सहारनपुर। कोरोना से जनपद में 24 घटे में 20 मरीजों की मौत हुई। एक दिन में मरने वालो की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। जनपद में कोरोना से अब तक 377 लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को 336 नए कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना संक्रमित की कुल संख्या 28572 हो गयी है। उधर शुक्रवार को 834 मरीज़ ठीक भी हुए। इसके बाद जनपद में एक्टिव मरीज़ घटकर 6251 हो गए है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें