जम्मू। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सेना द्वारा आम नागरिको के सहायतार्थ उठाये गए कदमो की ज़मीनी हकीकत की समीक्षा के लिए सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने बुधवार को जम्मू के सैन्य अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने डॉक्टरों व अन्य चिकित्सा कर्मियों द्वारा दी जा रही सेवाओं का जायजा लेने के बाद उनकी सराहना की। इस बीच, उन्होंने उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी के और जीओसी व्हाइट नाइट कॉर्प्स के साथ अखनूर, नौशेरा और राजोरी के अग्रिम इलाकों का दौरा किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें