नोएडा। सेक्टर -64 में आयुष्मान भारत योग और खेलकूद प्रशिक्षण संसथान के नाम पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 50 से अधिक लोगो से ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ओमप्रकश ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि मामला गाज़ियाबाद सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट के आदेश के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी। ओमप्रकाश ने ऑनलाइन शिकायत में आरोप लगाया है कि संस्थान की तरफ से प्रेदश में 1000 से अधिक योगा और स्पोर्ट्स टीचर की बताई गयी थी। कई युवको ने नौकरी के लिए संपर्क किया। आरोप है कि 50 से अधिक लोगो से संसथान के कर्मचारियों ने नौकरी के नाम पर लाखो रुपए की ठगी की संसथान बंद कर दिया। आरोपियों में 3 युवतियों समेत 8 लोग शामिल है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें