नोएडा। जिले में शुक्रवार को 7330 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। खासकर 18 से 44 साल के 2665 लोगो ने वैक्सीन लगवाने में उत्साह दिखाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 25 सरकारी केंद्रों में वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाया गया। 60 साल से ऊपर 442 वृद्धो ने वैक्सीन लगवाई, दूसरी डोज़ लगवाने वाले वृद्धो की संख्या 1095 रही 45 से 59 साल तक के 1310 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाई। वही, 1643 लोगों ने दूसरी डोज ली।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें