लंदन। ब्रिटेन कोरोना वायरस के स्ट्रेन बी .1.617.2 को लेकर चिंतित था कि कहीं वायरस का ये रूप 21 जून से लॉकडाउन पूर्ण रूप से खत्म करने में काई अड़चन न पैदा कर दे। लेकिन बुधवार को प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने संसद में बताया कि एस्ट्राजेनेका का टिका बी .1.617.2 रूप समेत सभी वेरिएंट के खिलाफ कारगर है। इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन के महामारी विशेषज्ञ प्रो. नील फर्गुसन के मुताबिक, वायरस का ये रूप है। प्रो. फर्गुसन ने कहा, यात्रा करने वाले या बहुत संकरी जगहों में रहने वाले बड़े परिवारों में बी .1.617.2 मिला है। ब्रिटेन में लगाया जा रहा एस्ट्रेजेनेका का टीका भारत में कोविशील्ड के नाम से दिया जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें