गुरुवार, 19 नवंबर 2020

स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

 महानगर कांग्रेस कमेटी, नोएडा द्वारा महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन के नेतृत्व में सेक्टर-12 स्थित प्रदर्शनी पारक में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सभी वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा देश के लिए दिए उनके बलिदान को याद किया गया। अध्यक्ष शाहबुद्दीन ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने जीवन का बलिदान देश को जोड़ने के लिए कर दिया था। इंदिरा गांधी ही थी जिन्होंने पाकिस्तान को दो टुकड़ों में विभाजित कर भारत की सीमाओं को मजबूत किया। 

वक्ताओं में एआईसीसी दिनेश अवाना, एआईसीसी राजकुमार भारती, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौतम अवाना, उपाध्यक्ष ललित अवाना, महासचिव रिजवान चौधरी, महासचिव एडवोकेट संदीप सिंह सिसोदिया, मोहम्मद अली, ब्लॉक अध्यक्ष उदयवीर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद खान, गुलाब, अशरफ, राकेश रावत, नितिन सिंह, मदन शर्मा, अंकित पांडे, अमित कुमार, मनवीर अवाना, आशीष, सलमान, राधा कुमारी, जानवी शर्मा, राधिका पटेल, निकिता, अशरफ, इब्राहिम, मोहम्मद,लाल अनवर एवं डॉ सीमा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बुधवार, 18 नवंबर 2020

पति समेत आठ ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस

नोएडा। भंगेल निवासी महिला ने पति, सास, ससुर, ननद और तेवर समेत आठ लोगों पर दहेज और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बसंत कुमार की बेटी ज्योति की शादी दिसंबर 2017 में अलीपुर दिल्ली निवासी किशन के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन बाद ही ससुरालियों ने दहेज के लिए मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। बाद में शारीरिक उत्पीड़न भी शुरू कर दिया। पुलिस और अदालत में शिकायत की तो दोनों पक्षों का समझाया हो गया। नवंबर 2019 में वापस उन्हें ससुराल भेज दिया गया। 3 जनवरी 2020 को ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर हाथ तोड़ दिया। उसके बाद उसके पीठ में भी गंभीर चोट आई। पड़ोसियों ने मायके वालों को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति किशन, ससुर राजाराम, सास कमला देवी, ननद पुष्पा, तारावती, देवर रघुवीर और चचिया ससुर वीरपाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।  

चलती कार में लगी आग

दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के अजनारा गोल चक्कर के पास मंगलवार शाम चलती हुई फॉर्च्यूनर कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि थोड़ी देर में ही पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। दिल्ली निवासी प्रदीप पिता के साथ यीडा  सिटी स्थित अपने प्लॉट पर घूमने आए थे। आग के चलते दोनों गाड़ी से उतर गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। 

 

कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी

नोएडा। सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास के बाहर खड़ी इको स्पोर्ट्स कार का शीशा तोड़कर चोरों ने लैपटॉप समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिया। घटना के समय पीड़ित पिता का अंतिम संस्कार कर रहा था। पीड़ित ने सोमवार को सेक्टर-39 थाने आकर शिकायत दी है। सेक्टर-75 स्थित अपेक्स एथेना निवासी बाईके अग्रवाल के पिता का 10 दिन पहले देहांत हो गया था। परिवार के साथ अंतिम संस्कार के लिए अंतिम निवास पहुंचे थे। अपने कार उन्होंने बाहर लगा दी थी। 1 घंटे बाद लौटने पर देखा तो कार का शीशा टूटा हुआ था और अंदर से कीमती सामान व लैपटॉप गायब था। 


बुजुर्ग मां को पीटा, गिरफ्तार

रबूपुरा। रौनीजा गांव में सोमवार को बुजुर्ग महिला के साथ बेटे ने मारपीट कर दी। मां ने बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर बेटे को गिरफ्तार कर लिया। रौनीजा निवासी गजेंद्र का पुत्र अमित दादी रामवती (70) के पास रहकर उनकी देखभाल करता है। दादी के पास पोते के रहने के बाद गजेंद्र और पत्नी को पसंद नहीं है। ऐसे में आए दिन पिता और पुत्र में इसको लेकर विवाद होता रहता है। जबकि पिता बेटे को अपने पास रखना चाहता है। सोमवार को भी पिता-पुत्र में विवाद हो गया रामवती ने जब विरोध किया तो गजेंद्र ने उसके साथ मारपीट कर दी। 



सड़क पार कर रहे दो लोगों को वाहनों ने रौंदा, दोनों की मौत

नोएडा। फेज 3 कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर सड़क पार कर रहे दो लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहनों की तलाश शुरू कर दी है। फेस थ्री कोतवाली जीतेंद्र दीक्षित ने बताया कि मंगलवार सुबह छिजारसी निवासी गुरिंदर सिंह(45) गांव में ही सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान एक वाहन गुरिंदर को रौंदते हुए चला गया। लोगों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी राजीव कुमार (35) नोएडा आए थे। और वह छिजारसी गांव के हिंडन पुस्ते के पास सड़क पार कर रहे थे। वहीं पर वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि वाहनों की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रही है। 

शराब कांड : लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे हटाए गए

जिला आबकारी अधिकारी को भी हटाया निरीक्षक निलंबित 

लखनऊ। जहरीली शराब कांड में सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार देर रात तक लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे को हटा दिया है। एटीएस के एडीजी डीके ठाकुर की लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। ठाकुर ने तत्काल कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सुजीत पांडे को सीतापुर स्थित एटीसी का एबीटी बताया गया है। लंबे अरसे तक सीबीआई इतने में प्रतिनियुक्ति पर रहने के बाद वापस लौट कर प्रतीक्षारत चल रहे 1947 बैच के आईपीएस जीके गोस्वामी को एटीएस का नया आईजी बनाया गया है। जब की प्रतीक्षा में चल रहे 1995 बैच के आईपीएस राजकुमार को पुलिस मुख्यालय में एडीजी कार्मिक के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं लखनऊ के आबकारी निरीक्षक आलोक पांडे को कार्यरत कर्तव्य में लापरवाही बरतने में निलंबित कर दिया गया है। वहीं लखनऊ व फिरोजाबाद के जिला आबकारी अधिकारियों सुदर्शन सिंह व राम स्वार्थ चौधरी को हटाकर मुख्यालय से संबंध किया गया है। 

किशोरी का अपहर्ता गिरफ्तार दनकौर

दनकौर। कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पुलिस ने बताया कि करीब 2 माह पहले गुलावठी निवासी गौरव उर्फ़ हरेंद्र किशोरी को फुसलाकर अपने साथ ले गया था। किशोरी के सज्जन की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित को खेरली नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। 

भारत में होगा रूसी टीके का परीक्षण

नई दिल्ली। कोरोनावायरस से निजात दिलाने के लिए भारत में एक के बाद एक कई कंपनियों के टीके पर परीक्षण चल रहे हैं। इसी क्रम में भारत सरकार ने रूस के टीके को भी परीक्षण की अनुमति दे दी है। मंगलवार को डॉक्टर रेडी फार्मा कंपनी को परीक्षण की मंजूरी मिली नीति आयोग के सदस्य डॉ बीके पाल ने बताया अगले सप्ताह से देश भर में रूस के टीका सपूतनिक 5 को परीक्षण शुरू हो जाएगा। हालांकि, देश में दूसरे और तीसरे चरण का परीक्षण एक साथ करना होगा। उसी के साथ ही देश में अब पांच अलग-अलग तरह के कॉस्मेटिक का परीक्षण चल रहे हैं। सबसे आगे सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया है। जोकि आईसीएमआर के साथ तीसरे चरण में परीक्षण को लगभग पूरा कर चुका है। दूसरे नंबर पर भारत बायोटेक का टीका है। जिसका एक दिन पहले ही तीसरा परीक्षण शुरू हुआ है। जाडन कैडिला के दो परीक्षण खत्म हो चुके हैं। वहीं बायोलॉजिकल ई कंपनी के टीका का परीक्षण भी दूसरे चरण में है। सरकार को उम्मीद है कि इन 5 में से ही आने वाले दिनों में कुछ टीका देश को समर्पित किए जा सकते हैं। इनमें ज्यादातर टीके भारत में ही निर्मित होंगे वही ब्रिक्स सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी कहा कि स्पुतनिक पाइप का उत्पादन भारत को चीन में होगा। 


पूर्व केंद्रीय मंत्री जयसिंहराव न भाजपा से दिया इस्तीफा

औरंगाबाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता जयसिंहराव गायकवाड़ पाटिल ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पाटिल ने अपना त्यागपत्र महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील को भेज दिया है। इस्तीफा देने के बाद पाटिल ने कहा मेरी इच्छा भाजपा के लिए काम करने की थी। लेकिन पार्टी मुझे मौका नहीं दे रही थी। जिसके चलते मैंने यह कदम उठाया इस पर भाजपा ने कोई टिप्पणी नहीं की। 

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 28 जज स्थाई बने

नई दिल्ली। इलाहाबाद हाईकोर्ट के 28 अतिरिक्त जजों को मंगलवार को स्थाई जज बना दिया गया है। भेजो और मुकदमों की संख्या के मामले में देश के सबसे बड़े हाईकोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट में जजों की कुल क्षमता 160 है, जबकि मौजूदा वक्त में सिर्फ 100 जज की कार्यरत हैं। 

मनमोहन बने पीएम, क्योंकि राहुल के लिए खतरा नहीं थे

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा का किताब में दावा

वाशिंगटन। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दावा किया कि मनमोहन सिंह को इसलिए पीएम बनाया गया था, क्योंकि वह राहुल गांधी के लिए खतरा नहीं थे। ओबामा ने अपनी किताब 'ए प्रॉमिसड जो लैंड' में लिखा, सोनिया गांधी ने चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद खुद पीएम बनने से इंकार कर दिया और यह पद मनमोहन सिंह को सौंप दिया। सोनिया ने मनमोहन को खूब सोच समझकर इसलिए चुना क्योंकि बिना राष्ट्रीय राजनीतिक आधार वाले एक बुजुर्ग सिख के रूप में मनमोहन उनके बेटे राहुल के लिए खतरा नहीं थे। सोनिया कांग्रेस की कमान राहुल को सौंपने के लिए भी तैयार कर रही थी। ओबामा की किताब का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। इसमें उन्होंने लिखा है भारत की राजनीतिक अभी जाति धर्म व परिवारवाद के इर्द-गिर्द घूम रही है। ऐसे में डॉक्टर मनमोहन सिंह को पीएम बनना इससे इतर देश की प्रगति की दिशा में किया गया प्रयास था। 

 

दिल्ली में छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के अवसर पर 20 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्लीवासियों के लिए छठ पूजा महापर्व बेहद महत्वपूर्ण है। 

प्रो अच्युता सामंता बने वालीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष

नई दिल्ली। कंधमाल संसदीय क्षेत्र के सांसद और केआईआईटी (भुवनेश्वर, ओड़िशा) के संपादक प्रो अच्युता समानता को वालीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (वीएसआई) के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने गए। वह बीएफआई के इस सर्वोच्च पद पर चुने जाने वाले ओडिसा के पहले व्यक्ति हैं। प्रो सामंता के अतिरिक्त पंजाब के राजकुमार को कार्यकारी उपाध्यक्ष, जबकि नौ अन्य को वीएसआई का उपाध्यक्ष चुना गया है। राजस्थान के अनिल चौधरी महासचिव के रूप में निर्विरोध चुने गए हैं। निर्वाचित निकाय का कार्यकाल 2020 और 2024 तक है। प्रो सामंता ने कहा कि वह महासंघ को नई बुलंदियों तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। ऑडिसा वालीबॉल एसोसिएशन ने इस उपलब्धि के लिए प्रो सामंता को बधाई दी। 


महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल भगोड़ा घोषित

प्रयागराज। क्रेशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत और भ्रष्टाचार के मामले में महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। इस मामले में निलंबित किए गए एसपी महोबा मणिलाल थानाध्यक्ष कबरई देवेंद्र शुक्ला व  सिपाही अरूण यादव फरार चल रही है। गिरफ्तारी को पुलिस व एसओजी की तीन टीमे लगी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निलंबित आईपीएस मणिलाल पाटीदार अपना घर छोड़कर फरार चल रहे हैं। जालौन के रहने वाले पूर्व थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला और इटावा निवासी शिपाई अरुण यादव की फरारी काट रहे हैं। पूर्व एसपी की गिरफ्तारी के लिए कई बार पुलिस टीम राजस्थान में दबिश दे चुकी है। प्रकरण की विवेचना कर रहे प्रयागराज के एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने तीनों पर शिकंजा कसने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की अदालत ने आईपीसी की धारा 82 के तहत पूर्व एसपी को भगोड़ा घोषित किया है। अगर अब वह कोर्ट के सामने पेश नहीं होते हैं अथवा उनकी गिरफ्तारी नहीं होती है तो कुर्की की कार्यवाही होगी। इनाम घोषित कराया जाएगा। 

 

अजय कटारा की पत्नी पर हमला और अपहरण का प्रयास

साहिबाबाद। बहुचर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड के गवाह अजय कटारा की पत्नी मधु कटारा पर 13 नवंबर की रात साहिबाबाद के लाजपत नगर में न केवल जानलेवा हमला हुआ, बल्कि उन्हें अगवा करने का प्रयास भी किया गया। बाहुबली नेता रहे डीपी यादव के करीबी गैंगस्टर पिता-पुत्र सहित तीन नामजद व दो अज्ञात पर साहिबाबाद थाने में केस दर्ज किया गया है। हालांकि, जांच अधिकारी उप निरीक्षक व केंद्र मंत्री ने मंगलवार देर रात बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण में मधु कटारा के चेहरे पर हाथ में ढाई तरफ रगड़ से चोट पाई गई है। परिस्थिति चैनल ने साथियों के आधार पर प्रथम दृष्टया दुर्घटना में चोट लगना माना जा रहा है। 

राजस्थान में अब मीणाओं ने मांगा आरक्षण

जयपुर। राजस्थान में जातिगत आरक्षण का मुद्दा अशोक गहलोत सरकार के गले की फांस बना हुआ है। पिछले दिनों गुर्जर समाज ने इसी मुद्दे को लेकर 11 दिन तक दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रैक पर कब्जा जमाए रखा था। काफी मशक्कत के बाद सरकार ने गुर्जरों के साथ समझौता किया था। अब मीणा समाज में जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण मांगा है। मीणा समाज का तर्क है कि अनुसूचित जनजाति (एसटी) की जनसंख्या में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन सरकारी नौकरियों में आरक्षण पुराने आंकड़ों के आधार पर ही दिया जा रहा है, जो गलत है। और उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा की अगुवाई में मीणा समाज के कई लोगों ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की है। उधर, धौलपुर व भरतपुर के जाटों ने आरक्षण की मांग को लेकर बुधवार को समाज की महापंचायत बुलाई है। 


मप्र में लोहे की छड़ों से भरा ट्रक नदी में गिरा 6 की मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश में बैतूल जिले के ग्राम तेंदुआ के पास तवा नदी के पुल से लोहे की छड़ों (सरिया) से भरा ट्रक नीचे गिर गया। सोमवार रात हुए इस हादसे में ट्रक ड्राइवर सहित छह लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना करीब 12 घंटे बाद मंगलवार सुबह 9:00 बजे पुलिस को मिली। पुलिस को मौके पर तीन शव के नीचे दबे नजर आए, परंतु जब क्रेन की मदद से उन को हटाया गया तब उसमें दबे हुए तीन अन्य लोगों के शव भी क्षत-विक्षत हालत में पाए गए। मरने वाले सभी बैतूल जिले के ही रहने वाले थे। चोपना थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी ने बताया कि सोमवार की रात ट्रक (एमपी 48 एच 3159) में हीरापुर से लोहे की छड़े भरकर ग्राम मसोदा (मुलताई) निवासी ड्राइवर मनोहर साहू शाहपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान तवा नदी के पुल पर ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया मंगलवार सुबह 6 लोगों के शव बाहर निकाले गए।  

ADVT

 


क्यूआरसैम मिसाइल का परीक्षण किया

भारत में मंगलवार को ओडिशा के चांदीपुर के लांचिंग कांप्लेक्स थ्री से क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल (क्यूआर एसएएम या क्यू आर सैम) का सफल परीक्षण किया। मिसाइल का परीक्षण ट्रक आधारित लांच यूनिट से किया गया। इसे एक ट्रक पर भी लगाया जा सकता है। यह इलेक्ट्रॉनिक काउंटर सिस्टम से लैस है। यह एयरक्राफ्ट रडार के जैमर के खिलाफ भी जाकर मार कर सकता है। इसमें ठोस ईंधन का इस्तेमाल किया जाता है। इस मिसाइल का 1 सप्ताह के भीतर यह दूसरा सफल परीक्षण था। बताया गया कि इसकी मारक क्षमता 30 किलोमीटर से ज्यादा है। पहला परीक्षण 4 जून, 2017 को हुआ था। उल्लेखनीय है कि भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए तीनों सेनाओं, यानी जल, थल व वायु सेना को पूरी तरह से ताकतवर बनाने की कवायद में जुटा हुआ है। भारत क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों का भी परीक्षण कर रहा है। भारत को इसमें सफलता भी मिल रही है। इसमें पहले जितने परीक्षण पूरे साल में हुआ करते थे, उससे ज्यादा परीक्षण गत 2 से 3 माह के भीतर हो चुके हैं। मिसाइलों की टेक्नोलॉजी के मामले में भी भारत और दूसरों पर निर्भर नहीं रहा। स्वदेशी तकनीक के इस्तेमाल से मिसाइलों का परीक्षण हो रहा है। मंगलवार को परीक्षण के मौके पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) व अंतरिम परीक्षण परिषद (आरटीआर) के वरिष्ठ वैज्ञानिकों और अधिकारियों का दल मौजूदा था। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में भारत और कई मिसाइलों का परीक्षण कर सकता है। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 


मंगलवार, 17 नवंबर 2020

राशनिंग व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए माकपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय खाद आपूर्ति अधिकारी को दिया ज्ञापन

 नोएडा, राशनिंग व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं/ समस्याओं को समाप्त कर और राशनिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने आदि मुद्दों को लेकर मंगलवार 17 नवंबर 2020 को माकपा जिला सचिव मदन प्रसाद व सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नोएडा कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल   ने क्षेत्रीय खाद आपूर्ति अधिकारी श्री सुशील तिवारी जी से मुलाकात कर उन्हें जिलाधिकारी व जिला खादय  आपूर्ति अधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया। दिए गए ज्ञापन में रेखांकित किया गया है कि राशनिंग व्यवस्था में सुधार हेतु कई बार मांग करने के बाद भी क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति कार्यालय में अनियमिताएं लगातार बनी हुई है तथा बिना किसी जांच पड़ताल और कारण बताऐं गरीब पात्र लोगों के राशन कार्ड बड़े पैमाने पर निरस्त किये जा रहे है और उन्हे राशन नहीं दिया जा रहा है और राशन कार्ड यूनिट भी कम कर दी जा रही है तथा गरीब पात्र लोगों द्वारा बार-बार फार्म भरकर देने के बाद भी राशन कार्ड नहीं बनाये जा रहे है। राशन विभाग की उदासीनता के कारण राशन डीलर भी सही तरीके से राशन का वितरण नहीं कर रहे है तथा मिट्टी तेल का वितरण तो काफी दिनों से पूरी तरह बन्द है। साथ ही राशन की दुकानें भी बस्तियों से दूर है जैसे झुग्गी बस्ती सैक्टर-8,9 व 10 नोएडा के राशन कार्ड धारकों की दुकान सैक्टर-27, 11, 26, 19 व 12 नोएडा में है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि राशन वितरण प्राणली में व्याप्त अनियमिताओं को समाप्त करा कर सही तरीके से राशन का वितरण सुनिश्चित कराने व जिन पात्र लोगों के गलत तरीके से राशन कार्ड निरस्त कर दिये गये है, उन्हें बहाल कर राशन दिया जाये तथा जिन गरीब पात्र लोगों के राशन कार्ड नहीं बने है उनके कार्ड बनाने के लिये गांव /कालोनी एवं झुग्गी बस्तियों में कैम्प लगाकर राशन कार्ड बनाये जाये और राशन की दुकाने बस्ती के बीचो-बीच खुलवायी जाये साथ ही राशन की दुकानें नियमित रूप से खुलवायी जाये साथ ही गाली-गलौच बदतमीजी करने व काला बाजारी करने वाले राशन डीलरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये। साथ ही ज्ञापन में चेतावनी भी दी गई है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सीपीआईएम पार्टी जन अभियान चलाकर बड़ा आंदोलन करेगी।

प्रतिनिधिमंडल में माकपा नेता रविंद्र भारती, आशा यादव, चंदा बेगम, मदन प्रसाद, गंगेश्वर दत्त शर्मा, पारस गुप्ता, भीखू प्रसाद, गामा, विजय गुप्ता, हरकिशन आदि शामिल रहे।

सोमवार, 16 नवंबर 2020

धमकी दे ब्लैकमेल कर रही युवती

नोएडा। सोशल नेटवर्किंग साइड पर एक युवक को युवती से चैट करना महंगा पड़ गया। युवती अब अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही है और उससे 10 हज़ार रूपये मांग रही है। कोतवाली सेक्टर-39 की एक सोसायटी निवासी युवक की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज क्र ली है। पुलिस के मुताबिक, युवक  कुछ महीने पहले युवती से दोस्ती हुई थी। दोनों एक दूसरे से चैट करने लगे। इस दौरान युवती से अश्लील वीडियो अपने पास सेव कर लिया। कुछ दिनों के बाद युवती इसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी। युवती स्क्रीनशॉर्ट भेज कर धमका रही थी।  


DHANTERAS WISHES


SPACE FOR RENT IN SECTOR-10, NOIDA


OFFICE SPACE FOR RENT IN NOIDA SECTOR-10


advt


advt


advt


bhaiduj wishes


प. बंगाल में ओवैसी की एंट्री से लगेगी ममता के वोट में सेंध






कोलकाता। असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के पश्चिम बंगाल चुनाव में कूदने का ऐलान ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के लिए चुनौती हो सकता है। बिहार में ओवैसी की पार्टी को 5 सीटें मिलने के बाद बंगाल में भी अगले साल होने वाले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ममता ने दावा किया है कि ओवैसी का असर सिर्फ हिंदी और उर्दू भाषी मुस्लिमों पर है। बंगाल में के मुस्लिमों को लुभाना उनके बस की बात नहीं। 

 

 



 



 









बिहार में कांग्रेस की बैठक में हाथापाई

पटना। बिहार में विधायक दल का नेता चुनने के लिए बैठे कांग्रेसियों के बीच न सिर्फ गाली-गलौच हुई, बल्कि नौबत हाथापाई तक जा पहुंच गई। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में शुक्रवार को विक्रम से विधायक चुने गए सिद्धार्थ सौरभ के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। ये सौरभ को विधायक दल का नेता चुने जाने की मांग कर रहे थे। सौरव समर्थकों ने महाराजा गंज के विधायक विजय शंकर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामा कुछ देर में मारपीट में तब्दील हो गया। 


अमेरिका में 1 दिन में रिकॉर्ड 1.61 लाख मामले






वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शुक्रवार को 5.32 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या भी तेरा लाख से ज्यादा हो गई इस बीच अमेरिका में बृहस्पतिवार को अब तक के सबसे ज्यादा 1,61,541 मामले सामने आए। यह पहली बार है जब देश में 1.50 लाख से ज्यादा मामले दर्ज हुए, जबकि 4 नवंबर से रोजाना एक लाख से ज्यादा केस दर्ज हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड 67. 096 लोगों को अस्पतालों में भी भर्ती होना पड़ा। 

 

 



 



 









रविवार, 15 नवंबर 2020

बधाईयों के पोस्टर बैनरो से शहर हुआ बदरंग






प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब डेढ़ वर्ष बाद होने है, लेकिन कांग्रेस नेताओं की तैयारी शुरू हो गई है। जनता से मिलना-जुलना बढ़ गया है। एक दूसरे की पार्टी पर सवाल उठाने भी तेज हो गए हैं। टिकट पाने के लिए अपनी-अपनी दावेदारी भी पेश करने लगे हैं। दीवारों को रंग कर पार्टी और खुद का प्रचर और शहर को गन्दा क्र रहे है। कुछ खुद को भावी विधायक बताने लगे हैं। पोस्टर और होर्डिंग से भी शुभकामनाओं के संदेश जगह-जगह चस्पा कर रहे हैं। इस बीच शहर की खूबसूरती का ख्याल किसी के भी मन में नहीं आ रहा है।

कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, बसपा हो या सत्ताधारी पार्टी भाजपा हर किसी के नेता बस अपना नाम चमकाने में लगे हुए हैं। एक तरफ से स्वच्छता के मामले में शहर को देश का नंबर वन शहर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। तो किसी और बधाईयों के जरिए शहर को गंदा किया जा रहा है। 

 

 



 



 





 




CCHAT PUJA


अब भाजपा को कैसे बुरा भला कहें ?

नोएडा में एक बसपाई ऐसे भी हैं, जो भाजपा को हिंदू धर्म का प्रतीक मानकर हर किसी के सामने भाजपा को जी भरकर कोसते नजर आते थे, और अब जब से भाजपा ने उत्तर प्रदेश में बसपा को जमीन दिखाई तब से हर किसी के सामने भाजपा को कोसना और मुसलमानों को हीरो बनाना इनका परम दायित्व बन गया था। बसपा प्रमुख के भाई जी के खसम-खास बने इस व्यक्ति ने बसपा कार्यकाल में जमकर मलाई काटी, और सड़क छाप क्लर्क से 500 करोड रुपए के मालिक बन बैठे, और अब जब बसपा खुद भाजपा की तारीफ करते नजर आ रही है, इन जनाब का बोलते नहीं बन रहा है, सब समय का चक्कर है कि अब किस मुंह से भाजपा की तारीफ करें? 


विदेश में नौकरी के नाम पर 45 हज़ार ठगे

नोएडा। सेक्टर 30 में रहने वाले एक युवक को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 45 हज़ार ठग लिए गए। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस में शिकायत की है। पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता अमन राय का कहना है कि कुछ दिनों पहले उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को बेंगलुरु की नामी कंसल्टेंसी कंपनी का कर्मचारी बताते हुए सिंगापुर में नौकरी दिलाने की बात कही।


उसके बाद उसी ने पीड़ित से उनका बायोडाटा, पासपोर्ट ऑनलाइन मंगा लिए। युवती ने उन्हें काम के प्रति घंटे के हिसाब से वेतन मिलने की बात कही। पीड़ित ने आरोपित के बताए खाते में रुपए ट्रांसफर कर दिए। लेकिन रुपए देने के बाद जालसाज ने उन्हें मेल कर बताया कि आप अगर आप इस फर्जी कंसल्टेंसी कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं तो करा ले आपका आभारी हूं। इसके बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई। 


 


श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम

श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम,


🚩जय सत्य सनातन🚩


🌥️ 🚩युगाब्द-५१२२
🌥️ सप्तर्षि संवत-५०९६, ⛅  🚩विक्रम संवत-२०७७
⛅ 🚩तिथि - अमावस्या सुबह 10:36 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
⛅ दिनांक 15 नवम्बर 2020
⛅ दिन - रविवार
⛅ शक संवत - 1942
⛅ अयन - दक्षिणायन
⛅ ऋतु - हेमंत
⛅ मास - कार्तिक
⛅ पक्ष - कृष्ण 
⛅ नक्षत्र - विशाखा शाम 05:16 तक तत्पश्चात अनुराधा
⛅ योग - शोभन रात्रि 11:07 तक तत्पश्चात अतिगण्ड
⛅ राहुकाल - शाम 04:34 से शाम 05:57 तक
⛅ सूर्योदय - 06:50 
⛅ सूर्यास्त - 17:55 
⛅ दिशाशूल - पश्चिम दिशा में
⛅ व्रत पर्व विवरण - गौक्रीड़ा, गोवर्धन पूजा, अन्नकूत, बलि-पूजा
 💥 विशेष - अमावस्या के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)


🌷 अन्नकूट दिवस / गोवर्धन-पूजा 🌷
 कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को अन्नकूट दिवस कह्ते हैं । धर्मसिन्धु आदि शास्त्रों के अनुसार गोवर्धन-पूजा के दिन गायों को सजाकर, उनकी पूजा करके उन्हें भोज्य पदार्थ आदि अर्पित करने का विधान है। इस दिन गौओ को सजाकर उनकी पूजा करके यह मंत्र करना चाहिये, गौ-पूजन का मंत्र –
🌷 लक्ष्मीर्या लोकपालानां धेनुरूपेण संस्थिता ।
घृतं वहति यज्ञार्थ मम पापं त्यपोहतु ॥
🐄 (धेनु रूप में स्थित जो लोकपालों की साक्षात लक्ष्मी है तथा जो यज्ञ के लिए घी देती है , वह गौ माता मेरे पापों का नाश करे । रात्रि को गरीबों को यथा सम्भव अन्न दान करना चाहिये ।


🌷 कैसे करें नूतन वर्ष का स्वागत - पुण्यमय दर्शन व बलि प्रतिपदा 
➡ बलि प्रतिपदा (वर्ष के प्रथम दिन)
🌿 पहले के जमाने में गाँवों में दीपावली के दिनों में वर्ष के प्रथम दिन नीम और अशोक वृक्ष के पत्तों के तोरण (बंदनवार) बाँधते थे, जिससे कि वहाँ से लोग गुजरें तो वर्ष भर प्रसन्न रहें, निरोग रहें । अशोक और नीम के पत्तों में रोगप्रतिकारक शक्ति होती है । उस तोरण के नीचे से गुजरकर जाने से वर्ष भर रोगप्रतिकारक शक्ति बनी रहती है । वर्ष के प्रथम दिन आप भी अपने घरों में तोरण बाँधो तो अच्छा है ।
🌷 नूतन वर्ष पर पुण्यमय दर्शन
🎇 दीपावली का दिन वर्ष का आखिरी दिन है और बाद का दिन वर्ष का प्रथम दिन है, विक्रम सम्वत् के आरम्भ का दिन है (गुजराती पंचांग अनुसार) । उस दिन जो प्रसन्न रहता है, वर्ष भर उसका प्रसन्नता से जाता है ।
 'महाभारत' भगवान व्यास जी कहते हैं-
यो यादृशेन भावेन तिष्ठत्यस्यां युधिष्ठिर।
हर्षदैन्यादिरूपेण तस्य वर्षं प्रयाति वै।।
 'हे युधिष्ठिर ! आज नूतन वर्ष के प्रथम दिन जो मनुष्य हर्ष में रहता है, उसका पूरा वर्ष हर्ष में जाता है और जो शोक में रहता है, उसका पूरा वर्ष शोक में व्यतीत होता है।'
🎇 दीपावली के दिन, नूतन वर्ष के दिन मंगलमय चीजों का दर्शन करना भी शुभ माना गया है, पुण्य-प्रदायक माना गया है। जैसेः
➡ उत्तम ब्राह्मण, तीर्थ, वैष्णव, देव-प्रतिमा, सूर्यदेव, सती स्त्री, संन्यासी, यति, ब्रह्मचारी, गौ, अग्नि, गुरु, गजराज, सिंह, श्वेत अश्व, शुक, कोकिल, खंजरीट (खंजन), हंस, मोर, नीलकंठ, शंख पक्षी, बछड़े सहित गाय, पीपल वृक्ष, पति-पुत्रावली नारी, तीर्थयात्री, दीपक, सुवर्ण, मणि, मोती, हीरा, माणिक्य, तुलसी, श्वेत पुष्प, फ़ल, श्वेत धान्य, घी, दही, शहद, भरा हुआ घड़ा, लावा, दर्पण, जल, श्वेत पुष्पों की माला, गोरोचन, कपूर, चाँदी, तालाब, फूलों से भरी हुई वाटिका, शुक्ल पक्ष का चन्द्रमा, चंदन, कस्तूरी, कुम कुम, पताका, अक्षयवट (प्रयाग तथा गया स्थित वटवृक्ष) देववृक्ष (गूगल), देवालय, देवसंबंधी जलाशय, देवता के आश्रित भक्त, देववट, सुगंधित वायु शंख, दुंदुभि, सीपी, मूँगा, स्फटिक मणि, कुश की जड़, गंगाजी मिट्टी, कुश, ताँबा, पुराण की पुस्तक, शुद्ध और बीजमंत्रसहित भगवान विष्णु का यंत्र, चिकनी दूब, रत्न, तपस्वी, सिद्ध मंत्र, समुद्र, कृष्णसार (काला) मृग, यज्ञ, महान उत्सव, गोमूत्र, गोबर, गोदुग्ध, गोधूलि, गौशाला, गोखुर, पकी हुई फसल से भरा खेत, सुंदर (सदाचारी) पद्मिनी, सुंदर वेष, वस्त्र एवं दिव्य आभूषणों से विभूषित सौभाग्यवती स्त्री, क्षेमकरी, गंध, दूर्वा, चावल औऱ अक्षत (अखंड चावल), सिद्धान्न (पकाया हुआ अन्न) और उत्तम अन्न – इन सबके दर्शन से पुण्य लाभ होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्णजन्म खंड, अध्यायः 76 एवं 78)
🌷 कैसे करें नूतन वर्ष का स्वागत 
 नूतन वर्ष के दिन सुबह जगते ही बिस्तर पर बैठे-बैठे चिंतन करना कि ‘आनंदस्वरूप परमात्मा मेरा आत्मा है । प्रभु मेरे सुहृद हैं, सखा हैं, परम हितैषी हैं, ॐ ॐ आनंद ॐ... ॐ ॐ माधुर्य ॐ...। वर्ष शुरू हुआ और देखते-देखते आयुष्य का एक साल बीत जायेगा फिर दीपावली आयेगी । आयुष्य क्षीण हो रहा है । आयुष्य क्षीण हो जाय उसके पहले मेरा अज्ञान क्षीण हो जाय । हे ज्ञानदाता प्रभु ! मेरा दुःख नष्ट हो जाय, मेरी चिंताएँ चूर हो जायें । हे चैतन्यस्वरूप प्रभु ! संसार की आसक्ति से दुःख, चिंता और अज्ञान बढ़ता है और तेरी प्रीति से सुख, शांति और माधुर्य का निखार होता है । प्रभु ! तुम कैसे हो तुम्हीं जानो, हम जैसे-तैसे हैं तुम्हारे हैं देव ! ॐ ॐ ॐ...
 फिर बिस्तर पर तनिक शांत बैठे रहकर अपनी दोनों हथेलियों को देखना -
🌷 कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती ।
करमूले तु गोविंदः प्रभाते करदर्शनम् ।।
 अपने मुँह पर हाथ घुमा लेना । फिर दायाँ नथुना चलता हो तो दायाँ पैर और बायाँ चलता हो तो बायाँ पैर धरती पर पहले रखना ।
🚩 इस दिन विचारना कि "जिन विचारों और कर्मों को करने से हम मनुष्यता की महानता से नीचे आते हैं उनमें कितना समय बरबाद हुआ ? अब नहीं करेंगे अथवा कम समय देंगे और जिनसे मनुष्य-जीवन का फायदा होता है - सत्संग है, भगवन्नाम सुमिरन है, सुख और दुःख में समता है, साक्षीभाव है... इनमें हम ज्यादा समय देंगे, आत्मज्योति में जियेंगे । रोज सुबह नींद में से उठकर ५ मिनट शिवनेत्र पर ॐकार या ज्योति अथवा भगवान की भावना करेंगे...।"


 


ALLAHABAD बैंक: सेक्टर-31 महीनो से ख़राब है मशीन

नोएडा।  नोएडा सेक्टर-31 स्थित ALLAHABAD बैंक में पासबुक अपडेट करनेवाली मशीन कई महीनो से ख़राब पड़ी है जिससे लोगो को खासी असुविधा हो रही है। कई बाद देखा गया है कि बैंक के कर्मचारी काम निपटाने में घंटो लगा देते है जिससे ग्राहक अपने अपने खाता बंद करने लगे है।  बैंक में कई दर्जन खाते इसी लापरवाही के कारण बंद भी हो चुके है।  बैंक में लगी कई मशीन भी अक्सर ख़राब रहती है।  बैंक ने करोड़ो रूपए बर्बाद करके महंगी मशीन तो खरीद ली लेकिन इनका न तो रखरखाव हो रहा और न ही ग्राहकों को कोई फायदा। 



भाजपा ने राधा मोहन सिंह को बनाया उप्र का प्रभारी

नई दिल्ली। भाजपा ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूती देने के लिए विभिन्न प्रदेशों में प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। आबादी के लिहाज से सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश के प्रभारी की कमान राधा मोहन सिंह को सौंपी गई है। उनकी सहायता के लिए तीन शहर प्रभारी भी होंगे। इसी तरह मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भी दो-दो प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए भाजपा के महासचिव और कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने एक बयान में बताया कि पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संगठन को और धार देने के लिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। 


महिला दरोगा सिपाही पर हत्या का मुकदमा, निलंबित

उन्नाव। रेलवे ट्रैक किनारे पत्रकार सूरज पांडे का शव मिलने के मामले में महिला दरोगा एक सिपाही और अन्याय के खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया है। मोहल्ला एबी नगर निवासी पत्रकार सूरज पांडे का शव बृहस्पतिवार दोपहर रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला था। दिवंगत पत्रकार की मां की तहरीर में कहा गया कि महिला दरोगा की उसके बेटे से मित्रता थी। बीते कुछ दिनों से दोनों में किसी बात को लेकर अनबन थी। इसके चलते ही उसने सिपाही की मदद से बेटे की हत्या करा दी। बृहस्पतिवार देर रात सदर कोतवाली में विहार थाने की महिला दरोगा सुनीता चौरसिया व महिला थाना प्रभारी के चालक सिपाही अमर सिंह पर हत्या व इसकी साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि दोनों को निलंबित कर दिया गया। 


कांग्रेस नेता अहमद पटेल मेदांता में भर्ती

गुरुग्राम। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व राज्यसभा सदस्य अहमद पटेल शुक्रवार शाम मेदांता अस्पताल में भर्ती हो गए। उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही है। वह आईसीयू में है। पहले कोरोना संक्रमण की आशंका थी, लेकिन जांच में रिपोर्ट नेगेटिव आई डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। 


cchatpuja wishes


ratan education


chhatpuja advt.


advt


शनिवार, 14 नवंबर 2020

advt- rahul gandhi


 

बिहार में विधायक दल के नेता पद को लेकर भिड़े कांग्रेसी

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव में बड़ी पराजय के बाद से लगातार अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेस में अब सिर फुटौव्वल भी शुरू हो गया है। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे की मौजूदगी में 2 विधायकों के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। नौबत मारपीट तक की आ गई। बाद में कुछ नेताओं ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू होने के पहले सदाकत आश्रम के गलियारे में हंगामा शुरू हो गया। विक्रम से चुनाव जीतने वाले सिद्धार्थ के समर्थकों ने महाराजगंज से विजई रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय शंकर दुबे पर कांग्रेस की जमीन चोरी से बेचने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि ऐसे व्यक्ति को पार्टी विधायक दल का नेता कैसे बनाया जा सकता है। इसके बाद वहां मारपीट की नौबत आ गई। कोई झुकने को तैयार नहीं था। बड़ी मुश्किलों से दोनों पक्षों को शांत कराया जा सका।


अजीत शर्मा बनाए गए कांग्रेस विधायक दल के नेता : विधायक दल की बैठक में भागलपुर से तीन बार विधायक रहे अजित शर्मा को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। बैठक के बाद दक्षिण बिहार के प्रभारी विरेंद्र राठौर ने बताया कि विधायकों व आलाकमान की सहमति के बाद अजीत शर्मा विधायक दल के नेता बनाए गए हैं। 


भाजपा से निलंबित हुए लखीराम जोशी : उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री लखीराम जोशी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जोशी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के प्रश्नों पर अंगुली उठाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। भाजपा के प्रांतीय नेतृत्व में इसे अनुशासनहीनता मानते हुए जोशी को पार्टी से निलंबित कर दिया है। 


शुक्रवार, 13 नवंबर 2020

कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन से हारा महागठबंधन : अनवर






पटना। कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के कमजोर प्रदर्शन की वजह से महागठबंधन के हाथ से जीत फिसल गई। अनवर ने कहा, ओवैसी की पार्टी एमआईएम का बिहार से प्रवेश शुभ संकेत नहीं है। तारिक अनवर ने कहा, हम हार की सुरक्षा करेंगे, बाद उसके नतीजे हाईकमान को भेजे जाएंगे। कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने भी राजद के प्रदर्शन की सराहना की। 

 

 



 



 









फर्रुखाबाद : दस हज़ार मांगने पर दरोगा निलंबित, रिपोर्ट दर्ज






जहानगंज। जुआरियों को बुधवार को मुचलके पर छोड़ने के लिए परिजनों से दस हज़ार मांगने वाले दरोगा पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने दरोगा व परिजन की बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर सीओ मोहम्मदाबाद की रिपोर्ट पर दरोगा को निलंबित कर दिया। दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच सीओ कायमगंज को दी गई है। दरोगा राहुल कुमार, सिपाही प्रिंस कुमार, परमवीर में बुधवार को जुआ खेल रहे मझगंवा निवासी रामदास, पवन सिंह, शमसाबाद के रशीदपुर निवासी मनोज को बहोरिकपुर से पकड़ा था। दरोगा राहुल कुमार ने पवन के परिजनों से उसे मुचलके पर छोड़ने के लिए अपने मोबाइल फोन से कॉल करके दस हज़ार रूपये मांगे। राहुल कुमार की बातचीत का ऑडियो परिजनों ने वायरल कर दिया था। 

 

 



 



 









नवनिर्वाचित विधायक संगीता चौहान ने ली शपथ

लखनऊ। विधानसभा अध्यक्ष ह्रदयनारायण दीक्षित ने बृहस्पतिवार को नवनिर्वाचित विधायक संगीता चौहान को विधानसभा सदस्यता की शपथ दिलाई। संगीता चौहान प्रदेश सरकार में मंत्री रहे स्व. चेतन चौहान की पत्नी है। संगीता अमरोहा की नौगांवा सादात सीट से भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुई हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने शपथ दिलाने के साथ ही देश के संविधान, विधानसभा कार्य संचालन नियमावली तथा अपनी पुस्तक हिंद स्वराज का पुनर्पाठ एवं भगवद्गीता रेविजटेड भेंट की। 


विधायक विजय मिश्र व एमएलसी रामलली के खिलाफ चार्जशीट

भदोही। रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी की फर्म और भवन हड़पने के मामले में विधायक विजय मिश्र और एमएलसी रामलली मिश्र के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में भेज दी गई है, जबकि पुत्र विष्णु मिश्र के खिलाफ अभी विवेचना जारी है। जांच में पुत्रवधू रोमा व वीरेंद्र तिवारी के अलावा एक फर्म का नाम भी सामने आया है। मामले में जालसाजी और आईटी एक्ट की धारा बढ़ा दी गई है। 


कानपुर के पूर्व एसएसपी अनंत देव निलंबित

लखनऊ। कानपुर के बहुचर्चित विक्रम कांड की जांच के लिए गठित एसआईटी की रिपोर्ट मिलने के बाद शासन एक्शन में आ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए कानपुर के पूर्व एसएसपी और वर्तमान में मुरादाबाद के एसएसपी डिवीजन के डीआईजी अनंत देव तिवारी को निलंबित कर दिया गया है।



उन पर भी बिकरू कांड के मुख्य आरोपित विकास दुबे और उनके गिरोह से सांठगांठ का आरोप है। वही, बिकरू कांड के दौरान एसएसपी रहे दिनेश पी. को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है. सूत्रों का कहना है कि कानपुर के तत्कालीन एएसपी देहात प्रदुमन सिंह ने के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं और पार्टी ने रिपोर्ट में करीब 80 अधिकारियों व कर्मियों को दोषी माना है। इनमें पुलिस के अलावा जिला प्रशासन, राजस्व, आबकारी और आपूर्ति विभाग के अधिकारी व कर्मी भी शामिल है। जांच में सामने आया था कि बिकरू कांड के मुख्य आरोपीत कुख्यात विकास दुबे पर स्थानीय पुलिस व प्रशासन की खूब मेहरबानियां थी



पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की सांठगांठ के चलते कुख्यात विकास दुबे का साम्राज्य बढ़ता चला गया था और उस पर समय रहते कभी प्रभावी कार्यवाही नहीं की जा सकी थी। बीते दिनों एसआइटी की रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने पूरे प्रकरण में दोषी पाए गए अधिकारियों व कर्मियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सूत्रों का कहना है कि एसआईटी की रिपोर्ट में कानपुर के तत्कालीन सीओ एलआईयू के अलावा लखनऊ के तत्कालीन सीओ सरोजनीनगर व कृष्णानगर कोतवाली प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को भी दोषी पाया गया है। जांच में सामने आया था कि एसटीएफ ने 2017 में जब विकास को लखनऊ से उसके भाई दीपक दुबे के नाम दर्ज ऑटोमेटिक राइफल के साथ गिरफ्तार किया था, तब लखनऊ, कानपुर पुलिस की लापरवाही से ही वह रायफल कोर्ट से दीपक के नाम रिलीज हो गई थी। 


पोस्को अधिनियम में वांछित नाबालिक पुलिस अभिरक्षा में

नोएडा। सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस टीम ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम में वांछित एक नाबालिक को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने नाबालिग को शिव मंदिर सदरपुर के सामने से पुलिस अभिरक्षा में लिया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि नाबालिग पोस्को अधिनियम व अपहरण के मामले में वांछित चल रहा था। 


दो चोरों को किया गिरफ्तार

नोएडा। फेस-2 कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एलइडी, लैपटॉप, गैस सिलेंडर, इनवर्टर, बैट्री व दो चाकू बरामद किऐ। कोतवाली प्रभारी अनीता चौहान का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि घर में चोरी के आरोपित पर स्टोर स्थित सैमसंग चौराहे के पास है। मौके से पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। इनकी पहचान अकबर निवासी अलीगढ़ व जीतू निवासी ग्राम नगला चरणदास नोएडा के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बीते दिन सेक्टर-18 स्थित घर से चोरी की थी। मकान मालिक ने केस दर्ज कराया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


क्षेत्रीय मंत्री बने विकास त्रिपाठी

नोएडा। नोएडा सेक्टर-49 निवासी विकास त्रिपाठी को प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान में क्षेत्रीय मंत्री पश्चिम प्रांत युवा विभाग मनोनीत किया गया है। प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान के प्रदेश अध्यक्ष अजीत बरनवाल ने बताया कि अभियान की नीति एवं उद्देश्य का पालन करते हुए ज्ञान का विस्तार करेंगे। 


नाबालिग दलित छात्र से सामूहिक कुकर्म, तीन धरे

ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्र से सामूहिक कुकर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों पर केस दर्ज पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी आकाश, अंकित व शिवम पांचाल उर्फ़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छात्र (15) के परिजन की शिकायत पर केस दर्ज किया और मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। बताया गया कि घटना के दौरान पीड़ित घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तीनों ने उसको जबरन उठाकर खेत में ले गए। वहां तीनों ने छात्र से कुकर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने पीड़ित का मुंह बंद कर दिया। इस घटना के पीड़ित ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर कुकर्म हुआ एससी एसटी/एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया है। 


मिलावटी सामान बेचने पर होगी सख्त कार्रवाई

नोएडा। जिले में मिलावटी सामान बेचने पर सख्त कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने खाद्य विभाग को मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। त्योहारो पर मिलावटी सामान की बिक्री पर रोक लगाने के लिए उन्होंने लगातार निरीक्षण करते हुए सेम्पल भरने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने लोगों से 0120-2552552 नंबर पर कॉल कर मिलावट करने वालों की सूचना जिला प्रशासन के अधिकारियों को देने की अपील की है। डीएम के निर्देश के बाद खाद्य विभाग की 4 टीम ने औचक निरीक्षण अभियान चलाते हुए कई दुकानों से सामान के नमूने लिए और जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। जिला अभिहित अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार, रेनू सिंह, और रामनरेश आदि टीम में अलग-अलग स्थान पर जांच अभियान चलाया। सेक्टर 5 के अग्रवाल स्वीट्स इसे गुलाब जामुन का नमूना लिया और सफाई को लेकर चेतावनी नोटिस जारी किया गया। सिरसा में नवी कलाकंद भंडार से सैंपल लिए गए। इसके अलावा टीम ने गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड से गुलाब जामुन का सैंपल भरकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। 


बोतले छीनने का काम है आबकारी टीम का






नोएडा। नोएडा दिल्ली बॉर्डर (अशोक नगर) ठेके से शराब लाने वाले आबकारी विभाग की कार्यशैली से काफी नाराज हैं, उनका कहना है कि अक्सर आबकारी विभाग की टीम बॉर्डर पर खड़ी रहती है। जो केवल शराब की बोतले छिनती है अगर कोई दिल्ली से बीयर अथवा शराब खरीदकर उत्तर प्रदेश की सीमा की और घुसता है तो वहां खड़े पुलिस वाले बोतल छीन लेते हैं। और उसे लाने वाले पर कोई कार्यवाही नहीं करते गहन छानबीन करने पर पता चला कि छीनी गई शराब की बोतले बेचने का काम आबकारी विभाग करता है। व्यक्ति को गिरफ्तार करेंगे तो बरामदगी दिखानी पड़ेगी। और कानूनी कार्रवाई करनी है। जबकि 'शॉर्टकट' है बोतल छीन ली जाए। और बाद में बेचकर कमाई भी हो जाए। यह सारा खेल सपा सरकार के दौरान ज्यादा चला जब एक सरकार का करीबी एक अधिकारी की तैनाती नोएडा में थी। 

 

 



 



 




 



बिहार: कांग्रेस के कारण महागठबंधन की हुई 'हार'

कांग्रेस पार्टी अगर ज्यादा सीटों के लिए गठबंधन पर दवाब नहीं डालती तो गठबंधन की जीत पक्की थी। लालू प्रसाद के छोटे बेटे ने केवल अपने दम पर गठबंधन को इतना मजबूत कर लिया था कि जहां पर कांग्रेस वाम दल लड़ाई में भी नहीं थे, वहां के लिए भी मजबूत मुकाबले में खड़ा कर दिया। अकेले तेजस्वी यादव ने पूरे बिहार में चुनाव प्रचार की कमान थामी और सभी सीटों पर काफी मंथन कर टिकट दिए। यहाँ तक की बेकार हो चुके कुछ साथी व साथी दलों को भी गठबंधन से बाहर कर दिया ताकि वे सीटों के लिए ब्लैकमेल न कर सके।



इसके उल्टा बिहार कांग्रेस पार्टी ने अपनी हैसियत से ज्यादा 70 सीटें ली, जिनमें से कुछ सीटों पर तो कांग्रेस का संगठन तक मौजूद नहीं था, और नतीजों के बाद इन 70 सीटों में से कांग्रेस केवल 19 सीटे ही जीते जीत पाई जिससे राजद के लिए जीत दूर हो गई। राजद ने भी सरकार न बन पाने का श्रेय कांग्रेस को ही दिया। उनका कहना था कुल सीटों में से केवल 30% से कम ही सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करवा पाई। कांग्रेस को उसकी हैसियत के हिसाब से केवल 30 सीटें ही दी जानी चाहिए थी।



वहीं बिहार में सत्ता बदलने का दम भर रही कांग्रेस एक बार फिर राज्य में पिछड़ गई है। पहले उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और अब बिहार में तेजस्वी यादव की उम्मीदों को कांग्रेस ने झटका दे दिया। कांग्रेस के इस बुरे प्रदर्शन में पार्टी के असंतुष्ट नेताओं को एक बार फिर पार्टी आलाकमान के खिलाफ हवा दे दी व हाई कमान के लिए चुनौती बन सकते हैं।


इतना खराब प्रदर्शन गठबंधन की हार के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है और गठबंधन के घटक दलों ने एक बार फिर कांग्रेस से दूरी बनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस का यह बुरा प्रदर्शन आने वाले अन्य राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु में असर डालेगा और अन्य दल कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव बढ़ने से कतराएंगे।


वही इन सब के बीच कांग्रेस अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को एक बार फिर पार्टी अध्यक्ष बनाने के कयास में जुट गई है। जो कि कांग्रेस के ही एक वर्ग जो 'गांधी नेहरू' मुक्त कांग्रेस देख रहा है सक्रिय हो सकते हैं। कांग्रेस की चौतरफा हार से पार्टी में हाहाकार है, और उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश के सैकड़ों दिग्गज कांग्रेसी रोज पार्टी छोड़ रहे हैं और कई आने वाले कल में छोड़ने को तैयार बैठे हैं। ऐसे में अगर पूरी तरह से फेल राहुल गांधी को अगर पार्टी की कमान दोबारा दी गई तो कांग्रेस अब तक का सबसे बड़ा बिखराव देखेगी क्योंकि छोटे से छोटा कार्यकर्ता अभी राहुल या प्रियंका गांधी में से किसी को भी अपना अध्यक्ष नहीं देखना चाहता है। यहां तक कि कार्यकर्ता या प्रत्याशी यह तक भी नहीं चाहते कि राहुल गांधी उनके चुनावों में प्रचार के लिए आए अथवा उनके क्षेत्र में राहुल चुनावी रैली या सभा करें। 


67 हजार तक पहुंचेगा सोना, अभी खरीदने का मौका

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2,500 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच सकता है भाव


नई दिल्ली। बेहतर रिटर्न की वजह से लोग धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ मानते हैं। पिछले एक दशक में सोने ने करीब 159% का रिटर्न दिया है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार धनतेरस पर सोने की मांग में तेजी देखने को मिल सकती है। इसका असर कीमतों पर दिखेगा। उनका कहना है कि लंबी अवधि में सोना 67 हजार के करीब पहुंच सकता है। ऐसे में अगर सोने का भाव 49,500-48,500 के बीच रहता है तो यह समय खरीदारी के लिए बेहतर है। निकट अवधि में सोने 52,000 से 53,000 के बीच रहेगा। वही लंबी अवधि में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। उधर, एक रिपोर्ट के मुताबिक, एमसीएक्स गोल्ड ने 10 साल के लिए 159% 5 साल के लिए 99% और 1 साल के लिए 33 फीसदी का रिटर्न दिया है। 


अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का डिजाइन जारी

दुबई। अबू धाबी में बन रहे पहले हिंदू का हिंदू मंदिर का अंतिम डिजाइन जारी कर दिया गया है। इस मंदिर में लगने वाले पत्थरों की तराशी का काम भारत में चल रहा है। मंदिर प्रबंधन ने एक वीडियो के जरिये डिजाइन के विजुअल में मंदिर निर्माण की अवधारणा से लेकर शिलान्यास तक की क्रमिक प्रगति को पेश किया है। इसका शिलान्यास गत वर्ष अप्रैल में हुआ था, लेकिन काम दिसंबर से शुरू हो सका। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक सौहार्द के प्रतीक माने जाने वाले इस मंदिर के फाइल मास्टर प्लान में अबू मुरेख परिसर में एक पुस्तकालय, एक क्लास रूम, एक मजलिस तथा एक सामुदायिक केंद्र को दिखाया गया है। मास्टर प्लान का काम 2020 की शुरुआत में पूरा हो गया था, लेकिन महामारी के कारण काम की गति धीमी पड़ गई। मंदिर प्रबंधन के प्रवक्ता अशोक कोटेचा ने बताया कि यह पहला मौका है, जब फाइनल डिज़ाइन को वीडियो के जरिए जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर का काम सामुदायिक सहयोग तथा भारत और यूपी में नेतृत्व के मार्गदर्शन में चल रहा है। 


म्यांमार में सू की चुनाव जीतीं 

यंगून। म्यांमार की सत्तारूढ़ नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) का नेतृत्व करने वाली आंग सान सू की ने अगली संसद के लिए कवमू सीट से चुनाव जीत लिया है। अभी वोटों की गिनती चल रही है और धीरे-धीरे परिणाम सामने आ रहे हैं। इस बिच सू की के नेतृत्व वाली एनएलडी ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह बहुमत से सत्ता में आ रही है। एनएलडी के प्रवक्ता मोन्यवा ने बताया कि पार्टी पूरे बहुमत के साथ 322 सीटें ला रही है। पार्टी का लक्ष्य 377 सीटों तक पहुंचना है। 


'भाजपा साजिशों से चुनावों को बनाया विवादास्पद'

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनता का मनोबल गिरने की साजिशें चल रही है। चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र तभी होंगे, जब उनमें पारदर्शिता हो। भाजपा ने चुनावों को अपनी साजिशों से विवादास्पद और अविश्वसनीय बना दिया है। जनता की जागरूकता और उसके सहयोग-समर्थन से ही लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी। 


मिशन-2022 के लिए और मजबूत हो गया किला

गवाया नहीं बढ़ाया भरोसा, यथास्थिति बरकरार रहने से बड़ा हौसला 


लखनऊ। 7 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे भाजपा को सुकून देने वाले विपक्ष के चौतरफा हमले और कोरोना महामारी जैसे टिकट हालात के बावजूद पार्टी अपनी छह सीटें बरकरार रखने के अलावा आम कार्यकर्ता का भरोसा जीतने में कामयाब रही सरकार की नीति और कामकाज पर जनता की मुहर लगने के साथ संगठनात्मक मजबूती सिद्ध होने को मिशन-2022 के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। खासकर मुस्लिम बाहुल्य बुलंदशहर और नौगांवा सादात क्षेत्रों में बढ़त कायम रहना हिंदुत्व के एजेंडे को धार देने की रणनीति को पुख्ता करेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दोनों महत्वपूर्ण सीटों पर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन भी कोई करिश्मा नहीं दिखा सका। रालोद-सपा के संयुक्त उम्मीदवार को कांग्रेस और भीम आर्मी की राजनीतिक विंग आजाद समाज पार्टी में भी कम वोट मिलना गठबंधन के लिए खतरे की घंटी है। मल्हनी सीट भले ही भारतीय जनता पार्टी के हाथ से फिर फिसल गई परंतु गत चुनाव में मिले चौथे स्थान से बढ़कर तीसरे पायदान तक पहुंचने की सफलता मिली।      बेहतर टीम वर्क बार रणनीति काम आई: चुनाव प्रचार के दौरान सरकार व संगठन का बेहतर टीम वर्क दिखा।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संयुक्त जनसभाओं के अलावा हर क्षेत्र के कार्यकर्ता से वर्चुअल संवाद के द्वारा मतदान केंद्रों तक पहुंची इसके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा ने मंत्रिमंडल सदस्यों ने पार्टी पदाधिकारियों से तालमेल बनाकर विपक्ष के दुष्प्रचार को कारागार नहीं होने दिया। 


RTO की कृपा से 1990 मॉडल की गाड़िया भी है सड़को पर


 



लक्ष्मी सबके पास आती है

आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं । दीपावली का दिन बहुत ही पास है। लक्ष्मी सबके पास आती है, लेकिन रूकती नही है क्योंकि लक्ष्मी चंचल है। लक्ष्मी को रुकना भी नही चाहिए क्योकि अगर लक्ष्मी अगर रुक गई तो उसका सुख नही मिलेगा। 


हमे महालक्ष्मी से भौतिक सुख, शारिरिक सुख, मानसिक सुख, पारवारिक सुख भी चाहिए। सबसे पहले आप अपने प्रवेश द्वार पर श्री ओर उसके नीचे स्वस्तिक बनाए। दरवाजे के दोनों ओर शुभ लाभ लिखें। ध्यान रहे अगर आप व्यापारी है तो लाभ शुभ लिखे। (केवल व्यापार स्थल पर) आपके घर के ईशान को साफ रखें। वहाँ पर जल का पात्र भरकर रखें। अगर आपके घर मे बार बार नुकसान का योग बन रहा है तो आम के पत्ते की बांदलवार बनाकर मुख्य दरवाजे(प्रवेश द्वार) पर लगवाने की कोशिश करें। आप अगर व्यापारी है व्यापार में उतार चढ़ाव आ रहा है तो आप कोई ऐसा पेड़ ढूढे जिस पर चिमकादडे बैठती हो, उसका एक पत्ता अभी धनतेरस के दिन महालक्ष्मी जी मंत्र बोलते हुए तोड़ कर ले आये। उसको घर पर लाकर साफ पानी दूध गंगाजल से धोकर फिर कुंकुम ओर हल्दी का छीटा देकर मन ही मन व्यापार व्रद्धि हेतु कामना करें। इस पत्ते को आपकीं अगर बैठक हो उस पर कोई वस्त्र या आसन रखे उसके नीचे इस पत्ते को रखे,इसके ऊपर आपको बैठना है, व्यापार में तेजी से बरकत आने लगेगी।


अगर आप अपनी सीट के नीचे नही रख सकते है तो इस पत्ते को पूजन स्थल पर रखे। जिनको लक्ष्मी जी आवाहन करना है वे रोज एक इलायची का सेवन करे( धनतेरस से लेकर पृर्णिमा तक)। धनतेरस से दीपावली तक गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करे या विष्णु सहस्रनाम का पाठ रात्रिकाल में 10 से 12 बजे के बीच मे करना है यदि आप पहले गणेश संकट नाशक स्त्रोत्र फिर विष्णु सहस्रनाम का पाठ ओर पुनः गणेश संकट नाशक स्त्रोत्र का पाठ करें तो अवश्य श्री गणेश जी श्री विष्णु जी और माता महालक्ष्मी जी कृपा होगी। बाद मे लाल कपड़े में लपेट कर धन स्थान में रखें.
* लक्ष्मी पूजन में 5 पीली कोड़ी ,11 गोमती चक्र, दो लघु नारियल 5 कमल गट्टे, 5 हल्दी की गांठ, थोड़ा-सा साबुत धनिया, साबुत सुपारी, एक सिक्का पूजा स्थान में रखकर पूजा करें..इसे रात  भर वहीँ रखें, भाई दूज तक लक्ष्मी जी के आगे ही रखा रहने दें. बाद मे लाल कपड़े में लपेट कर धन स्थान में रखें तिजोरी में रखें जो वर्ष-पर्यंत तक रहे।
* भाग्योदय हेतु पीतल की कटोरी में चना दाल भिगोकर रातभर सिरहाने रखें व सुबह चना दाल पर गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।

* कमल गट्टे की माला से रात्रि को:
'ॐ कमलायै नमः'
इस मंत्र की 11/21/31/41 माला, नहीं तो कम से कम एक माला जप करें।
*  अटूट धन प्राप्ति हेतु भगवान श्रीकृष्ण पर शुद्ध घी से भरा पीतल का कलश चढ़ाकर निर्धन ब्राह्मण  को दान करें।
* दीपावली की रात्रि उपरांत, पर अगले दिन सूर्योदय के पूर्व, घर में झाडू लगाकर घर का सारा कचरा बाहर डालें. यह काम अंधेरे में गुप्त रूप से करें। इससे घर की दरिद्रता दूर होगी.

* दीपावली से शुरू कर तेल का दीया हर शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं. यह उपाय वर्ष भर करना है. सफलता ज़रूर प्राप्त होगी ..!
*  पारद लक्ष्मी गणेश की मूर्ति की स्थापना अपने घर के पूजा स्थान में करें. 7 कौड़ियाँ उन पर वारते हुए, माँ लक्ष्मी के चरणों में रखें, यह पूरे 27 दिन तक रखना है. फिर, इन कौड़ियों को प्रवाहित कर दें. जब ऐसा करें, तो दक्षिण दिशा की तरफ मुंह कर निम्न मंत्र का पाठ करें :
"ॐ श्रीं ह्रीं महालक्ष्मी मम गृहे आगच्छ स्थिर फट !!"
*  दीपावली के दिन प्रात: गन्ना लाकर रात्रि में लक्ष्मी पूजन के साथ गन्नो की भी पूजा करने से आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी।

* दीपावली से आरंभ करते हुए, प्रत्येक अमावस्या की शाम को किसी अपंग भिखारी या विकलांग व्यक्ति को भोजन कराएं तो सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
* काफी प्रयास करने के बाद भी नौकरी न मिल रही हो तो दीपावली की शाम लक्ष्मी पूजन के पश्चात या पूजन के समय थोड़ी सी चने की दाल लक्ष्मीजी पर छिड़ककर बाद में इकट्ठी करके पीपल के पेड़ पर समर्पित कर दें, नौकरी लगने की संभावना बढ़ जाएगी।
* दुकानदार, व्यवसायी दीपावली की रात्रि को साबुत फिटकरी लेकर उसे दुकान में चारों तरफ घुमाएं और किसी चौराहे पर जाकर उसे उत्तर दिशा की तरफ फेंक दें। ऐसा करने से ज्यादा ग्राहक आएंगे और धन लाभ में वृद्धि होगी।


नोट : इनमें से कोई एक, या एक अधिक, जितने अधिकाधिक कर सके - करें. उतना ही कल्याण होगा.
अगर, इन दिनों में आप किसी कारण से चूक जाएं, तो देवोत्थान एकादशी, जो 25 नवम्बर को है, को भी कर सकते हैं.
शुभ दीपावली

+447393077163, +919899500754 (what’s app no )



advt


advt


advt


advt


निजी एजेंसियों के सुरक्षा गॉर्डों की पुलिस लेगी परीक्षा




नोएडा। बीते दिनों कई सोसाइटियों में हुई आपराधिक वारदात को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने निजी सुरक्षा एजेंसियों पर सख्ती शुरू कर दी है। पसारा की संचालन समिति ही नहीं अब पुलिस भी निजी एजेंसियों के सुरक्षा गार्डों की परीक्षा लेगी। उन्हें शस्त्र चलाना आता है या नहीं इसका पता लगाया जाएगा। फेल होने पर गार्ड के साथ-साथ एजेंसी पर भी कार्यवाही की जाएगी।

 

दरअसल गौतम बुध नगर में हजारों सोसायटी है। इनमें से कई की सुरक्षा व्यवस्था, अपप्रतीक्षित सुरक्षाकर्मियों के भरोसे है सुरक्षाकर्मियों के पास शस्त्र तो है, लेकिन इनमें से कई उन्हें चलाना भी नहीं जानते। यह बात हाल ही में बिसरख में हुई एक घटना की जांच में सामने आई। फेडरेशन ऑफ़ नोएडा इंडस्ट्रीज इस सम्बन्ध में पुलिस प्रमुख को दो बार पात्र भी लिख चुकी है कि पुलिस विभाग की लापरवाही के कारण नोएडा की सुरक्षा फर्जी सिक्योरिटी एजेंसियो के हाथो में है जो कभी भी मुसीबत का कारण बन सकती है।

फेडरेशन के अनुसार unregistered सिक्योरिटी एजेंसी के खिलाफ कार्यवाही की जाये। ऐसी घटनाओं से सबक लेकर अब पुलिस की सुरक्षा गार्डों की परीक्षा लेगी। शस्त्र धारक सुरक्षाकर्मी उन्हें चला पाते है या नहीं, इसका पता लगाया जाएगा। बिना शस्त्र वाले सुरक्षाकर्मियों के प्रशिक्षण की भी जांच की जाएगी। जो सुरक्षाकर्मी फेल होंगे उन पर तो कार्रवाई की ही जाएगी साथ ही सुरक्षा एजेंसी को भी बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इसमें आरडब्लूए और एओए का भी सहयोग लिया जाएगा।

पुलिस ने लिखा पत्र : बिसरख कोतवाली क्षेत्र में दंपत्ति हत्याकांड के बाद अगर पुलिस आयुक्त ने एजेंसी का लाइसेंस निरस्त करने के लिए पसारा की संचालन समिति को पत्र लिखा है। अन्य एजेंसियों के सुरक्षा कर्मियों को प्रशिक्षण दिलाने के लिए कहा गया है। उसके बाद ही संबंधित एजेंसी को एनओसी देने की बात की है। 

 

 






 





 




गुरुवार, 12 नवंबर 2020

advt- priyanka gandhi


 

आरक्षण : देश की उन्नति में बाधक

एक स्थानीय कॉलेज में अर्थशास्त्र के एक प्रोफेसर ने अपने एक बयान में कहा – “उसने पहले कभी किसी छात्र को फेल नहीं किया, पर हाल ही में उसने एक पूरी की पूरी क्लास को फेल कर दिया है l” 
क्योंकि उस क्लास ने दृढ़ता पूर्वक यह कहा था कि “समाजवाद सफल होगा और न कोई गरीब होगा और न कोई धनी होगा” सबको सामान करने वाला एक महान सिद्धांत ! 
तब प्रोफेसर ने कहा – अच्छा ठीक है ! आओ हम क्लास में समाजवाद के अनुरूप एक प्रयोग करते हैं  “सफलता पाने वाले सभी छात्रों के विभिन्न ग्रेड का औसत निकाला जाएगा और सबको वही एक ग्रेड दी जायेगी ” 
पहली परीक्षा के बाद, सभी ग्रेडों का औसत निकाला गया और प्रत्येक छात्र को B ग्रेड प्राप्त हुआl 
जिन छात्रों ने कठिन परिश्रम किया था वे परेशान हो गए और जिन्होनें कम ही पढ़ाई की थी वे खुश हुए l 
दूसरी परीक्षा के लिए कम पढ़ने वाले छात्रों ने पहले से भी और कम पढ़ाई की और जिहोनें कठिन परिश्रम किया था उन्होंने यह तय किया कि वे भी मुफ्त की ग्रेड प्राप्त करेंगे और उन्होंने भी कम पढ़ाई की l 
दूसरी परीक्षा की ग्रेड D थी l 
इसलिए कोई खुश नहीं था l  
जब तीसरी परीक्षा हुई तो ग्रेड F हो गई l 
जैसे-जैसे परीक्षाएँ आगे बढ़ने लगीं स्कोर कभी ऊपर नहीं उठा, बल्कि आपसी कलह, आरोप-प्रत्यारोप, गाली-गलौज और एक-दूसरे से नाराजगी के परिणाम स्वरूप कोई भी नहीं पढ़ता था क्योंकि कोई भी छात्र अंपने परिश्रम से दूसरे को लाभ नहीं पहुंचाना चाहता था l अंत में सभी आश्चर्यजनक रूप से फेल हो गए और प्रोफेसर ने उन्हें बताया कि इसी तरह “समाजवाद” भी अंततोगत्वा फेल हो जाएगा क्योंकि ईनाम जब बहुत बड़ा होता है तो सफल होने के लिए किया जाने वाला उद्यम भी बहुत बड़ा होगा l परन्तु जब सरकार सारे अवार्ड छीन लेगी तो कोई भी न तो सफल होना चाहेगा और न ही सफल होने की कोशिश करेगा l
निम्नलिखित पाँच सर्वश्रेष्ठ उक्तियाँ इस प्रयोग पर लागू होती हैं l 
1. आप समृद्ध व्यक्ति को उसकी समृद्धि से बेदखल करके गरीब को समृद्ध बनाने का क़ानून नहीं बना सकते l 
2. जो व्यक्ति बिना कार्य किए कुछ प्राप्त करता है, अवश्य ही परिश्रम करने वाले किसी अन्य व्यक्ति के ईनाम को छीन कर उसे दिया जाता है l 
3. सरकार तब तक किसी को कोई वस्तु नहीं दे सकती जब तक वह उस वस्तु को किसी अन्य से छीन न ले l 
4. आप सम्पदा को बाँट कर उसकी वृद्धि नहीं कर सकते l 
5. जब किसी राष्ट्र की आधी आबादी यह समझ लेती है कि उसे कोई काम नहीं करना है, क्योंकि बाकी आधी आबादी उसकी देख-भाल जो कर रही है और बाकी आधी आबादी यह सोच कर कुछ अच्छा कार्य नहीं कर रही कि उसके कर्म का फल किसी दूसरे को मिल रहा है – तो वहीँ उस राष्ट्र के अंत की शुरुआत हो जाती है।


कांग्रेस: पहले ही टेस्ट में फेल हुए 'लल्लू '

लखनऊ। प्रदेश में हुए 7 विधानसभा सीट पर चुनावों में भाजपा ने 6 सीट जीतकर जता दिया कि 2022 भी उनका है। इन चुनावो में भाजपा के अलावा केवल सपा ही खाता खोल पाई। कांग्रेस पार्टी केवल घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र और बांगर मऊ विधानसभा क्षेत्र में ही प्रदर्शन कर पाई और दूसरे नंबर पर आई। मल्हनी से कांग्रेस उम्मीदवार राकेश मिश्र को 2871 वोट, देवरिया विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद मणि त्रिपाठी 3692 वोट, नौगांवा सादात से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ कमलेश 4 532 वोट  बुलंदशहर से प्रत्याशी सुनील चौधरी केवल 10319 वोट ही प्राप्त कर पाए और इन सभी की जमानत जप्त हो गई।



2016 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी सबसे बुरा प्रदर्शन करते हुए 402 में से केवल 7 सीटें ही जीत पाई थी। पिछले तीन दशकों से कांग्रेस पार्टी प्रदेश में राष्ट्रीय पार्टी होते हुए क्षेत्रीय पार्टी से भी बुरी हालत में है। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद भी कांग्रेस में कोई जान पड़ती नजर नहीं आ रही और कांग्रेस की हालत पहले से भी बुरी दिखाई दे रही है। आलाकमान ने 'अजय कुमार लल्लू 'को प्रदेशाध्यक्ष बनाते वक्त शायद उम्मीद की थी साधारण देखने वाला व्यक्ति जमीनी  स्तर पर कार्यकर्ताओं पर अच्छी पकड़ बना सकता है और कांग्रेस की वापसी का रास्ता बनाया जा सकता है, लेकिन प्रदेश में उपचुनाव में हुए कांग्रेस की फजीयत ने प्रदेशाध्यक्ष को पूरी तरह से 'लल्लू 'साबित कर दिया और दिखा दिया कि उत्तर प्रदेश में गांधी परिवार की कोई हैसियत नहीं है।



प्रदेश व् जिलों के कई नेता दबी जुबान से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी को कांग्रेस की देश में दुर्गति के लिए जिम्मेदार मानते हैं लेकिन सामने कोई भी नहीं आता। पार्टी आलाकमान के खिलाफ बोलने वाले 12 नेताओं को कांग्रेस पार्टी पहले भी बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। इसी बात से डर कर कोई भी खुलकर गांधी परिवार के खिलाफ नहीं बोलता है।  गाँधी परिवार की प्राइवेट लिमिटेड बन गई कांग्रेस पार्टी का भविष्य कार्यकर्तीओ को नहीं दिखाई देता। बिहार चुनावो में देखा गया कि कांग्रेस के प्रत्याशी नहीं चाहते कि राहुल गांधी उनके क्षेत्र में सभा करने आए क्योंकि वह जानते हैं कि राहुल गांधी की उनके क्षेत्र में सभा का मतलब है कि उनके पक्ष में जो वोटे आ रही है वे भी नहीं आएंगी। बरहाल उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के निम्न  प्रदर्शन के बाद पार्टी अध्यक्ष लल्लू पर पार्टी के ही नेता सवालिया निशान उठाने लगे हैं। सच भी है अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार चुनाव हुए और इतनी बुरी हार देखने  को मिली है 


धनतेरस सुभकामनाये


*श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम*


*🚩जय सत्य सनातन🚩*
🌥️ *🚩युगाब्द-५१२२*
🌥️ *🚩सप्तर्षि संवत-५०९६*                  *🚩विक्रम संवत-२०७७*
⛅ *🚩तिथि - द्वादशी रात्रि 09:30 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
⛅ *दिनांक 12 नवम्बर 2020*
⛅ *दिन - गुरुवार*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु - हेमंत*
⛅ *मास - कार्तिक*
⛅ *पक्ष - कृष्ण*
⛅ *नक्षत्र - हस्त 13 नवम्बर रात्रि 01:55 तक तत्पश्चात चित्रा*
⛅ *योग - विष्कम्भ शाम 03:35 तक तत्पश्चात प्रीति*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 01:47 से शाम 03:10 तक*
⛅ *सूर्योदय - 06:48*
⛅ *सूर्यास्त - 17:56*
⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - गोवत्स द्वादशी, गुरु द्वादशी, वाघ बारस*
💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

🌷 *नरक चतुर्दशी* 🌷
*नरक चतुर्दशी के दिन चतुर्मुखी दीप का दान करने से नरक भय से मुक्ति मिलती है । एक चार मुख ( चार लौ ) वाला दीप जलाकर इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिये –*
🌷 *” दत्तो दीपश्वचतुर्देश्यां नरकप्रीतये मया ।*
*चतुर्वर्तिसमायुक्तः सर्वपापापनुत्तये  ॥“*
👉🏻 *( नरक चतुर्दशी के दिन नरक के अभिमानी देवता की प्रसन्नता के लिये तथा समस्त पापों के विनाश के लिये मै चार बत्तियों वाला चौमुखा दीप अर्पित करता हूँ।)*
*यद्यपि कार्तिक मास में तेल नहीं लगाना चाहिए, फिर भी नरक चतुर्दशी के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर तेल-मालिश (तैलाभ्यंग) करके स्नान करने का विधान है। 'सन्नतकुमार संहिता' एवं धर्मसिन्धु ग्रन्थ के अनुसार इससे नारकीय यातनाओं से रक्षा होती है। जो इस दिन सूर्योदय के बाद स्नान करता है उसके शुभकर्मों का नाश हो जाता है।*

🌷 *काली चौदसः नारकीय यातनाओं से रक्षा* 🌷
➡ *13 नवम्बर शुक्रवार को नरक चतुर्दशी (रात्रि में मंत्रजप से मंत्रसिद्धि, काली चौदस गुजरात), 14 नवम्बर शनिवार को नरक चतुर्दशी (तैलाभ्यंग स्नान) ।*
▪ *नरक चतुर्दशी (काली चौदस) के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर तेल-मालिश (तैलाभ्यंग) करके स्नान करने का विधान है। 'सनत्कुमार संहिता' एवं 'धर्मसिंधु' ग्रंथ के अनुसार इससे नारकीय यातनाओं से रक्षा होती है।*
▪ *काली चौदस और दीपावली की रात जप-तप के लिए बहुत उत्तम मुहूर्त माना गया है। नरक चतुर्दशी की रात्रि में मंत्रजप करने से मंत्र सिद्ध होता है।*
▪ *इस रात्रि में सरसों के तेल अथवा घी के दिये से काजल बनाना चाहिए। इस काजल को आँखों में आँजने से किसी की बुरी नजर नहीं लगती तथा आँखों का तेज बढ़ता है।*

🌷 *कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि* 🌷
👉🏻 *13 नवम्बर 2020 शुक्रवार को मासिक शिवरात्रि है।*
  *हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी*
🌷 *1).ॐ शिवाय नम:*
🌷 *2).ॐ सर्वात्मने नम:*
🌷 *3).ॐ त्रिनेत्राय नम:*
🌷 *4).ॐ हराय नम:*
🌷 *5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*
🌷 *6).ॐ श्रीकंठाय नम:*
🌷 *7).ॐ सद्योजाताय नम:*
🌷 *8).ॐ वामदेवाय नम:*
🌷 *9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:*
🌷 *10).ॐ तत्पुरुषाय नम:*
🌷 *11).ॐ ईशानाय नम:*
🌷 *12).ॐ अनंतधर्माय नम:*
🌷 *13).ॐ ज्ञानभूताय नम:*
🌷 *14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*
🌷 *15).ॐ प्रधानाय नम:*
🌷 *16).ॐ व्योमात्मने नम:*
🌷 *17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*
🔥 *आर्थिक परेशानी से बचने हेतु* 🔥
👉🏻 *हर महिने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।*
👉🏻 *और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।*
🚩  *प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महिने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जला के रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।*


बुधवार, 11 नवंबर 2020

Ajay Lallu - advt


 

मौलाना अब्दुल की जयन्ती पर विचार गोष्ठी का आयोजन

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शहाबुदीन की अध्यक्षता में अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दानिश सैफी व अल्पसंख्यक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष गुड्डु के नेतृत्व में भारत के स्वतंत्रता सेनानी  प्रखर नेता व प्रथम शिक्षा मंत्री रहे मौलाना अब्दुल कलाम आजाद जी की जन्म जयन्ती पर पार्टी कार्यालय सैक्टर 10 पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।



गोष्ठी में मौलाना अब्दुल कलाम आजाद जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला व उन के दिखाये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गोष्ठी में महानगर अध्यक्ष शहाबुदीन, प्रदेश कोडिनेटर अल्पसंख्यक कांग्रेस लियाकत चौधरी, अध्यक्ष अल्पसंख्यक दानिश सैफी, महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस गुड्डु, आल इंडिया कांग्रेस के सदस्य दिनेश अवाना, जिला अध्यक्ष युथ कांग्रेस पुरुषोत्तम नागर, जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस गौतम अवाना, उपाध्यक्ष ललित अवाना, उपाध्यक्ष डाक्टर सीमा, महासचिव सोविन्र्द अवाना, महासचिव रिजवान चौधरी, सचिव नरेन्द्र भाटी, उषा शर्मा, नितेश,अकरम,असरफ,सोनु,
अरसद खान,मनवीर,पंकज बाल्मिकी,असरफ,मोहम्मद जहीर, प्रमोद शर्मा आदि उपस्थित रहे।



CLASSIFIED BOOKING


OFFICE SPACE FOR LEASE


diwali wishes


कांग्रेस : कार्यकर्ताओं ने जितनी फोटो खींची उससे कम वोट मिली

बुलंदशहर। बुलंदशहर सीट पर भाजपा ने एक बार फिर जीत का परचम लहराया है। भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 88,645 वोट मिली, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सुनील चौधरी को केवल 10,319 मत प्राप्त हुए और उनकी जमानत तक जब्त हो गई।



गौरतलब है कि बुलंदशहर और गौतम बुद्ध नगर के कांग्रेसियों ने दिखावे के लिए खूब प्रचार किया। अकेले-अकेले प्रचार करने की हजारों फोटो कांग्रेसियों ने पोस्ट भी की। नोएडा से भी कई दर्जन जबरदस्त नेता सुनील चौधरी के पक्ष में प्रचार के लिए गए और उन्हें इतनी भी वोट नहीं दिलवा पाए जितनी इन्होंने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर भेजी। वही आला कमान भी कांग्रेसी कार्यकारिणियों और पदाधिकारियों की इस कार्यशैली से परेशान है। पहले ही 'टेस्ट' में प्रदेशाध्यक्ष 'लल्लू जी' फेल हो गए। 7 सीटों में से एक भी नहीं जितवा पाए। 


लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग में पिता-पुत्र धरे

नोएडा। अपनी जमीन पर दीवार बनवा रहे शख्स पर लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्वर को भी शिफ्ट कर लिया है। पुलिस के अनुसार बीते सोमवार को सोरखा गांव में रामबीर अपनी जमीन पर दीवार बनवा रहे थे। आरोप है कि तभी गांव के ही सुभाष और कल्लू ने वहां पहुंचकर गाली-गलौज की और जान से मारने की नियत से रामवीर पर फायरिंग कर दी। रामवीर ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर कालू, सुभाष और हरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र कर ले कालू और सुभाष को एफएनजी रोड पर हिंडन पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। 


सेक्टर-11 : अंजना बनी कार्यवाहक महासचिव






नोएडा। सेक्टर-11 आरडब्लूए की मंगलवार को बैठक हुई। इसमें पूर्व महासचिव सुरेश कृष्णन को नमन किया गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सर्वसम्मति से अंजना भागी को कार्यवाहक महासचिव पद पर नियुक्त किया है। 

 

 



 



 




 



खाद्य विभाग ने जांच को नमूना लिया

नोएडा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को दादरी स्थित राधेलाल जयप्रकाश के प्रतिष्ठान से राजेंद्र ब्रांड सरसों, हरी स्वीट से कलाकंद, स्वर्ण नगरी स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड से सुपर सर्वोत्तम ब्रांड सनफ्लावर ऑयल, बीकाजी ब्रांड रसगुल्ले, गोला स्वीट्स एंड कन्फेक्शनरी से सोन पापड़ी, जहांगीरपुर स्थित मोहन डेयरी से पनीर, जाने आलम किराना स्टोर से यदुनंदन ब्रांड देसी घी का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला लखनऊ भेजा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय शर्मा ने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 


वेव सिनेमा में 2499 में बुक होगा पूरा ऑडिटोरियम






नोएडा। वेव सिनेमा लोगों की सुरक्षा को देखते हुए फिल्मों के शौकीन लोगों ने एक विशेष ऑफर लेकर आया है। इसमें लोग पूरा ऑडिटोरियम बुक करा सकते हैं। जिससे लोग मुनासिब कीमत पर और अपने दोस्तों व परिवार के साथ अपने पसंदीदा फिल्म देख सकते हैं। वेव सिनेमा के वाइस प्रेसिडेंट योगेश रायजादा ने बताया कि सामाजिक दूरी की तमाम हिदायतों का पालन जरूरी होगा, साथ ही सरकारी निर्देश के मुताबिक ऑडिटोरियम की कुल सीटों की 50% ही आरक्षित की जा सकेगी। वेव सिनेमा का यह पैकेज 2499 रूपये का है। इस राशि में टिकट का दाम भी शामिल है। ऑडिटोरियम बुक करने वाले व्यक्ति अपने साथ अधिकतम 25 लोगों को ला सकते हैं। अगर लोगों की संख्या बढ़ती है तो दाम में उसके अनुसार बदलाव लिया जाएगा। 

 

 



 



 









26 हज़ार बकायेदारों के कटेंगे कनेक्शन

नोएडा। बिजली निगम की ओर से जिले के 26000 बकायेदारों पर त्योहारों के बाद कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। इन पर निगम का 35 करोड़ से अधिक का बिल बकाया है। इसके लिए निगम ने अगले सप्ताह नोटिस जारी करेगा। नोटिस जारी होने के हफ्ते भर में बिल जमा नहीं होने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। 440 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे : बिजली निगम द्वारा पिछले 1 महीने से 50000 से 100000 तक के बकायेदारों पर कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को भी कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। 440 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। इन उपभोक्ताओं पर निगम का 94.36 लाख रुपए बकाया है। अभियान के दौरान 312 उपभोक्ताओं ने मौके पर करीब 2.92 करोड़रूपये जमा कराए। अब तक करीब 2773 के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। वहीं 1739 के करीब बकायेदारों ने 4.41 करोड़ों रुपए जमा करा दिए हैं। अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य ने बताया कि नोएडा जॉन में करीब 36 टीमों द्वारा बकायेदारों पर कार्यवाही की जा रही है। 


मेजर जनरल रैंक के अफसरों के वेतन में वृद्धि हो : सैन्य अदालत

नई दिल्ली। सैन्य अदालत ने अपने एक अहम फैसले में केंद्र सरकार को मेजर जनरल रैंक के अफसरों के वेतन में बढ़ोतरी करने का निर्देश किया है। एक मामले में निपटारा करते हुए आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल ने कहा कि रक्षा सेवाओं में मैनेजर जनरल रैंक के अधिकारियों का वेतन और उनके जूनियर से भी कम है, इसलिए सरकार उनके वेतन में वृद्धि करें एयर वाइस मार्शल पी सुभाष बाबू ने छठे वेतन आयोग के कार्य की बात सामने आई विसंगतियों के खिलाफ सैन्य अदालत का दरवाजा खटखटाया था। 


चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में उत्तराखंड के मंत्री हरक सिंह को सजा






रूद्रप्रयाग। वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में रुद्रप्रयाग जिला कोर्ट के तीन माह की जेल और 1000 रूपये आर्थिक दंड की सजा सुनाई है। मुख्य न्याय की अदालत ने धारा 143 (विधि विरुद्ध जमाव) में वन मंत्री को दोषी पाया। इसके बाद वन मंत्री डॉ. रावत को मौके पर जमानत भी दे दी गई, जबकि अन्य आरोपी को न्यायालय ने सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया। मंगलवार को जिला न्यायालय में मामले में निर्णय सुनाते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट शहजाद अहमद वाहिद ने इसके साथ ही हरक सिंह रावत को धारा 147 और 353 में दोषमुक्त कर दिया। 

 

 



 



 









मंगलवार, 10 नवंबर 2020

पुलिस के सामने दिनदहाड़े सराफ को लूटा

गाजियाबाद। नगर कोतवाली के अति व्यस्त चोपला बाजार के नकाबपोश बदमाश ने दिनदहाड़े ज्वैलर भरत गर्ग को लूट लिया। 50 हज़ार रूपये लूटने के बाद बदमाश ने ज्वैलर पर पिस्टल तान दी और हत्या की धमकी देते हुए भाग गया। घटना के दौरान चंद कदमों की दूरी पर पुलिसकर्मी ड्यूटी दे रहे थे। दिनदहाड़े हुई वारदात पर व्यापारियों ने पुलिस कार्यप्रणाली का रोष जताया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाश की पहचान कर जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


शहर की आवासीय भूमि जल्द करें फ्री होल्ड

नोएडा। नोएडा की आवासीय भूमि को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करने की मांग को लेकर कंफेडरेशन ऑफ एनसीआर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (कोनरवा) ने नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखा है। संस्था के अध्यक्ष बीएस जैन ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण की 195 वी बोर्ड बैठक में सैद्धांतिक रूप से सहमति जताते हुए शासन को बोर्ड का प्रस्ताव भेजने का निर्णय हुआ था। मुख्य कार्यपालक अधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित हुई थी। इसमें मुख्य विधि सलाहकार विशेष कार्य अधिकारी उप महाप्रबंधक नियोजन, मैसर्स ई एंड वाई कंपनी का प्रतिनिधि सदस्य नामित थे। समिति ने आवासीय भूखंडों को फ्री होल्ड करने के बारे में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा था। निष्कर्ष के रूप में समिति ने लीज होल्ड को फ्री होल्ड करने की संस्तुति दी। संख्या के पदाधिकारियों का कहना है कि 195 वी बोर्ड बैठक के निर्णय को निश्चित रूप से शासन को संधारित किया गया होगा। इसे लेकर जल्द कार्यवाही हो ताकि आवासीय भूमि को जल्द फ्रीहोल्ड किया जा सके। 


30 हज़ार रूपये की मिठाई कराई गई नष्ट






ग्रेटर नोएडा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा जिले में अभियान चलाया जा रहा है। टीम के सदस्यों ने विभिन्न दुकानों से मिठाई के नमूने एकत्र कर जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा। दूषित स्थिति में मिठाई एवं खोया निर्माण होने पर लगभग 90 किलो खोया एवम मिठाई नष्ट कराया गया। इसकी कीमत लगभग 30 हज़ार रूपये थी। जिलहित अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि दीपावली त्यौहार को देखते हुए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 

 

 



 



 













 





TO-LET

TWO ROOM SET WITH TOILET, BATHROOM, 


KITCHEN, FULLY FURNISHEDWOODEN ELMIRA, 


LIGHTS, FANS, GEYSER, STONE FLOORING ETC.


SEC-19, A-BLOCK NEAR MOTHER DAIRY.


CONTACT : 9810160601,9810160605 


पॉक्सो एक्ट में एक गिरफ्तार

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने एक युवक को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित इब्राहिम मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और यहां सेक्टर-4 में रहता है। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस के अनुसार आरोपित पर निठारी में एक किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप है। 


टीवी अभिनेता राजीव निगम के पुत्र देवराज का निधन






मुंबई। टीवी अभिनेता राजीव निगम के बेटे देवराज का निधन हो गया। राजीव ने यह जानकारी फेसबुक पर साझा करते हुए कहा, 'मेरा बेटा आज मुझे छोड़कर चला गया, बिना जन्मदिन का केक काटे पगले ऐसा गिफ्ट कोई देता है क्या।' इस पोस्ट के साथ उन्होंने बेटे की कुछ फोटो भी डाली है। उनके प्रशंसकों ने दुख व्यक्त किया है। वह लॉफ्टर चैलेंज और कॉमेडी सर्कस जैसे टीवी शो में काम कर चुके हैं। 

 

 



 



 









TO-LET

1 BHK ATTACHED TOILET, KITCHEN & DRAWING DINING,


BIG TERRACE ON 2ND FLOOR, SEC-39. 


CONTACT : 8851854374,9654719371


वाराणसी में एसटीपी संचालक कंपनी का 3 करोड का जुर्माना

लखनऊ। राज्य सरकार ने अविरल और निर्मल गंगा अभियान में तेजी लाते हुए कड़ा रुख अपनाया है। नमामि गंगे विभाग ने  वाराणसी में एसटीपी संचालन में लापरवाही कंपनी के संचालक पर तीन करोड़ रुपए का जुर्माना ठोका है। विभाग की 9 टीमें प्रदेश के करीब दर्जनभर एसटीपी पर छापा मारकर मानक और गुणवत्ता की जांच कर रही है। प्रदेश भर में चल रही जांच में पहली कार्यवाही शनिवार को वाराणसी में हुई है। वहां रमना एसजीपी को जांच के दौरान तय मानक के अनुसार नहीं पाया गया है। 


TO-LET

INDEPENDENT ONE ROOM SET WITH KITCHEN ,


BATH, OPEN TERRACE, FF, PARK FACING IN 


SECTOR-36 SMALL FAMILY ONLY.


CALL : 9868551055,9868551056


गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...