नोएडा। पुलिस ने मंगलवार को जांच के दौरान सेक्टर 88 बी - ब्लाक पुस्ता रोड के पास से एक कार सवार गांजा तस्कर को ढाई किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। फेस -2 थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाई की है। फेस -2 थाना पुलिस के अनुसार, मंगलवार को पुलिस टीम सेक्टर 88 में पुस्ता रोड के पास जांच कर रही थी। एक संदिग्ध स्विफ्ट डिज़ायर कार रोककर तलाशी ली। इसमें दो किलो 500 ग्राम अवैध गांजा मिला। आरोपित रवि एन्क्लेव फेस -2 थाना क्षेत्र निवासी सोनू साहनी है। वह मूल रूप से बिहार के सीवान का रहने वाला है। इससे पूर्व भी सोनू 16 अक्टूबर को गांजे के साथ गिरफ्तार हुआ था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें