नोएडा। कोरोना संक्रमण से परिवहन विभाग के बाबू योगेंद्र तिवारी का सोमवार को निधन हो गया। वह गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। इनके अलावा विभाग के 10 से अधिक अफसर कर्मचारी संक्रमण से जूझ रहे हैं। एआरटीओ अजय मिश्रा ने बताया कि संयोजन विभाग में तैनात योगेंद्र तिवारी को लगभग 11 दिन पहले संक्रमण हुआ था। उनका परिवार गाजियाबाद में रहता है, इसलिए उनको वहीं के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें