नई दिल्ली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और ह्रदयरोग डॉ. केके अग्रवाल की हालत नाजुक है। दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती डॉ. अग्रवाल वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत के बारे में अभी कुछ ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती है। वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद डॉ. अग्रवाल संक्रमण की चपेट में आए थे जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती किया गया। परिवार ने कहा, उनकी हालत स्थिर है, लेकिन नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डीन डॉ. राजीव सूद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि डॉ. अग्रवाल की हालत नाजुक है एम्स के ट्रामा सेंटर में कोविड ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने बताया कि फेफड़े में संक्रमण बढ़ने के साथ डॉ. अग्रवाल को वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें