चेन्नई। सीबीआई के पूर्व अधिकारी के रागोथमन का बुधवार को चेन्नई में कोरोना से निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। रागोथमन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले के मुख्य जांच अधिकारी थे। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें पिछले सप्ताह भर्ती कराया गया था और बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें