ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी ने मुख्यमंत्री के दौरे को खानापूर्ति बताया है। सपा के जिला महासचिव व प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी का आरोप है कि सीएम केवल अधिकारियो के कहने पर काम कर रहे है। वह जमीनी हकीकत को जानने का प्रयास नहीं कर रहे है। सीएम को नोएडा के बीच स्थित छपरौली गांव का दौरा कराया गया। छपरौली के आस पास 3 बड़े आसपास भी है। सीएम वहा नहीं गए। गांव का दौरा करना था तो उन गावों में करते जो मुख्यालय से दूरी पर स्थित है जहां पर प्राथमिक सेवाएं भी जनता को नहीं मिल रही है और केवल झोला छाप ही एक मात्र सहारा है। इधर, करप्शन फ्री इंडिया संस्थापक आलोक नागर ने बताया की मुख्यमंत्री ने छपरौला गांव का दौरा किया। उन्होंने वही देखा जो उन्हें दिखाया गया। जबकि लोग उन गावों में सीएम का इंतज़ार कर रहे थे जहां सुविधाओं का आभाव है और वह हालत सुधरने का इंतज़ार कर रहे है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें