नोएडा। कोविड-19 इमरजेंसी के दौरान तय मानक से अधिक किराये लेने वाले एम्बुलेंस चालक को कोतवाली सेक्टर -39 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एम्बुलेंस चालक के खिलाफ मंगलवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-37 निवासी सेनानिवृत कर्नल सोहन सिंह की पत्नी का 10 मई को निधन हो गया था। इसके बाद उनके परिजनों ने शव को अंतिम निवास ले जाने के लिए एम्बुलेंस मंगवाई था। इसके लिए चालक बंटी ने मनमाने तरीके से 17000 किराया वसूला था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें