ग्रेटर नोएडा। एनपीसीएल टीम ने रामपुर जागीर गांव में छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी। सीधी केबल जोडकर चोरी की बिजली से आरओ प्लांट का संचालन हो रहा था। आरोपित पर पहले भी बिजली चोरी का शुल्क है। उसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। एनपीसीएल के वीपी सारनाथ गांगुली ने बताया कि रामपुर जागीर में सात किलोवॉट लोड की बिजली चोरी पकड़ी गई है। करीब साढ़े तीन लाख रुपये की बिजली चोरी का आंकलन है। इसके अलावा सूरजपुर व कुलेसरा में भी 12 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें