सिकंदराबाद। स्पूतनिक - वी टीके की साठ हजार खुराकों की दूसरी खेप रविवार को भारत पहुंच गयी है। रुसी वैक्सीन निर्माता की भारतीय साझीदार फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। इस खेप से नमूने केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला को जारी करने के लिए भेजे जायेंगे। इससे पहले एक मई को रुसी ठीके की पहली खेप भारत पहुंची थी। भारत में रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव ने कहा की कोविड -19 के खिलाफ भारत -रूस की लड़ाई विशेषाधिकार प्राप्त रणनीति साझेदारी का एक शानदार उदाहरण है। यह अंतरराष्ट्रीय महामारी विरोधी सहयोगी का एक प्रभावी मॉडल है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें