उत्पत्ति हुई वह दिन गंगा जयंती (वैशाख शुक्ल सप्तमी) और जिस दिन गंगाजी पृथ्वी पर अवतरित हुई वह दिन 'गंगा दशहरा' (ज्येष्ठ शुक्ल दशमी) के नाम से जाना जाता है। इन दिनों में गंगा जी में गोता मारने से विशेष सात्त्विकता, प्रसन्नता और पुण्यलाभ होता है। वैशाख, कार्तिक और माघ मास की पूर्णिमा, माघ मास की अमावस्या तथा कृष्णपक्षीय अष्टमी तिथि को गंगास्नान करने से भी विशेष पुण्यलाभ होता है।


🌷 गंगा स्नान का फल 🌷

🚩 "जो मनुष्य आँवले के फल और तुलसीदल से मिश्रित जल से स्नान करता है, उसे गंगा स्नान का फल मिलता है ।" (पद्म पुराण , उत्तर खंड)

शिवावतार आद्य शंकराचार्य के प्राकट्य दिवस पर कोटिशः नमन

‘अहं ब्रह्मास्मि’ से होता है आध्यात्मिक विकास

आदि शंकराचार्य अद्वैत वेदांत के प्रणेता, संस्कृत के विद्वान, उपनिषद व्याख्याता और सनातन धर्म सुधारक थे. ... प्राचीन भारतीय सनातन परंपरा के विकास और धर्म के प्रचार-प्रसार में आदि शंकराचार्य का महान योगदान है.

शंकराचार्य की मान्यताएं वर्तमान मानव समाज को इस बात के लिए प्रेरित करती हैं कि परावलम्बी मत बनो, आत्मनिर्भर बनो।

लगभग 2500 सौ वर्ष पूर्व इस धरा पर एक ऐसे तेजस्वी व्यक्तित्व का पदार्पण हुआ था जिन्होंने यह महा उद्घोष किया था कि अनन्त शक्ति का स्रोत सबके अन्दर निहित है। जरूरत है अपनी अन्त:शक्ति पहचानने की। वे थे आदि शंकराचार्य। केरल के छोटे से ग्राम में जन्म लेकर जिन्होंने समूचे भारत को एक सूत्र में बांधने के लिए चारों कोनों पर चार मठ की स्थापना की थी। 16 वर्ष की अवस्था तक जिन्होंने सारे भाष्य लिख लिए थे और मात्र 32 वर्ष की अवस्था में अध्यात्म के शिखर का संस्पर्श करते हुए सांसारिक यात्रा सम्पन्न कर ली थी। समस्त करणीय को सम्पन्न कर समूचे विश्व को उन्होंने अचंभित कर दिया था। उन्होंने स्वयं को पहचानने पर जोर दिया था।

मैं ब्रह्म हूं

‘अहं ब्रह्मास्मि’ का मंत्र देने वाले आदि शंकराचार्य ने स्वयं के आकलन पर बल दिया था। उनका मानना था कि दीनता अन्त:जनित नहीं बाह्य प्रभावित है। उन्होंने हर मानव को यह अहसास कराने की कोशिश की, अन्दर से सभी एक समान है फिर भी सुखी-दुखी, सबल-निर्बल, अमीर-गरीब का भेद दृष्टिगोचर होता है, जबकि सबके अन्दर एक जैसी शक्ति है। कोई अपनी शक्ति को पहचान लेता है और कोई अपनी शक्ति को पहचानने में विलम्ब करता है। अपनी शक्ति को पहचान कर ‘अहं ब्रह्मास्मि’ की अनुभूति करने से व्यक्ति का आध्यात्मिक विकास तय है।मोक्ष परम सत्य है

मैं ब्रह्म हूं, मैं मुक्त हूं, मैं अद्वैत रूप हूं, मैं चिरंतन सत्य हंू, मेरी आत्मा ब्रह्म है सब कुछ ब्रह्म है, माया या अविद्या का स्वतंत्र अस्तित्व नहीं है। शंकराचार्य की ये मान्यताएं वर्तमान मानव समाज को इस बात के लिए प्रेरित करती हंै कि परावलम्बी मत बनो, आत्मनिर्भर बनो। मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता स्वयं है। अपने अंदर अनंत शक्ति का स्रोत निहित है। नित्य एवं अनित्य में विवके करो, इहलोक और परलोक की विषय वासनाओं से दूर रहो, शम, दम, श्रद्धा, समाधान उपरति और तितिक्षा के द्वारा अपना निर्माण करो।

आत्मा ही ब्रह्म है

उपनिषदों में एक वाक्य ‘तत्त्वमसि’ अत्यन्त प्रसिद्ध है। तत् अर्थात् ब्रह्म एवं त्वम अर्थात् आत्मा है। प्रत्येक व्यक्ति में आत्मा है। आत्मा के बिना किसी के अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती। ‘सत्यं ज्ञानं अनन्तं ब्रह्म’ अर्थात् ब्रह्म सत, ज्ञान और अनन्त रूप है। ब्रह्म सत्य है, असत्य नहीं, ब्रह्म ज्ञान रूप है, अज्ञान नहीं, अनन्त है सीमित नहीं। यह सच्चिदानन्द रूप है। यह सत् है, चित् है और आनंद रूप है। प्रत्येक व्यक्ति की आत्मा में यह क्षमता है कि वह सच्चिदानन्द ब्रह्मरूप को प्राप्त कर सके। जिस आत्मा से ब्रह्मरूप प्राप्त करने का प्रयत्न होता है वह आत्मा ब्रह्मरूप को प्राप्त करता है। किन्तु जो भय या अन्यान्य कारणों से पुरुषार्थ से वंचित रहते हैं, शंकर के अनुसार वे इस जगत् के व्यामोह में पड़े रहते हैं। शंकराचार्य का संदेश यही है कि अपनी शक्ति को पहचान कर अपनी आत्मा को ब्रह्मरूप देने का प्रयत्न करना चाहिए क्योंकि आत्मा ही ब्रह्म है।

माया अर्थात् अविद्या से बचो

शंकराचार्य माया के अस्तित्व को स्वीकार करते हैं। माया अज्ञानरूप है। प्रकृति रूप है किन्तु सांख्य की प्रकृति की तरह स्वतन्त्र नहीं है। उन्होंने अज्ञानता के स्वतन्त्र अस्तित्व को स्वीकार न करके एक तरह से जनता जनार्दन को ज्ञान की आराधना पर बल दिया था। माया का शाब्दिक अर्थ करते हुए उन्होंने कहा था ‘मा’ अर्थात् जो नहीं है ‘या’ अर्थात् उसे उस रूप में प्रतिपादित कर देना। रस्सी को देखकर सर्प का आभास होना यह माया है, अविद्या है, अज्ञानता है। शंकर के अनुसार माया की दो शक्तियां है। ब्रह्मसूत्र शांकर भाष्य उनकी अमर कृति है। जिसमें वे लिखते हैं कि माया अपने आवरण शक्ति के द्वारा रस्सी के स्वरूप को ढक लेती है और विक्षेप शक्ति के द्वारा सर्प का आरोपण कर देती है। यह आरोपण है, बदलाव नहीं। रस्सी सर्प का रूप नहीं लेती है अपितु सर्प का आभास कराती है। शंकर के शब्दों में यह विवर्त है, परिणाम नहीं। ज्ञान से यह अज्ञान रुपी विवर्त का निराकरण हो जाता है।

शंकराचार्य न बहुतत्त्ववादी हैं और न द्वैतवादी

कपिल मुनि प्रकृति और आत्मा (पुरुष) के रूप में मूलत: दो सत्ता के अस्तित्व को मानते हैं। भगवान महावीर भी जीव एवं अजीव दो सत्ता को मानते हैं। चार्वाक दर्शन में पृथ्वी, अग्नि, वायु और जल इन चार भौतिक सत्ता के अस्तित्व को स्वीकार किया गया है। गौतम 16 पदार्थ और कणाद सात पदार्थ के अस्तित्व को मानते हैं। शंकराचार्य न बहुतत्त्ववादी हैं और न द्वैतवादी हैं। वह मूलत: अद्वैतवादी है। वे एकमात्र ‘ब्रह्म’ के अस्तित्व को स्वीकार करते हैं। ‘सर्वं खल्विदम्’ ब्रह्म का उद्घोष करते हैं। इसी को आत्मा का विकास भी मानते है। वे माया को स्वीकार करते हैं। किन्तु स्वतन्त्र शक्ति के रूप में नहीं अपितु माया ब्रह्म की ही शक्ति है। वे प्रातिभासिक, व्यावहारिक एवं पारमार्थिक सत्ता को मानते है। लोक व्यवहार में प्रातिभासिक एवं व्यावहारिक सत्ता है किन्तु अन्तत: केवल पारमार्थिक सत्ता है। सत्ता से उनका तात्पर्य जो तीनों कालों में निहित हो अर्थात् चिरन्तन सत्य हो तो एकमात्र ब्रह्म ही चिरन्तन सत्य है।

रायबरेली : नहीं रहे पूर्व विधायक शिवबालक पासी

रायबरेली। सलोन के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री शिवबालक ( 81 )का शनिवार रात निधन हो गया।  वह पेट की बीमारी से पीड़ित थे। वह गांधी परिवार के करीबी थे। उन्होंने प्रधान से लेकर मंत्री तक का सफर तय किया। रविवार को गांव में ही पूर्व विधायक का अंतिम संस्कार हुआ। थौरी गांव निवासी शिवबालक पासी 1980 में पहली बार कांग्रेस से सलोन विधानसभा सीट से विधायक बने। वह 1985, 1989,1991 और 2007 में भी विधायक बने। 1980 में कांग्रेस सरकार में पासी को समाज  कल्याण राज्य मंत्री जबकि वर्ष 1985  में कृषि राज्य मंत्री बनाया गया था। 

दिल्ली - हरियाणा में सात दिन और बढ़ा लॉकडाउन

नई दिल्ली। दिल्ली व हरियाणा सरकार ने एक सप्ताह का लॉकडाउन और बढ़ा दिया। दिल्ली में 24 मई की सुबह 5 बजे तक पहले से चल रही सभी पाबंदियों यथावत रहेंगी। सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर तर्क दिया है कि इसकी वजह से संक्रमण तेजी से रहा है। लॉकडाउन में मेट्रो सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। वही, हरियाणा आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी आदेशों में साफ है कि 17 से 24 मई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा। 

डीआरडीओ की कोरोना की दवा आज से मिलेगी

नई दिल्ली। डीआरडीओ द्वारा निर्मित कोरोना रोधी दवा 2 -डीऑक्सी- डी-ग्लूकोज (2-डीजी) को सोमवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मंत्री हर्षवर्धन एक कार्यक्रम में जारी करेंगे। भारतीय दवा औषधि महानियंत्रक ने दवा के आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी थी।

स्पूतनिक - वी : 60 हजार और टीके

सिकंदराबाद। स्पूतनिक - वी टीके की साठ हजार खुराकों की दूसरी खेप रविवार को भारत पहुंच गयी है। रुसी वैक्सीन निर्माता की भारतीय साझीदार फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। इस खेप से नमूने केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला को जारी करने के लिए भेजे जायेंगे। इससे पहले एक मई को रुसी ठीके की पहली खेप भारत पहुंची थी। भारत में रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव ने कहा की कोविड -19 के खिलाफ भारत -रूस की लड़ाई विशेषाधिकार प्राप्त रणनीति साझेदारी का एक शानदार उदाहरण है। यह अंतरराष्ट्रीय महामारी विरोधी सहयोगी का एक प्रभावी मॉडल है।

मुख्यमंत्री का दौरा महज खानापूर्ति : सपा

ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी ने मुख्यमंत्री के दौरे को  खानापूर्ति बताया है। सपा के जिला महासचिव व प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी का आरोप है कि सीएम केवल अधिकारियो के कहने पर काम कर रहे है। वह जमीनी हकीकत को जानने का प्रयास नहीं कर रहे है। सीएम को नोएडा के बीच स्थित छपरौली गांव का दौरा कराया गया। छपरौली के आस पास 3 बड़े  आसपास भी है। सीएम वहा नहीं गए। गांव का दौरा करना था तो उन गावों में करते जो मुख्यालय से दूरी पर स्थित है जहां पर प्राथमिक सेवाएं भी जनता को नहीं मिल रही है और केवल झोला छाप ही एक मात्र सहारा है। इधर, करप्शन फ्री इंडिया संस्थापक आलोक नागर ने बताया की मुख्यमंत्री ने छपरौला गांव का दौरा किया। उन्होंने वही देखा जो उन्हें दिखाया गया। जबकि लोग उन गावों में सीएम का इंतज़ार कर रहे थे जहां सुविधाओं का आभाव है और वह हालत सुधरने का इंतज़ार कर रहे है। 

शनिवार, 15 मई 2021

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 50 को ठगा

नोएडा। सेक्टर -64 में आयुष्मान भारत योग और खेलकूद प्रशिक्षण संसथान के नाम पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 50 से अधिक लोगो से ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ओमप्रकश ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि मामला गाज़ियाबाद सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट के आदेश के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी। ओमप्रकाश ने ऑनलाइन शिकायत में आरोप लगाया है कि संस्थान की तरफ से प्रेदश में 1000 से अधिक योगा और स्पोर्ट्स टीचर की  बताई गयी थी। कई युवको ने नौकरी के लिए संपर्क किया। आरोप है कि 50 से अधिक लोगो से संसथान के कर्मचारियों ने नौकरी के नाम पर लाखो रुपए की ठगी की संसथान बंद कर दिया। आरोपियों में 3 युवतियों समेत 8 लोग शामिल है। 

श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम

🚩जय सत्य सनातन🚩

🌥️ 🚩युगाब्द-५१२३ 

🌥️ 🕉️🚩सप्तर्षि संवत-५०९७🌹🚩विक्रम संवत-२०७८

⛅ 🚩तिथि - तृतीया सुबह 07:59 तक तत्पश्चात चतुर्थी

⛅ दिनांक 15 मई  2021

⛅ दिन - शनिवार

⛅ शक संवत - 1943

⛅ अयन - उत्तरायण

⛅ ऋतु - ग्रीष्म 

⛅ मास - वैशाख

⛅ पक्ष - शुक्ल 

⛅ नक्षत्र - मॄगशिरा सुबह 08:39 तक तत्पश्चात आर्द्रा

⛅ योग - धृति 16 मई रात्रि 02:29 तक तत्पश्चात शूल

⛅ राहुकाल - सुबह 09:18 से सुबह 10:57 तक

⛅ सूर्योदय - 06:02 

⛅ सूर्यास्त - 19:08 

⛅ दिशाशूल - पूर्व दिशा में

⛅ व्रत पर्व विवरण - विनायक चतुर्थी

 💥 विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

  

🌷 सुख-समृद्धि की सदैव वृद्धि हेतु 🌷

🏡 घर के मध्य में तुलसी का पौधा होने से घर में प्रेम के साथ-साथ सुख-समृद्धि की भी सदैव वृद्धि होती रहती है |


🌷 देशी गाय व भैंस के दूध में अंतर 🌷

🐄 देशी गाय का दूध 🐄

✅ १] सुपाच्य होता है |

✅  २] इसमें स्वर्ण-क्षार होते हैं  |

✅ ३] बुद्धि को कुशाग्र बनाता है |

✅ ४] स्मरणशक्ति बढाता है एवं स्फूर्ति प्रदान करता है |

✅ ५] यह सत्त्वगुण बढ़ाता है |

✅ ६] गाय अपना बछड़ा देखकर स्नेह व वात्सल्य से भर के दूध देती है |

🐃 भैंस का दूध 🐃

❌ १] पचने में भारी होता है |

❌ २] इसमें स्वर्ण-क्षार नहीं होते हैं।

❌ ३] बुद्धि को मंद करता है |

❌ ४] यह आलस्य व अत्यधिक नींद लाता है |

❌ ५] यह तमोगुण बढ़ाता है |

❌ ६] भैंस स्वाद व खुराक देखकर दूध देती है | भैंस का दूध पीके बड़े होनेवाले भाई सम्पदा के लिए लड़ते-मरते हैं |

🐄 देशी गाय के दूध में सम्पूर्ण प्रोटीन्स रहने के कारण यह मनुष्यों के लिए अनिवार्य है | भैंस के दूध की अपेक्षा गाय के दूध में रहनेवाले प्रोटीन्स सुगमता से पचते हैं | गाय के दूध में ऑक्सिडेज तथा रिडक्टेज एंजाइम की प्रचुरता रहती है, जो पाचन में सहायता देने के अतिरिक्त दूध पीनेवालों के शरीर में पाये जानेवाले टोक्सिंस (विषैले पदार्थ) को दूर करते हैं |

🐄 देशी गाय के दूध की और भी अनेक विशेषताएँ हैं | ऊपर दिये गये बिन्दुओं से देशी गाय के दूध की श्रेष्ठता स्पष्ट हो जाती है | देशी गाय का दूध पीकर हम आयु, बुद्धिमत्ता, सात्त्विकता, निरोगता आदि बढायें या भैंस का दूध पी के इन्हें घटायें – यह हमारे हाथ की बात है |

🐃 भैंस के दूध से भी अधिक हानिकारक है जर्सी आदि विदेशी संकरित गायों का दूध |

सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पलवल। फेसबुक पर दोस्ती कर युवती को शादी का झांसा देकर अपने गांव बुला 27 दोस्तों के साथी मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में शुक्रवार को हसनपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को उन स्थानों पर भी लेकर गई, जहां युवती से दुष्कर्म किया गया। 23 वर्षीया पीड़िता का परिवार मूल रूप से देहरादून का है तथा अभी उत्तरप्रदेश में रहता है। हालांकि पीड़िता ने पुलिस कहा की उसके परिवार को इस घटना की जानकारी नहीं दी जाए। वह फिलहाल दिल्ली में रहती है। हसनपुर के गांव रामगढ निवासी सागर ने फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती की। 3 मई को  युवती को शादी की बात कहकर अपने गांव अपने परिवार के लोगो से मिलने के लिए बुला लिआ। युवती होटल पहुँच गई। जहां से सागर उसे अपने साथ रामगढ अपने घर ले जाने के बजाय गांव के जंगलो में ले गया। जहां एक ट्यूबवेल पर सागर के भाई समुन्दर सहित करीब 20 अन्य लोग मौजूद थे। सागर व उसके सभी दोस्तों ने मिलकर पूरी रात युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। सुबह होने के बाद उसके दोस्त अपने घरो को चले गए। जबकि सागर युवती को उसी हालत में लेकर अपने एक अन्य दोस्त अशोक कबाड़ी के यहां ले गया।   

नेपाल : ओली ने ली पीएम पद की शपथ

काठमांड। केपी शर्मा ओली ने तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। संसद में बीते सोमवार को वह विश्वास मत हार गए थे। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने शीतल निवास में शुक्रवार को उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पेंपा सेरिंग तिब्बत सरकार के नए पीएम

धर्मशाला। तिब्बतियों को पेंपा सेरिंग के रूप में उनका अगला सिक्योंग (प्रधानमंत्री) मिल गया। धर्मगुरु दलाईलामा के करीबी पेंपा ने केलसंग दोरजे को 5,441 वोट के अंतर से हराया। निर्वासित तिब्बत सरकार के चुनाव आयोग ने ऑनलाइन चुनाव नतीजों की घोषणा की। 

7330 लोगों को लगी वैक्सीन

नोएडा। जिले में शुक्रवार को 7330 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। खासकर 18 से 44 साल के 2665 लोगो ने वैक्सीन लगवाने में उत्साह दिखाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 25 सरकारी केंद्रों में वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाया गया। 60 साल से ऊपर 442 वृद्धो ने वैक्सीन लगवाई, दूसरी डोज़ लगवाने वाले वृद्धो की संख्या 1095 रही 45 से 59 साल तक के 1310 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाई। वही, 1643 लोगों ने दूसरी डोज ली। 

24 घंटो में 20 की मौत, 336 संक्रमित मिले

सहारनपुर। कोरोना से जनपद में 24 घटे में 20 मरीजों की मौत हुई। एक दिन में मरने वालो की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। जनपद में कोरोना से अब तक 377 लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को 336 नए कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना संक्रमित की कुल संख्या 28572 हो गयी है। उधर शुक्रवार को 834 मरीज़ ठीक भी हुए। इसके बाद जनपद में एक्टिव मरीज़ घटकर 6251 हो गए है। 

 

डब्ल्यूएचओ ने दी चेतावनी️, अभी️ और घातक होगी महामारी

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि महामारी इस साल पहले से भी ज्यादा जानलेवा साबित होने जा रहा है। इसलिए अमीर देश बच्चो का टीकाकरण करने के बजाय गरीब देशो को तुका दान दें। डब्ल्यूएचओ के महानिदिशेक टेड्रोस अदनोम ने कहा, हम इस महामारी का दूसरा साल पहले के मुकाबले ज्यादा जानलेवा और घातक साबित करने की राह पर है। उन्होंने कहा, जनवरी में मैने एक नैतिक तबाही के बारे में बात की थी। दुर्भाग्य से, अब हम इस नाटक को टिका आपूर्ति का अधिकांश हिस्सा खरीद लेने वाले चंद अमीर देशों में देख रहे है, जो अब कम जोखिम वाले समूहोका भी टीकाकरण क्र रहए है। उन्होंने अमीर देशो से बच्चो का टीकाकरण टालने की भी अपील की है। 

तौकाते बढ़ा, केरल में भारी बारिश, गुजरात में तबाही की आशंका

कोट्टायम। अरब सागर से उठा इस साल का पहला चक्रवाती तूफान तौकाते तेजी से आगे बढ़ रहा है।  शुक्रवार को केरल के कोट्टायम तट पर इसके कारण भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक इसके विकराल रूप में 18 मई की सुबह गुजरात पहुंचने के आसार है, जहा इससे भारी तबाही की आशंका है। एनडीआरएफ ने 53 टीमें तैनात करने की तैयारी कर ली है। ऐसे देखते हुए केरल के तटीय इलाको से 300 परिवारों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक कोट्टायम के आलावा दक्षिण केरल के कुछ इलाको में सुबह 8:30 बजे से भारी बारिश दर्ज की गयी है।

गुरुवार, 13 मई 2021

जस्टिस चंद्रचूड़ हुए कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ कोविड-19 पॉजिटिव हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके स्टाफ के कुछ लोग भी संक्रमित हैं। लिहाजा बृहस्पतिवार को कोविड प्रबंधन के अलावा इससे जुड़ी 21 अन्य याचिकाओं पर सुनवाई अगले आदेश तक के लिए टाल दी गई है।

आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल की हालत नाजुक

नई दिल्ली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और ह्रदयरोग डॉ. केके अग्रवाल की हालत नाजुक है। दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती डॉ. अग्रवाल वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत के बारे में अभी कुछ ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती है। वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद डॉ. अग्रवाल संक्रमण की चपेट में आए थे जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती किया गया। परिवार ने कहा, उनकी हालत स्थिर है, लेकिन नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डीन डॉ. राजीव सूद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि डॉ. अग्रवाल की हालत नाजुक है एम्स के ट्रामा सेंटर में कोविड ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने बताया कि फेफड़े में संक्रमण बढ़ने के साथ डॉ. अग्रवाल को वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया है।

नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर ने दिए 20 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर

नोएडा। अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर के अध्यक्ष ललित ठुकराल ने प्राधिकरण को 5 लीटर प्रति मिनट क्षमता के 20 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर उपलब्ध कराये है। इसे 7500 रुपये सिक्योरिटी मनी तथा आधार कार्ड, पैन कार्ड और पास की मूल प्रति जमा कर 7 दिन के लिए प्राप्त किया जा रहा है। ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर की वापसी के बाद दस्तावेज़ और सिक्योरिटी मनी वापस होगी। 

ढाई किलो गांजे व कार सहित तस्कर गिरफ्तार

नोएडा। पुलिस ने मंगलवार को जांच के दौरान सेक्टर 88 बी - ब्लाक पुस्ता रोड के पास से एक कार सवार गांजा तस्कर को ढाई किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। फेस -2 थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाई की है। फेस -2 थाना पुलिस के अनुसार, मंगलवार को पुलिस टीम सेक्टर 88 में पुस्ता रोड के पास जांच कर रही थी। एक संदिग्ध स्विफ्ट डिज़ायर कार रोककर तलाशी ली। इसमें दो किलो 500 ग्राम अवैध गांजा मिला। आरोपित रवि एन्क्लेव फेस -2 थाना क्षेत्र निवासी सोनू साहनी है। वह मूल रूप से बिहार के सीवान का रहने वाला है।  इससे पूर्व भी सोनू 16 अक्टूबर को गांजे के साथ गिरफ्तार हुआ था। 

नरवने ने लिया सेना की तैयारियों का जायजा

जम्मू। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सेना द्वारा आम नागरिको के सहायतार्थ उठाये गए कदमो की ज़मीनी हकीकत की समीक्षा के लिए सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने बुधवार को जम्मू के सैन्य अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने डॉक्टरों व अन्य चिकित्सा कर्मियों द्वारा दी जा रही सेवाओं का जायजा लेने के बाद उनकी सराहना की। इस बीच, उन्होंने उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी के और जीओसी व्हाइट नाइट कॉर्प्स के साथ अखनूर, नौशेरा और राजोरी के अग्रिम इलाकों का दौरा किया।

आसपा अध्यक्ष ने खुद को किया आइसोलेट

छुटमलपुर (सहारनपुर)। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि देर रात उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हल्के बुखार और खांसी के बाद चंद्रशेखर को अपने घर में आइसोलेट लिया गया है। 

 

अधिक किराया वसूलने वाला एम्बुलेंस चालक धरा

नोएडा। कोविड-19 इमरजेंसी के दौरान तय मानक से अधिक किराये लेने वाले एम्बुलेंस चालक को कोतवाली सेक्टर -39 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एम्बुलेंस चालक के खिलाफ मंगलवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-37 निवासी सेनानिवृत कर्नल सोहन सिंह की पत्नी का 10 मई को निधन हो गया था। इसके बाद उनके परिजनों ने शव को अंतिम निवास ले जाने के लिए एम्बुलेंस मंगवाई था। इसके लिए चालक बंटी ने मनमाने तरीके से 17000 किराया वसूला था। 

पूर्व सीबीआई अधिकारी रागोथमन का निधन

चेन्नई। सीबीआई के पूर्व अधिकारी के रागोथमन का बुधवार को चेन्नई में कोरोना से निधन हो गया।  वह 76 वर्ष के थे। रागोथमन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले के मुख्य जांच अधिकारी थे। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें पिछले सप्ताह भर्ती कराया गया था और बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। 

कोरोना से लड़ने में सबसे आगे रहा नर्सिंग स्टाफ: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को आंतरिक नर्स दिवस पर देश और दुनिया के नर्सो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन मेहनती नर्सिंग स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है। पीएम ने ट्वीट किया, आंतरिक नर्स दिवस मेहनती नर्सिंग स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है, जो कोरोना से लड़ने में आगे निकल गया है।  

 

घर से लैपटाप और तीन मोबाइल चोरी

नोएडा। सेक्टर -41 में घर से चोर मोबाइल फोन और लैपटाप चोरी कर ले गए। पुलिस के मुताबिक, नवीन कौशिक सेक्टर -41 के एफ ब्लाक में अपने रूममेट के साथ रहते हैं। सुबह करीब आठ बजे उनके घर में घरेलू सहायिका काम करने आई थी। घर में काम कर रही थी, क्यूंतभी उन्हें झपकी लग गई।   उधर, घरेलू सहायिका भी काम करके जा चुकी थी। उन्होंने घरेलू सहायिका पर शक जताते हुए थाना सेक्टर -39 में शिकायत दी है। 

ईदगाह पर ईद उल फितर की नमाज नहीं पढ़ेंग सकेंगे लोग

दनकौर। बिलासपुर पुलिस चौकी और दनकौर कोतवाली परिसर में बुधवार को पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बैठक की। पुलिस द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल के बारे में बताया गया और कोरोनावायरस से बचाव करने के तरीके बताए गए। वहीं ईद उल फितर की नमाज पढ़ने के संबंध में निर्देश देते हुए बताया गया कि इस वर्ष ईद उल फितर की नमाज ईदगाह पर नहीं होगी। अपने गांव की मस्जिद में सांकेतिक रूप से केवल पांच लोग सामाजिक दूसरे का पालन करते हुए नमाज अदा कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य लोग अपने घर पर रहकर ही नमाज अदा कर सकते हैं। पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

बुधवार, 12 मई 2021

शिनजियांग ने मुस्लिम आबादी कम करने की फिराक में चीन

बीजिंग। चीन शिनजियांग प्रांत में सभी गैर मुस्लिमों पर शिकंजा कसता जा रहा है। वह अब इस समुदाय की आबादी कम करने की फिराक में जुट गया है। इसके लिए कोई उइगर महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें गर्भ निरोधक उपाय अपनाने के लिए विवश किया जाता है। ऐसा नहीं करने पर भारी-भरकम जुर्माना या हिरासत का सामना करना पड़ता है। चीन में अधिकारियों का दोहरा चरित्र सामने आ रहा है। वह चीन की गिरती जन्म दर को रोकने के प्रयास में जहां देश भर की महिलाओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। तो वही उइगर बहुल शिनजियांग में महिलाओं को कम बच्चे पैदा करने के लिए विवश कर रहे हैं। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि महिलाओं के लिए गर्भनिरोधक डिवाइस लगवाना स्वेच्छिक है। लेकिन सरकारी सूचनाओं और मीडिया में आई खबरों से जाहिर होता है कि चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी क्षेत्र की आबादी नियंत्रित करने के लिए बलपूर्वक प्रयास कर रही है। शिनजियांग की कई महिलाओं ने बताया कि उन पर दबाव डाला जाता है। अगर कोई महिला कई बच्चों की मां है और उनसे गर्भनिरोधक प्रतिक्रिया अपनाने से इंकार कर दिया तो उसे भारी जुर्माने या हिरासत केंद्र का सामना करना पड़ता है। हिरासत केंद्र का सामना करने वाली कुछ महिलाओं का कहा कि उनको अत्याचार का सामना करना पड़ा। उनको ऐसी दवाएं दी गई जिससे उनकी महावारी बंद हो गई। एक महिला ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया। चीन पिछले कई वर्षों से शिनजियांग में उइगर मुस्लिमो पर शक्ति कर रहा है। यहां के अधिकारी लोगों पर कड़ी नजर रखते हैं। इसके लिए निगरानी उपकरण लगाए गए हैं। कई हिरासत केंद्र भी बनाए गए हैं। जहां लाखों उइगर को रखा गया है। चीन इन हिरासत केंद्रों को व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र बताया है। 

मंगलवार, 11 मई 2021

Ramesh Chander Sharma


 

Mehndi- advt


 

गुलाम नबी ने बंगाल चुनावों में गठबंधन को लेकर सवाल उठाए

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने कोरोनावायरस का बहाना लेकर पार्टी अध्यक्ष पद चुनाव को तो 3 महीनों के लिए टाल दिये है, लेकिन कार्य समिति में कुछ वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने बंगाल में चुनाव पूर्व किए गए गठबंधन पर सवाल उठाए हैं। हालांकि कार्यसमिति की इस बैठक में अध्यक्ष के चुनावों को टालने के लिए कोई मतभेद नहीं दिखा। 

कार्य समिति की बैठक में हरियाणा प्रदेश से दो बार विधानसभा चुनाव और एक संसदीय चुनाव में बुरी तरह से हारने वाले तथा फिलहाल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सूरजवाला ने दलील दी कि चुनावों को अनंत काल के लिए नहीं बल्कि एक-दो महीनों के लिए ही टाला गया है तथा हार की समीक्षा के लिए 48 घंटे में समिति का गठन किया जाएगा। 

कार्य समिति की इस बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व महासचिव गुलाम नबी आजाद ने बंगाल चुनावों सहित पांच राज्यों में हुए चुनाव पर कांग्रेस के घटिया प्रदर्शन के साथ-साथ चुनाव पूर्व किए गए गठबंधन के राहुल गांधी के फैसले पर सवाल उठाया। व कई तीखे सवाल किए। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी का आईएसएफ व् वामपंथियों से गठबंधन से जनता में गलत संदेश गया, जिसके कारण कांग्रेस बंगाल में एक भी सीट नहीं जीत पाई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने आजाद का समर्थन किया व आत्मचिंतन को कांग्रेस की संस्कृति बताया। राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने G23 पर राहुल की टिप्पणी की सराहना करते हुए पार्टी के प्रदर्शन पर चिंता व्यक्त की। 

वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सफाई कर्मी हड़ताल पर

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के सफाई कर्मी एक बार फिर वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठ गए हैं। कोरोना काल में जहां पूरा देश इससे निपटने की तैयारी कर रहा है, वहीं सफाई कर्मी द्वारा हड़ताल पर बैठने को लेकर शहर वासियों में काफी रोष है। उनका कहना है कि एक तो यह सफाई कर्मी सही प्रकार से काम नहीं करते, दिन में केवल 2 घंटे काम कर यह अपने घरों को भाग जाते हैं। हालांकि प्राधिकरण ने साफ कर दिया  है कि अगर यह लोग हड़ताल पर बैठते हैं तो उनके पास वैकल्पिक व्यवस्था है तथा अन्य बहुत लोग हैं जो इनकी जगह काम करना चाहते हैं।  

लॉकडाउन के दौरान साइकिल चोरी

नोएडा। लॉकडाउन के दौरान सेक्टर 23 में  चोरों ने घर में घुसकर स्पोर्ट्स साइकिल चुरा ली। घटना और चोरी करने  वाला शख्स सीसीटीवी में कैद हो गया। घटना की रिपोर्ट थाना 24 में दर्ज करने  के लिए शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है साइकिल की कीमत ₹20000 थी। 

ममता की सरकार बनी बंगाल से हिंदुओं का पलायन शुरु

नई दिल्ली। चुनाव में विजयी होने के ठीक बाद से हिंदुओं के खिलाफ बंगाल में हिंसा का दौर चल पड़ा है। हिंदुओं के खिलाफ हो रही इस हिंसा पर विश्व हिंदू परिषद ने गहरी चिंता जताई है। दूसरी और बंगाल की मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हो रही हिंसा की घटनाओं पर शर्म आनी चाहिए, बेशर्म होकर हिंसा को उकसा रही है। तमाम हिंदू संगठनों के बाद केंद्र सरकार ने बंगाल में हिंदुओं पर हो रही हिंसा व उनके पलायन को लेकर चिंता जताई है। 

गौरतलब है कि हिंदुओं पर हो रही इस हिंसा के खिलाफ कांग्रेस सहित कई राजनीतिक दल जो केवल मुस्लिम  वोट की राजनीति करते हैं अभी तक कोई खेद नहीं जताया है और ना ही बंगाल सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। ऐसे दलों को नजर में बहुसंख्यक समाज के लोगों की जान की कोई कीमत नहीं है। वहीं अगर किसी भाजपा शासित प्रदेश में किसी गैर हिंदू के खिलाफ जरा सी भी हिंसा हो जाती है तो तमाम 57 देशों के साथ-साथ कांग्रेस, सपा, बसपा, एनसीपी आदि दल पूरे देश में कोहराम मचाने के लिए उठ खड़े हो जाते हैं। इन दलों की नजर में हिंदू अनाथ है! 

1026 नए संक्रमित मिले 1041 मरीज हुए ठीक

नोएडा। संक्रमण की वजह से जिले में सोमवार को 10 लोगों की मौत हुई है, हालांकि ये सभी मौतें 8 मई या उससे पहले हुई थीं, लेकिन अस्पतालों की तरफ से इनको पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया था। इसमें से सबसे अधिक मौत 5 शारदा अस्पताल में हुई है। इसके साथ, 1026 नए रोगी मिले हैं।  हालांकि थोड़ी राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में नए रोगियों से ज्यादा ठीक होने वाले 1041 का आंकड़ा है। प्रदेश सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में कोरोना से 10 लोगों की मौत हुई है। यह मृत्यु 23, 24, 26, 27 अप्रैल, एक और 8 मई की है। इसमें से 5 मौतें शारदा अस्पताल, 3 मेट्रो और 2 शर्मा अस्पताल में हुई हैं। बताया जा रहा है कि सभी गंभीर संक्रमण से पीड़ित थे। डॉक्टरों इनकी जान बचाने की कोशिश की थी। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि यह सभी पुरानी मौतें हैं। निजी अस्पतालों ने अपने आंकड़ों को रिकॉर्ड में नहीं चढ़ाया था। अब जिले में कल मरने वालों का आंकड़ा 327 हो गया है।

बंगाल भाजपा के 61 विधायकों को एक्स श्रेणी की सुरक्षा

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भाजपा के 61 विधायकों को एक्स श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इनकी सुरक्षा में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात रहेंगे। बंगाल से लौटी केंद्रीय टीम की रिपोर्ट के आधार पर विधायकों को यह सुरक्षा प्रदान की गई है। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि विधायकों को मिल रही धमकी की वजह से यह फैसला किया गया है। बाकी 15 भाजपा विधायकों को उससे ऊपर वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली है। वहीं, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को पहले ही जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जा चुकी है। 

क्रिकेटर पीयूष चावला के पिता का कोरोना से निधन

 मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पीयूष चावला के पिता प्रमोद कुमार चावला का कोरोना से निधन हो गया। सोमवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के सदस्य और आंतरिक क्रिकेटर पीयूष चावला के पिता प्रमोद कुमार चावला प्रमोद चावला (63) बिजली विभाग में कार्यालय सहायक पद से रिवाइंड हुए थे। उन्हें मधुमेह और दिल की बीमारी थी। बारह दिन पहले तबीयत खराब होने पर उन्हें महानगर के कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में वह कोरोना संक्रमित पाये गए। इस बीच उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। रविवार को परिजनों ने उन्हें दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार की सुबह उनका निधन हो गया। 

अवनीश अवस्थी को पितृशोक

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी के पिता आदित्य कुमार अवस्थी का सोमवार को लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्था (एसजीपीजीआइ) में निधन हो गया है। वह कोरोना संक्रमित थे और एसजीपीजीआइ में उनका उपचार चल रहा था। 

बिजली चोरी कर संचालित हो रहा था आरओ प्लांट

ग्रेटर नोएडा। एनपीसीएल टीम ने रामपुर जागीर गांव में छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी। सीधी केबल जोडकर चोरी की बिजली से आरओ प्लांट का संचालन हो रहा था। आरोपित पर पहले भी बिजली चोरी का शुल्क है। उसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। एनपीसीएल के वीपी सारनाथ गांगुली ने बताया कि रामपुर जागीर में सात किलोवॉट लोड की बिजली चोरी पकड़ी गई है। करीब साढ़े तीन लाख रुपये की बिजली चोरी का आंकलन है। इसके अलावा सूरजपुर व कुलेसरा में भी 12 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है।

कोरोना वैक्सीन उत्पादन में कच्चे माल का रोड़ा बरकरार

नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन के उत्पादन को लेकर कच्चे माल की कमी दूर करने का समाधान फिलहाल होता नहीं दिख रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे माल की कमी जारी रहने पर वैक्सीन उत्पादन को बढ़ाना संभव नहीं हो सकेगा, जिससे भारत के टीकाकरण अभियान पर विपरीत असर पड़ सकता है। पिछले महीने सीरम इंस्टीट्यूट ने अमेरिका से वैक्सीन का कच्चा माल देने की गुजारिश की थी। लेकिन कच्चे माल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। भारत में वैक्सीन आपूर्ति का दारोमदार वर्तमान में कोविशील्ड बनाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट पर ही है। विशेषज्ञों के मुताबिक वैक्सीन के कच्चे माल का सबसे बड़ा उत्पादक अमेरिका है और अभी अमेरिका ने कच्चे माल की सप्लाई को लेकर सीरम इंस्टीट्यूट या भारत को आश्वस्त नहीं किया है। तीन दिन पहले न्यूार्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सीरम इंस्टीट्यूट के प्रमुख अदार पूनावाला ने कहा, उन्होंने कच्चे माल - की सप्लाई पर रोक को हटाने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति से गुजारिश की थी। 

डब्ल्यूएचओ की बैठक में ताइवान को बुलाने की अपील पर चीन भड़का

बीजिंग। चीन की सरकार ने सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिनकेन की इस बात पर भड़क गई कि उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन से ताइवान को एक बैठक में बुलाने का अनुरोध किया। चीन ने इस अनुरोध पर ब्लिनकेन की आलोचना की। इस महीने लंदन में सात प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ चुनयिंग समूह के विदेश मंत्रियों ने ब्लिनकेन के बयान को अपनी साझा अपील में जोड़ा है। इससे बेहतर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, ताइवान को विदेशी संबंधों का संचालन करने या वैश्विक निकायों में शामिल होने का कोई अधिकार नहीं है। 

केंद्र का विदेशी मदद पर वापस थपथपाना दयनीय: राहुल

 नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र पर अपना काम ठीक तरह से नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, केंद्र विदेशी मदद के बारे में जिस तरह अपनी ही पीठ थपथपा रही है, वह दयनीय है। अगर केंद्र ने अपना काम सही से किया होता है, तो यह स्थिति नहीं आती है।


बिना पंजीकरण सैनिटाइजर बनाती फैक्ट्री का भंडाफोड़

आगरा। एत्माद्दौला के कटरा वजीर खां में खराब गुणवत्ता का सैनिटाइजर व हैंड वाश तैयार कर रही फैक्ट्री पर स्वाट टीम और एत्माद्दौला थाना पुलिस ने औषधि विभाग की टीम के साथ सोमवार शाम छापा मारा। पुलिस ने बिना पंजीकरण के फैक्ट्री संचालित कर रहे मालिकों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में सैनिटाइजर सहित अन्य सामान बरामद किया है। 

कोरोना से परिवहन विभाग के बाबू का निधन

नोएडा। कोरोना संक्रमण से परिवहन विभाग के बाबू योगेंद्र तिवारी का सोमवार को निधन हो गया।  वह गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। इनके अलावा विभाग के 10 से अधिक अफसर कर्मचारी संक्रमण से जूझ रहे हैं। एआरटीओ अजय मिश्रा ने बताया कि संयोजन विभाग में तैनात योगेंद्र तिवारी को लगभग 11 दिन पहले संक्रमण हुआ था। उनका परिवार गाजियाबाद में रहता है, इसलिए उनको वहीं के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

अप्रैल में 32 फीसदी घटी वाहन बिक्री

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर ने सुधार की ओर बढ़ रहे वाहन क्षेत्र पर ब्रेक 10 लगा दिया।  ऑटोमोबाइल डीलर संगठन (फाडा) ने सोमवार को बताया कि अप्रैल में कुल वाहनों के पंजीकरण व बिक्री में कोविड पूर्व स्तर से 32% की गिरावट आई है। 2020-21 के पूरे वित्त वर्ष में देखें तो 1.52 करोड़ के बिक्री का आंकड़ा 8 साल में सबसे कम रहा। 

जिस अस्पताल के लिए पंजीकरण होगा, वहीं लगेगा टिका

नोएडा। हंगामे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है। अब कोविन पोर्टल से जिस अस्पताल के लिए पंजीकरण होगा, उसी अस्पताल में ही टीका लगेगा। दूसरी डोज के लिए भी यहीं नियम रहेंगे। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने कहा कि वैक्सीन लगवाने के इच्छुक को सर्वप्रथम अपना पंजीकरण कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप्स करना होगा। 

पीएम के बारे में भ्रामक वीडियो वायरल कर फंसे बस्ती के एक्सईएन

बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में भ्रामक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करना पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता शुभनारायण राव को स्पष्ट पड़ गया है। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने जांच के निर्देश दिए हैं। जांच मुख्य विकास अधिकारी डा.राजेश प्रजापति कर रहे हैं।  

शुभनारायण ने रविवार की देर शाम मुख्य अभियंता बस्ती जोन के आफिसियल वाट्सएप ग्रुप पर एक वीडियो वायरल किया। वीडियो के साथ कमेंट भी लिखा कि नेपाल की - संसद में भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के बारे में जो कुछ कहा गया है, उसे हर भारतवासी को जरूर सुनना चाहिए। वास्तविकता यह है कि वीडियो। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का है। जिसमें 17 मार्च 2021 को कांग्रेस विधायक जेएस नेगी प्रधानमंत्री पर कुछ टिप्पणी कर रहे हैं। 

अमर उजाला के पत्रकार को पितृ शोक

मेरठ। अमर उजाला मेरठ में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत बृजेश चौहान के पिता एडवोकेट दल सिंह चौहान (81) का सोमवार को निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार थे। उन्होंने पल्लवपुरम फेज -2 स्थित उदय पार्क में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे छह बेटे व एक बेटी को छोड़कर गए हैं। पैतृक गांव मटौर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...